चंदौली जिले में एक दंपति के घर 20 साल बाद खुशियों ने दस्तक दी है। लंबे समय से संतान सुख से वंचित इस दंपति ने आखिरकार इंदिरा आईवीएफ तकनीक के जरिए अपने जीवन का सपना पूरा किया। यह मामला न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए उम्मीद और आधुनिक चिकित्सा की सफलता का प्रतीक बन गया है।
मुख्यालय स्थित सैम हॉस्पिटल में तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अज्मे जेहरा की देखरेख में महिला की सफल डिलिवरी कराई गई। डॉक्टरों की टीम ने पूरे उपचार के दौरान विशेष सावधानी बरती, जिससे मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह केस चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों के अनुभव से इसे सफल बनाया गया। इस उपलब्धि पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ गजम्फर ने इसे चमत्कारी बच्चा बताते हुए कहा कि इंदिरा आईवीएफ जैसी तकनीक उन दंपतियों के लिए वरदान साबित हो रही है। जो वर्षों से संतान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सही समय पर उचित उपचार और विशेषज्ञ सलाह से ऐसे कई मामलों में सफलता मिल रही है। दंपति और उनके परिवार में इस खुशी के मौके पर उत्सव जैसा माहौल है। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। यह घटना समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम भी कर रही है कि बांझपन का इलाज संभव है। और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान नई उम्मीदें दे रहा है।

