31.8 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

नागपंचमी पर युवाओं ने खेला कुश्ती

- Advertisement -

धानापुर। बुढ़वा बाबा सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका शुभारम्भ पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने किया। कुश्ती में युवाओं ने चढ़ बढ़ कर भाग लिया। बतौर मुख्यातिथि मनोज सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारी परंपरागत खेल है और नागपंचमी पर इसका विशेष महत्व है। कुश्ती एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करने का काम समय-समय पर किया। क्षेत्रीय नौजवानों को भी कुश्ती से जुड़कर देश का नाम रौशन करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इससे उनका भविष्य भी उज्ज्वल होगा। उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग तैयारी करिये जनपद में एक बार फिर सेना भर्ती होगा जिसमें जनपद के युवाओं को विशेष मौका दिया जाएगा। कुश्ती में सबसे महंगी कुश्ती पांच हजार की संजय पहलवान ने शमशेर को हराकर जीत दर्ज किया। इस दौरान अनिल यादव कृष्णा, शेषनाथ यादव, राकेश यदाव, दीपक यादव, उदयप्रताप यादव, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights