26.8 C
Chandauli
Saturday, September 12, 2026

Buy now

पढ़ाई के दौरान छात्राओं पर टूटकर गिरा पंखा,तीन घायल,बाल-बाल बचीं अन्य छात्राएं

- Advertisement -


चंदौली/नियामताबाद अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा स्थित गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक कक्षा 11ए का पंखा टूटकर छात्राओं के ऊपर गिर गया, जिससे तीन छात्राएं आंशिक रूप से घायल हो गईं। अचानक पंखा गिरने से कक्षा में अफरा-तफरी मच गई।क्षेत्र के सदलपुरा गांव स्थित गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज में क्षेत्र के दर्जनों गांव के छात्र-छात्राएं भारी संख्या में पढ़ाई करते हैं। यहां तक की इस क्षेत्र का इकलौता काफी पुराना विद्यालय है। विगत दिनों की भांति शुक्रवार को सभी कक्षाओं में क्लास चल रहा था। इसी दौरान अचानक 11ए का पंखा छात्राओं के ऊपर गिर पड़ा। इसमें काजल 16 वर्ष, भूमि वर्मा 17 वर्ष और आकांक्षा 16 वर्ष घायल हो गयी। घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक और अन्य छात्राएं मौके पर पहुंचीं और घायल छात्राओं को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आंशिक चोटिल हो जाने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि हादसे में छात्राओं को आंशिक रूप से मामूली चोटें आई थीं। सभी घायल छात्राओं का उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights