28.9 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

बाढ़ की चपेट में पड़ाव क्षेत्र के आधा दर्जन गांव

- Advertisement -

पड़ाव। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रहे वृद्धि से क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे लोगों के आवागमन के साथ ही उनकी आजीविका भी संकट में आ गयी है। क्षेत्र स्थित डोमरी, सूजाबाद, बहादुरपुर, मढिया, कुंडा खुर्द रतनपुर चैरहट यह सभी गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं जिसमें डोमरी, सूजाबाद, बहादुरपुर, मढ़िया गांव बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हालांकि इस दौरान प्रशासन द्वारा बाढ़ चैकियां स्थापित कर दी गई है, जहां पर बाढ़ प्रभावित परिवार शरण भी ले रखे हैं, लेकिन कुछ परिवार अपने घरों में चोरी होने के डर से घर छोड़कर जाने को तैयार नहीं है। बाढ़ का पानी जीटी रोड पड़ाव मुगलसराय मार्ग पर स्थित तड़वा बीर बाबा मंदिर के प्रांगण में पहुंच चुका है तो वही तेजी से उक्त गांव के सीवानों मैं खेती को बर्बाद करते हुए जलीलपुर, चैरहट, बखरा, सेमरा आदि गांव के सिवान में तेजी से पानी फैल रहा है जिससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights