24.8 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

विधिक सहायता शिविर में 234 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

- Advertisement -


चंदौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रामबाबू यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों अधिवक्ताओं और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा चिह्नित लगभग 234 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आवास की चाबी, चेक, आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली, ट्राई साइकिल, कान की मशीन और जॉब कार्ड वितरित किए गए। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मध्यस्थ अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने धारा 138 एनआई एक्ट, जबकि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अमरनाथ यादव ने निःशुल्क कानूनी सहायता व्यवस्था के उद्देश्य और लाभ बताए। पैनल अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने नालसा की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा, सीएमओ पारितोष मिश्रा सहित न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने दी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights