26.9 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

विश्व दृष्टि दिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों से मिले एसपी,बढ़ाया हौसला

- Advertisement -


चंदौली। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पुलिस विभाग की ओर से मार्गदर्शी संस्था (अमर ज्योति सेवा केंद्र, रवैहेरा) के सहयोग से संवेदनशील एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दृष्टिबाधित बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘अपनी आँखों से प्यार करें, अपनी नज़र बचाएँ’ संदेश के साथ आंखों की सुरक्षा दृष्टिबाधित लोगों के प्रति संवेदनशीलता और ‘नेत्रदान महादान’ के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दृष्टिबाधित बच्चों के स्वागत गीत से हुई। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति की एसपी ने सराहना की। इस दौरान बच्चों ने उनसे कई सवाल पूछे। एसपी ने भी बच्चों से उनके सपनों रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी शारीरिक कमी की मोहताज नहीं होती। मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एसपी ने शिक्षकों से बातचीत कर ब्रेल लिपि, विशेष शिक्षण पद्धति और संगीत प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा अवसर और सम्मान देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है। एसपी ने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं। नेत्रदान के संकल्प से किसी के जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को लंच पैकेट वितरित किए गए और उनके गुरुजनों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणी मिश्रा, सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक और दृष्टिबाधित बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights