चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर मुगलसराय थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उक्त कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि उसके पिता के साथ थाना मुगलसराय क्षेत्र में पिछले माह मारपीट हुई थी। लेकिन अब तक उचित कार्रवाई नहीं की गई।
मामले की जांच में सामने आया कि 28 मार्च को पीड़ित के साथ गंभीर मारपीट हुई थी। और वह वाराणसी अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट के अनुसार, घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद विवेचक द्वारा मामले में गंभीर धाराएं नहीं बढ़ाई गईं। जो स्पष्ट रूप से लापरवाही को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एसआई को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी मामले में धाराओं में लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

