19.3 C
Chandauli
Monday, October 26, 2026

Buy now

विश्वकर्मा श्रम सम्मानः परम्परागत कारीगारों को प्रशिक्षण देकर कुशल बना रही सरकार

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। राजकीय आईटीआई कालेज रेवसा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का द्वितीय चरण का उद्घाटन बीके कौशल उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र चंदौली द्वारा किया गया। जिसमें दर्जी, कुम्हार, लोहार, बढ़ई, नाई, हलवाई, राजमिस्त्री का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मार्च  तक प्रशिक्षण चलेगा। भिन्न-भिन्न ट्रेड के मास्टर ट्रेनर तथा डिजाइनर द्वारा अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।  
इस दौरान सहायक आयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र विनिता सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा  उद्यमिता  विकास से सम्बधित विस्तृत बताया। बीके कौशल, उपायुक्त उद्योग द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कहा कि परंपरागत रुप से कार्य कर रहे कारीगरों को प्रशिक्षण के जरिए उनके कौशल को आधुनिक बनाकर आर्थिक उन्नती हो सके। युवाओं को छह दिवसीय प्रशिक्षण में विभिन्न ट्रेड अनुसार प्रशिक्षण कराकर विभागीय योजनाआंे से लाभान्वित कराया जायेगा। विनिता सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग उप्र आईडीआर संस्थान के डिजाइनर गजेन्द्र सिंह, अमित कुमार, शत्रुधन शर्मा तथा सोनू  मौर्या  द्वारा  प्रशिक्षण  की  निगरानी  तथा  प्रशिक्षण  दिया  जायेगा। कार्यक्रम में आईटीआई के सभी अधिकारी व कर्मचारी का सहयोग रहा तथा नामित संस्था के प्रबन्धक रामचन्द्र, आनन्द, अवधेश, श्रीकान्त, सुनील, रविन्द्र, राहुल तिवारी, रोहन, सतीष, ललित कुमार, अनीता शर्मा, रिंकी, शना, मान्यति, शिखा, हेमलता आदि का सहयोग रहा।

-Young Writer, Chandauli

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights