नौगढ़। रावर्टसगंज-नौगढ मार्ग पर तेंदुआ गांव के समीप शनिवार की देर शाम 40 की संख्या में महिला मजदूरों को लादकर आ रही पिक अप व विपरीत दिशा से ईंट लादकर जा रही टैक्टर की आमने सामने हुए टक्कर में पिक अप पर सवार 09 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए जाने पर बरवाटांड़ गांव की मनीषा 16 वर्ष की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया। वहीं 08 महिला मजदूरों का दवा उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ तेन्दूआ व देउरां ईत्यादि गांवों की महिला मजदूर पिक अप वाहन से जनपद सोनभद्र के कुसी डौर गांव में मिर्चा तोड़ने के लिए शनिवार को गयी थी । घर वापस आते समय रास्ते में तेंदुआ गांव के समीप पिक अप वाहन व विपरीत दिशा से ईंट लादकर जा रही टैक्टर में आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष नौगढ़ कृपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घायलों का दवा उपचार कराने में जूट गई। घायलों में बरवाटाड़ गांव कि जानकी 60 वर्ष चंदा 50 वर्ष मनीषा 16 वर्ष तेंदुआ गांव कि पियारी 70 वर्ष जामुन 62 वर्ष ठटवां गांव कि पुनीता 20 वर्ष फूला 15 वर्ष नीलम 30 वर्ष सुषमा 40 वर्ष शामिल हैं।
Chandauli:40 मजदूरों को लादकर जा रही पिकअप व ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई टक्कर मची चीखपुकार,9 घायल एक गंभीर
लेखपालों को फंसाने की कार्यवाही पर रोक लगाए सरकार,एंटी करप्शन टीम द्वारा फंसाए जाने के मामले को लेकर लेखपालों ने दिया धरना
चंदौली। जनपद गाजीपुर में एंटी करप्शन टीम की ओर से लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपाल संघ की ओर से सदर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लेखपालों ने विजिलेंस टीम की ओर से किए गए कार्यवाही पर सवाल उठाए और इस पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सदर एसडीएम को सौंपा।
इस दौरान धरनारत लेखपालों ने कहा कि विजिलेंस टीम की ओर से लेखपालों को फंसाने की कार्रवाई बढ़ती ही जा रही है। लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है। जिसका संबंध जनता से सीधे होता है। जनता की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से संबंधित संदर्भ निस्तारण के लिए लेखपाल के पास ही आते हैं। दो पक्षों के विवाद के निस्तारण संबंधी की गई कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। विधि विरूद्ध कार्य कराने में असफल व विविध कारणों से असंतुष्ट व्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एंटी करप्शन टीम की ओर से पकड़वाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर संदीप सिंह, आनंद कुमार राव, बजरंगी यादव, फरीद अंसारी, हरिशरण, आदित्य मिश्रा, रामआसरे यादव, माधुरी पाण्डेय, रितेश सिंह, अनुराग पटेल, तौफिर अहमद सहित लेखपाल संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इनसेट—
एंटी करप्शन टीम की मनमानी से लेखपालों में आक्रोश
नौगढ़। एंटी करप्शन टीम की जारी मनमानी से आक्रोशित लेखपालों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार कर के विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीते 02 जनवरी को एंटी करप्शन टीम ने जनपद गाजीपुर के तहसील कासिमाबाद में कार्यरत लेखपाल को जबरदस्ती फंसाया गया है। लखनऊ व महाराजगंज में भी लेखपाल को जबरदस्ती फंसाने की घटना हो चुकी है। लेखपाल संघ अध्यक्ष विक्रम पासवान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में त्रिलोकीनाथ, मनीष सिंह, संतोष कुमार, जावेद, संजय पासवान, सत्येन्द्र, अतुल कुमार, देवेन्द्र, संदीप सिंह, राजीव सिंह, सादाब, अजय मिश्रा, अजय श्रीवास्तव मनोज कुमार शामिल रहे।
Chandauli : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,मचा कोहराम
Young Writer, Chakia: क्षेत्र के चकिया अहरौरा मार्ग पर मुड़हुआ दक्षिणी गांव के गढ़वा घाट आश्रम के पास बीते शुक्रवार की देर शाम भूसा काटने वाली ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 23 वर्षीय अभय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका साला सुरज जख्मी हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरज को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के लठियां कलां गांव निवासी मंगल राम का पुत्र अभय शुक्रवार को शिकारगंज निवासी अपने साले सूरज के साथ बाइक से चंदौली मुकदमे के सिलसिले में गया हुआ था। वहां से लौटते समय सायं 7:30 बजे के आसपास मुड़हुआ दक्षिणी गांव के गढ़वा घाट के आश्रम के पास शिकारगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही भूसा काटने वाली ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभय के सिर में गंभीर चोटें आई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा सूरज घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिकारगंज चौकी इंचार्ज यज्ञ नारायण यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए जहां से शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि मृत युवक के शव का पंचनामा कर जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
Chandauli : बंदरों के आतंक से रेल यात्री व कर्मचारियों में दहशत,विशेष स्नान के दिन स्टेशन पर एक लाख से अधिक पहुचेंगे श्रद्धालु
Young Writer, डीडीयू नगर। एशिया में दूसरे नंबर पर विख्यात रेलवे यार्ड के डीडीयू स्टेशन पर बंदरों के धमा-चौकड़ी से यात्री व कर्मचारी दहशत में हैं।एक तरफ प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियां रेलवे स्टेशन पर भी जोरों पर है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी विभाग लगे हुए हैं। दूसरी तरफ इस तैयारी में रेलवे स्टेशन पर धमा चौकड़ी मचा रहे 500 से अधिक बंदर खलल डाल सकते हैं। प्रति वर्ष सौ यात्री बंदरों के हमले से जख्मी हो रहे हैं। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर बंदर और अधिक हमलावर हो सकते हैं।
प्रयागराज महाकुंभ की शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है। इस बार छह शाही स्नान होंगे। डेढ़ माह चलने वाले महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रयागराज से पहले डीडीयू स्टेशन बड़ा रेलवे स्टेशन है। महाकुंभ के दौरान देश के विभिन्न कोनों से स्थानीय स्टेशन से होकर चार सौ से अधिक ट्रेेंने जाएंगी। वहीं स्थानीय प्रशासन का अनुमान है विशेष स्नान के दिन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से लगातार तैयारी की जा रही है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर पिछले पांच वर्षों से समस्या बने बंदरों की तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं है। दिन प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। यही नहीं बंदर लगातार हमलावर होते जा रहे हैं। स्थिति यह बंदरों का झुंड कब किस पर आक्रमण कर दे कहा नहीं जा सकता है। बंदर ट्रेनों के आने पर उसके छत पर दरवाजे पर भी खड़े हो जाते हैं। इससे यात्री डर जाते हैं।
इनसेट-
साफ सफाई के लिए भी खतरा बने हैं बंदर
डीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन पर धमा-चौकड़ी मचा रहे बंदर साफ सफाई के लिए भी खतरा बने हैं। बंदर अक्सर कूड़ेदान को पलट देते हैं और कूड़ा बिखेर दे रहे हैं। इससे साफ करना मुश्किल होता है।इस बाबत वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बंदराें से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही बंदरों को भगाने के उपाय किए जाएंगे।
Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलता मिला मजदूर शव,मचा हड़कंप
बबुरी। थाना क्षेत्र के उतरौत गांव के पास स्थित एक पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री परिसर के अंदर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार कर जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार उतरौत गांव के पास स्थित कपिला पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में नसीर अली पुत्र अजमत अली निवासी माधोपुरमती थाना फतेहगंज बरेली नामक व्यक्ति काम करता था। जिसका शव शुक्रवार की शाम उसके कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला। जब वह काफी देर तक काम पर नहीं गया तो उसके साथी उसे देखने कमरे में आए तो उसके लटकते शव को देख अवाक रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फैक्ट्री मैनेजर व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम लिए जिला अस्पताल भेज जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत थानाध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Chandauli:कोटे के चुनाव में हार से गुस्साए विपक्षियों ने अधिकारियों के वाहन पर किया पथराव,माहौल तनावपूर्ण
चकिया। विकासखंड क्षेत्र के पुरानाडीह ग्राम सभा के सरकारी कोटे का चुनाव पिछले कई महीनो से विवाद हो जाने के कारण नहीं हो पा रहा था शुक्रवार उप जिलाधिकारी चकिया के आदेश के क्रम में पुलिस और पीएसी की सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में जीते प्रत्याशी की घोषणा के बाद विपक्ष के लोग आग बबूला हो गए और उनके समर्थकों ने चुनाव कराने गये अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया जिसे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुरानाडीह ग्राम सभा में कुछ महीने पूर्व मोनिका स्वयं सहायता समूह द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन किया जा रहा था। संचालन कर रही समूह की महिलाओं और उनके प्रतिनिधियों द्वारा मिली भगत करके खाद्यान्न को चोरी छिपे बेंच दिया गया था। शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से मोनिका स्वयं सहायता समूह के संचालन को भंग करते हुए कोटे को अन्यत्र गांव से अटैच कर दिया था। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार दो बार कोटे का चुनाव करने का प्रयास किया गया लेकिन तनावपूर्ण माहौल होने से चुनाव को रद्द कर दिया गया था। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के आदेश पर पुरानाडीह गांव के मिनी संसद भवन पर पुलिस और पीएससी की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच चुनाव की प्रक्रिया की गई। चुनाव अधिकारी एडीओ एमआई आगाज खां और ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र भारती की मौजूदगी में दो प्रत्याशी ओमप्रकाश पासवान और विकास यादव ने अपना नामांकन किया। चुनाव में ओमप्रकाश ने विकास को 15 मतों से पराजित किया। ओमप्रकाश को 493 और विकास यादव को 478 मत मिले। चुनाव अधिकारी के चुनाव के संपन्न करने की घोषणा के बाद तिलमिलाये हारे प्रत्याशी विकास यादव और उसके समर्थक उग्र हो गए और अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पथराव में एडीओ एमआई के कार का शीशा टूट गया। माहौल तनावपूर्ण होने पर मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज अभिनव गुप्ता ने कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया। पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए उग्र भीड़ को किसी तरह तीतर बीतर किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी सुरक्षित लौट सके। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त होने पर पथराव करने वाले लोगों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Chandauli:कोहरे का बरपा कहर अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोग घायल,दो गंभीर
चंदौली। कड़ाके की ठंड व कोहरे ने बृहस्पतिवार की रात कहर बरपा दिया। नगर के इलिया मोड़ के समीप सर्विस रोड पर बोलेरो और जेसीबी की टक्कर हो गई। इस दौरान बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर बुझारत की लड़ाई गांव निवासी घूरा यादव की पत्नी के निधन होने के बाद दाह संस्कार के लिए परिजन वाराणसी ले गए थे। घर लौटते समय बृहस्पतिवार की रात इलिया मोड़ के समीप कोहरे के कारण सर्विस रोड पर जेसीबी व बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें संजय यादव 30, गुड्डू यादव 35, चंद्रशेखर 32, साहब यादव 40, संतोष यादव 20 व बलवान 32 घायल हो गए सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन बलवंत की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।

वही दूसरी ओर सदर कोतवाली के जसौली गांव के समीप कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार की ई रिक्सा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए घायलावस्था में 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी विकास 16 व राजेश 24 कृषि नवीन मंडी से घर आ रहे थे। जैसे ही जसौली गांव के समय पहुंचे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही क्षेत्र के जगदीशसराय नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण तीन ट्रक आपस मे टकरा गई। तेज़ आवाज सुनकर मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस में क्रेन की सहायता से सभी वाहनो को किनारे कर यातायात शुरू कराया।
Chandauli:बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सावित्री बाई फुले की जयंती
चंदौली। मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में शुक्रवार को बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जयंती मनाई।और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया साथ ही बालिकाओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने की प्ररेणा दी।
इस दौरान इस मुख्यातिथि मंडल प्रभारी डॉ बिनोद कुमार ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने उस समय समाज में फैली कुरीतियों, बाल विवाह,अशिक्षा, छुआछात आदि के विरूद्ध कार्य किया। उन्होंने समाज मे फैली कुरीतियों से लड़ते हुए समाज मे समानता भाईचारा व शिक्षा का प्रचार प्रसार बडे संघर्षों के साथ किया था। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि सावित्री बाई फुले विषम परिस्थितियों में लडते हुए 18 बालिका विद्यालयों की स्थापना की थी। जो महाराष्ट्र में फैले प्लेग रोगियों की देखभाल के चलते उनकी मृत्यु हो गई।जिनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया। साथ ही हर वर्ष जनपद के सभी गांव में सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाने का आव्हान किया गया। इस दौरान सुभाष चंद्र,तिलकधारी बिंद, होरीलाल, भारत सिंह, डॉ. सुनील कुमार गगन, उमापति, सुजीत कुमार, राम अवतार, अर्चना देवी, शीला गुप्ता, उर्मिला देवी, पूजा कुमारी, अनीता देवी, चमेली देवी, मालती देवी, दुर्गावती देवी, भागीरथी देवी, रंजना देवी, शम्मी देवी, संजू देवी, रीना देवी, मौजूद रहीं।
Chandauli:ट्रैक्टर की चपेट में आने से लूना सवार महिला की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरवा गांव के समीप लूना ट्रैक्टर की चपेट में आने में आ गया। जिससे 45 वर्षीय शीला देवी की मौत हो गई। वही पति घायल हो गया। महिला की मौत के घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया ।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर जाम छुड़ाया। पुलिस ने शव व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
अलीनगर थाना क्षेत्र के धर्मीना गांव निवासी महेश यादव की सास का गुरुवार की सुबह मौत हो गई थी। सूचना पर महेश यादव अपनी पत्नी शीला देवी को लेकर कैली गांव आए थे। 3:00 बजे के करीब अपने लूना पर अपनी पत्नी को बैठक गांव जा रहे थे ।सैदपूरा गांव के पास तेज रफ्तार से ट्रैक्टर आ रहा था। तभी लूना ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। जिससे 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं पति घायल हो गया मौत की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर कर जाम छुड़ा दिया। पुलिस ने महिला का शव व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई। इस बाबत कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर व शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Chandauli:चिकित्सकीय सेवा के साथ-साथ समाज सेवा कर रहें डॉ विवेक सिंह,गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर बाटा कंबल
चंदौली। समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो अपने पेशे के साथ समाजसेवा में भी पीछे नहीं हटते है। इनमें एक हैं हरिओम हॉस्पिटल के डॉ विवेक सिंह सिंह जो जरूरतमंद का ना सिर्फ कम पैसे में उपचार करते हैं। बल्कि गांवों में कैंप लगाकर गरीबों को दवा भी उपलब्ध कराते हैं। यही नही इस कड़ाके की ठंड व शीतलहर में गांवों में गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर उनको गर्म कपड़े व कंबल भी वितरित कर रहे हैं। डॉक्टर विवेक चंदौली मुख्यालय पर अपना हॉस्पिटल चलाते हैं। लेकिन इसके साथ-समाज सेवा में भी रुचि रखते हैं। समय समय पर डॉ विवेक सिंह अपने चिकित्सकीय टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प लगाकर गरीबों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उनको नि:शुक्ल दवा भी वितरण करते हैं। साथ ही इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए गांवों में पहुचकर गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर गर्म पकड़े व कंबल वितरण कर रहे हैं जो सराहनीय है।











