28.4 C
Chandauli
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 105

मॉर्टिन लेने गई बालिका का बोरे में मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

पीडिडियू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र बहादुरपुर कंपोजिट विद्यालय की गली में बुधवार को प्लास्टिक के बोरे में एक बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मौक़े पर जूट आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद गांव निवासी सहजादे की पुत्री माहिरा 8 वर्ष रात में घर से मच्छर मारने की दवा मॉर्टिन लेने दुकान गई थी। लेकिन देर रात घर नहीं पहुंची इस परिजन परेशान होने लगे माहिरा के पिता ने इसकी जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची इसके बाद पिता ने चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी। बुधवार की सुबह बहादुरपुर कंपोजिट विद्यादय की गली में माहिरा का शव बोरे में मिला। बालिका का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर मुगलसराय और रामनगर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डा.अंबेडकर के अपमान के खिलाफ बसपा ने किया विशाल धरना प्रदर्शन,पैदल कूच कर कलेक्ट्रेट में अधिकारी को सौंपा ज्ञापन



चंदौली। संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी से आहत एवं आक्रोशित बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को बिछियां धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां एसडीएम सदर हर्षिका सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि गृहमंत्री अमित शाह इस कृत्य के लिए देश से माफी मांगें।
इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी अवनीश कुमार ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव दलित, अतिपिछड़े व कमजोर वर्ग के भगवान थे और सदैव रहेंगे। क्योंकि बाबा साहब ने संविधान के जरिए इन वर्गों के उत्थान, तरक्की और समाज की मुख्य धारा में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित किया, जिस कारण आज दलितों, पिछड़ों व कमजोर वर्ग भागीदारी देखने को मिल रही है।

जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि संसद सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह का डा. भीमराव अम्बेडकर पर टिप्पणी न केवल अशोभनीय है, बल्कि बाबा साहेब के प्रति गहरी असंवेदनशीलता व जातिवादी मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है। उनके इस कृत्य से बहुजन समाज के आत्म सम्मान व स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुंची है। यही वजह है कि आज देश के दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व सभी वर्ग के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। कहा कि बाबा साहेब जिन्होंने देश के संविधान का निर्माण कर देश को लोकतांत्रिक मूल्य प्रदान किया उनका अपमान व अनादर किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए इस गंभीर मामले में उचित कदम उठाया जाना जरूरी है। साथ ही गृह मंत्री इस कृत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगें। अंत में बसपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए बिछियां धरनास्थल से कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुभाष राम, सत्येंद्र मौर्य, राकेश मौर्या, तिलकधारी बिंद, राकेश शर्मा, याहिया खान बब्बन, कयामुद्दीन शेख, इरशाद अहमद बबलू, विजेंद्र राम, विकास आजाद, मनोज प्रकाश पांडेय, मुकेश कुमार, पन्नालाल भारती, उमापति, सुजीत कुमार, अमरेश कुमार, रामकृत, संतोष भारती, विनोद प्रधान, धर्मराज, उमाकांत, कमला बिंद, महेंद्र बिंद, अछैबर बिंद, जय प्रताप राजभर, महेंद्र चौहान, राजेेंद्र यादव, छोटू भारती, बनारसी आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव राजन खान ने किया।

शिवराज सिंह को मिली नई जिम्मेदारी बने सहायक शासकीय अधिवक्ता


चंदौली। क्षेत्र के फुटिया गांव निवासी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह को प्रदेश सरकार की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का दायित्व सौंपा गया है। नए दायित्व की जानकारी से उनके गांव व समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली। उनके समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
विदित हो कि शिवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उन्होंने पार्टी की ओर से दिए गए सभी दायित्व, जिम्मेदारी व पदों का पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन किया। यही वजह है कि पार्टी की ओर से इन्हें कई अहम जिम्मेदारियों से नवाजा जा चुका है। वर्तमान में ये जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह भाजयुमो के साथ बूथ अध्यक्ष जैसे दायित्व को संभाल चुके हैं। सरकार की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की।

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बारः 10 जनवरी को पदाधिकारियों का होगा चुनाव


चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बार सभागार में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में आगामी वार्षिक चुनाव पर चर्चा की एवं पदाधिकारियों के निर्वाचन पर गंभीर चिंतन-मंथन किया। साथ ही चुनाव अधिकारियों के नाम पर भी सहमति बनाते हुए वार्षिक चुनाव की तिथियों का भी निर्धारण किया गया।
इस दौरान महामंत्री झन्मेजय सिंह ने बताया कि आगामी वार्षिक चुनाव की समस्त गतिविधियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंचानन पांडेय की निगरानी में होगी। साथ ही रमाकांत सिंह, शहाबुद्दीन, आरपी पाठक, आनन्द कुमार सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद चुनाव समिति ने नए पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए 10 जनवरी की तिथि नियत की गयी है। कहा कि डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने हमेशा चंदौली के विकास व अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता दी है और संघर्ष करने का काम किया है। उम्मीद है नयी कार्यकारिणी इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर विद्याचरण सिंह, संतोष सिंह, शमशुद्दीन, राजेश मिश्रा, अनिल सिंह, सुजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, राज बहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह द्ददू, मणिशंकर राय, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Gurukul School : शिक्षित होकर देश व समाज के विकास में बने भागीदार

Chandauli

गुरुकुल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम

Young Writer, चंदौली। गुरुकुल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक कमलेश भारती बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू और डा. शुभम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही बच्चों ने समारोह में नृत्य व गीत की प्रस्तुति कर अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया।

गुरुकुल स्कूल के वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिगण।
गुरुकुल स्कूल के वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिगण।

इस दौरान मुख्य अतिथि कमलेश भारती ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। शिक्षा हमें जीवन जीने की कला सीखाती है और समाज में सम्मान दिलाने का काम करती है। आह्वान किया कि शिक्षित होकर बच्चे देश व समाज के विकास में अपना योगदान दें। चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने कहा कि स्कूल बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ ही ऐसे आयोजनों के जरिए उनकी प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है जो सराहनीय है। आज बच्चों के प्रदर्शन में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की मेहनत झलक रही है।

Chandauli

प्रबंधक इसरार अहमद खान ने मदन मोहन मालवीय का जिक्र करते हुए शिक्षा की महत्ता पर रोशनी डाली। कहा कि गुरुकुल स्कूल सीमित संसाधनों में अभिभावकों के सहयोग से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम निरंतर कर रहा है। कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाने में स्कूल के शिक्षकों का अहम योगदान हैं जो प्रतिदिन अपने काम को पूरी निष्ठा व समर्पण से करते चले आ रहे है, सभी का काम सराहनीय है। कहा कि खेलकूद और अन्य गतिविधियों के जरिए बच्चों के स्कील को विकसित करने और उसे निखारने का काम किया जा रहा है, ताकि आगे चलकर बच्चे इस प्रतियोगी तौर में खुद को स्थापित कर सके। इस अवसर पर मधु श्रीवास्तव, रोशन, मेराज, सुहैल, सुबाष, प्रिया, खुशी, रागिनी, साधना, पूजा, विनिता, मेराज, विनोद, परवेज, खुशबू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य कृष्णकांत ने किया।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती


चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव में नेशनल हाईवे पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के सभागार में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा.धनजंय ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान उन्होंने ने बताया कि अदम्य साहस के धनी अटल बिहारी बाजपेई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ देशभक्त,ओजस्वी कवि, कुशल प्रबंधक एवं पथ प्रदर्शक थे। राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि रखने वाले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जनमानस को संदेश देते हुए कहा कि पाटिॅयाॅ आऐंगी जाऐंगी सरकारें बनेंगी बिगड़ेंगी लेकिन यह देश रहना चाहिए इसका स्वाभिमान रहना चाहिए। इसकी अखंडता एवं संप्रभुता कायम रहनी चाहिए। प्राचार्या डॉ जेनेट जे कहा कि अटल बिहारी वाजपेई सरल स्वभाव, कर्मयोगी एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। जिनके जीवन मूल्यों का अनुसरण कर प्रत्येक व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। इस दौरान कॉलेज मैनेजर प्रवीण मिश्रा,कॉलेज फैकल्टी धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, रिंकू मौर्या,सोनी चौहान,वंदना पाठक,अनुराधा प्रजापति,नीलम यादव,कंचन यादव,इंदू पाल,मधु सेठ, जुली,प्रियंका दुबे,अर्चना राज, विकास यादव,अभिषेक पांडे,रीता पाल,आरती चौहान,प्रगति ,आँचल वर्मा,अंजनी, सताक्षी,शिवम मौर्या,गजाला नाज़मीन,अन्नू कुमारी,विजयलक्ष्मी, ख़ुशबू,प्रतीक्षा,शिवानी,शुभांगी उपस्थित रहें।

Chandauli:एकमुश्त समाधान योजना में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेंगी छूट,अधिकारी जगह-जगह लगाएगे कैंप


चंदौली। एकमुश्त समाधान योजना के लिए मंगलवार को बिजली अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प लगाया जाएगा। जहाँ अधिकारियों बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराएंगे इस दौरान बिजली अधिकारियों द्वारा मंगलवार को हथियानी पिपरपतीया पचफेडवा नई कोट बसीला कटसिल सरने परनपुरकला अलीपुर भगड़ा अमरा उत्तरी मझगाई दुधारी अतायस्तगंज इमिलियां गांव में कैंप आयोजित कर बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता अरबिंद कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है। बिजली बकाएदार उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी। उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कहा कि योजना का लाभ देने के लिए बकाएदार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन भी करने साथ ही बकाया बिजली बिल नहीं जमा करने कनेक्शन काट दिया जा रहा हैं। बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाने के लिए उपखंड अधिकारी अमर सिंह पटेल, संतोष कुमार, मिथलेश कुमार बिन्द, अवर अभियंता  सुनील कुमार पासवान, अभिषेक सिंह, दीपक दास, अमीत शेखर, राज कुमार, मोहम्मद शाहीद, प्रदीप कुमार यादव, जयप्रकाश, मनोज कुमार विश्वकर्मा, रवि शंकर प्रजापति, उपेन्द्र कुमार, मेराज खान, संजीव कुमार, विनोद कुमार, मौजूद रहेंगे।

बच्चों को गर्म खाना व गुनगुना पानी देना ठंडी में लाभदायकःडॉ विजयलक्ष्मी


चंदौली। ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह मौसम बहोत खतरनाक होता है। ठंड के मौसम में बच्चों की इम्यून सिस्टम ठीक तरह से विकसित नहीं होती है। जिससे वो सामान्य बीमारियों की चपेट ने आ सकते हैं। ठंड मौसम में परिजनों को सुबह-शाम बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उक्त बातें आदित्य मैटर्निटी हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी पांडेय ने कही
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों को गर्म खाना और गुनगुना पानी देना लाभदायक होता है। पानी की कमी से बच्चों को बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए तरल पदार्थ जैसे दूध, सूप और पानी अधिक मात्रा में दें। शिशु के संपूर्ण विकास के लिए पोषण का विशेष ध्यान रखें इस मौसम में बच्चों को को गर्म कपड़े पहनाना और उनके हाथ-पैर को ढककर रखना बेहद जरूरी है। ठंड के मौसम में बच्चों के माता पिता दोपहार में गर्मी महसूस होते ही उनको ठंडे पानी से नहला देते हैं। और शाम को अचानक सर्दी शुरू होते ही तो वे ठंड की चपेट में आ जाते है। इससे उनको खांसी और बुखार जैसी बीमारियां होने लगती है। इस पर बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही ठंडे पानी और ठंडी हवा से चाहिए। बच्चों की नाजुक त्वचा को सर्दी में होने वाले चकतों से बचाने के लिए त्वचा की नमी को बनाए रखें। छोटे बच्चों को घर के अंदर रखें। बस छत पर धूप सेंकने के लिए भेजे।

1617 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा 2223 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित,केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस रही तैनात

???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????


चंदौली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार को जिले में नकलविहीन सकुशल सम्पन्न करायी गई। इस दौरान पंजीकृत 3840 के सापेक्ष प्रथम पाली में 1617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में 1611 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। सभी केंद्रों पर शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। वहीं सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट निगाह बनाए रहे।
जिले में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण कराने के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में करायी जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक हुई। इस दौरान पंजीकृत 3840 के सापेक्ष प्रथम पाली में 1617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

वहीं 2223 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जबकि द्वितीय पाली में 1611 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया और 2229 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे पुलिस कर्मियों और केन्द्रों पर ड्यूटरत कर्मियों ने बकाएदे परीक्षार्थियों के मूल पहचान प्रमाण पत्र और प्रवेश पत्रों का मिलान किया। इसके बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगा रहा। उच्चाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का चक्रमण भी किया।

एसडीओ व जेई बिजली उपभोक्ताओं को करेंगे जागरूक,एकमुश्त समाधान योजना का दिलाएंगे लाभ


चंदौली। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अन्तर्गत सोमवार को बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने व उनको जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न गांवों में कैम्प आयोजित किया जाएगा 23 दिसंबर को बिजली अधिकारियों द्वारा सिकरी बरियॉ जन्सो कि मडई देवई तारापुर धनऊर चंदाइत बबुरी सिकन्दरपुर मुबारकपुर बरबसपुर प्रीतमपुर पखनपूरा अमांव गांव में बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अरबिंद कुमार यादव ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाया जा रहा है। जिससे बिजली उपभोक्ता छूट का लाभ मिल सकें। इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह पटेल, संतोष कुमार, मिथलेश कुमार बिन्द, अवर अभियंता सुनील कुमार पासवान, अभिषेक सिंह, दीपक दास, अमीत शेखर, राज कुमार, मोहम्मद शाहीद, प्रदीप कुमार यादव, जयप्रकाश, मनोज कुमार विश्वकर्मा, रवि शंकर प्रजापति, उपेन्द्र कुमार, मेराज खान, संजीव कुमार, विनोद कुमार, मौजूद रहेंगे।

Chandauli
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
14 %
2.6kmh
100 %
Wed
27 °
Thu
39 °
Fri
38 °
Sat
33 °
Sun
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights