चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे चार्ज संभाले ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ अनिरुद्ध सिंह, व थाना प्रभारियों के साथ मुगलसराय कस्बा सहित पीडिडियू नगर स्टेशन पर पैदल गश्त किया। और आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। साथ ही सड़क और स्टेशन पर जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की पुलिस अधीक्षक ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर उपद्र करने वाले किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे। अगर कोई भी उपद्रव करता हुआ पाया गया। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों से कहा कि क्षेत्र में कहीं कोई घटना घटित होता है। तो तत्काल तो पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेगीम आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी।
Chandauli:नवागत एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में किया पैदल गस्त,जाने किसको दी चेतावनी
जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव हलुआ कैनाल का लिया जायजा, बोले चालू होते ही दूर होगी किसानों की समस्या
किसानों के हित में जल्द से जल्द संचालन की जताई आवश्यकता
Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी नेता रमेश यादव ने गुरुवार हलुआ पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे पम्प कैनाल के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया और मौके से ही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से कार्य की गुणवत्ता व कार्य पूर्ण होने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों के हित में पम्प कैनाल के जीर्णोद्धार कार्य को पूर्ण किया जाएगा, ताकि धान की खेती के दौरान क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई के लिए पानी संकट का सामना ना करना पड़े।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ने हलुआ में 10 क्यूसेक क्षमता के पम्प कैनाल की नई पाइप लाइन, टंकी, पक्का घाट व सीढ़ी निर्माण कार्य को देखा। साथ वहां मौजूद मोटर पम्प की स्थिति भी चेक की। मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य करा रहे ठेकेदार से बातचीत कर कार्य को जल्द पूर्ण किए जाने की आवश्यकता जताई। इस पर ठेकेदार ने बताया कि अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। दो-तीन में कार्य पूर्ण कर पम्प कैनाल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
रमेश यादव ने बताया कि हलुआ पम्प कैनाल के संचालन से आसपास के धरौली, हलुआ, किल्ला धानापुर, नरहन समेत आधा दर्जन से अधिक गांव के किसानों की सिंचाई संबंधित समस्या का समाधान होगा। बताया कि उक्त पम्प कैनाल के जीर्णोद्धार व मरम्मत के लिए उन्होंने एक वर्ष पूर्व आवाज उठाई थी, ताकि क्षेत्रीय किसानों की सिंचाई की समस्या का निराकरण हो सके।
उनके प्रस्ताव व शिकायत को संज्ञान में लेकर सिंचाई विभाग ने अप्रैल माह में मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया तो क्षेत्रीय किसानों में सिंचाई समस्या के निदान की उम्मीद जगी। बताया कि मौके पर अभी 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है, लेकिन मौके पर रखे अधिक क्षमता के मोटर को चलाने के लिए 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मुकेश यादव, विजयी प्रधान, दीपक शर्मा, राजेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।
अपराधियों पर रहेगी चंदौली पुलिस की पैनी नजरःएसपी
चंदौली। नवागत एसपी आदित्य लांग्घे ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय चंदौली पहुंचकर कार्यभार संभाला। इसके साथ ही मीडिया से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर चंदौली पुलिस की पैनी नजर होगी और समय-समय पर इनकी नकेल कसी जाएगी, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही होगी। इसके अलावा फरियादियों को न्याय दिलाना भी प्राथमिकता में होगा। बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष अपने कार्यालयों में मौजूद रहकर आम जनता की फरियाद को सुनेंगे और उसे समय से निस्तारित करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी स्तर से मामलों को बिना वजह लंबित करने की शिकायत या सूचना मिलती है तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जनपद में अपराधियों के भय को दूर करने के लिए पुलिस व्यापक गश्त करेगी। इसके अतिरिक्त जनपद की सीमा के अंदर शराब तस्करी, पशु तस्करी समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं व मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की नजर चौबीसों घंटे रहेगी। कहा कि जनपद की यातायात व्यवस्था बेहतर हो। इसके लिए प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा। विदित हो कि एसपी आदित्य लांग्घे आगरा जीआरपी के पद पर तैनात थे और स्थानान्तरण के बाद चंदौली एसपी के रूप में उन्होंने नए दायित्व को गुरुवार को संभाला। इस अवसर पर एएसपी विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Divyangjan वित्तीय सहायता के लिए समाज कल्याण में करें आवेदन
Young Writer, चंदौली। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य निधि से दिव्यांगजनों के हितार्थ निम्नलिखित चार प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान है।
इसके तहत दिव्यांजनों द्वारा बनाये चित्र व हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं के आयोजन हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना। दिव्यांगजन जिनका खेल, ललित कला, संगीत, नृत्य, फिल्म, वियेटर व साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हे राष्ट्रीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन में प्रतिभाग किये जाने एंव खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना। दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बेंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा के दिव्यांगता जो गम्भीर बीमारियों के यथा-कैंसर, थैलेसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हो अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना एंव मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना से आच्छादित न हो को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना। बताया कि राज्य निधि से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए इच्छुक दिव्यांगता आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, चन्दौली में अपना आवेदन-पत्र आगामी जुलाई 2024 तक जमा कर सकते है।
DDU Railway Station पर लगा Accelerator फिर हुआ खराब‚ बुजुर्ग यात्रियों को हो रही परेशानी
यात्रियों की सुविधा के लिए 2018 में स्वचालित सीढ़ी चालू किया गया
Young Writer: DDU Nagar रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगा एस्केलेटर खराब हो गया है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। एस्केलेटर खराब होने से विशेष कर बुजुर्ग यात्री को सीढियां चढ़ने में परेशानी होती है। संचालन कर रहे लोगों के अनुसार एस्केलेटर का मोटर खराब होने के कारण यह काम नहीं कर रहा है।
डीडीयू रेलवे स्टेशन केपीएसबी टिकट से प्लेटफार्म संख्या एक से आठ तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज बना हुआ है।
फुटओवर पर चढ़ने में विशेष कर बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए 17 नवंबर 2018 को एस्केलेटर (स्वचालित सीढी़) की शुरूआत की गई थी। एक एस्केलेटर चढ़ने के लिए और एक उतरने के लिए बना है। स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 110 ट्रेने गुजरती है। वहीं प्रतिदिन 25 से तीस हजार यात्री ट्रेनों पर सवार होते और उतरते हैं। एस्केलेटर चालू होने के बाद से ही अक्सर यह खराब रहता है। महीने में औसतन चार से पांच बार इसकी मरम्मत होती है। विशेष कर उपर से नीचे आने वाला स्वचालित सीढ़ी अक्सर खराब होता है। अब एक सप्ताह पहले फिर से दोनों एस्केलेटर एक साथ खराब हो गया। मरम्मत कार्य किया जा रहा है का बोर्ड लगाकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसका संचालन कर रहे कंपनी के अधिकारियों ने मोटर खराब होने की बात कहकर सेवा बंद कर दी है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि स्वचालित सीढ़ी खराब है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। शिघ्र ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।
Problem: पाइप लाइन बिछाकर सड़क मरम्मत करना भूले ठेकेदार
बरसात में आवागमन में ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी
Young Writer: नियामताबाद ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा हसनपुर कम्हरियां में बन रहे जल जीवन मिशन के तहत हर घर योजना के गांव-गांव में बिछाई जा रही पाइप लाइनों को डालने के बाद सड़कों की मरम्मत में लापरवाही की जा रही है।
विदित हो कि 6 महीने पहले पाइप लाइन सड़क की खुदाई कर पाइप जमीन के अंदर डाल दी गई, लेकिन अभी तक सड़क मरम्मत नहीं हो पाया। सड़क मरम्मत न होने से गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। इस संदर्भ में जब ठेकेदारों से बात की गई तो सिर्फ उनका दो दिन का ही आश्वासन रहता है कि दो दिन में काम लग जाएगा, ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की बातें ठेकेदार 6 महीने से कर रहे हैं। रास्तों की हालत इतनी खराब है कि यह पता नहीं चल पा रहा है कि कहां पर रोड है कहां पर गड्ढे, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। जब इसके बारे में ग्राम प्रधान पति रामडिहल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार बात सुनने को तैयार नहीं है कुछ दिन पहले घटिया ईट्ट से निर्माण किया जा रहा था तो उप जिलाधिकारी ने कार्य को रोक कर फटकार लगाया था वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि इसकी सही से जांच कराई जाए तो इसमें भ्रष्टाचार सामने निकल कर आएंगे।
Chandauli:करेंट की चपेट में आने से माँ बेटे की मौत,परिजनों में मचा कोहराम गांव में दौड़ी शोक की लहर
चंदौली । धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान गांव में बुधवार की देर रात करेंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई । घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शोर गुल सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि खडान गांव निवासी जितेंद्र राय का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस अपने आंगन में खेल रहा था तभी पास में लटक रही तार की चपेट में आ गया। और मौके पर ही छटपटाने लगा। पुत्र को तड़पता देख उसकी मां प्रीति 35 वर्ष उसे बचाने के लिए पहुंची और वो भी करेंट की चपेट में आ गई। घटना में माँ बेटे बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने तत्काल दोनो को कमालपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मां बेटे की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया तो वही पूरे गांव ने शोक की लहर दौड़ गई। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि करेंट की चपेट में आने से मा बेटे की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव में मंगलवार की देर शाम आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत गई। घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि खगवल गांव निवासी चरण सोनकर 60 वर्ष अपने घर से कुछ दूर पर बगीचे में आम की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान तेज़ आधी पानी के बीच आकाशीय बिजली के चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही कुछ देर बाद जैसे ही चरण के मौत की ख़बर परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुच गए। वही ग्रामीणों के सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Manoj Singh W का बड़ा आरोप‚ बेपटरी हो चुकी चंदौली जिले की स्वास्थ्य सेवाएं
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने जिले की स्वास्थ्य पर फिर से सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण चंदौली की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो चुकी है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का मजाब बनाकर रख दिया है, जिससे सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय से ईलाज नहीं मिल पा रहा है। यह अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता दिखाने की जरूरत है।
दरअसल बीते मंगलवार को जंगली सूअर ने नरौली गांव निवासी रमायन यादव नामक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीण घायल को लेकर जिला अस्पताल आए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने घायल के ईलाज में रूचि नहीं ली। ऐसे में काफी विलंब होता देख घायल की पीड़ा को देखते हुए परिजनों ने घटना से सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू से अवगत कराया। मामला संज्ञान में आने के बाद मनोज सिंह डब्लू ने तत्काल टेलीफोन के जरिए जिला अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से अवगत कराते हुए तत्काल चिकित्सक को फोन कर घायल को बेहतर दवा-ईलाज कराने की बात कही। बावजूद इसके करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद बुधवार को भी घायल युवक का दवा-ईलाज नहीं हुआ तो एक बार फिर परिजनों ने सपा नेता से गुहार लगाई।

इसके बाद मनोज सिंह डब्लू सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और पिछले 12 घंटे से स्ट्रेचर पर पड़े घायल युवक को देख कर चिंतित और आक्रोशित हो उठे। इसके बाद उन्होंने सीएमएस को फोन करके उनकी लापरवाही के लिए नाराजगी व्यक्त की और तत्काल घायल के ईलाज के लिए चिकित्सक को भेजने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अपनी निगरानी में घायल का जख्मों की ड्रेसिंग व दवा-ईलाज कराया। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जिले का स्वास्थ्य महकमा खुद ही बीमार चल रहा है। ऐसे में गरीब व जरूरतमंद मरीजों का सरकारी अस्पताल में उपचार होना धीरे-धीरे असंभव होता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व चिकित्सक अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता दिखाएं।
Chandauli:पुलिस ने पकड़ी 65 लाख की हीरोइन,झारखंड से खरीदकर चंदौली तस्करी कर रहा था तस्कर
चंदौली। धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में चल रहे चेकिंग अभियान में बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक हीरोइन तस्कर को धर दबोचा जिसके पास से एक पाउच में 260 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 65 लाख रूपये बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने थाने में किया।
दरसअल उपनिरीक्षक रमेश यादव पुलिस टीम व एएनटीएफ गाजीपुर व आपरेशनल यूनिट वाराणसी की संयुक्त टीम को मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर थाना क्षेत्र के मन्नी पट्टी नहर पुलिया गुरैनी पम्प कैनाल के पास बैठा है। और किसी को बेचने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम मन्नी पट्टी नहर पुलिया गुरैनी पम्प कैनाल के पास पहुंची कि पुलिस टीम को अचानक अपने तरफ आता देखकर हीरोइन तस्कर भागना भागने लगा जिससे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसकी पहचान जमानियां थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव निवासी के रूप हुई। पुलिस ने जब उसका तलाशी लिया तो उसके पास से एक पन्नी में भूरे रंग का पाऊडर बरामद किया गया। जो नशीला पाऊडर हिरोईन था। जिसका वजन किया गया तो कुल 260 ग्राम पाया गया। पकड़े गये। तस्कर से बरामद हिरोईन के बाबत वैध कागजात मांगा गया तो कोई कागजात प्रस्तुत नही कर पाया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार झारखण्ड प्रांत से खरीदकर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर आस पास के जनपदों व गांवों में बेचता है।पुलिस ने उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एएनटीएफ जनपद गाजीपुर सुरेश गिरी,उपनिरीक्षक रामनक्षत्र, केशव प्रसाद सिंह, महेश तिवारी,अमित चौरसिया,सुनील त्रिपाठी इन्द्रजीत कुमार, आनन्द तिवारी शक्तिधर पाण्डेय, मौजूद रहें।











