26.7 C
Chandauli
Friday, October 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 248

Third Gender वोटरों को मतदाता करने के लिए किया प्रेरित व जागरूक

डीडीयू नगर में मतदान के लिए शपथ लेते थर्ड जेंडर।
डीडीयू नगर में मतदान के लिए शपथ लेते थर्ड जेंडर।

चंदौली। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर उप जिलाधिकारी अधिकारी विराग पाण्डेय के निर्देशन में सोमवार को थर्ड जेंडर सोसायटी में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कोमल किन्नर द्वारा लोगों को एक जून को शत प्रतिशत मतदान के लिए किन्नर समाज के साथ ही सभी वर्ग के लोगों से जागरूक व प्रेरित किया।
इस दौरान पहले मतदान, फिर जलपान के स्लोगन को दोहराते हुए लोगों को जागरूक किया गया। उप ज़िला अधिकारी विराग पाण्डेय और कोमल किन्नर द्वारा सामूहिक तौर पर मतदान करने के लिए अपील की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, एडुलीडर ग्रुप से सचिन कुमार सिंह, कोमल किन्नर, ममता किन्नर, बबली किन्नर, विनोद पाण्डेय, अंब्रिश सिंह, संजय शर्मा, गुड्डू, जमाल, गणेश आदि उपस्थित रहे।

BJP के संकल्प पत्र को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः Dr. Mahendra Pandey

Chandauli: BJP के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का सोमवार को सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी संकल्प को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच रखा और उसे बूथों पर पहुंचाने का आह्वान किया।

Chandauli केंद्रीय कार्यालय पर सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय का अभिनंदन करते सूर्यमुनि तिवारी।
Chandauli केंद्रीय कार्यालय पर सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय का अभिनंदन करते सूर्यमुनि तिवारी।

उन्होंने कहा कि मतदान तिथि एक जून को एक-एक वोट बूथ तक ले जाने होगा। कहा कि चंदौली में एक बार फिर पार्टी मजबूती के साथ आमजन के बीच अपने संकल्प पत्र के साथ जाएगी और लोकसभा में ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी संकल्प पत्र को घर-घर पहुंचाएं।

Mahendra Nath Pandey ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनहित में कई काम किए हैं, जिससे आम आदमी के जीवन में व्यापक बदलाव दिख रहा है। जो लोग कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित होने से वंचित रह गए हैं उन्हें आगामी कार्यकाल में लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वेश कुशवाहा, दर्शना सिंह, साधना सिंह, अनिल राजभर, सुशील सिंह, कैलाश आचार्य, विनीत सिंह, काशीनाथ सिंह, शमशेर सिंह, संजय सिंह बबलू, राणा प्रताप सिंह, सुर्यमुनी तिवारी, अपराजिता सोनकर, शिवशंकर पटेल, हरिवंश उपाध्याय, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

रैथा में नींव खुदाई करते समय निकला जहरीला सांप


कमालपुर। धीना थाना अंतर्गत स्थित रैथा गांव में पुराने मिट्टी के मकान की दीवाल को गिराकर नींव खुदाई के दौरान जहरीला सांप मिलने से काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए, जो मिट्टी की दीवार से निकलकर पास पड़े ईंट के टुकड़े के ढेर में घुस गया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल भदाहूं गाँव निवासी शिवचंद राम सपेरे ने मौके पर आकर ईंट के टुकड़े में छिपे जहरीले सर्प को पकड़ा, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी अनुसार रैथा गांव निवासी नरेंद्र गोंडपक्का घर बनाने के लिए अपने कच्चे मिट्टी के मकान की दीवाल को गिराकर नीव खुदाई का कार्य कर रहे थे तभी मिट्टी की दीवाल में चूहों द्वारा किये गये मांद में कुंडली मारे जहरीला सांप निकलकर फूंकार मारने लगा और बगल में रखे अजय राय की ईंट की टुकड़ी के ढेर में घुस गया। ग्रामीणों ने भदाहूं गाँव निवासी शिवचंद राम सपेरे को सूचना दी गयी जिसपर उन्होंने मौके पर पहुंचकर ईंट के टुकड़े में छिपे जहरीले सांप पांच फीट लम्बा था। जिन्दा पकड़कर अपने कब्जे में लिया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर ग्रामीणों में हरिओम राय, अजय गोंड, रोशन श्रीवास्तव, आंसू राय, अरविन्द उपाध्याय, अखिलेश गोंड, पिंटू उपाध्याय, मिथलेश गोंड, सिंटू उपाध्याय, अनिल प्रजापति, मदन उपाध्याय, सत्यम राय, राजकुमार गोंड उपस्थित रहे।

Order : Loksabha Election में किसी उम्मीदवार व पार्टी का पक्ष नहीं लेंगे पुलिस कर्मी

Chandauli Police

Chandauli: पुलिस लाइन में रवानगी से पूर्व चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया। SP Chandauli डा. अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी किसी भी पार्टी अथवा उम्मीदवार की तरफ से उपलब्ध कराए गए चाय व भोजन को स्वीकार न करें। लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा मतदान केंद्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करना पुलिस का प्रथम कार्य है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

एएसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि मतदान के दौरान अगर किसी भी बूथ पर किसी तरह का विवाद होने की संभावना हो तो संबंधित अधिकारियों व टीम इंचार्ज को तुरंत सूचना दें, ताकि स्थिति पर समय रहते काबू पाया जा सके। पुलिस का दायित्व चुनाव हर हाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक हो तथा प्रत्येक मतदाता बिना किसी दबाव अथवा भय के अपना मत स्वेच्छा से डाल सके, यह सुनिश्चित किया जाये। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा पहुंचाने अथवा गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए, चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। बूथ पर तैनात कोई भी पुलिस कर्मचारी किसी भी उम्मीदवार अथवा पार्टी का पक्ष नहीं लेगा। बिना किसी पहचान पत्र व बिना लाइन के किसी भी व्यक्ति को मतदान केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाए।

किसी भी उम्मीदवार अथवा उसके किसी भी एजेंट को मोबाइल फोन मतदान केन्द्र में नहीं ले जाने दिया जाएगा। लोकसभा आम चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखते हुए टीम भावना के साथ सौंपे दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप धैर्य, गंभीरता एवं भय मुक्त होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। इसके साथ ही कर्मचारियों को लेकर जाने वाले वाहन में अन्य किसी सवारी को शामिल न किया जाए।

Bihar में वोट डालने के लिए यूपी रहने वाले बिहार के लोगों को मिलेगी छुट्टी

Young Writer : लोकसभा चुनाव 2024

Chandauli: जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि Bihar राज्य में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान 07 चरणों में होने हैं। मतदान तिथि 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई एवं 25 मई के विधानसभा उपचुनाव एक जून को बिहार राज्य के मतदाता जो उत्तर प्रदेश राज्य में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार एवं व्यवसाय में नियोजित है। ऐसे नियोजित व कार्यरत प्रत्येक कामगार को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135ख के अन्तर्गत सवेतन अवकाश प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135ख में उल्लेख है कि किसी कारबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन मे नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा या किसी राज्य की विधान सभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जायेगा।

कहा कि उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया किसी ऐसे दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नहीं होगी तो इस बात के होते हुए भी उसे ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी सदत्त की जायेगी जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किये जाने की दशा में दी गयीं होती।

कहा कि धारा-135 (ख) के प्राविधानों के अन्तर्गत जनपद चन्दौली में स्थापित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार/व्यवसाय में कार्यरत समस्त कर्मकार जो बिहार राज्य के मतदाता है उन्हें मतदान करने के लिये नियोजित व कार्यरत प्रत्येक कामगार को सवेतन अवकाश दिया जाए।

BSP News: Dr. B.R. Ambedkar ने दलितों व पिछड़ों को दिया समानता का अधिकार

चंदौली में बसपा ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब की 134वीं जयंती

चंदौली। संविधान निर्माता और देश के पहले कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती बसपा ने रविवार को धूमधाम से मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान और लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य ने बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और डा. अंबेडकर के द्वारा देश और समाज को दिए गए योगदान पर बसपा नेताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में सभी ने एक साथ मिलकर डा. भीमराव अम्बेडकर के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

इस दौरान Losksabha Candidate सत्येंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों व शोषित को संगठित व शिक्षित होने का मंत्र दिया, ताकि बाबा साहब दलितों के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान हो और वे अपने पिछड़ेपन को पीछे छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कहा कि देश की आजादी के बाद बाबा साहब ने सभी जातियों के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक को संरक्षण देना सुनिश्चित किया और संविधान का निर्माण कर देश को तरक्की की राह पर अग्रसर किया। कहा कि आज बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन व दमन किया जा रहा है। जिस तरह से अतिपिछड़ों व दलितों के साथ अपराध व अत्याचार की घटनाएं घटी हैं वह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे विषम हालात में हम सभी को एकजुट होकर चिंतन-मनन और बाबा साहब के विचारों को पढ़ने, जानने और आत्मसात करने की जरूरत है।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए देश के सभी नागरिकों को समानता के अधिकार दिया, जिसमें मतदान का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि हम सभी अपने पसंद से अपना नेता चुन सके, लेकिन भाजपा की सरकार उसे भी छीनना चाहती है। जिले की बदहाल सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं का अभाव समेत अन्य प्रमुख मुद्दे है जिसपर काम करने की जरूरत है। बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के साथ ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा ही उनका मुद्दा होगा। कहा कि बसपा सरकार ने चन्दौली को जिला बनाकर इसका विकास किया था, लेकिन आज तक मुख्यालय का विकास भी नहीं हो सका है। न्यायालय और सरकारी कार्यालयों के लिए लोगों आंदोलन करना पड़ रहा है। इस अवसर पर तिलकधारी बिंद, इरशाद अहमद बबलू, राजन खान, जय प्रताप राजभर, रामराज राजभर, विजयी राजभर, कमला राज, राजू मौर्या, भीम मौर्या, आनंद मौर्या, अन्नू पाल, लालू पाल, जीएम सिद्दीकी, अछैवर बिंद, छोटेलाल बिंद, विनोद प्रधान, छोटू भारती, सुभाष चन्द्र, विजेंद्र राम, संतोष भारती, विजय बहादुर, उमापति, श्री भगवान, विकास आजाद, अर्चना देवी पूर्व सभासद, शीला देवी, गायत्री एडवोकेट, आभा चौरसिया, शीला गुप्ता, लक्ष्मण, सिमर देवी आदि उपस्थित रहे। संचालन संतोष भारती व धर्मराज भारती ने किया।

बाबा साहब ने दलितों व पिछड़ों को दिया समानता का अधिकार,चंदौली में बसपा ने धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 134वीं जयंती


चंदौली। संविधान निर्माता और देश के पहले कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती बसपा ने रविवार को धूमधाम से मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान और लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य ने बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और डा. अंबेडकर के द्वारा देश और समाज को दिए गए योगदान पर बसपा नेताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में सभी ने एक साथ मिलकर डा. भीमराव अम्बेडकर के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस दौरान सत्येंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों व शोषित को संगठित व शिक्षित होने का मंत्र दिया, ताकि बाबा साहब दलितों के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान हो और वे अपने पिछड़ेपन को पीछे छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कहा कि देश की आजादी के बाद बाबा साहब ने सभी जातियों के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक को संरक्षण देना सुनिश्चित किया और संविधान का निर्माण कर देश को तरक्की की राह पर अग्रसर किया। कहा कि आज बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन व दमन किया जा रहा है। जिस तरह से अतिपिछड़ों व दलितों के साथ अपराध व अत्याचार की घटनाएं घटी हैं वह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे विषम हालात में हम सभी को एकजुट होकर चिंतन-मनन और बाबा साहब के विचारों को पढ़ने, जानने और आत्मसात करने की जरूरत है।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए देश के सभी नागरिकों को समानता के अधिकार दिया, जिसमें मतदान का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि हम सभी अपने पसंद से अपना नेता चुन सके, लेकिन भाजपा की सरकार उसे भी छीनना चाहती है। जिले की बदहाल सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं का अभाव समेत अन्य प्रमुख मुद्दे है जिसपर काम करने की जरूरत है। बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के साथ ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा ही उनका मुद्दा होगा। कहा कि बसपा सरकार ने चन्दौली को जिला बनाकर इसका विकास किया था, लेकिन आज तक मुख्यालय का विकास भी नहीं हो सका है। न्यायालय और सरकारी कार्यालयों के लिए लोगों आंदोलन करना पड़ रहा है। इस अवसर पर तिलकधारी बिंद, इरशाद अहमद बबलू, राजन खान, जय प्रताप राजभर, रामराज राजभर, विजयी राजभर, कमला राज, राजू मौर्या, भीम मौर्या, आनंद मौर्या, अन्नू पाल, लालू पाल, जीएम सिद्दीकी, अछैवर बिंद, छोटेलाल बिंद, विनोद प्रधान, छोटू भारती, सुभाष चन्द्र, विजेंद्र राम, संतोष भारती, विजय बहादुर, उमापति, श्री भगवान, विकास आजाद, अर्चना देवी पूर्व सभासद, शीला देवी, गायत्री एडवोकेट, आभा चौरसिया, शीला गुप्ता, लक्ष्मण, सिमर देवी आदि उपस्थित रहे। संचालन संतोष भारती व धर्मराज भारती ने किया।

Loksabha Election 2024 सम्पन्न कराने के लिए Pilibhit रवाना हुई Police Force

Chandauli पुलिस लाइन से पुलिस फोर्स को पीलीभीत के लिए रवाना करते एएसपी।

एएसपी ने पुलिस लाइन से 238 जवानों को पीलीभीत किया रवाना

Chandauli: लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को चंदौली से पुलिस बल गैरजनपद के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस फोर्स के वाहनों को एएसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी रवाना किया। 238 जवान पीलीभीत के लिए रवाना हुए हैं, जो पहले से पांचवें चरण तक का चुनाव सम्पन्न कराकर जनपद लौटेंगे।
इस दौरान पुलिस लाइन चंदौली के बहुउद्देशीय हाल में नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग करने की बात कही। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कर्मियों को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अनुशासन में रहकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने में योगदान करें। दूसरे जनपद में चन्दौली पुलिस की छवि खराब न हो। साथ ही उन्होंने चुनाव ड्यूटी के दौरान नशा से दूर रह पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की बात कही। वहीं क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय ने कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का अच्छी तरीके से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा चुनाव आयोग गाइडलाइन बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया। पुलिसकर्मियों से कहा कि निर्धारित समय अपनी आमद सम्बंधित जनपद में कराने के बाद ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचे। सीओ सकलडीहा रघुराज ने चुनाव ड्यूटी मे जा रहे जवानो को चुनाव ड्यूटी समझाते हुए बताया कि आपका काम सिर्फ सुरक्षा है ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की राजनीतिक आस्था नहीं झलकनी चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल के लालच में आकर फंसने से बचे। शिकायत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सीओ सकलडीहा, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी चुनाव सेल उपस्थित रहे।

Murder : मायके आई विवाहिता का सिवान में मिला शव

Young Writer, यंग राइटर

Shahabganj थाने के रसिया के सिवान में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Young Writer: शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में रविवार की रात मायके आई विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों के मुताबिक मृतका शाम करीब 7 बजे घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकली और अब देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबिन शुरू की गई। परिजनों को उसकी लाश गांव के सिवान में घर से लगभग 20 मीटर दूर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस छानबिन कर रही है।

Young Writer

बताते हैं कि बीते एक माह पूर्व रसिया निवासी हीरालाल पाल की पुत्री रेनू पाल 24 वर्ष की शादी सकलडीहा क्षेत्र के उकनी निवासी ज्ञानेंद्र के साथ हुई थी। कुछ दिनों पूर्व विवाहिता रेनू अपने ससुराल से विदा होकर मायके आई थी। परिजन बताते हैं कि रविवार की शाम रेनू किसी से फोन पर बात करते हुए घर से निकली और काफी देर होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबिन शुरू कर दी। काफी देर खोजबिन करने के बाद भी उसका गांव में कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच परिवार के लोग गांव के सिवान की ओर गए तो वहां विवाहिता मृत हाल में पड़ी हुई मिली। परिजनों के मुताबिक रेनू के गले पर निशान था। यह खबर गांव में आग की तरफ फैल गयी और कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची शहाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच में जुट गए। इस बाबत थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

रायल ताल ड्रेन की सफाई शुरू होने से किसानों को राहत

दिघवट गांव के रायल ताल में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करते डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी व बीडीओ केके सिंह।
दिघवट गांव के रायल ताल में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करते डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी व बीडीओ केके सिंह।

अगहरबीर बहुरिया ताल में जाकर गिरेगी दर्जनों गांव का पानी

सकलडीहा। विकास खण्ड के दिघवट ग्राम पंचायत स्थित रायल ताल से निकली अगहर वीर बहुरिया नदी का लम्बे अरसे बाद मनरेगा के तहत जिर्णाेद्धार कार्य शुरू कर दिया गया है।  सैकड़ो की संख्या में लगे मनरेगा मजदूर इस कार्य को तेजी से कर रहे है। डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी ने कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर दिशा निर्देश दिया।
सकलडीहा विकास खण्ड में अगहर वीर बहुरिया नदी काफी प्राचीन ताल है। इसमे दिघवट, कटसिल, नोनार, महेसुआ, नागनपुर, पौनी, नोनार, नदरा, फेसुड़ा सहित कई गांव की पानी बहता है। जिसकी लम्बाई लगभग 15 किलोमीटर  है। इस नदी की साफ सफाई नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में दर्जनों गांव के हजारों किसानों की फसल डूब जाता था। जिससे किसानों का लाखों का नुकसान होता है। इस का अस्तित्व बना रहे। इसको लेकर ब्लाक प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृत दी है। जिसके तहत ग्राम पंचायत मनरेगा से वह सभी गांव से जुड़े रायल ताल ड्रेन का जिर्णाेद्धार का कार्य शुरू करा दिया गया है। दिघवट ग्राम पंचायत में इसके लिए 37.94 लाख का बजट है। डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी मौके पर पहुँच निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को तय समय मे पूर्ण करने की बात कही।  कार्य मे लगे भारी संख्या में मजदूरों को देखकर उन्होंने संतोष जताया। इस दौरान बीडीओ केके सिंह, ग्राम प्रधान रामसूरत राजभर, जेई उमेश श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, रंजीत राय सहित अन्य रहे।

Chandauli
clear sky
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
70 %
2.7kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights