26.7 C
Chandauli
Friday, October 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 249

Crime : चाय की दुकान के बाहर खड़े मैजिक वाहन को चुराया

पड़ाव। मुग़लसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के पड़ाव रामनगर रोड भोजपुर गांव में शनिवार की रात खड़ी मैजिक को चोरों द्वारा चुरा लिया गया। पीड़ित वाहन मालिक ने पुलिस को 112 नम्बर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल मे जुट गयी।
पीड़ित के अनुसार बेचू यादव भोजपुर निवासी मैजिक वाहन वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय मे बच्चों को लेकर आने जाने कार्य करता है, रोजना अपने वाहन को अपने परिचित चाय के दुकान के सामने पड़ाव रामनगर रोड के किनारे पर खड़ा करता था। रोज की भांति शनिवार रात को भी उसी जगह वाहन खड़ी कर कुछ ही दुरी पर रोड पर सम्मो माता मंदिर है और नवरात्रि का समय होने के वज़ह से रात मे पूजा पाठ कीर्तन कार्यक्रम मे सम्मलित हो गया और लगभग 2बजे रात तक मैजिक वाहन उसकी नजर में थी और ज़ब 2 बजे के बाद वह सोने चला गया और सुबह 4ः30 बजे उठ कर देखा तो उसका वाहन गायब था। इसके बाद उसने काफी पूछताछ की पर कोई जानकारी न होने पर 112 नम्बर पर सूचना देने के बाद जलीलपुर चौकी पर लिखित मे चोरी की सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल मे जुट गई।

लापरवाही: भस्सी की जगह मिट्टी डालकर सड़क निर्माण का हो रहा कार्य

सकलडीहा। रेलवे स्टेशन जाने वाली अमावल वाया चतुर्भुजपुर मार्ग लंबे समय से जर्जर है। प्रतिदिन  इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणो व राहगीरो की मांग पर लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने पिछले दिनों सड़क मरम्मत की स्वीकृत दी।डेढ़ किलोमीटर सड़क 20 लाख की लागत से स्पेशल मरम्मत करनी है।आरोप है की ठेकेदार निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ा रहा है। यहा गट्टी पर भस्सी की जगह मिट्टी डालकर दबाया जा रहा है। जिसका राहगीरो व ग्रामीणो ने विरोध किया है। मानक अनुरूप सड़क निर्माण की मांग उठाई है।
 अमावल,चतुर्भुजपुर मार्ग पर दर्जनो गांवो सहित बाहरी लोगो का आनाजाना लगा रहता है। इससे इस सड़क पर काफी दबाव रहता है। वही मानक विहीन बन रही सड़क को लेकर लोगो मे सड़क जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथलेश सिंह,ग्रामीण संत लाल,मिंटू सिंह, विनीत सिंह,राहुल सिंह,पनारू सिंह ने कहा कि विभागीय ठेकेदार की मनमानी से सरकारी धन का बंदरबाट किया जा रहा है। सड़क पर खेतो में से मिट्टी निकालकर  डालकर दबाया जा रहा है। जबकि भस्सी डालकर इसका निर्माण होना चाहिए। मिट्टी डालकर निर्माण कार्य करने से सड़क चंद दिनों में ही उखड़ जाएगी। ग्रामीणो ने रविवार को मिट्टी डालने की सूचना पर पहुचकर कार्य रोक दिया। इनलोगो का कहना है कि मानक विपरीत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जो गलत है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की जांच और गुडवत्तापूर्ण निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि मिट्टी डाल रहे है तो गलत है।जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Lolsabha Election 2024: आचार संहिता का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरी पुलिस

सकलडीहा। चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर जिले की पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रविवार को पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर सीओ रघुराज  के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने वाहनों की सघन तलाशी किया। इस दौरान कई वाहनों से काली पट्टी उतरवाया गया। तीन सवारी और बगैर हेलमेट चलने वालों वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई किया। पुलिस प्रशासन की जांच पड़ताल से वाहन स्वामियों में खलबली मच गयी। इस क्रम में सीओ रघुराज के नेतृत्व में केातवाली पुलिस ने सकलडीहा अलीनगर तिराहा, सकलडीहा चंदौली, चहनिया और धानापुर व कमालपुर रोड पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सधन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों चार पहिया वाहनों के काली पट्टी उतरवाया गया। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और बगैर हेलमेट वालों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई की गयी। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार सिंह, एसआई धर्मदेव सिंह, गोपाल तिवारी, राणा प्रताप यादव, संदीप तिवारी, बंटी सिंह, रवि तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हार्वेस्टर बना आग का गोला, 101 बीघा गेहूं जलकर, खाकबकौड़ी के सिवान में आग लगने से 17 किसानों की फसल राख


कन्दवा। थाना क्षेत्र के बकौड़ी गांव के सिवान में रविवार की दोपहर में हार्वेस्टर मशीन से बकौड़ी गांव निवासी शशिकांत उपाध्याय के खेत में गेहूं की कटाई करते समय अचानक आग लग गई। अगलगी की इस घटना में हार्वेस्टर आग का गोला बन गया और देखते ही देखते बकौड़ी व असना गांव के किसानों की 101 बीघा गेहूं की फसल धू धूकर जल गई। सूचना मिलते थाना प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और किसानों की फसल को बचाने के लिए गांव के ग्रामीणों संग आग बूझाने में प्रयासरत रहे। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 17 किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी थी।


बताते हैं कि बकौड़ी गांव के किसान शशिकांत उपाध्याय की खेती में गेहूं की कटाई करते समय हार्वेस्टर में अचानक आग लग गई, जिससे पास में लगे गेहूं में आग तेजी से फैल गई। जब तक ग्रामीण दौड़कर आग बुझाने पहुंचे तब तक आग काफी दूर तक फैल चुकी थी। जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड को सूचित करने के साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श मौके पर पहुंच गए और आग पर पर काबू पाने के लिए गांव के ग्रामीणों संघ प्रयास करते रहे वहां कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल की मगर तब तक असना गांव निवासी किसान अमित सिंह 21 बीघा, विजय शंकर सिंह 12 बीघा, विरेन्द्र सिंह 12 बीघा, रामअकबाल सिंह 4 बीघा, दीपक सिंह का 6 बीघा, विनोद सिंह का 6 बीघा, सुरेन्द्र सिंह का 6 बीघा, झारखंडे सिंह का 6 बीघा, सतीश सिंह 5 बीघा, गौवाचाऊर निवासी मुन्ना बिंद 1 बीघा, विश्वनाथ बिंद का 5 बीघा, पप्पू बिंद का 2 बीघा, अंगद बिंद का 2 बीघा, रामरती बिंद का 2 बीघा, बकौड़ी गांव निवासी मुनीब साव का 5 बीघा, मनीष का 5 बीघा, लक्ष्मण 1.5 बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। किसानों ने से फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है। मौके पर कंदवा थाना प्रभारी निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल राघवेन्द्र सहित आदि लोगों मौजूद रहे।

Chandauli:सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनी डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती,बोले सत्यनारायण राजभर भाजपा के लूट व झूठ से लोगों को मोह हुआ भंग


चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान सपाइयों ने जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की अगुवाई में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि आज पूरा देश संविधान निर्माता बाबा साहब को याद कर रहा है। हम सभी बाबा साहब को याद करने के साथ ही उनके द्वारा प्रदत्त संविधान को बचाने के लिए प्रयासरत हैं। कहा कि अबकी बार सामान्य लोकसभा निर्वाचन में भाजपा को हराकर देश में संविधान को बचाना होगा। कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल से देश की व्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है। इंडिया गठबंधन देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के साथ ही संविधान को बचाने की बात करती है। कहा कि इस बार का चुनाव बदला-बदला सा है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में पीडीए व प्रत्याशियों के चयन का एक ऐसी रणनीति व समीकरण तैयार किया है, जिससे लोग व्यापक पैमाने पर प्रभावित हुए हैं और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को बुलाकर समर्थन दे रहे हैं।

कहा कि आज बड़े पैमाने पर वे लोग भी इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं जो भाजपा के झूठ व लूट के झांसे में फंसे हुए थे। कहा कि भाजपा को हराकर बाबा साहब के सपनों को साकार करेंगे। भाजपा प्रत्याशी पिछले 10 सालों से चंदौली के सांसद हैं। बावजूद इसके उन्होंने किसी के दुख दर्द में शामिल होने का काम नहीं किया। यहां बड़े पैमाने खेत-मजदूर वर्ग के साथ ही किसान, वनवासी व भूमिहीन वर्ग लोग है जिनकी समस्याओं पर ध्यान भाजपा ने ध्यान नहीं दिया। शुरुआती दिनों ने चंदौली में पंडित कमलापति ने शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी ढांचे की नींव रखी उसे सपा सरकार में आगे बढ़ाने का काम किया गया। इस अवसर पर लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया, दिलीप पासवान, अशोक त्रिपाठी छोटू, रामसिंह चौहान, शशिकांत भारती, सचिन पटेल, राजा बहादुर खान, लव बियार आदि उपस्थित रहे।

PDA या NDA किस पर भारी पड़ेंगे PDM उम्मीदवार जवाहिर बिंद!

पीडीएम का चंदौली लोकसभा प्रत्याशी जवाहिर बिंद

Chandauli लोकसभा से बतौर पीडीएम उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे जवाहिर बिंद

Young Writer: अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल ने पीडीएम गठबंधन की पहली सूची जारी कर सूबे में नए राजनीतिक समीकरण की नींव रखी। पीडीएम प्रत्याशियों की पहली सूची में जिन लोकसभा क्षेत्रों का उल्लेख है, वहां एकाएक हार-जीत के समीकरण में बदलाव की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। नए समीकरण को एनडीए और पीडीए का नारा देने वाली इंडिया गठबंधन दोनों के लिए खतरा बताया जा रहा है। इसमें लोकसभा क्षेत्र चंदौली भी शामिल है।

पीडीएम

लखनऊ में जारी हुए पीडीएम की पहली सूची में चंदौली लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के तौर पर जवाहिर बिंद के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। वैसे तो जवाहिर बिंद के बारे में चंदौली का आम मतदाता कुछ खास नहीं जानता है, लेकिन उनके व उनके गठबंधन के जातीय फैक्टर पर नजर डाले तो वह चंदौली लोकसभा के नतीजों को बदलने के लिए पर्याप्त है। चंदौली लोकसभा में पिछड़ों के नाम पर बिंद बिरादरी के साथ ही पटेल जाति के मतदाताओं की संख्या ठीकठाक है। वहीं मुस्लिम मतदाता भी अच्छी खासी संख्या में हैं। ऐसे में यदि दलित मतदाताओं को साथ लाने की कवायदें भी तेजी से चल रही हैं। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में दलित, पिछड़ा और मुस्लिम मतदाताओं में किसी एक में भी पीडीएम उम्मीदवार सेंधमारी करने में सफल रहे तो जीत के आंकड़े बंदल जाएंगे। यह न सिर्फ पीडीए का नारा बुलंद करने वाली इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए घातक साबित हो सकते हैं, बल्कि एनडीए के लिए परेशानी का सबब होंगे। गौरतलब है इंडिया गठबंधन से अलग हुईं पल्लवी पटेल पहले ही पीडीए के नारे को छलावा बताते हुए खुद के पीडीएम को असली व प्रभावी करार दिया है। उन्होंने पिछड़ों के हितैषी नेता के रूप में खुद को आगे रखा और अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम वर्ग के फायर ब्रांड नेता और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ ही प्रमसपा को साथ लेकर प्रांत के तीसरे गठबंधन को अस्तित्व में लाने का काम किया है।

कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाईः DIG Varanasi

जिले के पुलिस अधिकारियों संग की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

चंदौली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान डीआईजी डा. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद चंदौली में आखिरी चरण में आगामी लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के जो दिशा-निर्देश हैं उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, इसे लेकर पुलिस अधीक्षक और सीओ स्तर तक के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। कहा कि वीवीआइपी व वीआइपी विजिट के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्कता बरते है। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त होनी चाहिए।

DIG Varanasi ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर बाहर से फोर्स आनी है, जिसके रहने की व्यवस्था स्थानीय पुलिस-प्रशासन सुनिश्चित करे। फोर्स कोे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। कहा कि सोशल मीडिया के मॉनिटरिंग का काम भी निरन्तर चलाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। कहा कि भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन करें. साथ ही कार्रवाई भी करें। विदित हो कि चंदौली में 01 जून को (अन्तिम चरण) में मतदान होना है और मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जुटा है। इसी कड़ी में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसपी डा. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

बार्डर की सुरक्षा को लेकर दिखाएं सतर्कता
चंदौली। डीआईजी डा. ओमप्रकाश सिंह ने शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार बार्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बिहार सीमा से उत्पाती आकर चुनाव में खलल ना डाले इसे लेकर बॉर्डर की सुरक्षा का खाका तैयार किया जाए। बिहार पुलिस से संपर्क कर बैरियर के स्थान और अन्य इंतजाम को पूरा कर लें तथा अंतरराज्यीय सीमा पर चेकिंग के साथ मौजूद अफसरों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सीएपीएफ व पीएसी समेत अन्य सुरक्षाकर्मी, जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है, उनके रुकने के साथ और भी व्यवस्था को दुरुस्त कर लें। सुरक्षा के साथ साथ सभी व्यवस्थाओं को पूरी कर लें।

Police Action: चोरी की बाइक व बैट्री के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अभियुक्त

नियामताबाद। प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सकलडीहा तिराहे से आगे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों इरफान निवासी सरेसर थाना अलीनगर, अफजल निवासी नसीरपुरपट्टन थाना अलीनगर व रफीक निवासी मचियाव थाना भभुआ जनपद कैमूर भभुआ बिहार को रोक कर तलाशी ली गई।

इस दौरान सभी के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। जिस मोटरसाइकिल पर तीनों सवार थे जांच में वह वाहन चोरी का पाया गया। पूछताछ के दौरान यह भी पाया गया कि पकड़े गए अभियुक्त एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं तथा ये वाहनों व सड़क पर खड़े वाहनों की बैटरी के चोरी के अपराधों में विगत कई वर्षों से लिप्त हैं तथा ये लोग बिहार जाकर चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे। इनके द्वारा चोरी की तीन और मोटरसाइकिल व बैटरी इरफान के घर के पीछे झाड़ियों में पुआल से ढ़ककर रखना की जानकारी दी गई। उनकी निशानदेही पर उक्त स्थान से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल व दो चोरी की बैटरियों को बरामद किया गया है पुलिस टीम में निरीक्षक शेषधर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर, निरीक्षक हरिनरायण पटेल, राजेश कुमार सिंह, जितेन्द्र उपाध्याय, विजेन्द्र कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, रामानन्द यादव, आनन्द कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, मन्टु सिंह, अनन्त देव, नीरज मिश्र, अजीत सिंह, मनीष कुमार, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, आशुतोष यादव मौजूद रहे।

Homeopathy के जनक सैमुएल हैनीमेन को चिकित्सकों ने किया याद

चंदौली में सैमुएल हैनीमेन की जयंती मनाते चिकित्सक।
चंदौली में सैमुएल हैनीमेन की जयंती मनाते चिकित्सक।

चंदौली। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ जिला इकाई की ओर से शनिवार को मुख्यालय स्थित एक लान में होम्योपैथिक के जनक सैमुएल हैनीमेन (Samuel Hahnemann) की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस दौरान डा.बृजेश सिंह ने कहा कि यह शताब्दी होम्योपैथी की है आज यह सीमित संसाधन में भी विश्व की नंबर दो की चिकित्सा पद्धति बन चुकी है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा.बजरंग प्रसाद ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके जनक सैमुएल हैनीमेन है। उन्होंने होम्योपैथ दवा की खोज की थी, जो लोगों के लिए संजीवनी का काम किया। इस दौरान डॉक्टर इंदु रानी विश्वकर्मा, डा.राजेंद्र प्रसाद रजक, डा.राज पाल, डा.पन्नालाल, डा.सावित्री, डा.आलोक गुप्ता, डॉ रूपेश सिंह, डा.विजय कुमार, त्रिभुवन नारायण उपस्थित रहे।

Road Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार, सात घायल

Road Accident घायलों को बाहर निकालती पुलिस व एनएचएआई की टीम।

कलकत्ता से सुल्तानपुर जा रहा था परिवार एसपी आवास के समीप हुई घटना

Chandauli: चंदौली मुख्यालय स्थित एसपी आवास के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार इनोवा कार अगला टायर ब्लास्ट कर गया। जिसमें कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई की टीम ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि सुल्तानपुर निवासी संदीप मिश्रा 56  वर्ष कलकत्ता से अपने परिवार को इनोवा कार से लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एसपी आवास के पास पहुचा की उसका अगला टायर ब्लास्ट कर गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। और कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। घटना में कार में सवार संजय मिश्रा वर्ष 45 वर्ष सुजल मिश्रा 30 वर्ष किरण मिश्रा 35 वर्ष सृष्टि मिश्रा 16 वर्ष व दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने संदीप मिश्रा की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अन्य सभी की प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि अनियंत्रित कार पलटने से 7 लोग घायल हो गए एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी सुरक्षित है।

Chandauli
clear sky
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
70 %
2.7kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights