चंदौली। जनपद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का फंडाफोड किया है, जो युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाकर ठगने का काम करते थे। साइबर सेल टीम व थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के सात अभियुक्तों को चन्दरखा गांव से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए है। मामले का एसपी डा. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को खुलासा किया। साथ ही टीम को पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
उन्होंने बताया कि अन्तर्प्रान्तीय गिरोह द्वारा अब तक उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखण्ड के युवाओं को बड़ी संख्या में अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये की ठगी की जा चुकी है। इस तरह मिल रहे लगातार इनपुट को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी क्राइम आशुतोष के नेतृत्व में साइबर सेल व थाना अलीनगर की पुलिस टीम द्वारा यह गिरफ्तारी व बरामदगी की। दरअसल 15 सितम्बर को चन्दौली जिले के अमित यादव, सुनील यादव, पंकज कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, शिवा यादव, दीपू यादव, विपीन यादव, चन्द्रजीत यादव, आदित्य नरायन समेत अन्य युवकों द्वारा नौकरी के नाम फर्जीवाड़े की लिखित सूचना दी थी। जिसमें बताया कि 2021 दिसम्बर से ही एसएससी, एनटीपीसी, एग्रीकल्चर विभाग झारखण्ड मंे नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रूपये सैयदराजा निवासी अभिषेक पाण्डेय, मेढ़ी निवासी ऋषि यादव, कुरहना निवासी सौरभ पाण्डेय, नोएडा निवासी अमनदीप उर्फ रोहन द्वारा लिए गए। इसके बदले फर्जी एनटीपीसी का ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। इस बाबत अलीनगर समेत अन्य थानों में मुकदमा भी दर्ज था। इसी क्रम में सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने छापेमारी करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिसका मुख्य सरगना प्रमोद कुमार मण्डल है तथा अभिषेक पाण्डेय उसका सहायक हैं। इस बाबत एसपी चंदौली डा.अनिल कुमार ने बताया कि चंदौली समेत अन्य जनपदों के युवकों का एक गैंग संचालित हो रहा था जो बेरोजगार युवाओं को फरमाकर सरकारी नौकरी मिलने के नाम पर ठगी करते थे। गिरोह के सदस्यों को चन्दरखा गांव के सामने हाईवे के किनारे बन्द पड़े मकान से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये मीटिंग कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Police Action: सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़,अलीनगर पुलिस व सर्विलांस टीम ने सात अभियुक्तों को दबोचा
29 तक चलेगा यूथ कांग्रेस का सदस्य अभियान व चुनावः प्रकाश
चंदौली। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय चंदौली में सोमवार को यूथ कांग्रेस चंदौली का संगठनात्मक चुनाव हेतु प्रेस वार्ता किया। इस दौरान जोनल निर्वाचन अधिकारी प्रकाश कुमार ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातों को रखा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रकाश कुमार ने बताया कि यूथ कांग्रेस का चुनाव व सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। जिसमें उम्मीदवारों का नामांकन 22 सितंबर 9 बजे से 29 सितंबर शाम पांच बजे तक होगा। नामांकन शुल्क विधानसभा कमेटी के लिए 500 रुपये और अनुसूचित जाति के लिए 250 निर्धारित किया गया। जिला अध्यक्ष के लिए तीन हजार व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए 1500 निर्धारित किया गया है। राज्य कमेटी के 7500 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व बीपीएल उम्मीदवारों के लिए चार हजार रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार की स्कूटनी एक से दो अक्टूबर तक होगी। उम्मीदवारों का चुनाव यूनिक आईडी और क्रम संख्या पांच अक्टूबर को जारी किया जाएगा। बताया कि उम्मीदवारों का नामांकन करते समय अपना वोटर आईडी कार्ड के अलावा 10वीं पास प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस तथा पासपोर्ट में से इन तीनों में से किसी एक का लगाना अनिवार्य है। सदस्यता शुल्क 50 रुपयू रखा गया है। यूथ कांग्रेस की सदस्यता और चुनावी प्रक्रिया मोबाइल ऐप से प्राप्त किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि यूथ कांग्रेस का सदस्य बनने का उम्र 18 से 35 उम्र रखी गई। यूथ कांग्रेस से चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस माधवेंद्र मूर्ति ओझा, श्रीवेंद मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, गंगा प्रसाद, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, विकाश खरवार, विवेक सिंह,शनवाह,अमन,अफरोज, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
Primary School बंशीपुर की सहायक अध्यापिका को पीएचडी की उपाधि
Chandauli News : चहनियां के बंशीपुर प्राथमिक बिद्यालय की शिक्षिका प्रज्ञा सिंह को गाज़ियाबाद में गत दिनों पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसे लेकर प्राथमिक बिद्यालय पर शिक्षिका को अध्यापकों ने भी सम्मानित किया। चहनियां की रहने वाले डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह बंशीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक है। विगत दिन गाजियाबाद के इंडिया हैबिटेट सेंटर पर मैरी लैण्ड विश्वविद्यालय यूएसए के तरफ से डा पीके राजपूत व दीपिका जोशी ने शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिये प्रज्ञा सिंह को पीएचडी के मानद उपाधि से सम्मानित किया। जिसे लेकर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को बंशीपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। इस दौरान सपना यादव, पूजा साहनी, नन्द किशोर यादव, प्रधान विजय कुमार, विकास गुप्ता, पूनम देवी, प्रेमा देवी, सरोज देवी, उषा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Police Action: 10 लाख रंगदारी मांगने व धमकाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर शैलेंद्र पांडेय उर्फ कवि गिरफ्तार
Chandauli News : धानापुर स्थित संध्या अस्पताल के संचालक डॉ सुनील शर्मा से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने धरहरा निवासी शैलेंद्र पांडेय उर्फ कवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डॉ सुनील शर्मा द्वारा गत दिनों स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी गई थी। कि अलग- अलग मोबाइल नम्बर से फोन कर मुझसे 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रूपए नहीं देने पर महिला से छेड़़खानी, रेप आदि मुकदमें में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। जिस पर धानापुर पुलिस ने 16 मार्च को दो लोगो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी। घटना में शामिल एक अभियुक्त पवन दुबे को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि दूसरा अभियुक्त शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि वांछित चल रहा था। इस मामले में न्यायालय से 31 मई को उक्त के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने सकलडीहा कोतवाली के धरहरा निवासी शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि को अलीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है की आरोपी के विरुद्ध कई थानों पर कई मामले दर्ज है। इस बाबत पुलिस अपर अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछितों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में एनबीडब्ल्यू के तहत शैलेंद्र पांडेय कवि को जेल भेजा गया है।
Chandauli: बहन के घर में किशोरी ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम महाल इलाके में 17 वर्षीय किशोरी का शव पड़ोस में ही रहने वाली उसकी बहन के घर में फंदे से लटकता मिला। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी सनौव्वर हाशमी चंधासी कोल मंडी में मजदूरी करते हैं। उनको पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। रेशमा 17 वर्षीय नौ भाई बहन में चौथे नंबर पर थी। परिवार वालो के अनुसार रेशमा घर के ही पास में रहने वाली अपनी बहन के यहां आती जाती थी। रेशमा अपनी बहन शबनम के घर गयी थी। वही रेशमा एक कमरे में पंखे पर सफेद चुन्नी के सहारे लटकती मिली। रेशमा को लटकता देखा शबनम ने इसकी सूचना अपनी मां और भाई को दी। घटना की जानकारी होते ही मां और भाई शबनम के घर पहुंचे और रेशमा को फंदे से नीचे उतारकर पास के ही निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मुगलसराय इंस्पेक्टर दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आ जाएगी।
Chandauli:गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, मची अफरा-तफरी दो झुलसे
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के पपौरा गांव निवासी काशी नाथ के रसोई मे खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी घटना को लेकर मौके पर अफरा- तफरी मच गई।
बताते हैं कि शनिवार को सुबह लगभग 9 बजे काशी नाथ की साली सोनी 18 अपने जीजा के घर पर आई हुई थी। जो सुबह खाना बना रही थी इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। वही आग लगता देख सोनी कुछ समझ पाती तब तक आग ने सोनी को अपने चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से 18 वर्षीय सोनी बुरी तरह जलकर घायल हो गई। आग की घटना देख जीजा काशी नाथ मौके पर आग बुझाने की कोशिश करना शुरू कर दिया। इससे वो भी आग के चपेट में आ गया और उसके दोनों हाथ जल गए। घटना देख मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दौड़ पड़ी जहाँ काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया वही दोनो घायल को 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहा चिकित्सक डॉ0 बीके प्रसाद, गुड्डू सिंह,ने दोनो घायलो का प्राथमिक इलाज के दौरान हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
E-Rickshaw खरीदने के लिए युवाओं को अनुदान दे रही सरकार
Chandauli News: बेरोजगार युवकों और युवतियों के आर्थिक उत्थान को लेकर अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड की ओर से पहल की जा रही है। बेरोजगारों को विशेष केद्रीय सहायता उपलब्ध कराने को संचालित ग्राण्ट इन एड योजना के तहत ई-रिक्शा खरीदने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग के कार्यालय में आवेदन प्राप्त किया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पदेन जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि. सौरभ कुशवाहा ने बताया कि योजना के तहत बेरोजगारों को ई-रिक्शा (इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर) खरीदने के लिए आवेदक को 50 हजार शासकीय अनुदान व शेष धनराशि बैंक से ऋण के रूप में दिया जाना है। इसका भुगतान लाभार्थियों के बैंक की शर्तों के अनुसार करना होगा। इसका लाभ अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे और ढाई लाख से कम वार्षिक आय वाले बेरोजगारों को मिलेगा। कहा कि जिले में निवास कर रहे अनुसूचित जाति के युवक व युवती योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक अपना अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ई-रिक्शा क्रय के लिए कोटेशन की प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं तीन पासपोर्ट फोटो ग्राफ के साथ किसी भी कार्य दिवस में गंगा रोड स्थित कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकता है।
Chandauli:सीजेएम अदालत में प्रस्तुत हुए सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम दिग्गज
चंदौली। दिल्ली में आयोजित किसान आंदोलन के समर्थन में वर्ष-2020 में चंदौली के सपाइयों द्वारा निकाली गई किसान हुंकार रैली में जनपद पुलिस द्वारा दर्ज मामले में शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्र की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्य नरायन राजभर, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर व अश्वनी सोनकर आदि सपा नेता न्यायालय के समक्ष पेश हुए और अधिवक्ता अजय मौर्या के जरिए अपने पक्ष को न्यायालय के समक्ष रखा।
इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने अभियुक्त सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर व अन्य की ओर से प्रस्तुत किए गए उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रार्थना-पत्र अंतर्गत धारा-482, वाद संख्या-12417/2023 सत्यनारायण राजभर एवं अन्य बनाम स्टेट आफ यूपी एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 25 मई 2023 का अवलोकन किया। उसका कम्प्यूटर अनुभाग से सत्यापन कराया। इसके उपरान्त उन्होंने हाईकोर्ट की ओर से पारित आदेश के आलोक में प्रस्तुत दाण्डिक वाद कीकार्यवाही अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने भी आदेश निर्गत हाईकोर्ट के उक्त आदेश के अनुपालन में यदि अभियुक्तों के विरूद्ध कोई आदेश जारी किया गया तो उसे निरस्त किया जाता है। इसके साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्रा ने अदालत के आदेश के साथ ही हाईकोर्ट के आदेश की प्रति संबंधित थाने को अनुपालन हेतु प्रेषित करने का आदेश दिया।
Chandauli:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,पुलिस ने नंबर प्लेट से किया शिनाख्त
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र लीलापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने के एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुडा गांव निवासी राजेश कुमार 25 वर्ष अपने गांव से चंदौली आ रहा था। जैसे ही वो लीलापुर गांव के समीप नेशनल हाइवे पर पहुचा की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार अज्ञान वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में राकेश की मौके पर ही मौत हो गयी। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। मोबाइल नंबर व बाइक के नंबर प्लेट से युवक का शिनाख्त कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
प्रसवः एक बार फिर 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
सकलडीहा। आपात एंबुलेंस सेवाएं-108 एंबुलेंस में गुरुवार की रात पदुमनाथपुर गांव से सीएचसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस के कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान जच्चा-बच्चा की जान बचाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया जहां दोनों स्वस्थ हैं।
बताते हैं कि सकलडीहा ब्लाक के पदुमनाथपुर निवासी राकेश की पत्नी अनिता देवी (23) को गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने फोन से इसकी सूचना आशा कार्यकर्ता बिंदा देवी को दी। आशा कार्यकर्ता बिंदा देवी ने बताया कि गर्भवती के परिजनों ने जैसे ही उन्हें सूचना दी, उन्होंने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर सूचित किया। सूचना के 10 मिनट बाद एंबुलेंस आ गई। उसमे इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) राजेश कुमार यादव और पायलट भीम सिंह तैनात थे। इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि एंबुलेंस के सीएचसी अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। गर्भवती की स्थिति बिगड़ने लगी तो ईएमटी ने एंबुलेंस को रोककर आशा कार्यकर्ता बिंदा देवी और पायलट भीम सिंह की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। ईएमटी ने बताया कि आपात स्थितियों से निपटने का उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने आशा बहू की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। अनिता देवी के पति राकेश ने बताया आशा की तत्परता और एंबुलेंस टीम की मदद और सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव संभव हो पाया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।











