32.3 C
Chandauli
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

Police Action: 10 लाख रंगदारी मांगने व धमकाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर शैलेंद्र पांडेय उर्फ कवि गिरफ्तार

- Advertisement -

Chandauli News : धानापुर स्थित संध्या अस्पताल के संचालक डॉ सुनील शर्मा से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने धरहरा निवासी शैलेंद्र पांडेय उर्फ कवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डॉ सुनील शर्मा द्वारा गत दिनों स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी गई थी। कि अलग- अलग मोबाइल नम्बर से फोन कर  मुझसे 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रूपए नहीं देने पर महिला से छेड़़खानी, रेप आदि मुकदमें में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। जिस पर धानापुर पुलिस ने 16 मार्च को दो लोगो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी। घटना में शामिल एक अभियुक्त पवन दुबे  को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि दूसरा अभियुक्त शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि वांछित चल रहा था। इस मामले में न्यायालय से 31 मई को उक्त के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने सकलडीहा कोतवाली के धरहरा निवासी शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि को अलीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है की आरोपी के विरुद्ध कई थानों पर कई मामले दर्ज है। इस बाबत पुलिस अपर अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछितों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में एनबीडब्ल्यू के तहत शैलेंद्र पांडेय कवि को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights