33.3 C
Chandauli
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

Chandauli:गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, मची अफरा-तफरी दो झुलसे

- Advertisement -


सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के पपौरा गांव निवासी काशी नाथ के रसोई मे खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी घटना को लेकर मौके पर अफरा- तफरी मच गई।
बताते हैं कि शनिवार को सुबह लगभग 9 बजे काशी नाथ की साली सोनी 18 अपने जीजा के घर पर आई हुई थी। जो सुबह खाना बना रही थी इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। वही आग लगता देख सोनी कुछ समझ पाती तब तक आग ने सोनी को अपने चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से 18 वर्षीय सोनी बुरी तरह जलकर घायल हो गई। आग की घटना देख जीजा काशी नाथ  मौके पर आग बुझाने की कोशिश करना शुरू कर दिया। इससे वो भी आग के चपेट में आ गया और उसके दोनों हाथ जल गए। घटना देख मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़  दौड़ पड़ी जहाँ काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया वही दोनो घायल को 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहा चिकित्सक डॉ0 बीके प्रसाद, गुड्डू सिंह,ने दोनो घायलो का प्राथमिक इलाज के दौरान हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights