30.9 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 367

आठ लाख के गहने को जीआरपी व सीआईबी ने दबोचा

डीडीयू जंक्शन पर पकड़ा गया सोने का आभूषण।
डीडीयू जंक्शन पर पकड़ा गया सोने का आभूषण।

डीडीयू स्टेशन से सोने के 59 लाकेट के साथ एक गिरफ्तार
डीडीयू नगर। डीडीयू स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम जीआरपी व सीआईबी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान एक व्यक्ति को आठ लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों के साथ गिरफ्तार किया। व्यक्ति के पास से सोने के 59 लॉकेट बरामद हुए हैं। आरोपी बिना कागजात के सोने के लाकेट लेकर वाराणसी से बिहार जा रहा था। जीआरपी ने लिखा पढ़ी के बाद सोने के लॉकेट और आरोपी को आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई वाराणसी की आयकर विभाग करेगी।
इस बाबत जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ और जीआरपी स्टेशन पर अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम जीआरपी और आरपीएफ सीआईबी पंकज स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के कैंटिन के पास एक युवक को संदिग्ध हाल में देखा। पुलिस को सामने आता देखकर इधर उधर भागने लगा। उसे भागता देख कर पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया।उसके बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से सोने के 59 लेडिज लॉकेट मिले। इस संबंध में वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक कुमार निवासी वार्ड नंबर 23 मदार दरवाजा थाना नगर जिला रोहतास बिहार बताया। बरामद हुए आभूषण के बारे में पूछा गया तो उसने बताया की वह आभूषण वाराणसी से लेकर बिहार जा रहा था। बरामद सोने के आभूषण की कीमत आठ लाख रुपये है। बताया कि बरामद आभूषण और आरोपी को वाराणसी से आए आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।

मणिपुर के नक्सली मुठभेड़ में रसिया का जवान शहीद

शहीद जवान आलोक।
शहीद जवान आलोक।

गांव में पसरा सन्नाटा’ ’मणिपुर में हुआ था नक्सली मुठभेड़
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के रसिया गांव निवासी आलोक कुमार नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए। आलोक के शहीद होने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंचते ही परिजनों सहित गांव में शोक की लहर फैल गई।
विदित हो कि आलोक कुमार देश सेवा की भावना से 2021 में असम राइफल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में इनकी तैनाती मणिपुर में थी। पिछले दिनों नक्सली मुठभेड़ के दौरान युवक को आलोक को लग गयी थी और शहीद हो गए। शहीद होने की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया तथा गाँव में सन्नाटा छा गया। पूरे गाँव में जाबांज जवान की चर्चा हो रही है। जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को शाम तक आने की संभावना बताई जा रही है। युवक के पिता पीएसी बल में तैनात हैं।

कूड़े से धुआं निकलने से नाराज रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

प्लांट डिपो कारखाना के पास प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी।
प्लांट डिपो कारखाना के पास प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी।

डीडीयू नगर। प्लांट डिपो कारखाना के पास सिकटिया चौराहा के खाली स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़ा के दुर्गंध से कालोनी वासियों का बुरा हाल है। यही नहीं कूड़े में आग लगा दिया जा रहा है, जिससे भयंकर धुंआ निकलने से रास्ते से गुजरने वालों के साथ ही प्लांट डिपो के कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर रेलकर्मियों ने बुधवार को कूड़े के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि यदि जल्द ही कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया गया और धुंए से निजात नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
धुंए से प्लांट डिपो कॉलोनी के साथ आस पास के गांव के लोग परेशान हैं, जिससे सांस से संबंधित बीमारियों के फैलने की आशंका है। इससे नाराज होकर बुधवार को रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के शाखा मंत्री सुल्तान अहमद ने कहा की यदि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई नहीं होने पर यूनियन भी धरना प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर केदार नाथ तिवारी, रामजी यादव,राजेश कुमार निषाद, राकेश कुमार सिंह,शोएब अहमद, महेश, सुनील, राजेश,अमन कुमार,रवि, संजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

माध्यमिक शिक्षक संघः केशरी नंदन अध्यक्ष व महामंत्री बने विजयी

निर्वाचन के बाद शपथ लेते नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।
निर्वाचन के बाद शपथ लेते नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।

शहाबगंज। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुधवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ (पूर्व माध्यमिक) ब्लॉक इकाई शहाबगंज की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन चुनाव पर्यवेक्षक विकास सिंह व प्रेमशंकर मिश्र की देखरेख में संपन्न हुआ। जहां सर्वसम्मति से केशरी नंदन जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष व विजई प्रसाद ब्लॉक मंत्री के पद पर पुनःनिर्विरोध निर्वाचित हुए। मुहम्मद इकराम कोषाध्यक्ष, इंद्रपाल सिंह और मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष पद हेतु तनवीर आलम आय-व्यय निरीक्षक ,संजय कुमार निराला संयुक्त मंत्री, वरुणेंद्र पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रामपति मीडिया प्रभारी पद पर निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा की हमारा संगठन बिना संसाधन दिए अध्यापकों द्वारा मोबाइल व लैपटॉप से कराए जाने वाले विभिन्न गैर शैक्षिक कार्यों का विरोध करता है। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली हेतु 21 मई को जिला मुख्यालय पर विभिन्न संगठनों के सहयोग से विशाल जुलूस का आयोजन किया गया है जिसमें सबकी सहभागिता आवश्यक है।जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि शिक्षकों की किसी समस्या के समाधान के लिए वो चौबीसों घंटे समर्पित है।नव निर्वाचित अध्यक्ष केशरी नन्दन जायसवाल ने कहा कि सबको साथ लेकर शिक्षक हित में कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर दिनेश सिंह, शशि प्रकाश, संतोष सिंह, विमला कुमारी, मंजू कुमारी, आरती सिंह, विवेक कुमार जायसवाल, समद अली, फिरोज अहमद, चंचल कुमार, संजय सिंह, ओम प्रकाश निराला, अनिल विश्वकर्मा, कैलाश यादव, जय प्रकाश सिंह, रामचंद्र, विजेंद्र सिंह, रजनीकांत गौतम, शिवानंद पांडेय उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी व संचालन कन्हैया लाल गुप्ता ने किया।

बिजली पोल की खोदाई के दौरान जलनिगम की पाइप क्षतिग्रस्त

कोतवाली गली में खोदाई के दौरान जल निगम की क्षतिग्रस्त पाईप से पानी बहता हुआ।
कोतवाली गली में खोदाई के दौरान जल निगम की क्षतिग्रस्त पाईप से पानी बहता हुआ।

सकलडीहा। बिजली विभाग की ओर से कस्बा में नंगी तार को हटाने के लिये जगह जगह बिजली पोल और केबिल लगाया जा रहा है। सोमवार को देर शाम को बिजली पोल के लिये खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया। मंगलवार को सुबह पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर कोतवाली मार्ग से लेकर कोतवाली में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होगया। क्षतिग्रस्त पाइप के कारण उपभोक्ताओं के घरों में दुषित पानी जाने से आक्रोश है। कस्बावासियों ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत की मांग किया है। इस दौरान सुबह शाम हजारो लीटर पेयजल का पानी बर्बाद हो रहा है।
प्राइवेट कंपनी की ओर से कस्बा सहित गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए नंगी तार हटाकर केबल तार लगाया जा रहा है। इसके साथ ही लटकती तारों को दुरूस्त करने के लिये जगह जगह बिजली के पोल लगाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से कस्बा में बिजली पोल के लिये जगह जगह खोदाई कराते हुए पोल लगाया जा रहा है। कोतवाली मार्ग पर बिजली पोल लगाने के लिये खोदाई कराई जा रही थी। इसी बीच जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया। सुबह पानी की आपूर्ति शुरू होने पर कोतवाली मार्ग से लेकर कोतवाली में जलभराव की स्थिती उत्पन्न होने से काफी समस्या हुई। उपभोक्ता के घर दूषित पानी पहुंचने के कारण पेयजल के लिये समस्या होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताया। उधर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने संबधी ठेकेदार को फोन कर क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराने को कहा।

अभियान में प्रशासन ने 350 कुंतल गेहूं मार्केटिंग को कराया सुर्पूद

आढ़तियों के यहां पूछताछ करते हुए एसडीएम मनोज पाठक व अन्य अधिकारी।
आढ़तियों के यहां पूछताछ करते हुए एसडीएम मनोज पाठक व अन्य अधिकारी।

सकलडीहा। गेहूं की खरीदारी धीमी होने पर जिला प्रशासन की ओर से आढ़तियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में एसडीएम मनोज पाठक ने तहसील क्षेत्र में विभिन्न अढ़तियों के यहां छापेमारी कर 350 कुंतल गेहूं को जब्त करते हुए मार्केटिंग इंस्पेक्टर को सुपूर्द कराया। विभागीय कार्रवाई से गेहूं का भंडारन करने वाले अढ़तियों में खलबली मची हुई है।
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की पैदावार कम हुई है। जिसके कारण किसान गेहूं लेकर क्रय केन्द्रों पर नही पहुंच रहे है। क्रय केन्द्र से अधिक रेट में अढ़तिया गेहूं की खरीदारी घर बैठे नगद देकर कर ले रहे है। क्रय केन्द्रों पर गेहूं नही पहुंचने से प्रशासन परेशान है। जिसे लेकर प्रशासन की ओर से आढ़तों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इसक्रम में एसडीएम मनोज पाठक द्वारा तहसील क्षेत्र के बहेरी, बरहन, कमालपुर में छापेमारी करके 350 कुंतल गेहूं को जब्त करते हुए मार्केटिंग को सुपुर्द कराया गया है। एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि अवैध रूप से भंडार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर अमित द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

स्वास्थ्य टीम ने अस्पताल पर मारा छापा मची भगदड़                

हॉस्पिटल के संचालक से बातचीत करते एडिशनल सीएमओ।
हॉस्पिटल के संचालक से बातचीत करते एडिशनल सीएमओ।

चकिया। नगर के वार्ड नंबर-4, कबीर नगर में पिछले कई वर्षों से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित अस्पताल पर बुधवार की दोपहर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दशरथ चन्द्र सोनकर के शिकायती पत्र के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे अस्पताल व  पैथोलॉजी सेंटर मताला मार रफूचक्कर हो गये।
बीते 12 मई को इलिया की निवासी गुंजा देवी के यूट्रस का ऑपरेशन मां मुंडेश्वरी अस्पताल में किया गया था। हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक द्वारा उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुंजा के परिजनों ने मामले को संज्ञान में लेकर मां मुंडेश्वरी अस्पताल के संचालक और डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए सीएमओ को पत्राचार किया गया था। पत्र को संज्ञान में लेकर बुधवार की दोपहर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुप कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.विकास सिन्हा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल का रजिस्ट्रेशन बीते अप्रैल माह तक का ही मिला। इसके अलावा जिन डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के नाम से अस्पताल संचालित हो रहा था उनमें से कोई मौके पर मौजूद नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के पूछने पर अस्पताल संचालक डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गुंजा देवी का वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में अस्पताल प्रशासन अपने खर्च पर इलाज करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेताया कि जल्द रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। इस दौरान डा. विनोद कुमार सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

चंदौली-घर से पांच हजार रुपये चोरी कर आपीएल में हार गया किशोर, मम्मी- पापा के डर से घर से हुआ लापता कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने घर से लापता किशोर को सुल्तानपुर जिले से 24 घंटे में बरामद कर परिजनों को सौप दिया। पुलिस की इस कार्य से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। और किशोर को देख उनकी आँखें नम हो गयी।और कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बात दे कि आजाद नगर निवासी संदीप कुमार केशरी मठ वाली गली के बगल में कपड़े का दुकान संचालित करता है। मंगलवार की शाम संदीप का पुत्र अरबिन्द कुमार केशरी 14 वर्ष अपनी दुकान से घर के लिए निकला पर घर पर नहीं पहुंचा। इससे परिजन किसी अनहोनी की आसंका जताने लगे वही उसकी माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया परिजन तत्काल कोतवाली पहुच गए और लिखित तहरीर दिया। सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने तत्काल टीम गठित कर युवक की तलाश में जुट गए। 24 घंटे में किशोर को सुल्तानपुर जिले से बरामद कर परिजनों को सौप दिया। युवक को अपने आँखों के सामने देख परिजनों में खुसी की लहर दौड़ गया। सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि अरबिंद आईपीएल में 5000 हारने के बाद माता-पिता के डर से घर से भाग गया था। जिसे पुलिस ने 24 घंटे में सुल्तान जिले से बरामद कर परिजनों को सौप दिया है।

शराब और धूम्रपान सेवन से बचे ब्लड प्रेशर के मरीज: डा● विवेक सिंह


चंदौली। ब्लड प्रेशर आज के समय में एक ऐसा शब्द बन चुका है, जिसे आमतौर पर लोग जानते हैं या इससे कुछ-कुछ परिचित हैं। इतना ही नहीं, अगर ब्लड प्रेशर हाई हो तो दिल पर अतिरिक्त तनाव पैदा होता है। और दिल का दौरा भी पड़ सकता है। इसलिए इसको सामान्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। वहीं, जिस तरह से यह आम हो रहा है, तो ऐसे में इसके बारे में जानना और भी जरूरी होता जा रहा है। उक्त बातें डा विवेक सिंह एम डी ( जनरल फिजिशियन) ने कहा उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है। इसे कंट्रोल करने के बहुत से उपाय हम पढ़ते-सुनते रहते हैं। लेकिन यह ज्यादा जरूरी है कि हम इसके बारे में सही ढंग से समझें और तभी इसका इलाज शुरू करें। हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप एक सामान्य बीमारी है। जिसमें आपकी धमनियों में रक्त का दबाव समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ कर इतना अधिक हो जाता है, कि अंततः इसकी वजह से स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि हृदय रोग। इसके साथ ही, अतिरिक्त लो ब्लड प्रेशर भी शरीर के लिए हानिकारक होता है। और सामान्य तौर पर 120/80 तक ब्लड प्रेशर नार्मल माना जाता है।

कैसे कंट्रोल करें ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के ऐसे बहुत से मामले सामने आएं है। जिनमें यह एक जानलेवा बीमारी भी साबित हुई है। ऐसे में, इसे कंट्रोल में रखने के साथ ही गंभीरता से लेना भी ज़रूरी है। यह हैं ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के तरीके –

नींबू पानी

अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है और तुरंत डॉक्टर के पास जाने का समय ना हो, तो आप घर पर ही नींबू पानी बनाकर पी सकते हैं। यह हर 30 मिनट में पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा और आप पहले से ज़्यादा बेहतर महसूस करेंगे।

आंवला

आंवले का जूस ब्लड प्रेशर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह सहज और सस्ता भी है, जो जल्द फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा, इसका जूस हमारे बालों और त्वचा के लिए भी अच्छा होता है।

पपीता

हमारे आसपास और प्रकृति में मौजूद कई प्रकार के फल फूलों में पपीता एक वरदान माना जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए भी इसका सेवन जरूरी माना जाता है।

लौकी

लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका हरी सब्जियों में अलग ही महत्व है। इसका जूस पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

मीठा

आयुर्वेदिक तरीकों में हाई ब्लड प्रेशर को संतुलन में रखने के लिए मीठा खाने को अच्छा माना गया है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप ऊपर बताए गए पांच तरीकों का घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सभी उपाय के अंदर आयुर्वेद से जुड़े बहुत से फायदे हैं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरुरी है। इसके अलावा, डॉक्टर से परामर्श के मुताबिक सही और समय पर दवा भी जरूरी है। वहीं, ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए आपकी जीवनशैली में निम्नलिखित तरीके शामिल होने चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर –
नमक का सेवन पुरे दिन में (लगभग 1 चम्मच) या उससे कम करें लो फैट वाला आहार लें, जिसमें ताज़ी सब्जियां शामिल हो कैफीन का सेवन न के बराबर करें शराब को हाथ न लगायें धूम्रपान न करें सही वजन बनाये रखें लो ब्लड प्रेशर तनाव को दूर रक्खें मेडिटेट या ध्यान करें मन को शांत रखें
ब्लड प्रेशर Blood Pressure) नापने का तरीका:
आज ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी हाई और इसकी चर्चा भी आम हो चुकी है। यही वजह है, कि सुरक्षा कारणों से लोग अपने घरों में भी बीपी चेक करने की मशीन रखने लगे हैं। जिससे वह किसी भी खतरे को कम या टाल सके। हालांकि, बीपी नापते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। जैसे कि सही समय, हाथ की सही पोजीशन क्योंकि ऐसा न होने पर गलत रिजल्ट आ सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप सही रीडिंग लेते हैं तो इसे डॉक्टर के साथ शेयर कर के परामर्श भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि सही रीडिंग कैसे लेते हैं

खाने के 2 घंटे बाद बीपी चेक करें

दोनों हाथों से रीडिंग लें
शरीर का रिलैक्स होना ज़रूरी है
रीडिंग दिन में कम से कम दो बार चेक करें
बीपी नापते वक्त ढीले कपडे पहनें
ऐसा देखा जा रहा है, कि आज समय किस रफ़्तार से जा रहा है और लोग अपने काम को लेकर कितने परेशान रहते हैं। ऐसे में, इस भाग दौड़ में हम काफी बार अपनी सेहत के प्रति लापरवाह हो जाते हैं और किसी बड़ी बीमारी को खुद न्योता दे देते हैं या उसके शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा, ऐसे मामलों में बिना देर किये डॉक्टर का परामर्श लेना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर मारा छापा, बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित कर रहे अस्पताल व पैथोलॉजी वाले हुए फरार


चकिया। नगर के वार्ड नंबर 4 कबीर नगर में कई वर्षों से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित अस्पताल पर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दशरथ चन्द्र सोनकर के शिकायती पत्र के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे अस्पताल व पैथोलॉजी सेंटर में ताला मार रफूचक्कर हो गये।
बीते 12 मई को इलिया की निवासी गुंजा देवी के यूट्रस का ऑपरेशन मां मुंडेश्वरी अस्पताल में किया गया था। हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक द्वारा उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुंजा के परिजनों ने मामले को संज्ञान में लेकर मां मुंडेश्वरी अस्पताल के संचालक और डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए सीएमओ को पत्राचार किया गया था।
पत्र को संज्ञान में लेकर बुधवार की दोपहर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुप कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विकास सिन्हा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की। जांच के दौरान अस्पताल का रजिस्ट्रेशन बीते अप्रैल माह तक का ही मिला। इसके अलावा जिन डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के नाम से अस्पताल संचालित हो रहा था। उनमें से कोई मौके पर मौजूद नहीं मिला।
स्वास्थ्य विभाग के पूछने पर अस्पताल संचालक डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गुंजा देवी का वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में अस्पताल प्रशासन अपने खर्च पर इलाज करा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेताया कि जल्द रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। इस दौरान डॉ विनोद कुमार सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Chandauli
scattered clouds
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
52 %
1.8kmh
32 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights