26.9 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 368

चंदौली-सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे नवीन मंडी चौकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह तत्काल युवकों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गए।
बताते हैं है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के ख़रगीपुर गांव निवासी शिवम कुमार 22 वर्ष बाइक से अपने ननिहाल जा रहा था। जैसे ही वह नवीन मंडी के समीप पहुंचा की अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में शिवम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंचे एएसआई अखंड प्रताप सिंह ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शिवम के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए इस बाबत एसआई अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और ट्रक को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जवाब नहीं दे पाए एडीओ पंचायत शहाबगंज , डीएम ने रोका वेतन

शहाबगंज ब्लाक के दौरे के दौरान जायजा लेते डीएम।
शहाबगंज ब्लाक के दौरे के दौरान जायजा लेते डीएम।

डीएम बोले, निर्माणाधीन परियोजना में मानक की न हो अनदेखी

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा विकास खंड शहाबगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कंप्यूटर, लेखा एवं अन्य पटल की जानकारी ली। कार्यालयों में पत्रावलीयों को व्यवस्थित ढंग से रखते हुए लोगों की जन समस्याएं सुने जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में स्थापित राजकीय कृषि बीज भंडार का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ कर बीज वितरण की जानकारी ली। भंडार में रखे धान एवं ढैचा का बीज के स्टॉक को देखा। जिलाधिकारी भंडार में रखे निष्प्रयोज्य चीजों की नीलामी कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कृषि रक्षा इकाई की जर्जर बिल्डिंग की जानकारी लेते हुए इसके जीर्णाेद्धार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉक परिसर में स्थापित एडीओ पंचायत कार्यालय में वार रूम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वार रूम स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य पूछने पर एडीओ पंचायत द्वारा माकूल जवाब न देने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉक परिसर में सभागार की अच्छे प्रकार से कराए गए मरम्मत आदि कार्यों की सराहना की। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज का निरीक्षण कर ओपीडी, दवा स्टोर, महिला एवं पुरुष वार्ड सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इलिया-लेवा मार्ग पर नवनिर्मित पुल एवं अप्रोच मार्ग का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर एप्रोच मार्ग को पूरी गुणवत्ता के साथ अभिलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में लेटलतीफी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बयापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात कम्युनिटी हेल्थ अफसर को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से उपस्थित रहकर आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराया जाय। इसके बाद अमृत सरोवर हड़ौरा का निरीक्षण किया। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। भिटिया में स्थापित भुनेश्वर महादेव शिव मंदिर का निरीक्षण कर पार्क मैदान आदि का विकास कार्य सुंदरीकरण का कार्य को देखा। जिला पंचायत द्वारा कराए गए शेड के अच्छा कार्य की सराहना भी की गई। इसके अलावा उन्होंने खंड विकास अधिकारी को परिसर की अच्छे ढंग से विकसित किए जाने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

दिसंबर तक पूर्ण करें कस्तूरबा विद्यालय भवन
चंदौली।
शहाबगंज ब्लाक के दौरे पर गए जिलाधिकारी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय शहाबगंज की छात्राओं के लिए निर्माणाधीन विद्यालय के छात्रावास एवं एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्रावास का कार्य दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को दिया। कहा कि आनसाइड लैब, गुणवत्ता की नियमित जांच, थर्ड पार्टी की जांच समय से सुनिश्चित कराए जाने हेतु उप जिलाधिकारी एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की बच्चियों से भोजन की गुणवत्ता और मीनू के अनुसार भोजन मिलने की जानकारी ली जिस पर छात्राओं ने बताया कि मीनू के अनुसार भोजन समय-समय से मिलता है। इसके अलावा किचन रूम का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर गुणवत्ता को परखा। जिलाधिकारी ने यहां बच्चियों को किताबें एवं अन्य सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बच्चों का यूनिफॉर्म बैग एवं सभी पुस्तकें अनिवार्य रूप से समय से मिल जानी चाहिए और इनको बेहतर शिक्षा प्रदान करने में अध्यापकगण पूरी मेहनत करें। क्लास रूम में लगे टेलीविजन से डिजिटल पठन-पाठन के बारे में छात्राओं से जानकारी ली।

प्राइवेट हास्पिटल स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध देंगे प्रसव की सूचना

सकलडीहा सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते सीएचसी अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी।
सकलडीहा सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते सीएचसी अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी।

सकलडीहा। आचार संहिता के समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने विकास कार्य और योजनाओं का आम जनता को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने में जुट गयी है। मंगलवार को सीएमओ डा. वाई के राय की निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न बिंदूओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों प्रसव के बाद सूचना दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही दो साल के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिये एएनएम और सीएचओ को निर्देशित किया। विसुंधरी गांव में खसरा के लक्ष्ण पाये जाने की सूचना पर 18 मई से एक सप्ताह तक स्पेशल टीकाकरण चलाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व मच्छर जनित रोग पर रोकथाम के लिये स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया। अंत में बर्थरा कला में सीएचओ प्रगति पांडेय को पोस्टिंग करते हुए एएनएम को भी सभी प्रकार की चिकित्सकी सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, डा. एलबी शर्मा, सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह, राजेश राय, एचईओ रजनीकांत राय, शाहिद आलम अंसारी, उपेन्द्र सिंह, रेनु सहित अन्य मौजूद रहे।

पीएम सम्मान निधि से जुड़ी समस्या का हुआ समाधान

पीएम सम्मान निधि योजना के संदर्भ में समस्या का निस्तारण करते हुए अधिकारी।
पीएम सम्मान निधि योजना के संदर्भ में समस्या का निस्तारण करते हुए अधिकारी।

सकलडीहा। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को लाभ दिलाने के लिये जिला प्रशासन की ओर से ग्राम सभावार कैम्प लगाकर समस्या का निस्तारण कराने की पहल शुरू किया गया है। इस क्रम में सकलडीहा तहसील अंतर्गत धानापुर के तीन दर्जन किसानों की समस्या का समाधान कराया गया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी के साथ राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे। शासन की ओर से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को लाभ दिलाने के लिये 16 मई से 5 जून तक ग्राम सभा स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक के ग्राम सभावार कैम्प शिविर का आयोजन किया गया है। जहां किसानों की खाता खोलवाने से लेकर, खतौनी को दुरूस्थ् कराने व आधार का सत्यापन सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। इस क्रम में तहसील क्षेत्र के धानापुर पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करीब तीन दर्जन किसानों की समस्या को दूर कराया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए से अक्षय कुमार कृषि विभाग, लेखपाल अरुण कुमार अवस्थी, राजस्व निरीक्षक रामा शंकर शुक्ला, बीपीएम अजय चौरसिया व ग्राम प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।

मई माह के अंतिम सप्ताह में होगा पेंटिंग का कार्य

शहाबगंज। कर्मनाशा पुल के एप्रोच मार्ग पर आवागमन प्रारम्भ होते ही राहगीरों को सहुलियत मिलने लगी है। वहीं वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल दुकानदारों के साथ ही आवास में रहने वाले लोगों को परेशानी का सबब बनता जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
कर्मनाशा नदी पर बने पुल के दोनों तरफ बने एप्रोच मार्ग को टेस्टिंग के लिए एक मई को चालू कर दिया गया।आवागमन प्रारम्भ होने के साथ ही आमजन को लाभ मिलने लगा। लेकिन इसी के साथ वाहनों के गुजरने के साथ उड़ने वाली धूल परेशानी का सबब बन गया है। वहीं उड़ती धूल का असर दुकानदारों को उठानी पड़ रही है। सारा दिन दुकानदारों को साफ सफाई में दिन बित रहा है। वहीं आवासीय मकानों में रहने वाले कतवारू यादव, पंकज उपाध्याय, गुड्डू, पप्पू विश्वकर्मा, रामा मौर्य, राजू मोदनवाल, लव कुमार ने बताया कि उड़ती धूल से सांस की समस्या पैदा होने की आशंका बढ़ गई है और दुकानदारी भी काफी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से एप्रोच मार्ग की पेंटिंग कराने की मांग किया। वहीं जेई सुचीत पटेल ने बताया कि 15 मई तक पेंटिंग का कार्य होना था लेकिन तकनीकी कारणों से पेंटिंग का कार्य नहीं हो पाया है मई के अंतिम सप्ताह में पेंटिंग का कार्य सम्पन्न करा दिया जायेगा, जिससे ग्रामीणों व राहगीरों को काफी आसानी होगी

जैपुरिया स्कूल में ट्रॉपिकल पैराडाइज समर कैंप का शुभारंभ

जैपुरिया स्कूल में समर कैप में प्रतिभाग करते छात्र।
जैपुरिया स्कूल में समर कैप में प्रतिभाग करते छात्र।

डीडीयू नगर। सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल में समर कैंप का भव्य शुभारंभ माँ शारदा एवं तुलसी वेदी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पूर्वांचल के बच्चों का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना कारण सर्व विदित है यह विद्यालय दिवसीय से बच्चों के सपनों को पंख देता है। उनमें मानसिक,शारीरिक और सामाजिक क्षमता को विकसित करते हुए परिपूर्ण करता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु हमेशा ही तत्पर रहता है। इस प्रशिक्षण स्थल पर सभी विद्यालय के बच्चे आमंत्रित हैं। इस कैंप में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आकर्षण के कई केंद्र है जिसमे मुख्य है एडवेंचर केप जिसमें बच्चों की प्रतीकार पंक्ति लगातार अपनी बारी का इंतजार करती हुई दिख रही थी।बच्चों के इस उत्साह के सम्मुख मानो स्वयं भगवान भास्कर भी अपने तेज को मक्ष्मि कर घुटने टेकने को तैयार हो गए है। एडवेंचर कैंप में बच्चे कहीं टायर क्रॉसिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं तो कही टनल क्रॉसिंग का सभी बच्चे स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने में जुटे हैं। जिससे बच्चे विपरीत परिस्थितियों में भी सरलता से स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा कर सके। समर के बच्चों के लिए नॉन फायर कुकिंग एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया है जिसमें बच्चों को सुरक्षित ढंग से खारित तैयार किये जाने वाले भोज्य पदार्थों की जानकारी दी जा रही है। इस हुनर को सीख कर बच्चे स्वतरू किसी भी परिस्थियों में कुछ न कुछ बनाकर अपनी क्षुधा शांत कर सकते हैं। अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बाजी, निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशिका मंजु बुधिया, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

हुमा तनवीर को मिला लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ हुमा तनवीर।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ हुमा तनवीर।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी में प्रकाशित हो चुकी है
डीडीयू नगर। नगर निवासी हुमा तनवीर को हाइपिज मीडिया और एशिया के पायनियर इंस्टीट्यूट की ओर से मुंबई के एक होटल में लेखक की श्रेणी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। मिला है।
 हुमा तनवीर का वर्ष 2021 में हुमा का चयन एशिया के सौ प्रभावशाली महिला में हुआ था। उसके बाद वर्ष 2022 में हुमा को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार से नवाज़ा गया। हुमा 19 साल की उम्र में, वह लैंबर्ट पब्लिशिंग हाउस, जर्मनी के साथ दो बुक डील साइन करने वाली सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय लेखिका बन गई थी। हुमा तनवीर की छह किताबें अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी में प्रकाशित हो चुकी है। पिछले वर्ष हुमा की सातवीं किताब इंडिया में प्रकाशित हुई है। हुमा तनवीर ने समाज और उसके विवादस्पद मुद्दे, महिला सशक्तिकरण, युवा उन्मुख और बॉडी लैंग्वेज जैसे विभिन्न विषयो पर किताबें लिखी है। हुमा तनवीर वर्तमान में अपनी आठवीं किताब लिख रही हैं। जो की एक ऐतिहासिक महाकाव्य से प्रेरित एक थ्रिलर है। इनके पिता तनवीर आलम मुग़लसराय में चीफ इंस्पेक्टर ऑफ़ टिकट (सीआइटी) के पद पर रेलवे में कार्यरत हैं।

समर कैंप से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकासः गौरव श्रीवास्तव

एसआरवीएस स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव।
एसआरवीएस स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव।

चकिया। क्षेत्र के विजय पुरवा गांव स्थित एसआरबीएस स्कूल में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।
इस दौरान चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से जहां भागदौड़ भरी जिंदगी में शिक्षा हो या खेल जगत आगे बढ़ने की होड़ में बच्चे पूरी लगन से आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं ऐसे में समर कैंप से बच्चों को कुछ हद तक टेंशन मुक्त वातावरण में रहते हैं और इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास भी होता है। समर कैंप के दौरान बच्चों ने साहसिक खेल, स्विमिंग, रेन डांस, हॉर्स राइडिंग, कैमल राइडिंग,म्यूजिकल चेयर रेस, रेल की सवारी, आर्ट एंड क्राफ्ट, मिट्टी के बर्तन बनाना, नेट क्लाइंबिंग, सहित तमाम गतिविधियों में भाग लिया। इसके अलावा समर कैंप में वाराणसी की एनडीआरएफ इंस्पेक्टर दीपक कमलिया सहित उनकी टीम ने बच्चों को भूकम्प से बचाव, बांढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, सर्पदंश, हीट स्ट्रोक के दौरान सावधानी, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल, दामिनी ऐप, मौसम ऐप, भूकंप ऐप के इंस्टॉलेशन और उपयोग आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, स्कूल के प्रिंसिपल मनीष खन्ना, एकेडमिक हेड सपना मयंक सिंह सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लटकते तार से भारी वाहनों के दुर्घटना की आशंका

सकलडीहा राजवाहा के समीप लटकती हाईटेंशन की तार के नीचे से गुजरती भारी वाहन।
सकलडीहा राजवाहा के समीप लटकती हाईटेंशन की तार के नीचे से गुजरती भारी वाहन।

सकलडीहा। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर में करंट प्रवाहित करने पर बुलेट सवार दो युवक के सट जाने पर जिंदा जल गये। इसके बाद भी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। मंगलवार को सकलडीहा राजवाहा से होकर मुख्य मार्ग पर आते समय भारी वाहन अचानक लटकती तार के नीचे से गुजरने पर जाम की स्थिती हो गयी। ग्रामीणों ने दुर्घटना की संभावना को देखते हुए राजवाहा मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक लगाने व तारों को दुरूस्थ् कराने की मांग किया है।
बिजली की करंट कटेनर में प्रवाहित होने पर दो युवकों की दर्दनाक मौत होगयी। घटना को लेकर परिजनों में मातम छाया हुआ है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन भारी बालू लदी भारी वाहनों पर रोक लगा पाने में अक्षम साबित हो रहा है। वही दूसरी ओर बिजली विभाग के अधिकारी भी तहसील और ब्लॉक मार्ग से लेकर कस्बा में लटकती तार को लेकर अनजान बने हुए है। सकलडीहा राजवाहा मार्ग से अचाकन बालू लदी कंटेनर एक्सीएस बैंक के समीप ट्रांसफार्मर से वाहन मोड़ते समय दोनों तरफ वाहनों की जाम लग गयी। लटकती तार के नीच वाहन के खड़ी हो जाने पर दुर्घटना की संभावन को लेकर ग्रामीणों न तारों को दुरूस्थ और भारी वाहनो पर रोक लगाने की मांग किया है।

सर पर हेलमेट नही है तो, जोखिम में है आप की जान: राजीव कुमार सिंह


चंदौली। वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण व बाइक सवारों द्वारा किए जा रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। कई बाइक सवार दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए। वहीं बिना हेलमेट घर से निकले बाइक सवारों का भी चालान काटा गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्धों व उनके सामान की भी तलाशी ली। लेकिन इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी करना कितना घातक होता है यह हादसे के बाद पता चलता है। बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर व बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले अक्सर दुर्घटना के शिकार होते हैं। हेलमेट के बिना बाइक का सफर जानलेवा साबित हो सकता है। यह जानते हुए भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। कहीं न कहीं से हर रोज सड़क हादसों में मौत की खबर मिल ही जाती है। जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। और बिना हेलमेट व बाइक पर तीन सवारों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाया जा रहा है। इस दौरान एसआई सहिपाल यादव, बंटी सिंह,प्रदीप कुमार,नीरज सिंह,आदि मौजूद रहे।

Chandauli
overcast clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
67 %
4.1kmh
100 %
Thu
26 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Verified by MonsterInsights