26.9 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 370

चंदौली दौरे पर आए मत्स्य मंत्री डा.संजय निषाद ने मछुआ समाज के लोगों का किया मार्गदर्शन

जनपद दौरे के दौरान निषाद समाज के लोगों का मार्गदर्शन करते डा. संजय निषाद।
??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

Young Writer, चंदौली। प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद सोमवार को जनपद दौरे पर थे। मत्स्य मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के सुशासन की जीत हुई है। जनता ने भाजपा का साथ भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त प्रदेश के नाम पर दिया है। विपक्षी पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है। आने वाले दिनों में जनता के हित में और बेहतर कार्य कराए जाएंगे। वह सोमवार को स्थानीय पीडब्लूडी के डाक बंगले में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के साथ भाजपा की सरकार मिलकर कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके। निकाय चुनाव में हमारा शानदार प्रदर्शन रहा है। जहां कमियां रह गई हैं उसको मंथन कर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि निषाद समाज को मजबूत करने के लिए हम अपने बच्चों का कौशल विकास करेंगे, ताकि उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा सके। हमारा मकसद सुशासन, विकास व सुरक्षा है। कहा कि रामचरित मानस में लिखा है कि जिसकी जैसी भावना होती है उसकी वैसी सोच हो जाती है। समाजवाद की स्थापना अखाड़े के पहलवानों के लिए हुई थी, न कि भाड़े के पहलवानों के लिए। विपक्ष का काम मर्यादित तरीके से जनता की आवाज बुलंद करना है। गोरखपुर में निकाय चुनाव पर कहा कि काजल निषाद नहीं हैं। निषाद वह होता है जो निषाद जाति में जन्म ले, वह तो एक्टर हैं। कहा कि निषाद समाज के विकास के लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभांवित किया जा रहा है।

उत्तम प्रयासों के लिए बीईओ राजेश चतुर्वेदी को वित्त विहीन शिक्षकों ने दिया सम्मान

चहनियां बीईओ को सम्मानित करते वित्त विहीन शिक्षक।
चहनियां बीईओ को सम्मानित करते वित्त विहीन शिक्षक।

Young Writer, चहनियां। वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने तरफ से सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी राजेश चतुर्वेदी को सम्मानित किया। चहनियां ब्लाक में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किये जाने के उत्तम प्रयास किये जाने व सभी विद्यालयों के शिक्षकों प्रधानाध्यापकों व प्रबन्धकों के साथ सामन्जस्य स्थापित कर पर मां गायत्री बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल शेरपुर मारूफपुर के प्रधानाध्यापक दुर्गेश पांडेय व पी आर पब्लिक स्कूल टांडाकला के प्रबंधक अमित पांडेय ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए बीआरसी स्तर पर जो कुछ भी सम्भव हो सकता है किया जा रहा है। इस कार्य में वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों की भूमिका भी काफी सराहनीय है। इस दौरान उन्होेंने यू डायस प्लस डाटा फीडिंग में लापरवाही के प्रति सचेत करते हुए कहा कि आंकड़ा प्रपत्र के रूप में आनलाइन फीडिंग कराना भी स्कूल संचालन का अभिन्न अंग है। जिसको जिम्मेदारी पूर्वक सबको करना चाहिए। लेकिन कई बार कहने के बाद भी अभी कुछ ऐसे विद्यालय है जो फीडिंग कार्य में सहयोग नही कर रहे है। जिनपर मजबूरन दंडात्मक कार्रवाई करनी पड़ सकती है। उन्होंने इस दौरान वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों को हर स्तर पर साथ सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान शुभम यादव, देवेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन के लिए सकलडीहा तहसील में भूमि बैनामा कराते पुलिस अधिकारी।

पुलिस लाइन के लिए 62 काश्तकारों की भूमि का हुआ बैनामा
पुलिस लाइन के लिए 62 काश्तकारों की भूमि का हुआ बैनामा

सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के भोजापुर में बनने वाली पुलिस लाइन के लिये बैनामा के साथ अधिग्रहण की प्रकिया तेजी से जारी है। सोमवार को एएसपी विनय कुमार सिंह और सीओ राजेश कुमार राय द्वारा कुल 6 काश्तकारों की भूमि का बैनामा कराया गया। अब तक कुल 72 किसानों के सापेक्ष 62 किसानों की भूमि का बैनामा कराया जा चुका है।
शासन के निर्देश पर भोजापुर में पुलिस लाइन बनने की स्वीकृति मिलते ही काश्तकारों से जमीन बैनामा कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। करीब 32 एकड़ की भूमि पर पुलिस लाइन बनना है। इसके लिये करीब 72 किसानों की भूमि का बैनामा किया जाना है। रजिस्ट्री कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार राय और कोतवाल विमलेश कुमार द्वारा 6 किसानों की भूमि का बैनामा कराया गया। अब तक कुल 62 कास्तकारों की भूमि बनामा कराया गया है। बैनामा होने सेसरकारी अधिवक्ता जगदीश सिंह के सहयोग से पांच कास्तारों की भूमि का बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय में विरेन्द्र यादव के देखरेख में किया। जिसमें सकलडीहा सीओ राजेश कुमार राय और कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या को गवाह बनाया गया है। इस मौके पर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार विकासधर दूबे कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य, लेखपाल पूजा सिंह, निबंधक कार्यालय सहायक विरेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट में……..
पुलिस लाइन के समीप आसपास खेत की रेट महंगी
सकलडीहा। भोजापुर में बनने वाली पुलिस लाइन को लेकर आसपास के किसानों की खेत का रेट महंगा हो गया है। बिचौलियों के माध्यम से किसान अपनी खेतों केा उंचे दाम पर बेच रहे है। किसानों की भूमि लेने के लिये प्लाटर और रियल स्टेट के कारोबारी संपर्क में है।

विकास भवन सभागार में अफसरों व किसानों संग बैठक करते डीएम।

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर किसान बन्धु उठाये लाभः जिलाधिकारी
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर किसान बन्धु उठाये लाभः जिलाधिकारी

नहरों की बेहतर सिल्ट सफाई व्यवस्था हो समय से सुनिश्चित
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोलों पर लगी खराब लाइटों को संबंधित अधिकारी तत्काल कराएं दुरुस्त
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। इस दौरान उपस्थित कृषकों द्वारा अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, जिसके समुचित समाधान के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को दिया। कहा कि जनपद में कृषक कल्याण से संबंधित योजनाओं का समुचित लाभ मिले इसके लिए हरसंभव प्रयास हो। किसान भाइयों की जो भी समस्याएं हों, अधिकारी उनका फौरन निस्तारण कराएं।
इस दौरान कतिपय किसानों द्वारा धान क्रय का भुगतान अभी तक नहीं किए जाने की शिकायत कि जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिए। कुछ सहकारी समितियों पर खाद, बीज की उपलब्ध नहीं होने की शिकायत पर निर्देशित करते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ मानक के अनुसार किसानों को खाद, बीज आदि की उपलब्धता समय-समय पर सुनिश्चित कराया जाय। एक किसान प्रतिनिधि द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोलों पर लगी खराब लाइटों को दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द ही समस्या का समाधान निश्चित किया जाएगा। कांटा-जलालपुर माइनर की क्षतिग्रस्त पटरियों को दुरुस्त कराने एवं सिल्ट-सफाई कराए जाने की मांग की गई जिसके स्थाई समाधान के लिए संबंधित अभियंता को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। कतिपय किसानों द्वारा पशुओं से फसलों की क्षति किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निराश्रित व छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर धर-पकड़ कर नजदीकी गो-आश्रय स्थल पर भेजा जाए। ट्रैक्टरों से सरिया (छड़) ले जाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने की मांग पर डीएम ने समस्या के समाधान के निर्देश के निर्देश दिये। बैठक में बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को दिए जाने वाले फायदे के विषय में अवगत कराए जाने के निर्देश दिए गये। किसानों द्वारा नहरों के संचालन की जानकारी हेतु अवगत कराने की बात रखी गई जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नहरों के संचालन का रोस्टर जनहित में जारी किया जाय। कहा कि किसान दिवस की बैठक में आज जो भी बिंदु आए हैं, संबंधित अधिकारी उसका फौरन समाधान सुनिश्चित कराये। आने वाली खरीफ सीजन में धान की बुआई के दृष्टिगत समस्त संबंधित अधिकारी अपनी तैयारियां सुनिश्चित रखें। हेड से टेल तक नहरों की सिल्ट-सफाई आदि का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। किसान बंधुओं से अपील करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना के लाभ के लिए किसान भाई अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि दैवीय आपदा, ओलावृष्टि आदि पर किसानों को उनके फसलों की बीमा कंपनियों के माध्यम से समुचित क्षतिपूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि समस्त किसान भाई किसान क्रेडिट कार्ड बनवा ले जिससे उनको विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे।

चंदौली में बड़ा हादसा: कंटेनर के बाद बुलेट में उतरा करेंट, दो युवक की जिंदा जलकर मौत


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डहिया गांव के समीप सोमवार को सड़क से गुजर रही कंटेनर
हाई टेंशन तार कि चपेट में आ गयी। कंटेनर में करंट उतरता देख चालक मौके से कूदकर फरार हो गया। इसी दौरान कंटेनर के पास से एल्मुनियम का दरवाजा दो बुलेट सवार युवक गुजर रहे थे कि उनका दरवाजा कंटेनर में टच हो गया। और देखते ही देखते बुलेट दोनों युवकों के साथ आग का गोला बन गयी। घटना में दोनों युवक जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पहुचे एएसपी व सीओ ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल सुनील यादव व शांतनु सोमवार की दोपहर बुलेट से एल्युमिनियम का दरवाजा लेकर आ रहे थे। कटरियां गांव में सड़क पर पहले से ट्रक खड़ा था। ट्रक हाईटेंशन तार को टच कर रहा था और उसकी बाड़ी में करेंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही एल्युमिनियम का दरवाजा ट्रक की बाड़ी से सटा वैसे ही अचानक बुलेट में आग लग गई। बुलेट चंद सेकेंड में आग का गोला बनकर जलने लगी
इससे सुनील और शांतनु को भागने का मौका तक नहीं मिला और दोनों जिंदा जल गए वहीं बुलेट पर दो लोगों को जिंदा जलते देख अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर वाराणसी की रामनगर पुलिस के साथ ही चन्दौली की अलीनगर और मुगलसराय कोतवाली पुलिस पहुँच गई। वहीं सूचना के बाद पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने फायर टेंडर की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
घटना की गंभीरता को देखते एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह और सीओ दीनदयाल नगर भी पहुँच गए। आग पर काबू पाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि 18 मई। को ही मृतक सुनील यादव की शादी होने वाली थी। लेकिन दर्दनाक हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल दी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Big Breaking: महुअर में आपूर्ति निरीक्षक ने मारा छापा, सैकड़ों बोरी अनाज बरामद

Young Writer: महुअर में अनाज कब्जे में लेती मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रियंका पाण्डेय।
Young Writer: महुअर में अनाज कब्जे में लेती मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रियंका पाण्डेय।

Young Writer, चहनियां। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरकला गांव में जगदीश यादव के घर से सैकड़ो बोरी अनाज डंप करने पर सूचना पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रियंका पाण्डेय ने सोमवार को छापा मारकर अनाज कब्जे में ले लिया। वही अनाज डंप करने वाला फरार हो गया। मार्केटिंग इंस्पेक्टर की सूचना पर नायब तहसीलदार ने भी मौके पर निरीक्षण किया। विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
विदित हो कि इस बार गेंहू क्रय केंद्रों पर मानक से बहुत ही कम गेंहू पहुच रहा है। अनाज माफिया अनाजों अपने घरों व गोदामों में किसानों से गेंहू खरीदकर डंप कर रहे है। जिससे बाद में महंगे दामों पर ये बाजारों में बेच सके। उपजिलाधिकारी मनोज पाठक के निर्देश पर सोमवार को मुखबीर की सूचना पर महुअरकला गांव में जगदीश यादव के घर पर विपणन अधिकारी प्रियंका पाण्डेय ने छापा मारा। इस दौरान वहां एक हजार के ऊपर धान, चावल, गेंहू, बाजरा डंप मिले। सभी अनाजों की सूची बनाकर अपने कब्जे में ले लिया। वही जगदीश यादव मौका देख फरार हो गया। विपणन अधिकारी के सूचना पर नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी ने मौका मुआयना किया। विपणन अधिकारी प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि ये लोग किसानों को प्रलोभन देकर अनाज खरीदकर डंप कर रहे है, ताकि बाजारों में बाद में महंगे दामों पर बेच सके। जबकि गेंहू क्रय केंद्रों पर देने पर जनता को सहूलियत मिलती है। ये अनाज डंप कर सरकार की मंशा को धूमिल कर रहे है। इनके खिलाफ बिधिक कार्यवाही किया जायेगा।

चंदौली-खड़े ट्रक में ट्रेलर ने मारी टक्कर ढाई घंटे प्रयास के बाद एनएचएआई व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर चालक को निकाला बाहर,रास्ते मे हुई मौत


चंदौली। सदर कोतवाली के कटसिला गांव के समीप रविवार को हाईवे पर खड़े ट्रक में ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं केबिन में बैठे ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर अवस्था में एनएचआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। हालांकि, चालक की रास्ते में ही मौत हो गई। खलासी का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि बिहार प्रांत के रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के सोनी टोला निवासी ट्रक चालक राधेश्याम पासवान 45 वर्ष कछ्वा निवासी खलासी प्रमोद पासवान 35 वर्ष के साथ बिहार से ट्रक लेकर वाराणसी जा रहा था। चंदौली जिले के कटसिला गांव के समीप हाईवे पर पहुंचते ही पहले से खड़े ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी केबिन में फंस गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंची। लगभग ढाई घंटे के प्रयास के बाद रेस्क्यू कर ट्रक चालक और खलासी को केबिन से बाहर निकाला गया। उन्हें एनएचएआई एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही चालक राधे श्याम की मौत हो गईं।

समय से विद्यालय नहीं पहुंचते अध्यापक, पढ़ाई चौपट

Young Writer, इलिया। शहाबगंज के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापक समय से नहीं पहुंच रहे। जिससे पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। विद्यालयों में तैनात अध्यापक बिना सूचना के गायब रहते हैं। व समय से विद्यालय नही पहुँचते है। इसके बाद भी इन अध्यापकों पर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति होती है।
सरकार शिक्षा के प्रति सजग है। और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए प्रयास कर रही है। ब्लाक क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं जहां अध्यापक स्कूल समय से नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि स्कूल खुलने का समय सुबह साढ़े सात बजे है। इसके बाद भी अध्यापक आठ बजे पहुंचते हैं। ऐसा ही शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय इमिलियाँ में देखने को मिला। जहां विद्यालय में साढ़े सात बजे पहुँचने पर विद्यालय में ताला लटकता दिखा और सात पैतालीस तक कोई अध्यापक नही आये थे। वहीं विद्यालय पर जाने व बंद विद्यालय की शिकायत करने पर तथाकथित लोगों द्वारा धमकी दिया जाने लगा की अगर खबर प्रकाशित हो गई तो खुद से रजिस्टर व सरकारी कागजात फाड़ कर झूठे मुकदमे में अब फसाया जायेगा। बीईओ अजय कुमार का कहना है कि अध्यापक समय से न पहुंचने व बिना छुट्टी के गायब रहने पर नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की जाएगी।

देश के जाने-माने ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह को मातृशोक

श्रद्धांजलि
शोकसभा

Young Writer, चंदौली। देश के जाने-माने ललित निबंधकार व चेतना साहित्यिक मंच के अध्यक्ष डा.उमेश प्रसाद सिंह की माता का शनिवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थी और पिछले तीन दिन से वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थी। वाराणसी के मर्णिकर्णिका घाट पर देर रात उनका अंतिम संस्कार हुआ।
इस दौरान उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही जनपद चंदौली के साहित्यकारों, पत्रकारों व उनके रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रविवार को उपजा सदर तहसील इकाई की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष आरिफ हाशमी ने कहा कि डा. उमेश सिंह की माता का निधन दुखद समाचार है। दुख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को साहस व संबल प्रदान करें। इस अवसर पर राकेश चंद्र यादव, कमलेश गिरी, शमशाद अंसारी, लारेंस सिंह, मयंक कुमार सिंह, जावेद अंसारी आदि उपस्थित रहे। विदित हो कि डा. उमेश प्रसाद सिंह जनपद चंदौली के खखड़ा गांव के मूल निवासी है। उनके माता के निधन की सूचना पर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता पूरे दिन लगा रहा।

ICSE Board: सेंट जान्स स्कूल के सार्थक को 94 व स्कारल पब्लिक स्कूल की खुशी ने 92 प्रतिशत पाया अंक

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित सेंट जॉन स्कूल कटशिला आईसीएससी और आईएससी का परीक्षा परिणाम रविवार को जारी हो गया। इसकी जारी होते ही सफल छात्रों में खुशी का माहौल छा गया। जहां कक्षा 12 आईएससी का परिणाम शत प्रतिशत रहा और वही आई सी एस सी का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। सफल परीक्षार्थियों को प्राचार्य फादर फेलिक्स ने उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि बच्चों ने जो सफलता अर्जित की है इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।

आईसीएसई बोर्ड कक्षा 12 में सेंट जॉन्स स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जहां सार्थक ने 94% अंक प्राप्त किया। कहा कि यह सफलता के लिए परिजनों को गुरु जन की देन है। मुझे आईएएस बनकर देश की सेवा करना पसंद है। वह पीयूष ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके लिए उसने माता-पिता के साथ शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय दिया।कहा कि चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहता हूं। सर्विष्ठा 91 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसकी सफलता के लिए माता-पिता के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। मैं आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। हाईस्कूल में आईएसएस 98% परीक्षा का परिणाम रहा। यथार्थ प्रज्वल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कहा कि मैं आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं और इसका श्रेय अपने अपने माता-पिता के देता हूं। वैभव प्रताप सिंह व आदिवित्य 65.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया है। इसके लिए में अपने माता-पिता और शिक्षकों को अपना आदर्श बताया दोनों ने कहा कि चिकित्सक बन कर समाज की सेवा करना है। रिंकू सिंह ने95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता-पिता का नाम रोशन किया और कहा कि आगे चलकर वह आईएस की तैयारी करेगा और इसमें सफलता अर्जित कर देश की सेवा करने का फैसला लिया। सेंट जॉन्स स्कूल के प्राचार्य फादर फेलिक्स ने कहा कि उत्कृष्ट परिणामों के लिए, स्कूल प्रबंधन, कर्मचारी और छात्र बहुत आभारी हैं और सभी को हार्दिक बधाई देता हूं।

धानापुर। आईसीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों का रविवार को परिणाम आया जिसमे धानापुर स्थित स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल की खुशी सिंह ने 92 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक खान मुहम्मद अनीस ने सभी सफल छात्र छात्राओं को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आईसीएसई बोर्ड का यह एक मात्र विद्यालय है।प्रधानाचार्य शाहिना खानम ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी और कहा ये इनके कड़े मेहनत और लगन का फल मिला है।इसके लिए उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उम्मीद जताया की बच्चे इससे भी बेहतर परिणाम देंगे,उसके लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
विद्यालय में खुशी सिंह ने 92.66 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।उनका कहना है कि वो आईएएस बनकर सेवा करना चाहती हैं। पायल दुबे 87.33 तथा कृति रस्तोगी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है दोनो लोग डॉक्टर बनना चाहती हैं। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

Chandauli
overcast clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
67 %
4.1kmh
100 %
Thu
26 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Verified by MonsterInsights