चन्दौली। गुरुवार को एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक फगुइयाँ में संचालित दो आढ़तियों के यहां ट्रक पर लोड हो रहे गेहूं को देखकर दंग रह गए। सैकड़ो कुंतल गेहूं गोदाम में पाया गया। जबकि ट्रक पर भी बाहर जाने के लिए गेहूं लोड हो चुका था। इन गेहूं के खरीद को कोई कागजात मौके पर आढ़तियों के पास से नही मिला। इसके बाद भी मंडी सचिव मौके पर पहुंच इसे अनियमितता की श्रेणी से बाहर बताया।
अधिकाशं गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक बोहनी नही हुई है। इससे चिंतित जिलाप्रशासन गुरुवार को गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए घर घर एजेंसियों को भेजेने के लिए कहा। वहीं कलेक्ट्रेट बैठक से सकलडीहा जा रहे एसडीएम मनोज पाठक की नजर फगुईया स्थित सर्वेश्वरी आढ़त व अवनीश आढ़त पर पड़ी। जहाँ ट्रक पर गेहूं लोड हो रहा था। जब स्टाक जांच किया तो सर्वेश्वरी के पास 260 कुंतल गेहूं व 130 कुंतल चावल मिला। जबकि अवनीश ट्रेंड्स के पास से 710 कुंतल गेहूं व 640 कुंतल चावल मिला। एसडीएम के छापेमारी के दौरान गोदाम में पकड़े गए गेहूं की खरीद का कोई भी कागजात आढ़तियों के पास नही मिला । हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे मंडी सचिव ने बताया कि छापेमारी के दौरान कोई अनियमितता में नही मिला इस दौरान मंडी सचिव राजेश वर्मा, डिप्टी आरएमओ सौरव यादव, मार्केटिंग इंस्पेक्टर विकास गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रभु यादव, आदि मौजूद रहे
चंदौली-गेहूं क्रय केंद्रों पर नही पहुच रहा गेंहू अधिकारियों की छापेमारी में इस जगह से सैकड़ों कुंतल गेंहू बरामद
प्रत्याशी व गढ़ना एजेंट के अलावा सभी का प्रवेश रहेगा वर्जित ,मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने लिया जायजा
चंदौली। नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत 13 मई को होने वाले मतगणना को सकुशल, निष्पक्ष व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे ने पालीटेक्निक चंदौली एवं सावित्री बाई फुले महिला महाविद्यालय, चकिया का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कक्षों में लगाई जाने वाली टेबिलों, उनमें प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर मतगणना निष्पक्ष एवं सुचारू एवं शांतिपूर्वक कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है थोड़ी बहुत बाकी है तो उसके लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द करा लेने के निर्देश दिये गये है। चार नगर निकाय चुनाव की मतगणना तीन स्थानों पर की जायेगी। सदर एवं सैयदराजा के नगर निकाय के मतगणना चंदौली पालीटेक्निक में की जायेगी। इसी प्रकार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उसकी काउंटिंग केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर में की जाएगी। और चकिया नगर निकाय की मतगणना सावित्री बाई फुले डिग्री कॉलेज में की जाएगी। मतदान केंद्रों पर आयोग के निर्देशानुसार मतगणना टेबल लगा लिए गए हैं। मतगणना स्थल के अन्दर कार्मिक, अधिकृत व्यक्ति, उम्मीदवार व निर्वाचन अभिकर्ता, रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर की नियुक्त व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते है। स्ट्रांग रूम से बक्सा निकालने का रूट पर सेनेटाइज रहेगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को आने जाने की अनुमति नहीं रहेगी वह पूरी तरह सेफरेट रहेगा। एजेंट की भी इंट्री सेफरेट की गई है। स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल एवं बाहर में भी सुरक्षा के दृष्टिगत जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। बताया कि मतगणना में प्राप्त रूझानों की जानकारी देने के लिये चारों नगर निकाय हेतु मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर बनाया जाएगा रूझानों की जानकारी देने के लिये मतगणना स्थल से बाहर तक ध्वनि विस्तारक हेतु लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे, जिनके द्वारा आमजन को समय-समय पर रूझानों से अवगत कराया जाता रहेगा।मतगणना के दौरान यातायात एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के वाहन, आरओ स्टाफ एवं मतगणना दलों के वाहनों की पार्किंग हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हेतु निर्देश दिये गये है। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
चकिया में पुनर्मतदान में पड़े झमाझम वोट 75 प्रतिशत ने किया मताधिकार प्रयोग
चकिया। नगर के वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर के सदस्य पद के लिए गुरुवार को तहसील परिसर में बनाए गए 2 बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। पूर्व की अपेक्षा पुनर्मतदान में वोटों की झमाझम बारिश हुई जिससे 75ः मतदान हुआ। बीते 4 मई को नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। जिसमें वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता देवी के नाम की जगह बैलट पेपर पर मुन्नी अली नाम अंकित होकर आ गया था। मामले को संज्ञान में लेकर चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को वार्ड नंबर 3 के सदस्य पद के चुनाव को दोबारा कराने के निर्देश जारी किए थे।
गुरुवार को वार्ड नंबर 3 के तहसील परिसर में बनाए गए मतदान स्थल 8 और बूथ संख्या 3 और 4 में कुल 1350 मतदाताओं के सापेक्ष 1013 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। देर शाम तक दोनों बूथों की बंद मत पेटियों को राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। आरओ उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने बताया कि बूथ संख्या-3 में 506 और बूथ संख्या चार में 507 वोट पड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे ने गुरुवार की दोपहर तहसील परिसर में वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर के बनाए गए बूथ और राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जहां सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपजिलाधिकारी को सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर आगामी 13 मई को होने वाली मतगणना के दिन सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा मतगणना के दिन महाविद्यालय के मेन रोड पर स्थित प्रवेश द्वार पर ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्याशियों के अलावा चयनित लोगों को ही मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाए। इसके अलावा मतगणना में लगे कार्मिकों के भोजन पानी और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर निकाय चुनाव–2023ः मतगणना स्थल कर्मियों को ड्यूटी बांटेंगे नोडल अफसर
Young Writer, चंदौली। 13 मई को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जनपद में मतों की गिनती के लिए मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गई है। मतगणना स्थल पर कार्मिकों को वोटों की गिनती के लिए टेबुल संख्या अंकित कर ड्यूटी आदेश दिया जाना है। इसके लिए निकायवार नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के लिए केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चंदौली नगर पंचायत के लिए पालीटेक्निक कालेज में स्थापित मतगणना स्थल पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्नेह प्रभा और सैयदराजा नगर पंचायत के लिए पालीटेक्निक कालेज में ही बनाए गए मतगणना स्थल पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक को नोडल अफसर बनाया गया है।
इसके अलावा चकिया नगर पंचायत के लिए सावित्री बाई फुले स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापित मतगणना स्थल पर बरहनी खंड विकास अधिकारी विकास सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी रैंडमाइजेशन के बाद एनआईसी (प्रभारी अधिकारी कार्मिक) से मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी से संबंधित शील्ड लिफाफा प्राप्त कर गोपनीयता के साथ निकायवार निर्धारित स्थल पर बनाए गए काउंटर से ड्यूटी का वितरण कराने व अपने-अपने निकाय की समस्त व्यवस्थाओं एवं आरक्षित कार्मिकों के लिए उत्तरदायी होंगे। ड्यूटी आदेश का वितरण बनाए गए काउंटर से 13 मई को सुबह छह बजे कराया जाएगा। संबंधित कर्मचारी निर्धारित मतगणना स्थल पर तय समय पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों को निभाएंगे। इन कर्मचारियों की उपस्थिति जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे।
-News नगर निकाय चुनाव–2023
नगर निकाय चुनाव–2023ः प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे तो दर्ज होगी एफआईआर
मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Young Writer, चंदौली। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना ड्यूटी में लगाए गये कार्मिकों का प्रशिक्षण महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज स्थित सभागार में हुआ। इस दौरान मतगणना से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतगणना को सकुशल, निष्पक्ष व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए। प्रथम पाली में 260 लोगों को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02 बजे से 4 बजे तक 260 लोगों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मतगणना स्थल के अन्दर कार्मिक, अधिकृत व्यक्ति, उम्मीदवार व निर्वाचन अभिकर्ता, रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर ही प्रवेश कर सकते है। मतगणना स्थल धूम्रपान करना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल पर शस्त्र व मोबाइल फोन ले जाना वर्जित है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों को कड़े रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि अनुपस्थित कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु एक अवसर 11 मई को दिया जाएगा। गैरहाजिर कर्मी मतगणना प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर लें। अन्यथा निर्वाचन कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही के लिए सुसंगत धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं उत्तरदायित्व होंगे। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, पिछड़ा कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
GRP ने 12.75 लाख की कीमती लकड़ी के साथ तस्कर को जंक्शन से दबोचा
Young Writer, डीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने रुटिन चेकिंग के दौरान असम से तस्करी कर ले जा रहे साढ़े आठ किलो ऊद की लकड़ी के साथ एक युवक को पकड़ा। बरामद लकड़ी की कीमत 12.75 लाख रुपये बताई गई। तस्कर लकड़ी की खेप अंबेडकर नगर ले जा रहा था। लिखा पढ़ी के बाद बरामद लकड़ी और तस्कर को जीआरपी ने वन विभाग को सौंप दिया।
इस बाबत जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एसआई विद्या सागर ओर उनकी टीम स्टेशन पर रुटिन गश्त कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के फुटओवर ब्रिज के पास एक ट्रॉली बैग लिए युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर बैंग से अगर (ऊद) की कीमती लकड़ी बरामद हुई। युवक लकड़ी के कोई कागजात आदि नहीं दिखा सका। पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद जिकारिया निवासी संदहा मझगावां अंबेडकर नगर बताया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह असम से लकड़ी लेकर अंबेडकर नगर जा रहा है। तौल करने पर लकड़ी का वजन साढ़े आठ किलो मिला। निरीक्षक ने बताया कि ऊद (अगर) की लकडी अत्यंत सुगंधित और कीमती होती है। परफ्यूम, औषधि बनाने व पूजा पाठ में इसका उपयोग किया जाता है। बाजार में ऊद की लकड़ी की कीमत डेढ लाख रुपये प्रति कलिो है। इस तरह बरामद लकड़ी की कीमत 12.75 लाख रुपये बताई गई। इसकी सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी जेपी राय के निर्देश पर कोतवाली आए वन रक्षक नागेन्द्र सिंह और सुभाष को बरामद लकड़ी और तस्करी का आरोपी को सुपुर्द कर दिया गया। आगे की कार्रवाई वन विभाग की टीम करेगी।
नन्हें उमैर को अखिलेश यादव तक खींच लाया मुलायम सिंह यादव से लगाव व जुड़ाव
‘नेताजी‘ से जुड़ाव व लगाव उमैर को अखिलेश यादव तक खीच लायी
Young Writer, चंदौली। हर कोई किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव, लगाव व आस्था रखना है। इसके पीछे सबके अपने तर्क व कारण होते हैं। किसी को दल की नीति, सिद्धांत व उसका एजेंडा प्रभावित करता है तो कोई राजनेताओं के व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं, वहीं कुछ की अन्य व्यक्तिगत कारण होती है जो उसे किसी न किसी राजनीति दल से जोड़े व बांधे रखती है। लेकिन एक छोटे बच्चे की एक दल व उस दल के संस्थापक के प्रति आस्था रखना चर्चा का विषय तो है। जी हां! बात हो रही है धानापुर के उमैर पठान की, जो खेलने-कूदने की उम्र से ही समाजवादी पार्टी व पार्टी के संस्थापक रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव में गहरी आस्था रखते हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रति उनका यह लगाव व जुड़ाव समय-समय पर देखने व सुनने को मिलता है। हाल-फिलहाल उन्होंने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। उमैर पठान ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण अपने पिता खुशहाल पठान व परिवार के साथ लखनऊ में छुट्टियां बिता रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे तो अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। छोटे बच्चे का सपा के प्रति लगाव व जुझाव देखकर अखिलेश यादव ने उसे तोहफा देने की पेशकश की तो उमैर पठान ने ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को सबसे अच्छा तोहफा चुना। लेकिन तस्वीर बड़ी होने के कारण सपा प्रमुख ने उसे उनके घर भिजवाने की बात कही। इसके बाद उमैर ने पार्टी के निशान साइकिल को चुना और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) संग तस्वीरें भी खिंचवाई। सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव से मुलाकात कर लौटे उमैर पठान ने बताया कि यह उनके जीवन का यादगार पल रहा है, जिसे वह आगे भी याद रखेंगे। बताया कि वह अपने आसपास लोगों को ‘नेताजी‘ मुलायम सिंह यादव के बारे में बात करते हुए सुनते थे तो उनके बारे में जानने का लालसा पैदा हुई। उनके पिता खुशहाल पठान समेत परिवार के अन्य लोगों से मुलायम सिंह यादव के सामाजिक व राजनीतिक जीवन के बारे में जानने का भरपूर अवसर मिला‚ जो उमैर को नेताजी और समाजवादी पार्टी के करीब ले आई।
हादसाः देवतापुर में डीजे वाहन पलटने से चालक की मौत
Young Writer, बबुरी। थाना क्षेत्र के देवतापुर गांव के पास बुधवार की दोपहर डीजे वाहन पलटने से उसकी चपेट में आकर चालक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय चंदौली को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पुरानी चकिया निवासी सतेंद्र उर्फ बबलु (35 वर्ष) चकिया से डीजे लेकर जा रहा था। वह क्षेत्र के लेवा इलिया मार्ग पर देवतापुर गांव के पास डीजे गाड़ी को बैक कर रहा था, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे डीजे गाड़ी चालक सतेंद्र उर्फ बबलु गाड़ी के नीचे दब गया। गाड़ी पलटता देख आसपास के ग्रामीणों ने दौड़ कर गाड़ी के नीचे दबे ड्राइवर सत्येंद्र (बबलु) को निकाला और इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही उसकी पत्नी सोनी बदहवास हो गयी। उसके तीनों बच्चे दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय चंदौली भिजवाया।
मान्यता प्राप्त स्कूलों को चेतावनी‚ यू-डायस प्लस पर नहीं भरा डाटा तो जाएगी मान्यता
Young Writer, चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने जनपद में संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों का डाटा ‘नाट स्टार्ट’ की संख्या अधिक होने के कारण खेद प्रकट किया है। चेताया कि यह स्थिति कदापि स्वीकार्य नहीं की जाएगी। विभाग पहले ही यू-डायस प्लस (UDISE PLUS), 2022-23 की गतिविधियों को समय अन्तर्गत पूर्ण किये जाने के निर्देश दे चुका है।
बावजूद इसके यू-डायस प्लस (UDISE PLUS 2022-23) की गतिविधि जैसे स्कूल प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल एवं स्टूडेण्ट प्रोफाइल की फीडिंग अत्यन्त ही न्यून है। बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत जनपद में संचालित कुल 584 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सापेक्ष मात्र 436 विद्यालयों द्वारा ही यू-डायस पोर्टल पर अपने विद्यालयों की यू-डायस सम्बन्धित डाटा फीडिंग का कार्य प्रारम्भ किया गया है। परन्तु अवशेष 148 मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा जनपद एवं ब्लाक स्तर से बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी अद्यतन डाटा फीडिंग कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है । बीएसए ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रबन्धकों को सूचित किया जाता है कि यू-डायस प्लस, 2022-23 की गतिविधि की फीडिंग का कार्य 13 मई तक शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
इटवां में पानी टंकी निर्माण कार्य में लगे मजदूर।
चहनियां। क्षेत्र के इटवा गांव में नमामि गंगे जल मिशन के तहत कार्य कर रहे मजदूर 27 वर्षीय राजबीर पानी टँकी से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे चन्दौली जिला चिकित्सालय के लिए भर्ती कराया। कम्पनी द्वारा बिना सेफ्टी बेल्ट के कार्य कराये जाने पर घटना घटने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
इटवा गांव में नहर के पास नमामि गंगे जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण का कार्य डिजायर कंपनी जेइनफ्रा द्वारा कराया जा रहा है। मंगलवार को सुबह दस बजे बरेली के गिलौरी गांव निवासी राजबीर पुत्र कल्लू पानी टंकी पर टाप ब्रिंस पर संट्रीग बांधने का कार्य कर रहा था। पैर फिसलने से 50 फुट के उपर से जमीन पर गिरने से बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद कार्य कर रहे मजदूरों ने भागकर ग्राम प्रधान सिद्धार्थ कुमार मौर्य को जानकारी दी। प्रधान ने तत्काल घायल मजदूर को चंदौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मजदूर का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा कार्य कर रहे मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट भी नहीं दिया गया है। पानी टंकी का निर्माण बांस से कराया जा रहा है, जिसमें मजदूर जान जोखिम में डालकर कार्य करने को मजबूर है।











