22.2 C
Chandauli
Thursday, October 8, 2026

Buy now

Home Blog Page 373

यूपी बोर्ड में अच्छा परिणाम लाने वाले छात्रों को सम्मानित करते विद्यालय के लोग।

डीडीयू नगर। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा में मंगलवार को समारोह पूर्वक विद्यालय के मेधावी छात्रों को अध्यापकों द्वारा सम्मानित करने का काम किया गया। वही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी अध्यापकों ने किया।
पिछले दिनों यूपी बोर्ड परिणाम आने के बाद क्षेत्र के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का छात्र विपिन कुमार 600 में से 567 अंक व 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। आकाश कुमार 90.2 प्रतिशत, आलोक कुमार 87.7 प्रतिशत, सनी यादव 87.2 प्रतिशत, अंशु विश्वास 86.4 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में शालिनी यादव 89 प्रतिशत रुचि गुप्ता 88.4 प्रतिशत शिवेंद्र प्रजापति 86.8 प्रतिशत शिवानी कुमारी 86.8 प्रतिशत धनराज सोनकर 86.4 प्रतिशत बॉबी कुमार 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने पर अध्यापकों द्वारा सम्मान समारोह कर सम्मानित करने का काम किया गया। इस दौरान अध्यापकों ने कहा कि इन छात्रों के साथ ही हमारे विद्यालय का अच्छा रिजल्ट आया है। यह बच्चों के साथ ही अध्यापकों के पठन-पाठन की देन है। इस मौके पर प्रबंधक प्रमोद शंकर सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार, मिथिलेश कुमार, विनोद प्रजापति, राजकिशोर, इंद्रजीत, अजय सिंह, अरुण मौर्य, सत्येंद्र चौहान, अवधेश मिश्र, राजूराम, सिद्धनाथ प्रजापति, धनंजय सिंह, अनिल यादव, प्रियांशी, शहनाज उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक करते जिला जज।

लोक अदालत में निस्तारित करें अधिक से अधिक वाद
लोक अदालत में निस्तारित करें अधिक से अधिक वाद

चंदौली। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुनील कुमार चतुर्थ की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें  21 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी और यह निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाय।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने न्यायालय के चिन्हित वादों की संकलित सूची कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अतिशीघ्र प्रेषित करें। यह भी बताया कि 21 मई को समय प्रातः 10 बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर दाण्डिक वादों, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, राजस्व वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद व अन्य सिविल वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर किया जयेगा। कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वावधान में 21 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद में सभी न्यायालयों एवं विभागों से सम्बन्धित अधिक से अधिक मामलों व वादों का निस्तारण कराकर प्रभावित लोगों को लाभान्वित किया जायेगा। इस मौके पर श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल, विराग पाण्डेय, दिग्विजय प्रताप सिंह, आलोक कुमार, विकास धर दूबे, सतीश कुमार उपस्थित थे।

चंदौली जनपद के 70 कंपोजिट विद्यालयों में टैबलेट लैब स्थापित

नरसिंहपुर स्थित टैबलेट लैब का उद्घाटन करते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।
नरसिंहपुर स्थित टैबलेट लैब का उद्घाटन करते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।

नीति आयोग ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए की पहल

Young Writer, चंदौली। नीति आयोग की ओर से जनपद के कम्पोजिट विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नई पहल की जा रही है। इसके तहत जनपद के 70 कंपोजिट विद्यालयों में टैबलेट लैब की स्थापना किया गया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को सदर विकासखंड के नरसिंहपुर खुर्द स्थित कम्पोजिट विद्यालय में टैबलेट लैब स्थापना कर किया गया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फीता काटा। कर
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नीति आयोग के तहत 70 विद्यालयों में टेबलेट लैब स्थापित किया जा रहा है, जहां पर बच्चों को दक्ष बनाने के लिए शिक्षकों द्वारा उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाएगी। यह कार्यक्रम दो वर्षों के लिए चलेगा इसके तहत बच्चे निपुण और दक्ष होंगे। वहीं गर्मियों की छुट्टी में टेबलेट से बच्चे पढ़ाई करेंगे और उन्हें तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत नीति आयोग द्वारा बच्चों में अच्छी शिक्षा दी जाए इसके लिए टैबलेट लैब की स्थापना की गई है इससे बच्चों के उपस्थिति तभी पता चलेगा और बच्चों को अच्छी शिक्षा भी मिलेगी। इस दौरान संस्कृत कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय की ओर से किया गया। इस दौरान जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ऑनलाइन निरीक्षण के विरोध में उतरे चंदौली के शिक्षक‚ ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध

आनलाइन निरीक्षण के विरोध में डायट प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
आनलाइन निरीक्षण के विरोध में डायट प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।

सकलडीहा डायट प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध

Young Writer, चंदौली। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन के क्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा महानिदेशक स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन प्राचार्य जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा को सौंपा। शिक्षकों ने वीडियो काल व ऑडियो काल (ऑनलाइन निरीक्षण) के विरोध में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व के शिक्षक डायट सकलडीहा पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑनलाइन निरीक्षण के अव्यवहारिक आदेश से संपूर्ण शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। निपुण भारत मिशन सहित अन्य शैक्षिक लक्ष्यों की संप्राप्ति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यह आवश्यक है कि सर्वप्रथम शिक्षकों को गैर विभागीय एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। विद्यालयों में ऑनलाइन कार्य निष्पादन की अधिकता हो गई है। साथ ही शिक्षण जैसा महत्वपूर्ण कार्य के लिए नियुक्त शिक्षकों का आधा समय डेटा फीडिंग जैसे कार्यों में व्यय हो रहा है। इसे देखते हुए ऑनलाइन कार्यों के लिए एक कम्प्यूटर ऑपरेटर व लिपिक की व्यवस्था की जाए। कहा कि विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। शैक्षिक लक्ष्यों की सम्यक प्राप्ति हेतु आवश्यकतानुसार शिक्षकों की नियुक्ति किया जाना आवश्यक है। संगठन द्वारा निरन्तर मांग करने के बावजूद पुरानी पेंशन की बहाली, अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण, आकांक्षी जनपदों से स्थानान्तरण, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को पूरा किया जाए, जो लंबित हैं। कहा कि यदि यह तुगलकी फरमान वापस नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगा। इस अवसर पर शिवानंद पाण्डेय, जय प्रकाश रावत, सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह, शशि कांत गुप्त, मनोज सिंह, बलराम पाठक, अजीत सिंह, मंगलदेव शर्मा, मनीष यादव, दीन बंधु उपाध्याय, रमेश तिवारी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, राजकुमार जायसवाल, मेराज अहमद, जितेंद्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, सलीम, अरविंद यादव, राजेश कुमार, संतोष पाण्डेय, गिरजेश दादा, राजकिशोर के साथ साथ उपस्थित रहे।

ग्रामीणों के हक के लिए अनशनरत मणिदेव की हालत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे विधायक रमेश जायसवाल

बिछियां धरनास्थल पर अनशनरत मणिदेव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते विधायक रमेश जायसवाल।
बिछियां धरनास्थल पर अनशनरत मणिदेव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते विधायक रमेश जायसवाल।

मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के आग्रह पर चिकित्सा सेवाएं लेने को हुए राजी

Young Writer, चंदौली। गोरारी गांव से ग्रामीणों के विस्थापन मामले में आमरण अनशन पर बैठे भाकियू के प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी की हालत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी। इसकी जानकारी होते ही मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल धरनास्थल पहुंचे। वहां उन्होंने धरनारत ग्रामीणों के साथ ही अनशनरत मणिदेव चतुर्वेदी से बातचीत की। उनकी समस्याओं को जाना और भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का हल मतगणना बाद करा दिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी से बात कर दोनों पक्षों के साथ बैठक कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।

बिछियां धरनास्थल पर गोरारी के ग्रामीणों के हक की मांग को लेकर अनशनरत मणिदेव चतुर्वेदी।
बिछियां धरनास्थल पर गोरारी के ग्रामीणों के हक की मांग को लेकर अनशनरत मणिदेव चतुर्वेदी।

विदित हो कि गोरारी गांव के ग्रामीणों के साथ भाकियू राकेश टिकैत गुट के प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी लम्बे समय से धरनारत है। मामला हल नहीं होता देख मणिदेव चतुर्वेदी ने करीब नौ दिनों पहले आमरण अनशन शुरू कर दिया। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने प्रकरण कोे संज्ञान में नहीं लिया और ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी ही धरनास्थल पर पहुंचकर वहां की स्थिति व ग्रामीणों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। इसी बीच अनशनरत मणिदेव की हाल मंगलवार को बिगड़ गयी। चंदौली आए मुगलसराय विधायक को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मानवीय संवदेना दिखाते हुए धरनास्थल पहुंचे और सर्वप्रथम अनशनरत मणिदेव से अनशन तोड़ने का आग्रह किया, लेकिन मणिदेव ग्रामीणों की समस्या हल होने तक अनशन को जारी रहने पर अड़े गए।

मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के तमाम प्रयासों के बाद वे चिकित्सा सेवाएं लेने के लिए सहमत हुए। इसके बाद एंबुलेंस से आए स्वास्थ्य कर्मियों ने अनशनरत मणिदेव चतुर्वेदी को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए। विधायक रमेश जायसवाल ने धरनारत लोगों को भरोसा दिया कि मतगणना कार्य सम्पन्न होने के ठीक बाद इस प्रकरण से जुड़े दोनों पक्षों को जिलाधिकारी के माध्यम से बुलाकर समस्या का हल किया जाएगा। बताया कि गोरारी गांव के ग्रामीणों को रास्ते व जल निकासी की समस्या है। ग्रामीण जिस रास्ते से आते-जाते थे वह किसी दूसरे की निजी जमीन है, जिसे घेर लिया गया है। भरोसा दिया कि जल्द ही प्रकरण में समुचित पहल कर ग्रामीणों की समस्या का निदान कर दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार व कोतवाली पुलिस मौजूद रही।

तहसीलदार विकासधर दूबे को पत्रक देते लेखपाल संघ के पदाधिकारी व अन्य।

लेखपाल संवर्ग की समस्या को लेकर संघ ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक
लेखपाल संवर्ग की समस्या को लेकर संघ ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक

Young Writer, सकलडीहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील ईकाई के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को तहसीलदार विकासधर दूबे को पत्रक सौपा। इस दौरान अनाश्यक रूप से लेखपालों का शोषण बंद करने की मांग किया। तहसीलदार ने सहानुभूति जताते हुए उचित सहयोग का भरोसा दिया।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लेखपाल संघ से डबल कार्य लिया जा रहा है। एक एक लेखपालों को कई गांव की जिम्मेदारी होती है। जिसमें लेखपाल सुबह से रात तक शासन के निर्देशों का पालन करने के लिये जुटे रहते है। इसके बाद भी लेखपालों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। बगैर गलती के लेखपालों को सस्पेंड कर दिया जाता है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने अमादपुर में तैनात लेखपाल को बहाल करने व अनावश्यक रूप से राजस्व संवर्ग का शोषण बंद करने की मांग करते हुए तहसीलदार को पत्रक सौपा। तहसीलदार विकासधर दूबे ने लेखपालों से समय से कार्य करने व अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का निर्देश देते हुए उचित सहयोग का भरोशा दिया। इस मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष चंदन यादव, प्रेमानंद मौर्या, शशीकपूर, चन्द्रभूषण, रामप्रवेश, सौरभ सिंह, ओमप्रकाश भारती, विजय जायसवाल, अखिलेश सैनिक, विरेन्द्र कौशल, बृजेश यादव, सुरशे शर्मा, अनुभव जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सैम्पलिंग विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप

विशुनपुरा और जमुरना में सैम्पलिंग लेते हुए सैम्पलिंग विभाग के अफसर।
विशुनपुरा और जमुरना में सैम्पलिंग लेते हुए सैम्पलिंग विभाग के अफसर।

सकलडीहा। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश पर खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लगातार सैम्पलिंग का अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को सहायक खाद आयुक्त आर एल यादव द्वितीय के निर्देशन में सैम्पलिंग इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न दूध और पनीर व खोवा दुकानों पर छापेमारी किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की तीन नमूना लिया गया। विभागीय छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मची है।
तहसील क्षेत्र के परचून, मीठा, फास्ट फूड, दूध, पनीर, खोवा, चाट दुकान सहित अन्य दुकानदारों खराब सामान देने की शिकायत लगातार ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसे लेकर विभाग गंभीर है। इस क्रम में खाद एवं औषधि विभाग की ओर से छापेमारी अभियान शुरू किया गया है। छापेमारी अभियान में जमुरना से दो पनीर के नमूना लिया गया। इसके अलावा विशुनपुरा गांव में दूध का नमूना लिया गया। सैम्पलिंग विभाग की छापेमारी की खबर सुनते ही आसपास के मीठा और खोवा दुकान की आढ़त बंद कर अढ़तिया फरार होगये। वही कस्बा में भी कई दुकानें बंद होगयी। विभागीय छापेमारी की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची हुई है। फूड इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जायेगा। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। व्यापारी नेता अमित कुमार, दिलीप गुप्त, राकेश गुप्त ने कहा कि विभाग द्वारा दुकानदारों का सैम्पलिंग विभाग लाईसेंस निर्गत किया जाता है। इसके बाद भी अनावश्यक रूप से जांच के नाम पर दुकानदारों को परेशान होना पड़ता है। व्यापारियों ने जांच के बजाय मोबाईल टीम के माध्यम से खाद पदार्थ जागरूकता अभियान चलाने की मांग किया।

आग लगने से कबाड़ी का लाखों का सामान जलकर राख

काली महाल में आग लगने के कारण जलता कबाड़।
काली महाल में आग लगने के कारण जलता कबाड़।

निकाय चुनाव में कहासुनी व विवाद से जोड़कर देख रहे लोग
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल चौराहे पर सोमवार की भोर साढ़े तीन बजे शरारती तत्वों ने कबाड़ की दुकान में आग लगा दिया। जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
क्षेत्र के काली महाल में रामू गुप्ता की कबाड़ की दुकान है। भोर में अराजक तत्वों ने आग लगा दिया। देखते ही देखते आग आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें 11000 वोल्ड के तार को छूने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग ने तत्काल क्षेत्र का बिजली काट दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकान मालिक रामू गुप्ता ने इसकी तत्काल सूचना फायर बिग्रेड के दी। सूचना मिलते ही तत्काल फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई।  विकराल रूप से जल रहे दुकान पर घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया। दुकान मालिक रामू गुप्ता ने बताया कि हमें लगभग रात्रि के 3ः30 बजे फोन आया कि दुकान में आग लग गई है और सारा जमा समान धू-धू कर जल रहा है। तत्काल दुकान पर पहुंचा और देखा कि दुकान पूरी तरह से आग की लपटों में तब्दील हो गया था। बताया कि रात्रि 10 बजे दुकान बंद कर चले गए थे। प्रतिदिन दुकान पर रात्रि में स्टाफ रुकता था। आज रात में स्टाफ नहीं आया, जिसका फायदा उठाकर किसी ने दुकान के पीछे से आग लगा दिया। दुकान में लगभग सात लाख का सामान जलकर खाक हो गया। चर्चाओं के अनुसार रामू गुप्ता वार्ड नंबर 15 से निकाय चुनाव में मेम्बर पद पर लड़ रहे थे। तभी किसी से कहासुनी हुई थी। हो सकता है कि बदला की भावना से किसी ने आग लगा दी हो। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इनके दुकान में कई बार आग लग चुके हैं।

योगा, कसरत व नियमित टहलना स्वास्थ्य के लिए जरूरीः डा. एसके यादव

डीडीयू नगर में आयोजित सेमिनार में उपस्थित चिकित्सक।
डीडीयू नगर में आयोजित सेमिनार में उपस्थित चिकित्सक।

डीडीयू नगर। नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा चन्दौली एवं नैनो फार्मा कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में नगर में मेडिकल सेमिनार हुआ। सेमिनार में उदर रोग विशेषज्ञ डा. एसके यादव ने कहा कि फैटी लीवर उचित खानपान का न होने के कारण हेपेटाइटिस बी, आईवीएस, लीवर सिरोसिस आदि बीमारियों की उत्पत्ति होती है। हर व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए खान पान समय से ले। नियमित टहलना, योगा, कसरत करना स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है।
आवश्यक जांच कराने पर बीमारी की जानकारी होने पर योग्य चिकित्सक से संपर्क कर उचित सलाह लेना चाहिए। समय से इलाज करने पर किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है। न्यूरो फिजिशियन डा.सुनील शर्मा ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों में 15 से 50 वर्ष के मध्य आने वाले मिर्गी के दौरे तथा गर्भावस्था के दौरान प्रसव के पूर्व तथा पश्चात आने वाले मिर्गी के दौरे का अन्तर समझाया। सेमिनार का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.युगल किशोर राय ने भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि नीमा चन्दौली समय समय पर सेमिनार आयोजित कर अपने संगठन के माध्यम से चिकित्सकों चिकित्सकीय कार्य करने के लिए हमेशा अपडेट करते है। इस अवसर पर डा. आरबी शरण अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. संजय कुमार सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मुन्नी सिंह, इंद्रजीत शर्मा, डा. स्वामी नाथ, डा. मृत्युंजय प्रसाद, डा. एस सी श्रीवास्तव, डा. केके सिंह, डा. रमेश चंद्र, डा. सुमन लता, अजय, तेज प्रकाश मालिक आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ आनन्द विद्यार्थी व स्वागत डॉ एसके यादव ने किया। संचालन डॉ आर के शर्मा ने किया।

परंपरागत शैली से हटकर नवाचार माध्यम से बच्चों को करे शिक्षित

सकलडीहा डायट पर सोमवार को शिक्षक व प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण कार्यशाला में सम्बोधित करते डायट प्राचार्य डा. माया सिंह।
सकलडीहा डायट पर सोमवार को शिक्षक व प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण कार्यशाला में सम्बोधित करते डायट प्राचार्य डा. माया सिंह।

सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा में सोमवार को तीसरे दिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व प्रवक्ताओं को नवाचार के माध्यम से बच्चों को अध्ययन कराने के लिये प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान योग सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में कुल 143 शिक्षक व प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।
प्राचार्य डा.माया सिंह ने कहा कि राजकीय माध्यमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान इस संस्थान से जो ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। उसका उपयोग अपने कार्य क्षेत्र में करें और अपने परंपरागत शैली में बदलाव लाने एवं नित्य नवीन जानकारियों से अद्यतन रहने का प्रयास करें। प्राचार्य ने योग, आसन, प्राणायाम, मेडिटेशन की सत्र में नियमित प्रतिभाग के लिए निर्देश दिए। अन्य सत्र में सन्दर्भदाताओ द्वारा विद्यालय में कक्षा प्रबंधन एवं कार्य, दायित्व के बारे में बताया। साथ ही अभिभावक, प्रधानाचार्य से पारस्परिक संबंध कैसे स्थापित किया जाता है। अंत में विद्यालयों में विभागीय संरचना, समग्र शिक्षा अभियान, विद्यालयों की बुनियादी ढांचे व उत्कृष्ट विद्यालयों की परिकल्पना, अभिलेखों का रखरखाव सुव्यवस्थित तरीके से रखने की जानकारी दी गयी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रिया पाण्डेय, प्रवक्ता डा.जितेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, डा. रोशन सिंह, विजेंद्र भारती, राजेश सिंह, स्वाति राय, लिली श्रीवास्तव, कमर अयूब, मंजू कुमारी, जयंत सिंह, संतोष गुप्ता, राजश्री सिंह आदि मौजूद रहे।

Chandauli
broken clouds
22.2 ° C
22.2 °
22.2 °
82 %
1.5kmh
59 %
Thu
23 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Verified by MonsterInsights