22.9 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

Home Blog Page 374

भीषण गर्मी व तेज धूप से सूनसान हुए बाजार

चंदौली पुरानी बाजार में दोपहर वक्त सूनसान सड़क।
चंदौली पुरानी बाजार में दोपहर वक्त सूनसान सड़क।

तपन के कारण दिन में बाहर निकलने से बच रहे लोग

Young Writer, चंदौली। गर्मी अब पूरे शबाब पर है। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचने लगे है। स्थिति यह है कि इन दिनों आसमान से बरस रही आग के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर होते ही बाजार, कस्बे व नगर की सड़कें व रास्ते सूनसान हो जा रहे हैं। तेज धूप व लू से बचने के लिए लोग घरों के अंदर रहना मुसाबित समझ रहे हैं। जरूरी कामकाज को लेकर ही लोग चिलचिलाती धूप में बाहर आ रहे हैं।
बात करें चंदौली पुरानी बाजार की तो दोपहर को सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग तपन के कारण अपने अपने घरों में दुबके रहे। वहीं गर्म हवा व भीषण गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बसों और अन्य छोटे सवारी वाहनों से यात्रा कर रहे यात्रियों को भीषण गर्मी के चलते मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि वाहनों के अंदर लोग गर्मी के कारण पसीने से तर नजर आ रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर के समय तो बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। सड़क पर सिर्फ वाहनों के अलावा इक्का दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। तेज लगन और मांगलिक कार्यक्रमों के बावजूद लोग दिन में बाहर निकलने से परहेज कर हैं, जिस कारण मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि शाम के वक्त राहत मिलने के बाद लोग बाजारों में खरीद-फरोख्त करते नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह को माने तो भीषण गर्मी में बाहर निकलने से बचे। बहुत जरूरी हो तो पूरे शरीर को आरामदायक व मुलायम कपड़ों से ढक कर ही बाहर निकले। समय-समय पानी पीते रहे।

खेल से होता है मानसिक विकास व शारीरिक विकासः गुलफाम अहमद

डिग्घी में चैम्पियन टीम को ट्राफी सौंपते मुख्य अतिथि व अन्य।
डिग्घी में चैम्पियन टीम को ट्राफी सौंपते मुख्य अतिथि व अन्य।

डिग्घी में आठ दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Young Writer, चंदौली। सहिदिया स्पोर्टिंग क्लब डिग्घी के द्वारा 8 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता समापन के मौके पर शहाबगंज प्रधान संघ के अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। व्यक्ति का मानसिक विकास भी होता है। इस तरह के खेल के आयोजन से गांव-गिरांव का नाम रोशन होता है। समापन के दौरान फुटबाल मैच का मुकाबला बनारस व डिग्घी के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल के लिए एक दूसरे से संघर्ष किया। दोनों टीमें खेल के हाफ टाइम तक बराबरी पर रही तो वहीं हाफ टाइम के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ऐसे में खेल समाप्त होने से कुछ मिनट पहले ही बनारस के टीम ने काउंटर अटैक करते हुए डिग्घी के टीम पर पहला गोल दाग दिया। बनारस की टीम ने डिग्घी को 1-0 से शिकस्त दी और फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा कर लिया। समापन के मौके पर  विजेता व उपविजेता टीम को सिल्ड  देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वसीम अहमद कादरी, मिनहाज अहमद तफसील अहमद, फैजान, शहाबुद्दीन, इबरार अहमद, सूड्डू, हारून, महताब, हमजा, आमिर, जाबेद अहमद  समेत दर्जनों की संख्या में खिलाडी उपस्थित थे।

सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करने वाले अनिरुद्ध सिंह को मतगणना से रखें दूरः सपा

एसपी से मुलाकात कर वापस लौटता समाजवादी पार्टी का दल।
एसपी से मुलाकात कर वापस लौटता समाजवादी पार्टी का दल।

सीओ अनिरूद्ध सिंह को मतगणना कार्य से दूर रखें डीएमः सपा

डीडीयू नगर की घटना को लेकर सीओ के खिलाफ सपाई लामबंद

Young Writer, चंदौली। सीओ अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी लामबंद नजर आयी। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर व पूर्व सांसद रामकिशुन यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व एसपी अंकुर अग्रवाल से मिली। सपाइयों ने घटना के प्रति आक्रोश जताया। साथ ही विवादित सीओ अनिरूद्ध सिंह को मतगणना कार्य से दूर रखने की मांग की। आरोप लगाया कि अनिरूद्ध ने जिस तरह मतदान तिथि को सत्ता पक्ष के इशारे पर गुंडई की। ऐसे विवादित अधिकारी मतगणना में निर्णय व गणना को प्रभावित कर सकते हैं।

पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के अधीन पुलिस व प्रशासनिक अमला चुनाव संबंधित कार्यों को संपादित करता है। जिस तरह से भाजपा विधायक के इशारे पर सीओ ने समाजवादी पार्टी व विपक्ष के लोगों को पीटने व अपमानित करने का काम किया है वह दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे अधिकारी को मतगणना तिथि के दिन नौगढ़ में भेज देना चाहिए, ताकि वे मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग की शुचिता को भंग न करने पाए।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सत्ता-शासन के लिए मर्यादा की सीमाएं अब लांघ चुके हैं। सत्ता पक्ष के विधायक के इशारे पर समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन के बेटे अखिलेश जायसवाल को बिना किसी कारण के मारपीट की गई, जो शर्मनाक है। जिस तरह से पुलिस ने खुलेआम हाथ उठाने का काम किया है। ऐसे में यदि समाजवादी पार्टी के लोग भी डंडा उठा लें तो बड़ा बवाल हो सकता है। प्रकरण में एसपी को त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए, जिसमें पुलिस-प्रशासन उदासीनता दिखा रहा है। यदि ऐसे विवादित अधिकारी का मतगणना में ड्यूटी लगता है तो समाजवादी पार्टी को लोग एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर सपा, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की पिटाई व अपमानित करने वाले सीओ अनिरूद्ध सिंह के ऊपर अब तक कार्यवाही हो जानी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आज सपा ने डीएम व एसपी के संज्ञान में मामले को लाने के साथ ही अपनी नाराजगी व चेतावनी को भी प्रकट किया है। कहा कि ऐसे विवादित अधिकारी को मतगणना कार्य से दूर रखा जाए। इसके बाद भी कार्यवाही नहीं होती है तो मामले को विधानसभा में उठाने का काम होगा।

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि मतदान के दौरान पूरे देश ने देखा कि भाजपा विधायक के इशारे पर सीओ अनिरूद्ध सिंह ने खुलेआम गुंडई व मारपीट की। ऐसे अफसरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही उन्हें मतगणना ड्यूटी से दूर रखा जाए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, सुनील यादव गुड्डू, नफीस अहमद, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, अनिता सोनकर, निरंजन कन्नौजिया आदि उपस्थित थे।

आक्रोशित व्यापारियों ने की सीओ अनिरूद्ध सिंह को हटाने की मांग

चंदौली कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर लौटते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
चंदौली कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर लौटते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

व्यापारी बोले, सुर्खियों में बने रहते के लिए ऐसा कृत्य करते हैं अनिरूद्ध

Young Writer, चंदौली। उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरी के नेतृत्व में सोमवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी निखिल टी.फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिला। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (पीडिडियू नगर) मुग़लसराय ’अनिरुद्ध सिंह’ द्वारा चार मई को व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री व पूर्व चैयरमैन राजकुमार जायसवाल के पुत्र अखिलेश जायसवाल एवं भाई वीरेन्द्र जायसवाल के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज व थप्पड़ मारकर कर उन्हें अपमानित करने की घटना से अवगत कराया। घटना के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
इसके साथ ही व्यापारियों ने सीओ अनिरूद्ध सिंह के द्वारा चार बार के सभासद राजेश जायसवाल और सभासद रामजी गुप्ता को भी अपमानित करते हुऐ थाने में बन्द कर दिए जाने की घटना की निन्दा की। कहा कि पुलिस ने इन लोगों को मतदान देने से भी वंचित कर दिया। कहा कि चर्चा में बने रहने के लिये पूर्व में भी इनके द्वारा पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को भय दिखाकर अपमानित करने का कार्य किया जा चुका है, जिससे व्यापारियों में काफी रोष है। कहा कि व्यापार मंडल मतदान के दिन इस तरह के कृत्य को लेकर बेहत आहत एवं आक्रोशित है। मांग किया कि सीओ अनिरूद्ध सिंह के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हए उन्हें हटाया जाए अन्यथा व्यापार मण्डल आन्दोलन करने के लिऐ बाध्य हो जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में चंद्रेश्वर जायसवाल, राकेश मोदनवाल, प्रदीप कुमार, अशोक केशरी, देवीशरण जायसवाल, राजेश जायसवाल, मनोज कुमार, प्रदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवजी, विकाश आदि लोग उपस्थित थे।

मतगणनाः चंदौली में 84 टेबल पर गिने जाएंगे मत

Young Writer: नगर निकाय

Young Writer, चंदौली। जिले में 13 मई को होने वाले मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण करायी जाएगी। इसलिए लिए कुल 84 टेबल लगाए जाएंगे। इसमें 42 अध्यक्ष और 42 सदस्यों के लिए टेबल लगायी जाएगी। मतगणना का कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व पीएसी तैनात रहेंगे।  
नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के साथ ही चंदौली, सैयदराजा और चकिया नगर पंचायतों का निर्वाचन कार्य चार मई को सम्पन्न करायी जा चुकी है। अब 13 मई को मतों की गिनती होगी। पीडीडीयूनगर के केंद्रीय विद्यालय में बने मतगणना केंद्र पर 26 अध्यक्ष और 26 सदस्यों के लिए टेबल लगाए जाएंगे। चंदौली और सैयदराजा के वोटों की गिनती के लिए पालीटेक्निक कालेज में मतगणना केंद्र पर चंदौली के लिए अध्यक्ष के लिए 6 व सदस्य के भी 6 टेबल होंगे। सैयदराजा के लिए 5 अध्यक्ष और 5 सदस्य के मतों की गितनी के लिए टेबल लगाए जाएंगे। चकिया नगर पंचायत के मतों की गणना सावित्री बाईफुले स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने मतगणना केंद्र पर अध्यक्ष को 5 और सभासद के लिए 5 टेबल लगाए जाएंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मतगणना केंद्रों पर बैरिकेटिंग का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। वहीं 10 मई को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक व चार मतगणना सहायक होंगे।  

शहाबगंजः चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ तीन चोर गिरफ्तार

शहाबगंज थाने में चोरी के ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए चोर।
शहाबगंज थाने में चोरी के ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए चोर।

अहरौरा से चुराकर मुसाखाड़ बेचने जा रहे थे ट्रैक्टर

Young Writer, शहाबगंज। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को पालपुर नहर पुलिया के पास से ट्रैक्टर ट्राली के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की ट्रैक्टर लेकर चोर बेचने के लिए पालपुर गांव के रास्ते जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग हमराहियों के साथ पालपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दिया, तभी नीले रंग की सोनालिका ट्रैक्टर बिना नंबर की ट्राली के साथ दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। जिनको ट्रैक्टर के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। चोर जोखू सोनकर ग्राम धुरिया थाना अहरौरा, प्रमोद सिंह मौर्य ग्राम मनकपड़ा थाना इलिया व संतराम ग्राम मुसाखाड़ थाना चकिया से पूछताछ में जोखू सोनकर ने बताया कि थाना अहरौरा के सहुवाइन के पोखरा से एक पटेल के घर के सामने से ट्रैक्टर व ट्राली चुराया था।जिसको पूर्व में मुसाखाड़ के संतराम को 37 हजार में लेनदेन हुआ था। उसी ट्रैक्टर को मनकपड़ा के प्रमोद को 50 हजार में पुनः बेच दिया था उसी को पहुंचाने मनकपड़ा गांव जा रहा था। पुलिस ने अभियान पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि चोर शातिर किस्म के है। गाड़ी चुराना व बेचना इनका काम है।

कार्य में शिथिलता पर बरहनी, चहनियां व सकलडीहा के एडीओ पंचायत का वेतन रुका

अमृतसर सरोवरों को विकसित करने में न बरतें शिथिलताःजिलाधिकारी

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। वहीं खंड विकास अधिकारी बरहनी, चहनियां व सकलडीहा के एडीओ पंचायत के कार्यों में शिथिलता एवं अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प, एस्ट्रोलैब की प्रगति, अमृत सरोवर, मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्युतीकरण, आईसीडीएस के अंतर्गत आधार सीडिंग, विकास खंडों में वाररूम की स्थापना आदि के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों से कहा कि विकास खंडों में स्थापित वाररूम का उपयोग योजनाओं की नियमित मानिटरिंग के लिए किया जाय। आंगनबाड़ी केंद्रों की निर्माण की समीक्षा के दौरान विकास खंडों में कतिपय आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अभी भी अनारंभ पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बाह्य एवं आंतरिक विद्युतीकरण की समीक्षा करते हुए मई माह के अंत तक विद्युतीकरण सहित लाइट, पंखे आदि लगा लिए जाने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प में बाउंड्री विहीन परिषदीय विद्यालयों में बाउंड्रीवाल आदि मूलभूत सुविधाओं का निर्माण अविलंब कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि अगली बैठक के पूर्व शत प्रतिशत बाउंड्रीवाल निर्माण नहीं पाया गया तो संबंधित खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समस्त विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था एक सप्ताह में सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। अवशेष प्राथमिक विद्यालयों में बालक एवं बालिका शौचालय, दिव्यांगजन शौचालयों का निर्माण कार्य अविलंब करा लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अमृतसर सरोवरों का चयन करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार अमृतसर सरोवर विकसित किया जाए। कहा कि समस्त राजस्व ग्रामों को ओडीएफ प्लस हेतु सत्यापन आदि समस्त कार्यवाहीयां तेजी से कराए जाने के निर्देश दिये। कहा कि निर्धारित 15 मई तक सत्यापन के कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाय। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।

सीओ अनिरूद्ध सिंह पर गाली देने और कांग्रेसियों को प्रताड़ित करने का आरोप

आरोप मारपीट करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ नहीं की कार्यवाही‚ कांग्रेसियों के साथ किया अभद्र आचरण

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सीओ के स्थानान्तरण नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

Young Writer, चंदौली। कांग्रेसियों का एक दल शनिवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मिला। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुगलसराय सीओ अनिरूद्ध सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान अनिरूद्ध सिंह ने बिना वजह शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता को गालियां दी। इतना ही नहीं सीओ मुगलसराय के निर्देश पर कांग्रेस के बूथ एजेंटों से मतदाता सूची छीन ली गई, जो निर्वाचन नियमों के विरूद्ध है। साथ ही फर्जी वोट डालने वाले दो लोगों को भी अनिरूद्ध सिंह की सह पर छोड़ा गया। आरोप गलाया कि सीओ मुगलसराय ने निर्वाचन के दौरान निर्वाचन को प्रभावित करने का काम किया है। मांग किया कि सीओ अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि मतदान तिथि चार मई को पीडीडीयू नगर के काली महाल, वार्ड नंबर-13 में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता की पत्नी सरस्वती देवी कांग्रेस की सभासद हैं। उक्त तिथि को वहां कांग्रेस के बूथ एजेंटों से मतदाता सूची छीन लिया गया था। वहीं फर्जी वोट डालने वाले जिन दो लोगों को पकड़ा गया, पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। यह सबकुछ सीओ अनिरूद्ध सिंह की मौजूदगी और सह पर हुआ, जिसकी सूचना उसी वक्त उच्चाधिकारियों को दी गयी। बताया कि एक बीमार व वृद्ध मतदाता जिसकी उम्र 70 वर्ष थी पोलिंग बूथ पर वोट दिलवाने के लिए जो गाड़ी बूथ पर जा रही है उसके चाल को भाजपा चेयरमैन पद के उम्मीदवार के पुत्र अशोक सोनकर व भाजपा सभासद पुत्र जितेंद्र गुप्ता के द्वारा मारपीट की गई। तत्काल सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस घटना के बाद सीओ अनिरूद्ध सिंह बेवजह बिना कोई कारण बताए गंदी-गंदी गालियां देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता को कालर पकड़कर घसीटते हुए पुलिस वाहन में बैठा दिया।

आरोप लगाया कि भाजपा के जिन लोगों ने मारपीट की, उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिन्होंने मारपीट नहीं की उसे 107/116 में पुलिस ने चालान कर दिया। यह घटना बताती है कि पुलिस ने अनिरूद्ध सिंह के नेतृत्व में पक्षपात किया। कहा कि सीओ मुगलसराय भाजपा नेताओं के सह पर उनकी साजिश में आकर कांग्रेस के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही को अंजाम दिया है। चेताया कि सीओ अनिरूद्ध सिंह को यदि नहीं हटाया गया तो कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस दौरान मधु राय, आनंद शुक्ला, रामजी गुप्ता, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, बृजेश गुप्ता, मुगलसराय चेयरमैन प्रत्याशी पति टोनी खरवार, श्रीकांत पाठक, निहाल अख्तर बाबू, इंद्रजीत मिश्रा, विजय गुप्ता, राजू कुमार, धरम कुमार आदि मौजूद रहे।

चंदौली में धूमधाम से मनी गौतम बुद्ध की जयंती

Young Writer, चंदौली। नगर स्थित वार्ड नम्बर 6 इंदिरा नगर में मौर्य समाज द्वारा शुक्रवार की रात्रि गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नागेंद्र प्रताप मौर्य ने कहाकि इनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था जो कोलीय वंश से थीं। जन्म के सात दिन बाद महामाया का निधन हो गया। उनका पालन महारानी की छोटी सगी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया।

जन्म समारोह के दौरान, साधु द्रष्टा आसित ने अपने पहाड़ के निवास से घोषणा की- बच्चा या तो एक महान राजा या एक महान पवित्र पथ प्रदर्शक बनेगा। शुद्दोधन ने पांचवें दिन एक नामकरण समारोह आयोजित किया और आठ ब्राह्मण विद्वानों को भविष्य पढ़ने के लिए आमंत्रित किया। सभी ने एक सी दोहरी भविष्यवाणी की, कि बच्चा या तो एक महान राजा या एक महान पवित्र आदमी बनेगा। दक्षिण मध्य नेपाल में स्थित लुंबिनी में उस स्थल पर महाराज अशोक ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व बुद्ध के जन्म की स्मृति में एक स्तम्भ बनवाया था। बुद्ध का जन्म दिवस व्यापक रूप से कई देशों में मनाया जाता है।
सिद्धार्थ का मन बचपन से ही करुणा और दया का स्रोत था। इसका परिचय उनके आरंभिक जीवन की अनेक घटनाओं से पता चलता है। घुड़दौड़ में जब घोड़े दौड़ते और उनके मुँह से झाग निकलने लगता तो सिद्धार्थ उन्हें थका जानकर वहीं रोक देता और जीती हुई बाजी हार जाता। खेल में भी सिद्धार्थ को खुद हार जाना पसंद था क्योंकि किसी को हराना और किसी का दुःखी होना उससे नहीं देखा जाता था। सिद्धार्थ ने चचेरे भाई देवदत्त द्वारा तीर से घायल किए गए हंस की सहायता की और उसके प्राणों की रक्षा की।
इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। 16 वर्ष की अवस्था में इनका विवाह शाक्य कुल की कन्या यशोधरा से हुआ। इनसे एक पुत्र उत्पन्न हुआ जिसका नाम राहुल रखा गया। उन्होंने कहाकि 6 वर्ष की अथक प्रयत्न और घोर तपस्या के बाद 35 वर्ष की अवस्था में वैशाख पूर्णिमा की रात निरंजना नदी के तट पर पीपल / वट (बोधिवृक्ष) के नीचे इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुयी। उसी दिन से ये ‘तथागत‘ कहलाये जाने लगे। ज्ञान प्राप्ति के बाद ही ये गौतम बुद्ध नाम से प्रचलित हुए। इन्होंने अपना पहला उपदेश ऋषिपट्टनम / मृगदाव (सारनाथ) में 5 ब्राह्मण सन्यासियों को दिया। इसी प्रथम उपदेश को बौद्ध धर्म में धर्मचक्रप्रवर्तन के नाम से जाना जाता है। इस दौरान सुरेश मौर्या, त्रिभुवन मौर्या, मगरु मौर्या, चुन्नीलाल, रामकवल, रामआधार, राजकुमार मौर्या, विकास मौर्य, प्रकाश मौर्य, धर्मवीर, राजेंद्र गोड़, ईश्वरदत्त मौर्य, धनंजय, अभिनव, राहुल, संगम, भोला गोस्वामी, अमृता मौर्या, अमन मौर्या, तन्या मौर्य, सम्राट, अनिल मौर्या, अजय, गौतम, दिवेश सानंद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता बंशराज प्रसाद मौर्य व संचालन प्रह्लाद मौर्य ने किया।

पुलिस हिरासत में लिए गए रामजी गुप्ता को मिली जमानत‚ कांग्रेसियों ने किया स्वागत

जमानत मिलने के बाद रामजी गुप्ता का स्वागत करते कांग्रेसी। हिरासत में लिए गए रामजी गुप्ता को मिली जमानत डीडीयू नगर। मतदान के दौरान हुए छिटपुट घटनाओं के साथ प्रशासन ने सकुशल चुनाव सम्पन्न करा दिया। पुलिस प्रशासन ने विवाद को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता को जेल भेज दिया, जिससे नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कांग्रेस जनों का आरोप है कि वार्ड नंबर 13 कालीमहाल में फर्जी मतदान को रोकने पर हुए विवाद पर सत्ता पक्ष के दबाव पुलिस द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता पर एक पक्षीय कार्यवाई करते हुए धारा 107/116 चालान किया। जिस पर कांगेसजनो मे भारी आक्रोश था। कांग्रेसजन मुग़लसराय कोतवाली पर एकत्रित होकर भाजपा सरकार, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शहर अध्यक्ष को तहसील बिलारीडीह भेज दिया। जहां उपजिलाधिकार ने जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर जमानत दे दी। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के संग सैकड़ों कांग्रेसजन उनका माल्यार्पण कर रामजी गुप्ता तुम संघर्ष करो के नारे लगाते रहें। इस दौरान प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल, मधु राय, हीरालाल शर्मा, जीके पाण्डेय, दयाराम पटेल, अकील अहमद बाबू, शाहिद तौसीफ, प्रदीप मिश्रा, भवानी शरण सिंह, कुलदीप वर्मा, रजनी कांत पाण्डेय, मुजाहिद अख्तर, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, दीपक गुप्ता, रमेश सिंह, दुर्गा जायसवाल, मोहन गुप्ता, राजू बरनवाल, रीतेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, बब्लू कुमार, कुंदन गुप्ता, राजन गुप्ता, राकेश कुमार, रोहित आदि लोग थे।
जमानत मिलने के बाद रामजी गुप्ता का स्वागत करते कांग्रेसी। हिरासत में लिए गए रामजी गुप्ता को मिली जमानत डीडीयू नगर। मतदान के दौरान हुए छिटपुट घटनाओं के साथ प्रशासन ने सकुशल चुनाव सम्पन्न करा दिया। पुलिस प्रशासन ने विवाद को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता को जेल भेज दिया, जिससे नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कांग्रेस जनों का आरोप है कि वार्ड नंबर 13 कालीमहाल में फर्जी मतदान को रोकने पर हुए विवाद पर सत्ता पक्ष के दबाव पुलिस द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता पर एक पक्षीय कार्यवाई करते हुए धारा 107/116 चालान किया। जिस पर कांगेसजनो मे भारी आक्रोश था। कांग्रेसजन मुग़लसराय कोतवाली पर एकत्रित होकर भाजपा सरकार, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शहर अध्यक्ष को तहसील बिलारीडीह भेज दिया। जहां उपजिलाधिकार ने जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर जमानत दे दी। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के संग सैकड़ों कांग्रेसजन उनका माल्यार्पण कर रामजी गुप्ता तुम संघर्ष करो के नारे लगाते रहें। इस दौरान प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल, मधु राय, हीरालाल शर्मा, जीके पाण्डेय, दयाराम पटेल, अकील अहमद बाबू, शाहिद तौसीफ, प्रदीप मिश्रा, भवानी शरण सिंह, कुलदीप वर्मा, रजनी कांत पाण्डेय, मुजाहिद अख्तर, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, दीपक गुप्ता, रमेश सिंह, दुर्गा जायसवाल, मोहन गुप्ता, राजू बरनवाल, रीतेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, बब्लू कुमार, कुंदन गुप्ता, राजन गुप्ता, राकेश कुमार, रोहित आदि लोग थे।

Young Writer, डीडीयू नगर। मतदान के दौरान हुए छिटपुट घटनाओं के साथ प्रशासन ने सकुशल चुनाव सम्पन्न करा दिया। पुलिस प्रशासन ने विवाद को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता को जेल भेज दिया, जिससे नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
कांग्रेस जनों का आरोप है कि वार्ड नंबर 13 कालीमहाल में फर्जी मतदान को रोकने पर हुए विवाद पर सत्ता पक्ष के दबाव पुलिस द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता पर एक पक्षीय कार्यवाई करते हुए धारा 107/116 चालान किया। जिस पर कांगेसजनो मे भारी आक्रोश था। कांग्रेसजन मुग़लसराय कोतवाली पर एकत्रित होकर भाजपा सरकार, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शहर अध्यक्ष को तहसील बिलारीडीह भेज दिया। जहां उपजिलाधिकार ने जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर जमानत दे दी। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के संग सैकड़ों कांग्रेसजन उनका माल्यार्पण कर रामजी गुप्ता तुम संघर्ष करो के नारे लगाते रहें। इस दौरान प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल, मधु राय, हीरालाल शर्मा, जीके पाण्डेय, दयाराम पटेल, अकील अहमद बाबू, शाहिद तौसीफ, प्रदीप मिश्रा, भवानी शरण सिंह, कुलदीप वर्मा, रजनी कांत पाण्डेय, मुजाहिद अख्तर, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, दीपक गुप्ता, रमेश सिंह, दुर्गा जायसवाल, मोहन गुप्ता, राजू बरनवाल, रीतेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, बब्लू कुमार, कुंदन गुप्ता, राजन गुप्ता, राकेश कुमार, रोहित आदि लोग थे।

Chandauli
clear sky
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
82 %
0.5kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Verified by MonsterInsights