35.5 C
Chandauli
Friday, July 10, 2026

Buy now

Home Blog Page 375

चंदौली-सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत,क्लीनिक बंद कर लौट रहे थे घर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही वाहन सवार मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे इलाज़ के दौरान मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी बृजेश कुमार शर्मा 50 वर्ष जो पेशे से चिकित्सक थे। सैयदराजा में अपना क्लीनिक चलते थे। प्रतिदिन की तरह बृजेश शर्मा अपनी दुकान बंद कर के घर लौट रहे थे।जैसे ही वो लीलापुर गांव के समीप पहुचे की तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मारी दी घटना के बृजेश शर्मा सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों में तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से बृजेश शर्मा को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के भेज दिया वही पुलिस द्वारा मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

धीरज के परिजनों से मिल केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय ने न्याय व मदद का दिया भरोसा


चंदौली। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 इंदिरा नगर निवासी दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता की गत दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जनपद के विभिन्न दलों के नेताओं ने पहुंचकर घाटक बताया, लेकिन शुक्रवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने  परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को आंगनबाड़ी में नौकरी दी जाए, ताकि परिवार का जीविकोपार्जन हो सके। साथ ही शासन से जो भी सुविधाएं हो हर हाल में समय से उपलब्ध हो जाए। इसके अलावा इसमें जो भी दोषी हो उसके तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं। इसमें शिथिलत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विधायक रमेश जायसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा हरिवंश उपाध्याय दिलीप सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

डा. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने मटकुट्टा आरओबी का किया लोकार्पण,


चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद डा0 महेंद्र नाथ पांडेय शुक्रवार को जनपद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर मटकुट्टा में 78 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित लगभग 742 मीटर लम्बे रेलवे उपरगामी सेतु का लोकार्पण किया। वही सभा को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इससे विरोधियों के खेमे में हताशा और निराशा है।


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनपद में विकास के लिए पूरा प्रयासरत है। डबल इंजन की सरकार जनपद को विकास कि श्रेणी में रखने के लिए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में जनपद के छह स्थानों पर रेलवे क्रासिंग उपरिगामी सेतुओं का कार्य शुभारंभ किया गया। इसमें भगवानपुर में लगभग 36 करोड़ , बरठीं कमरौर में लगभग 38 करोड़ ,छित्तो में लगभग 42 करोड़ ,लीलापुर में लगभग 60 करोड़ ,बिरैली में लगभग 47 करोड़ और हिनौता में लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपरिगामी सेतुओं का कार्य तेजी से चल रहा  हैं। जल्द ही जनपद वासियों को इसकी सौगात जल्द मिल जाएगी। उन्होंने ने कहा कि पिछले दिनों यूपी में संपन्न हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में  33.50 लाख करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। जिससे प्रदेश में और तेज गति से विकास होगा। कहा कि जनपद वासियों के आवागमन की सुविधा के दृष्टिगत कुचमन में लगभग 105 करोड़ तथा भोजापुर में 134 करोड़ की लागत के रेलवे उपरिगमी सेतुओं की स्वीकृति मिल चुकी है। जिनका शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके साथ ही धीना के पास भैसोर में रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए ठोस प्रयास जारी है। केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल ने कहा कि जनपद के विकास पुरुष के नाम से जाने जानेवाले केंद्रीय मंत्री का प्रयास सराहनीय रहा है। इनके प्रयास से जनपद का विकास तेजी से हो रहा है। जो जनपद की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं। और पूरी तरह से प्रयास करके उसको अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ताकि जनहित का कार्य आसानी से हो सके। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, श्रीमती मीना चौबे, सुरेन्द्र सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, छत्रबली सिंह, हरिवंश उपाध्याय, बब्बन चौहान, सुर्यमुनी तिवारी, संजय पांडे, शिवशंकर पटेल, अवधेश सिंह, महेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, उमाशंकर सिंह, अरुण मिश्रा, के ़एन पाण्डेय, अजीत पाठक, जैनेन्द्र कुमार, अनिल तिवारी, मृत्युंजय, रामसुंदर चौहान, प्रदीप मौर्या विरेन्द्र जायसवाल, संतोष खरवार रविन्द्र गोंड़, शिवराज सिंह मुख्य विकास अधिकारी, रेलवे, सेतु निगम, पी डब्ल्यू डी आदि विभागों के अभियंता व अधिकारी गण उपस्थित रहे।

चंदौली-तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर में आने से दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।
अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंती मडई गांव निवासी बाबू लाल यादव 40 और सकलडीहा थाना क्षेत्र के महगांव निवासी मनोज यादव 38 निमंत्रण के लिए बिहार गए थे। निमंत्रण करने के बाद घर लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए मुख्यालय से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के पास से मिले कागजात पर इसकी सूचना परिजनों को दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और वे मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहीं पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे कार्रवाई में जुट गई। वही जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने बताया कि युवक रिश्ते में मामा और भांजे लगते थे। इस दौरान सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर में आने से दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।
अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंती मडई गांव निवासी बाबू लाल यादव 40 और सकलडीहा थाना क्षेत्र के महगांव निवासी मनोज यादव 38 निमंत्रण के लिए बिहार गए थे। निमंत्रण करने के बाद घर लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।जिससे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए मुख्यालय पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के पास से मिले कागजात के आधार पर इसकी सूचना परिजनों को दी।इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहीं पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे कार्रवाई में जुट गई। वही जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने बताया कि युवक रिश्ते में मामा और भांजे लगते थे। नवीन मंडी चौकी प्रभारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है और इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।

धीरज हत्याकांडः पीड़ित परिवार को न्याय व मदद दे पुलिस-प्रशासन


जनपद के बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर एसपी से मिले सकलडीहा विधायक
चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव जनपद में बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिले। इस दौरान उन्होंने धीरज गुप्ता हत्याकांड प्रकरण को उठाया। मांग किया कि अपराधियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय सुलभ कराएं। साथ ही इस विषम परिस्थिति में पीड़ित परिवार तक सरकारी मदद पहुंचाकर उन्हें संबल प्रदान करने की पहल करें।
इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि हत्या जैसा जघन्य अपराध होना पुलिस की सक्रियता व कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल है। ऐसी घटनाओं पर लगाम तभी लगेगा, जब पुलिस अपराधियों पर नकेल कसेगी। आज जिस तरह से जनपद में हत्या जैसी आपराधिक घटनाएं हो रही है, उससे समाज में डर व भय का माहौल कायम है। हर तबका, खासकर व्यापारी वर्ग आपराधियों की बड़ी सक्रियता से डरा हुआ है। कहा कि आए दिन व्यापारियों संग हो रही लूट, छिनैती व हत्या की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती है। मांग किया कि धीरज गुप्ता हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाएं, ताकि पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो। साथ ही धीरज गुप्ता की मौत से परिवार की आजीविका भी प्रभावित हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता राशि प्रदान कर मदद की पहल करे। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसा जा चुका है, जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। साथ ही परिवार की मदद का भी एसपी ने भरोसा दिया। इस अवसर पर मृतक के पिता विरेंद्र गुप्ता, सुनील यादव गुड्डू, अशोक त्रिपाठी, अर्जुन अग्रहरि, राजा बहादुर खान आदि उपस्थित रहे। 

सुविधाः जनपद में अब सातों दिन संचालित होंगे सीएससी के आधार सेवा केंद्र

Young Writer, चंदौली। इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया द्वारा जनपद स्तर पर लोकमान्य तिलक नगर  सकलडीहा रोड चंदौली नियर पालीटेक्निक कालेज में  स्थापित आधार सेवा केंद्र अब सप्ताह में सातों दिन खुल रहा है जहां बच्चो के नए आधार बनवाने के अलावा आधार में अपने बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, पता, जन्मतिथि,मोबाइल नंबर अपडेट इत्यादि में संशोधन करा सकते है I

इस बाबत जानकारी देते हुए सीएससी के जिला प्रबंधक रामभरोस यादव ने बताया कि सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ आधार के माध्यम से आम जनमानस को सीधे पहुंचा रही है इसलिए आधार को अपडेट रखना अनिवार्य है I आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आग्रह किया है कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार ’10’ साल पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं किया तो ऐसे आधार संख्या धारकों से अनुरोध है कि वे दस्तावेजों अपने पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से संबंधित अपने दस्तावेजों को अपडेट करवाएं।’। लोग अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपलोड कराने हेतु अपने नजदीक स्थित आधार सेवा/संशोधन केंद्र पर जाकर आसानी से करा सकते है I जिला प्रबंधक ने बताया किजनपद मे सी एस सी द्वारा स्थापित 50 आधार संशोधन  केन्द्र भी चल रहे है जहां पर लोग आधार मे त्रुटी जैसे  नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, पता, लिंग  आदि मे बदलाव के आलावा डॉक्यूमेंट भी अपलोड करा सकते हैIजिसका यूआईडीएआई  द्वारा निर्धारित शुल्क 50 रुपये निर्धारित है  I

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन नकल करते धरा गया मुन्ना भाई

परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की जांच करते चकिया एसडीएम।
परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की जांच करते चकिया एसडीएम।

पहली पाली में 3169 तथा दूसरी पाली में 3441 परीक्षर्थी गैरहाजिर

Young Writer, चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को कड़े बंदोबस्त के बीच शुरू हुआ। सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिन्दी विषय तथा शाम की पाली में इंटरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। हाईस्कूल के हिन्दी परीक्षा में कुल 34765 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 31596 उपस्थित तथा 3169 छात्र अनुपस्थित रहे। इस दौरान अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार यादव ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी को पकड़ा। इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए डीआईओ जय प्रकाश ने प्रभु सुंदरम एकेडमी रंगौली के केंद्र व्यवस्था को तत्काल बदल दिया।

जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।

पहले दिन बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के चेहरे पर तनाव देखने को मिला। सुबह व शाम की पाली में परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और अपनी-अपनी सीट तलाशने में हाल-परेशान दिखे। वहीं परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी। इस दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लिए अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा 16 परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा की वरिष्ठ प्रवक्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा चन्दौली एवं प्रधानाध्यापिका राजकीय हाईस्कूल दैथा द्वारा जनपद के कुल 50 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा सकुशल एवं शुचितापूर्ण ढंग से संचालित होते हुए पायी गयी। द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट हिन्दी विषय की परीक्षा प्रारम्भ हुई। इण्टर में हिन्दी विषय में कुल 33714 पंजीकृत परीक्षार्थियों में कुल 30263 परीक्षार्थि उपस्थित तथा 3441 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा नियन्त्रण कक्ष से लगातार परीक्षा केन्द्रो की निगरानी की जा रही है। उधर, चकिया एसडीएम ज्वाला प्रसाद ने भी अपने क्षेत्र में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।

उपचुनावः दो मार्च को चंदौली जनपद के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया उपनिर्वाचन कार्यक्रम

Young Writer, चंदौली। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) ईशा दुहन ने जनपद के ग्राम पंचायत के सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराने की समय-सारणी निर्धारित की है। कहा कि उक्त निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों को दाखिल करने, उनकी जांच करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन, मतगणना तथा परिणाम की घोषणा का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर सम्पन्न होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों को जमा करने की तिथि 20 फरवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक निर्धारित की है। इसके अलावा नामांकन पत्रों की जांच 21 फरवरी, नामवापसी 22 फरवरी तथा प्रतीक चिह्न आवंटन भी 22 फरवरी को किया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया दो मार्च को सुबह सात से शाम पांच बजे तक सम्पन्न होगी। इसके बाद चार मार्च को मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगा।
डीएम ने बताया कि जनपद के सम्बन्धित विकास खण्डों में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी सम्बन्धित रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र का पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से सार्वजनिक सूचना 16 फरवरी को निर्गत करेंगे। इस चुनाव कार्यक्रम की जानकारी ग्राम पंचायतो में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय आदि सूचना पट्टों में यह कार्यक्रम प्रदर्शित किये जायेंगे। उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। कहा कि उपचुनाव से जुड़ी सभी गतिविधियां कोविड-19 व अन्य किसी महामारी के सम्बन्ध में राज्य आपदा प्रबन्ध, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध, राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन कराते हुए सम्पन्न होगी।

हत्या के विरोध में चंदौली के व्यापारियों ने निकाली आक्रोश पदयात्रा


चंदौली। जिले में विगत 11 फरवरी को दवा व्यापारी धीरज गुप्ता की गोली मारकर हत्या हो जाने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। नाराज व्यापारियों ने जिला व्यापार मंडल के साथ मे केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट के लोगां ने बुधवार व्यापारियों ने जन आक्रोश यात्रा शंकर मोड़ बाजार होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद और मृतक की पत्नी नौकरी देने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई। व्यापारी नेता संतोष गुप्ता ने कहा की योगी सरकार में व्यापारी की हत्या शर्मनाक है। घटना को घटित हुए चार दिन बीत गये किन्तु अभी तक धीरज गुप्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई। वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश शर्मा ने कहा कि एक तरफ योगी सरकार प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा की बात कह कर व्यापारी इन्वेस्टर्स को इन्वेस्ट करने की बात रही है दूसरी तरफ व्यापारी की हत्या हो रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश में आपराधिक गतिविधिया बढ़ गयी है जिसे तत्काल रोका जाय, तभी व्यापारी सुरक्षित रहेंगे। केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रोहितास पाल ने कहा की मृतक धीरज गुप्ता परिवार की आजीविका चलाने वाला एक मात्र व्यक्ति था पीड़ित परिवार के जीविकोपार्जन के लिये तत्काल शासन और प्रशासन के लोगों से आर्थिक मदद के लिए आगे आना चाहिए। अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित चार सूत्रीय माँग पत्र प्रदान करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त ने कहा कि धीरज गुप्ता के हत्यारो की जल्द से जल्द गिरफ्तार की जाय, मृतक परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाय। मृतक की पीड़ित पत्नी को नौकरी दी जाय और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाय आगे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने की बात कही और अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी करवाई करने की बात कही और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद और सुरक्षा की बात कही। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, धनजी गुप्ता, संजीव जायसवाल, भगवानदास, अशोक केशरी, प्रदीप गुप्ता, मनोज कुमार, शमीम खान, उमेश कुमार, अंकित जायसवाल, वीके जायसवाल, मनोज केशरी, संतोष उपाध्याय, सत्येंद्र, विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, संदीप, शिवपूजन गुप्ता, भरत गुप्ता, राम दुलारे उपस्थित थे।

Chandauli
overcast clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
47 %
5.7kmh
96 %
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights