22.9 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

Home Blog Page 376

झण्टो उस्ताद के चिट्ठे

रामजी प्रसाद भैरव
रामजी प्रसाद भैरव

Young Writer, साहित्य पटल। रामजी प्रसाद “भैरव” की कविताएं

प्रथम अध्याय

उस्ताद ने पान जमाया ही था कि एक मिला आकर मूड ही उखाड़ दिया । किसानों को जमकर गाली दी , उन्हें लानत मलानत भेजा । कभी उन्हें खालिस्तानी कहा , कभी गिरगिट कहा ,कभी भाड़े के लोग कहा, आदि आदि जितनी बातें मीडिया ने फैलाई थी , सब जहर बन कर उसके मुँह से निकल रहा था। वह बाहरी आदमी था। बस पान खाने आया था। उसे क्या पता कि वह बारूद के ढेर पर खड़ा होकर ऐसी बातें बोल रहा है ।
उस्ताद का पारा हाई हो चुका था , फौरन पान थूंक कर बोले -” क्या कहा तुमने , वो किसान नहीं हैं , जरा मुझे बताओ किसान कैसे होते हैं ।”
अपरचित ने उस्ताद की ओर ध्यान से देखा और बोला -” किसान टी शर्ट थोड़े पहनते हैं , वह महंगी गाड़ियों में नहीं घूमते , वह इतना उग्र नहीं होते , किसान गरीब और बेचारे टाइप , बिना मुँह के होते हैं , अशिक्षित , गंवार होते है । वह अंग्रेजी नहीं बोल सकते । वह हक की आवाज नहीं उठा सकते । किसान की देह पर भरे पूरे कपड़े नहीं होते । वह कर्ज में डूबे रहते हैं । वह अभाव में आत्महत्या जैसे कदम उठाते है । उनकी बेटियों की शादी अभाव में होती है ।उनके बेटे बेरोजगारी की दशा में धक्के खाते फिरते हैं । यही वास्तविक चित्र है किसान का , वहाँ जो किसान होने का दम्भ भर रहे हैं । वास्तव में वे किसान है ही नहीं , वह विपक्षियों द्वारा भेजे गए लोग हैं , जो सरकार की छवि खराब करना चाहते हैं ।”
उस्ताद ने कहा -” तुम्हारे जैसे हरामखोर लोग ही, किसानों की ऐसी दशा के लिए जिम्मेदार हैं । तुमने जो छवि दिमाग में बसा ली, उससे इतर देखना नहीं चाहते, अब देश के किसानों को बाँटने पर तुले हो, नेता, जो जहर बो रहे हैं, वह तुम जैसों के सिर चढ़ के बोलता है। वह महीनों से घर बार छोड़ कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं । तुम्हे सब आसान लगता है । वह वाजिब हक चाहते हैं, जिसे सरकार देना नहीं चाहती । उनकी उग्रता का जिम्मेदार कौन है । सरकार एक बार ठीक से समाधान निकाल लेती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता । तुम जैसे लोग देश का सत्यानाश कराकर मानेगें । अरे नालायको चेतो ! इन नेताओं और पूंजीपतियों के गठजोड़ से देश की दशा दिनों दिन खराब हो रही है , और तुम जैसों की आँख पर पर्दा पड़ा है ।”
अपरचित का चेहरा उतर चुका था, वह निरुत्तर हो चुका था, वह चुपचाप पान खाया और धीरे से निकल लिया । उस्ताद ने पानवाले से कहा -” पान खिला बे, साले ने मूड ही खराब कर दिया।

जीवन परिचय-
 रामजी प्रसाद " भैरव "
 जन्म -02 जुलाई 1976 
 ग्राम- खण्डवारी, पोस्ट - चहनियाँ
 जिला - चन्दौली (उत्तर प्रदेश )
मोबाइल नंबर- 9415979773
प्रथम उपन्यास "रक्तबीज के वंशज" को उ.प्र. हिंदी  संस्थान लखनऊ से प्रेमचन्द पुरस्कार । 
अन्य प्रकाशित उपन्यासों में "शबरी, शिखण्डी की आत्मकथा, सुनो आनन्द, पुरन्दर" है । 
 कविता संग्रह - चुप हो जाओ कबीर
 व्यंग्य संग्रह - रुद्धान्त
सम्पादन- नवरंग (वार्षिक पत्रिका)
             गिरगिट की आँखें (व्यंग्य संग्रह)
देश की  विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन      
ईमेल- ramjibhairav.fciit@gmail.com

कांग्रेस की मांगः स्ट्रांग रूम के बाहर टीवी स्क्रीन पर करें सीसीटीवी का प्रसारण

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर प्रेषक से मुलाकात कर ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर प्रेषक से मुलाकात कर ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

दो सूत्रीय मांगों को लेकर चुनाव प्रेक्षक से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रेषक प्रमोद कुमार उपाध्याय से मिले। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेक्षक को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मांगों को पूरा किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के बूथ एजेंटों को बाहर न बैठाया जाए। उन्हें अंदर बैठक की व्यवस्था की जा, जिससे वह फर्जी वोटरों को पहचान सके। कहा कि मतदान के लिए बूथ एजेंटों को मतदान स्थल से बाहर रखा जाता है, जिस कारण एजेंट फर्जी मतदाताओं को पहचान नहीं पाते है। लिहाजा बूथ एजेंट को अबकी बार मतदान स्थल के अंदर मौजूद रहने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि ऐसी आशंकाओं को बल न मिल सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मतदान के स्ट्रांग रूम में जहां मतपेटिकाएं जाम होंगी, वहां भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाय। साथ ही बाहर एक बड़ी टीवी स्क्रीन की व्यवस्था कराई जाय, जिससे बाहर मौजूद कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर व अंदर की गतिविधियों पर नजर रख सके। क्योंकि अक्सर मतपेटिकाओं के बदलने व गड़बड़ी करने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी की जो भी आशंकाएं है उन्हें इन मांगों पर विचार करते हुए उसे पूरा करके उसकी आशंका को कम किया जा सकता है। प्रेषक ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मांग पत्र को स्वीकार किया और भरोसा दिया कि जनपद में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से निकाय चुनाव को सम्पन्न कराया जाएगा। जैसा राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा है।

चुनाव के दौरान मौजूद रहेंगे प्रेक्षक
चंदौली।
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान एवं मतगणना को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रमोद कुमार उपाध्याय, निदेशक पंचायती राज, उत्तर प्रदेश लखनऊ को राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। निकाय चुनाव के दौरान प्रेक्षक लोक निर्माण विभाग चंदौली के डाक बंगले में प्रवास कर रहे हैं। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, शिकायत एवं सुझाव के साथ अराजकता व आपराधिक गतिविधियों की सूचना मोबाइल नंबर-8573002265 है। प्रेक्षक ने लोक निर्माण विभाग, चंदौली के डाक बंगले पर राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों व आमजनता से सुबह 10 से 11 बजे तक मिलने का समय निर्धारित कर रखा है।

नगर निकायः प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

जुलूस निकालते भामासाह भारतीय जन पार्टी के समर्थित प्रत्याशी विवेक गुप्ता पिंकू।
जुलूस निकालते भामासाह भारतीय जन पार्टी के समर्थित प्रत्याशी विवेक गुप्ता पिंकू।

जुलूस, शोभायात्रा व पैदल मार्च निकलने से चंदौली में रही गहमागहमी

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय निर्वाचन-2023 के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम थम गए। प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों व निर्दल उम्मीदवारों ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए अंतिम दांव लगाया। इस दौरान नारों व जयकारों से पूरा नगर दिन भर गूंजता रहा। एक के बाद एक ताबड़तोड़ अलग-अलग प्रत्याशियों की रैली में उसमें शामिल भी का रेला आता-जाता रहा। इससे पूरा नगर चुनावी रंग में रंगा हुआ नजर आया।

चंदौली में  प्रचार करती आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रत्ना सिंह।
चंदौली में प्रचार करती आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रत्ना सिंह।

इस दौरान सर्वप्रथम भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह ने सती माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली, जिसमें भाजपा प्रत्याशी के साथ पार्टी के पदाधिकारी, स्थानीय नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त जुलूस नगर भ्रमण किया। जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। उनके साथ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल भी शोभायात्रा में शामिल हुए। लोगों से मुलाकात की और उनसे भाजपा को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रत्ना सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और नगर भ्रमण कर मतदाताओं से मुलाकात की और भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे पार्टी की मुहिम को समथ्रन देने का आह्वान किया।

इसके अलावा भामासाह भारतीय जन पार्टी के समर्थित उम्मीद विवेक गुप्ता पिंकू व निर्दल उम्मीदवार सुदर्शन सिंह ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान मतदाताओं को अपनी प्राथमिकता से अवगत कराया और अपने वादों को फिर से दोहराया।

चंदौली नगर में भ्रमण कर मतदाताओं से आह्वान करते निर्दल उम्मीदवार सुनील यादव गुड्डू।
चंदौली नगर में भ्रमण कर मतदाताओं से आह्वान करते निर्दल उम्मीदवार सुनील यादव गुड्डू।

इसके अलावा निर्दल उम्मीदवार सुनील यादव गुड्डू ने भी अपने समर्थकों व बड़े-बुजुर्गों के नेतृत्व में सादगी के साथ पैदल मार्च निकाला और नगर भ्रमण कर एक-एक मतदाता से मिले और उन्होंने नगर के विकास में दिए गए अपने परिवार के योगदान को याद दिलाया। साथ ही अपने वादों और नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के एक के बाद एक जुलूस व पैदल मार्च के कारण नगर में गहमागहमी रही। इसके साथ ही प्रत्याशियों के समर्थक देर शाम तक चुनावी प्रचार को गति देते नजर आए। स्थिति यह रही कि शाम पांच बजते ही मुख्य बाजार में चहल-पहल नगण्य हो गयी, जबकि वार्डों व गलियों में समर्थकों के प्रचार-प्रसार व चुनावी चर्चाएं देर शाम तक व्याप्त रही।

चंदौली चुनावः सामाजिक कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ रही प्रियंका सोनी

चंदौली के गौतम नगर वार्ड में स्वच्छता, शिक्षा के साथ जन कल्याण व विकास को बनाया मुद्दा

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव में कई धुरंधर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनावी रण में दो-दो हाथ कर रहे प्रत्याशियों की प्राथमिकता, चुनाव लड़ने का उद्देश्य व उनकी जीत का आधार अलग-अलग है। ऐसे में कुछ प्रत्याशी ऐसे भी है जो राजनीतिक दांव-पेंच इतर अपने सामाजिक ताने-बाने और समाज के लिए कुछ कर गुरजने की इच्छा व लालसा के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे ही प्रत्याशियों में शुमार हैं वार्ड नंबर-12 गौतम नगर से सभासद उम्मीदवार प्रियंका सोनी, जिनकी पहचान उनके सामाजिक कार्यों को लेकर है और वे अपनी जीत के साथ इस दायरे को और विस्तार देने की मंशा के साथ चुनाव लड़ रही है। इनके चुनावी वादों पर गौर करें तो इसमें स्वच्छता, सबकी सुरक्षा, शिकायत के लिए एक उचित फोरम का प्रबंध किए जाने के साथ ही आधुनिकता के लिए फ्री वाई-फाई हॉट-स्पाट की व्यवस्था किए जाने की जिक्र है।

वार्ड नंबर-12, गौतम नगर से सभासद प्रत्याशी प्रियंका सोनी के पति व जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी कहते हैं कि यह चुनाव नैतिक मूल्यों व सामाजिक कार्यों को आधार मानकर लड़ा जा रहा है। एक तरह जहां पैसा, मुर्गा व शराब का बोलबाला है। वहीं वार्ड नंबर-12 शिक्षा, स्वच्छता व आम नागरिकों की सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाया गया है। बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर तैयार किए गए चुनावी घोषणा में छोटी मगर प्रभावशाली चीजों को शामिल किया गया है, जिससे वार्ड की दशा व दिशा बदल जाएगी। साथ ही वार्ड में रहने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिलेगा। बताया कि चुनाव में जीत के बाद इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि गरीब व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों को सरकार की ओर से संचालित पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए पात्र लोगों के जरूरी दस्तावेजों को तैयार कराने के लिए आवेदन पत्र को आनलाइन पूर्ण करते हुए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से उसे सत्यापित कराकर आवेदन को कम से कम समय में पूर्ण कराना, ताकि प्रभावित जन को पेंशन योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। इसके अलावा जरूरतमंद परिवार के बच्चों को प्राथमिक स्तर तक निःशुल्क कोचिंग का प्रबंध कराना, ताकि गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। समूह घ की भर्ती के लिए निःशुक्त कोचिंग की व्यवस्था करना। वार्ड अंतर्गत आने वाले रास्तों व नालियों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराया। आवश्यकता के अनुसार वार्ड में नए रास्तों व नालियों का निर्माण कराया। वार्ड के सभी मोड़ पर स्ट्रीट लाइट का प्रबंध करना। इसके अलावा सभी मोड़ पर सुरक्षा के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध करना। वार्ड के सभी मोड़ पर इंटरनेट सेवाओं के लिए फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराना। प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही आवास योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को दिलाना। किसी भी तरह की शिकायत के लिए हेल्पलाइन व वाट्सऐप ग्रुप की व्यवस्था करना। कहा कि इन तमाम वादों को धरातल पर आते ही गौतम नगर वार्ड के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। साथ ही शिक्षा को लेकर भी वार्ड का स्तर बेहतर होगा। इसी उद्देश्य के साथ सामाजिक कार्यों को आधार मानकर गौतम नगर वार्ड से चुनाव लड़ा जा रहा है।

चंदौलीः अंतिम दिन शोभायात्रा के जरिए चुनाव प्रचार में रंग भरेगी भाजपा

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव में विजय के लिए सभी प्रत्याशी जीत-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह अपने चुनाव को गति देने के लिए शोभायात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा के दिग्गज चेहरों से सजी उक्त यात्रा सती माता मंदिर प्रांगण से शुरू होगी, जो मुख्य बाजार होते हुए नगर के अधिकांश हिस्सों का भ्रमण करेगी। इस दौरान चुनाव को लेकर वादे-इरादे होंगे। साथ ही नगर के प्रबुद्धजनों से भाजपा को वोट देने का आह्वान भी होगा।

उक्त शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह व उनके समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न वार्ड से सभासद पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी व भाजपा संगठन के लिए पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं। इस दौरान सोमवार को पूरे दिन शोभायात्रा की सफलता व उसमें शामिल होने के लिए पूरे दिन जनसम्पर्क चला। विदित हो कि दो मई की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए चुनाव प्रचार को गति देते नजर आएंगे। अंतिम दिन भाजपा भी अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए शोभायात्रा का आयोजन कर रही है जिसके पीछे मंशा यह है कि चुनाव रंग को चटख किया जाए और लोगों से एक और बार मुलाकात कर उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित किया जाए।

नगर निकाय चुनावः आप ने कांग्रेस चेयरमैन प्रत्याशी को दिया समर्थन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को समर्थन पत्र देते आप जिलाध्यक्ष।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को समर्थन पत्र देते आप जिलाध्यक्ष।

Young Writer, डीडीयू नगर। पहले चरण के मतदान से पहले राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने डीडीयू नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इससे राजनीतिक समीकरण बदल गया है। वहीं दूसरे उम्मीदवारों के लिए चुनौती बढ़ गई है।
आम आदमी पार्टी ने इस बार डीडीयू नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। वहीं कांग्रेस ने सविता खरवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। आप जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि सविता खरवार के पति उदय शंकर खरवार ने समर्थन के लिए संपर्क किया था। कांग्रेस उम्मीदवार के व्यवहार व छवि को देखते हुए आप ने उन्हें अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने सत्तापक्ष पर आरोप लगाए। वहीं आम आदमी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, आनंद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

आज सभी के पास बैंक एकाउंट होना अनिवार्यः कमांडेंट राम लखन

चकिया में एचडीएफसी बैंक का उद्घाटन करते सीआरपीएफ कमांडेंट।
चकिया में एचडीएफसी बैंक का उद्घाटन करते सीआरपीएफ कमांडेंट।

चकिया में एचडीएफसी बैंक की शाखा का हुआ उद्घाटन

Young Writer, चकिया। नगर के वार्ड नंबर 5, निर्भय दास में सोमवार को एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट राम लखन राम, तहसीलदार वंदना मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक की शाखा उद्घाटित होने से लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचने में सहूलियत होगी।
इस अवसर पर कमांडेड राम लखन राम ने कहा कि आज के दौर हर किसी के पास बैंक एकाउंट होना अनिवार्य है। सरकार द्वारा संचालित तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में दिखा जा रहा है। फिर चाहे वह सब्सिडी हो, आवास योजना का पैसा हो या फिर पेंशन की धनराशि। डीबीटी के माध्यम से सरकार द्वारा भेजी जा रही मदद सीधे तौर पर लाभार्थी के खाते में पहुंच रही है। कहा कि व्यवसाय की दृष्टि से एचडीएफसी बैंक पहचान का मोहताज नहीं। जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्र में बैंक की शाखा खुलने से क्षेत्रीय लोगों को काफी सुलभता रहेगी। एचडीएफसी के सर्किल हेड मनीष टंडन ने कहा जनपद के चकिया में बैंक की पांचवीं शाखा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया बैंक से ग्राहकों के लिए कम इंटरेस्ट पर लोन की उच्चतम व्यवस्था है। कहा जिन ग्राहकों की सिविल अच्छी है उनको बैंकिंग से संबंधित और लोन की त्वरित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की अन्य शाखाओं के खोलने पर काम किया जा रहा है। इस दौरान बैंक के क्लस्टर हेड रोहित खन्ना, बालमुकुंद, मेहीलाल गौतम, श्यामजी सिंह, भोला मौर्य, मनोज सिंह, राजेश गिरी संजय दुबे, देवाशीष, सिंह, वेद मौजूद रहे।

सरकार मुस्लिम समाज के हितों में करती हैं काम: इफ्तेखार जावेद

सरकार मुस्लिम समाज के हितों में करती काम: इफ्तेखार जावेद
चंदौली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद सोमवार को नगर भ्रमण पर रहे इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगो से मुलाक़ात कर उनका कुशल क्षेम जाना और सरकार के उपलब्धियों को गिनाया।
उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार मुसलमानों के हित मे काम करती है। मुस्लिम समाज भाजपा सरकार में तेजी से जुड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सभी मुस्लिम समाज एक जुट होकर भाजपा के पक्ष में वोट करे इससे भाजपा पार्टी मजबूत बन सके। इस दौरान नाहिद परवेज़ शाहनी परवेज अंसारी जावेद अहमद विवेक यादव,अमित चौधरी,गंगाराम आदि लोग मौजूद रहे।

सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाएं‚ ओवरलोड वाहनों की करें धर पकड़ः डीएम

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।
चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।

डीएम का निर्देश, स्कूली वाहनों के फिटनेस की करें जांच

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चिन्हित ब्लैक स्पाटो पर एनएचआई एवं पीडब्ल्यूडी विभाग संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित करें। ऐसे स्थानों पर रिफ्लेक्टर, इंजीनियरिंग वर्क, साइनेज आदि के कार्य तत्काल करा लिये जाय। डायवर्जन के समय सड़कों पर पर्याप्त साइनेज लगाये जाए।
उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे अनावश्यक रूप से ट्रक व गाड़ियां पार्क न किया जाय। इसके लिये ट्रैफिक पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते हुए ऐसी गाड़ियों का चालान करें। सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए। सड़क के अवैध काटों को बंद कराया जाए। विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच कराई जाए। स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के विषय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए। किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए एनएचआई एवं स्वास्थ्य विभाग निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखें। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध एवं ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ कर चालान की कार्रवाई किया जाए। हाईवे के किनारे अवैध बालू मंडियों को तत्काल बंद कराया जाए। अवैध टैक्सी स्टैंड यदि कहीं संचालित हो तो बंद कराया जाए। दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़कों का समुचित मरम्मत, डस्ट आदि की नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत स्कूली बसों के फिटनेस की जांच करा लिया जाए। किसी भी दशा में अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन न हो, यह कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन, क्षेत्राधिकारी, एनएचआई के अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

-News Chandauli, Young Writer

नई शिक्षा नीति 2020 विशेष शोध पत्र प्रस्तुत करने पर ख़ालिद वकार आबिद सम्मानित

शोध पत्र प्रस्तुत करने पर खालिद वकार आबिद को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति अखिलेश कुमार पांडे एवं मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय तिवारी।
शोध पत्र प्रस्तुत करने पर खालिद वकार आबिद को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति अखिलेश कुमार पांडे एवं मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय तिवारी।

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में किया प्रतिभाग

Young Writer, डीडीयू नगर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित आर.सी.वी.पी.नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में नई शिक्षा नीति 2020 के दूरस्थ शिक्षण संस्थान में लागू होने में अवसर और दुश्वारियां के बाबत दो दिवसीय 29 और 30 अप्रैल को राष्ट्रीय सेमिनार में अधिवक्ता खालिद वकार आबिद अपना विशेष शोध पत्र प्रस्तुत कियाऔर बताया की दूरस्थ शिक्षण संस्थान किस तरह नई शिक्षा नीति 2020 को लागू कर संपूर्ण देश के छात्रों को एक समान शिक्षा क्रेडिट प्वाइंट और कौशल विकास के जरिए प्रदान कर सकते हैं इस मौके पर इस मौके पर बी आर आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सीताराम राव,आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार गुप्ता,विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति अखिलेश कुमार पांडे जी, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष गौतम जी तथा मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर संजय तिवारी ने खालिद वकार आबिद को सर्टिफिकेट देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया.

Chandauli
clear sky
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
82 %
0.5kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Verified by MonsterInsights