35.5 C
Chandauli
Friday, July 10, 2026

Buy now

Home Blog Page 377

दवा विक्रेता की हत्या पर मनोज काका ने खड़े किए सवाल,प्रदेश सरकार से 50 लाख मुवावजे की मांग

चन्दौली।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने दवा व्यवसाई की हत्या पर कई सवाल खड़े किए हैं साथ ही ट्वीट कर प्रदेश सरकार से मांग की है पीड़ित के परिवार को सरकार कम से कम 50 लाख रुपए का मुआवजा दें और अपराधियों को सलाखों के पीछे करें


बातचीत के दौरान उन्होंने बताया जनपद सहित प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है हत्या लूट चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है अपराधी बेखौफ है वही पुलिस इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरीके से नाकाम है प्रदेश में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है कोई भी तबका अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा व्यापारी अपराधियों के निशाने पर है वही बेटियां भी अब सुरक्षित नहीं है बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मौजूदा सरकार इन पर अंकुश लगाने में विफल और नाकाम है वही पुलिस भी अपने इकबाल को नहीं बचा पा रही है बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद है कहीं न कहीं पुलिसिया कार्यप्रणाली इसके लिए जिम्मेदार है प्रदेश सरकार से मांग करता हूं युवा दवा व्यवसाई के परिजनों को तत्काल 50लाख रुपए का आर्थिक सहायता दी जाए वही अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए

24 घंटे में धीरज के हत्यारों की नही हुई गिरफ्तारी तो होगा बड़ा आंदोलन: मनोज डब्लू

चंदौली। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू  रविवार को मृतक दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता के घर पहुंचे और परिजनों से मिलाकर उनको ढांढस बंधाने के साथ परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। चेताया की जिला प्रशासन जल्द ही घटना का खुलासा नही करती है। तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हत्यारों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर 24 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। व्यापारी के साथ-साथ महिलाएं किसान गरीब लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में अपराध इतना बढ़ गया है। कि आए दिन कहीं ना कहीं हत्याएं हो रही है। और पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। यदि जल्दी दवा व्यवसाई धीरज के हत्यारों को पकड़कर हत्या का पर्दाफाश ने किया गया तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की होगी।

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो ,एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

कुत्ते को बचाने में पेड़ से जा टकराई स्कार्प

चन्दौली।धानापुर  थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ में रविवार को कुत्ते को बचाने में  स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई जिससे गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

 हिंगुतरगढ़ निवासी विशाल यादव उम्र  25 वर्ष और विशाल सिंह उम्र  25 वर्ष स्कार्पियो से निदिलपुर की तरफ जा रहे थे,हिंगुतरगढ़ से  कुछ दूर गए ही थे की  कुत्ते को बचाने में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई।आस पास के लोगों ने  पहुंच कर   एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही स्कार्पियो में फंसे घायल युवकों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला । घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विशाल यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक विशाल सिंह को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना में युवक की मौत से परिजन सहित गांव में मातम पसरा हुआ है।थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि मृतक विशाल यादव का शव अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

चंदौली-दवा व्यवसाई की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार कराया बंद, बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी


चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर इंदिरा नगर निवासी दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता को हौसला बुलंद बदमाशों ने शनिवार की रात सरे राह गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे आक्रोशित नगर के व्यापारियों ने रविवार को बाजार को बंद कराया और अपील किया कि इस बंदी में व्यापारी सहयोग दें साथ ही मांग किया कि तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी हो नहीं तो अगला आंदोलन तेज होगा।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 इंदिरा नगर निवासी धीरज गुप्ता 35 कि शनिवार को रात हथियानी से दवा की दुकान बंद कर घर लौटते समय पिपरपतिया के पास हौसला बुलंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रात को ही व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी लेकिन रविवार की सुबह दवा व्यवसाई की हत्या के विरोध में शासन और प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और नगर की दुकानों को बंद करा कर अपना विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि इस हत्या का खुलासा पुलिस तत्काल करें और दोषियों को सख्त सख्त कार्रवाई की जाए। यही नहीं पूरे नगर में भ्रमण कर व्यापारियों की दुकानों को बंद कराया और अपील किया कि इस बंदी में पूर्ण रुप से सहयोग करें,ताकि संगठन और व्यापार एकता मजबूत हो सके।

परिजनों के करुण रुदन से लोगों की आंखें हो गई नम, मासूम बच्चों के सर से उठा गया पिता का साया


चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी धीरज गुप्ता की मौत के बाद परिजनों में आशु थम नही रहे हैं। परिजन रोते बिलखते पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय पहुंचे वही मृतक के बच्चों को कुछ मालूम ही नहीं चल रहा था। उनके पिता का साया सर से उठ गया। मृतक धीरज के पिता का करुण रुदन से लोगों की आंखें नम हो गई बताते हैं। धीरेंद्र गुप्ता के 2 पुत्र इशांत 13 साल का अनुज 7 वर्ष का है। जो इस घटना से पूरी तरह से अनजान थे। लोगों की भीड़ देख कर दोनों मासूमो को समझ में नहीं आ रहा था। कि यह क्या हुआ है। पिता के साथ भाई के रोने से बच्चे भी कुछ समझ पाते लेकिन लोग बच्चों को ढाढ़स बधातें नजर आए।

दवा व्यापारी की गोली मार कर हत्या , विधायक ने प्रशासन को हत्यारो की गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घन्टे का वक़्त

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरतिया पुलिया के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक दवा विक्रेता को गाली मारकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गए।
बताते हैं कि नगर स्थित वार्ड नंबर 6 निवासी धीरज गुप्ता (30) । धीरज नवहीं पुलिया के समीप हथियानी गांव से अपनी दवा की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उसके सिर और गर्दन में ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दी जिससे उसकी धटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने जिला अस्पताल के सामने शव हाईवे पर रखकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची डीएम ईशा दुहन और एसपी अंकुर अग्रवाल परिजनों को समझाने के लोग शांत हुए।
चंदौली नगर के वार्ड नंबर छह का रहने वाले धीरज की नवहीं पुलिया के समीप हथियानी गांव में दवा की दुकान है। वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही दुकान से कुछ आगे पिपरतिया पुलिया के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंधेरे में धीरज पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं परिजनों ने शव को लेकर जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों और व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी करने, पीड़ित को मुआवजा और उसकी पत्नी को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। तकरीबन डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। मौके पर पहुंची डीएम और एसपी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जो भी संभव होगा मदद की जाएगी। घटना के बाद धीरज की पत्नी, मां, उसके दो बेटे और परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है।
दवा विक्रेता धीरज गुप्ता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाल सहित कई टीमें गठित कर रवाना कर दी गई है।

नाबार्डः सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्निशियन की ट्रेनिंग लेंगे अभ्यर्थी

Young Writer: मां भवानी पीजी कालेज में प्रशिक्षणार्थियों को किट प्रदान करते अफसर।
Young Writer: मां भवानी पीजी कालेज में प्रशिक्षणार्थियों को किट प्रदान करते अफसर।

Young Writer, चंदौली। नाबार्ड की ओर से शनिवार को माॅ भवानी पीजी कालेज सोगाई में 60 दिवसीय सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्निशियन प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक द्वारा शिक्षण किट का वितरण चयनित अभ्यर्थियों में किया गया। इसके बाद नाबार्ड द्वारा स्वावलम्बन के लिए चयनित प्रशिक्षण की महत्ता तथा प्रशिक्षण की अन्य जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही नाबार्ड द्वारा चल रही अन्य योजनाओं जैसे समूह ऋण वितरण, तथा अन्य लाभकारी योजनाओं से जोडकर स्वरोजगार से जोडा जायेंगा।

पूर्वाचल कम्प्यूटर के प्रबंधक रामचंद्र यादव द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थीयों के बताया गया कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण नाबार्ड के सहयोग से कराया जा रहा है। प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा सोलर पैनल इन्टालेशन टेक्निशियन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 60 दिवसीय यह प्रशिक्षण 30 प्रशिक्षणार्थीयों को दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में वित्तीय प्रबन्धन उद्यमिता विकास, लखा जोखा की जानकारी भी दी जायेगी, जिससे स्वरोजगार में समस्याओ से निपटा जा सके। कार्यक्रम संयोजक द्वारा प्रशिक्षण में छोटी-छोटी बारीकियों तथा मोटिवेशनल संवाद व प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता की जानकारी दी गयी।

मुगलसराय विधायक का वादा‚ विकास व जनकल्याण में आड़े नहीं आएगी धन की कमी

Young Writer: वरिष्ठ ग्रामीणों से सड़कों का शिलान्यास कराते विधायक रमेश जायसवाल।
Young Writer: वरिष्ठ ग्रामीणों से सड़कों का शिलान्यास कराते विधायक रमेश जायसवाल।

Young Writer, चंदौली। नियामताबाद ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा घूरो व नरैना में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने विधायक निधि से 20 लाख की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास स्थानीय ग्रामीणों के हाथों करवाया। इससे गदगद ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार कोई ऐसा विधायक आया है जो स्वयं सड़कों का शिलान्यास ना कर स्थानीय बुजुर्गों से करवा रहा है यह हम सभी गांववासियों का सम्मान है।
इसी कड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दिया जाएगा। धान क्रय केंद्र का मामला हो या फिर गेहूं की सिंचाई का मामला हो। या फिर सड़क और नाली का मामला हो धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जनता की मांग पर उनकी सुविधा व सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से बजट लाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर घूरो ग्राम प्रधान रमेश सोनकर, नरैना के ग्राम प्रधान गुलाब बिंद, प्रधान चंद्रमा यादव, महेंद्र माही, सुनील चैहान उपस्थित रहे।

थाना समाधान दिवसः हर प्रकरण को गंभीरता से निस्तारित करें अफसर

Young Writer: सैयदराजा थाने में फरियाद सुनती डीएम व एसपी।

Young Writer, चंदौली। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। जिलाधिकारी ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में थाना-सैयदराजा में फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर निर्धारित समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों एवं थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील एवं थाना से शिकायतों को चिन्हित कर टीम गठित करते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण हो। जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही पुराने पंजीकृत प्रार्थना पत्रों की प्रकरणों में गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करने तथा निस्तारण होने पर रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिया। कहा हर प्रकरण की गंभीरता व निष्पक्षता से कार्यवाही करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व कर्मियों द्वारा पक्की पैमाइश करने के बावजूद भी विवाद उत्पन्न हो रहा है तो व्यवधान उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस के दौरान एक प्रार्थना पत्र धानापुर थाने से सम्बंधित प्राप्त हुआ, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी सकलडीहा को फोन से सूचित करते हुवे उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई, प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की तत्काल टीम बनाकर निस्तारण हेतु निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अजय मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह, थाना प्रभारी सैयदराजा शेषधर पांडेय उपस्थित रहे।

जनपद में शिक्षा की अलख जगा रहा विजडम: मनोज सिंह डब्लू

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को चंदौली स्थित विजडम एजुकेयर सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एकेडमी के बच्चों के जेईई मेन्स में सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया। उन्होंन प्रबंधक रूबी सिंह समेत संस्था के सभी शिक्षकों को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर हौसला बढ़ाया औरशिक्षा के क्षेत्र में ऐसे ही पूरी शिद्दत के साथ कार्य करते हुए बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करने के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गुरु-शिष्य परम्परा को फिर से कायम करने की जरूरत है। जो आज शिक्षा के व्यापारीकरण व व्यवसायीकरण में कहीं खो सका है। ऐसी परिस्थितियों में विजडम एजुकेयर ने चंदौली जैसे ग्रामीण इलाके में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयार करना और उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर करना सराहनीय व पुनीत कार्य है। इससे चंदौली मे पठन-पाठन का माहौल तैयार होगा। इस कार्य की शुरुआत करने वाले सभी शिक्षक सम्मान व सराहना के योग्य है। कहा कि शिक्षकों ने अपनी मेहनत व सही मार्गदर्शन से बच्चों सही रास्ता दिखाया जाएगा। जेईई मेन्स का रिजल्ट शिक्षकों की सफलता का परिणाम है। अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने कहा कि कोटा जैसे प्रतिष्ठित शहर की सुविधाओं को छोड़कर चंदौली जैसे ग्रामीण अंचल में शिक्षक की अलख जगाने का शिक्षकों का फैसला साहसिक व सराहनीय है। इसके लिए समाज को इन शिक्षकों को सम्मान करने की जरूरत है। इस अवसर पर पीएन सिंह, अनिल सिंह, अमिता कुमावत, नवदीप कुमार पांडेय आदि का सम्मान किया गया। 

Chandauli
overcast clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
47 %
5.7kmh
96 %
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights