चन्दौली।कमालपुर। जनपद में स्वेत क्रांति को जगाने का काम स्टेलेप्स कम्पनी द्वारा महिलाओं के समूह में दुग्ध उत्पादक समिति खोलकर दुग्ध सग्रह का काम किया जा रहा है।इसी क्रम में कम्पनी ने सोमवार को किसानो की आय बढ़ाने को धानापुर के कमालपुर बाजार में मु ग्रो स्टोर का उद्घाटन किग्रा गया । जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।उन्होंने कहा की कम्पनी गांव में जिस तरह लोगो की आवश्यकता को पूर्ण कर रही है इससे आज किसान समृद्ध हो जाएगा।किसान बिचौलिये से आज बच गए उनके दूध का सही दाम मिल रहा जिससे उनकी आय बढ़ गयी।इस अवसर पर उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते मु ग्रो के यू पी हेड सत्यम श्रीवास्तव ने कहा की यह कम्पनी दूध के साथ किसानो को इस स्टोर से खाद बीज,दवाई,कृषि उपकरण व पशुओं को पशुचारा सस्ते दर पर मुहैया कराएगा।इस अवसर पर ,पीयूष पंकज,डॉ मुमताज,आकाश ,आनंद ,प्रवीण सिंह पशु चिकित्सक ,शक्ति मिश्रा,शाहिद सहित अन्य उपस्थित रहे ।
बिना परमिशन चकिया नगर पंचायत कर्मियों ने काटा पेड़‚ वन विभाग ने पकड़ा
Young Writer, चकिया। नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सोमवार की तड़के सुबह चकिया लतीफशाह रोड पर नहर के किनारे सूखे शीशम के पेड़ को काट दिया गया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची राजपथ रेंज की वन विभाग की टीम ने लकड़ी, कुल्हाड़ी और आरे को कब्जे में ले लिया। नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा बिना किसी परमिशन के काटे जा रहे पेड़ के मामले में वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाने की बात सामने आ रही है।
शासन के दिशा निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा ठंड के मौसम को देखते हुए नगर के विभिन्न चट्टी, चौराहे और तिराहे पर आग जलवाया जा रहा है। विभिन्न जगहों पर आग जलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा टेंडर निकाला गया है, लेकिन वर्तमान में नगर पंचायत का टेंडर कोई ठेकेदार लेने को तैयार नहीं है। जिसके चलते लकड़ी क्रय करने में नगर पंचायत प्रशासन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह नगर पंचायत के कुछ कर्मचारी नगर पंचायत के आदेश पर आरा लेकर लतीफशाह रोड पर पहुंच गए। जहां उन्होंने राजपथ रेंज के दायरे में आने वाले शीशम के पेड़ को काट कर धराशाई कर दिया। मामले की जानकारी होते ही तत्काल राजपथ रेंज के डिप्टी रेंजर आनंद दुबे वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां कर्मचारियों को डांट फटकार लगाते हुए काट कर रखी गई लकड़ी, कुल्हाड़ी और आरे को कब्जे में ले लिया। डिप्टी रेंजर आनंद दुबे ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बिना किसी सूचना और बिना किसी परमिशन के ही उनके कर्मचारियों द्वारा पेड़ काटे जाने के मामले में कार्यवाही किए जाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। वही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया ऐसी कोई बात नही नही है।
नगर निकायः …1988 के चुनाव में चला था लालता प्रसाद यादव का सिक्का
चंदौली नगर के पहले चुनाव में नहीं था राजनीतिक दलों का दबाव व दखल
शमशाद अंसारी
Young Writer, चंदौली। अक्सर कोई न कोई चुनाव आते हैं और सत्ता परिवर्तन कर लौट जाते हैं। इनमें कुछ चुनाव ऐसे भी होते हैं जो लोगों की स्मृतियों में हमेशा के लिए रच-बस जाते हैं। ऐसे ही चुनावों में से एक है 1988 का चंदौली नगर पंचायत का प्रथम चुनाव। यह चुनाव चंदौली के लिए नए बदलाव का अध्याय लिख गया, जिसकी स्मृतियां आज भी लोगों में जिंदा है। हालांकि अधिकांश लोग जिन्होंने इस चुनाव के एक-एक पल को अपने आप में जीया था आज शायद वह खुद स्मृति शेष हो चुके हैं। यह चुनाव चंदौली की ग्रामीण जनता के लिए शहरीकरण की ओर बढ़ने का पहला कदम था। यह चुनाव सादगी, सद्भाव व सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने वाला चुनाव रहा। चंदौली का पहला चेयरमैन बनने के लिए एक दर्जन उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। उस दौर में प्रत्याशियों का चेहरा और उनका एकल व्यक्तित्व मतदाताओं पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पर्याप्त था। नगर के दिग्गज नेता रहे दिवंगत लालता प्रसाद यादव को अपनी जीत अर्जित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

नगर पंचायत चंदौली के चुनाव-1988 की बात करें तो लोगों की स्मृतियों से जो बातें और यादें छनकर बाहर आती है। उसके मुताबिक उस दौर के चुनावों में लोगों के व्यक्तित्व का सिक्का चलता था, यही वजह थी कि लोग 100-500 रुपये चुनावों में खर्च कर सभासद निर्वाचित हो जाया करते थे, वहीं चेयरमैन बनने वाले उम्मीदवारों को 1000-10 हजार से ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। यह वह दौर था जब चुनावी बैनर पेंटर अपने हाथों से तैयार किया करते थे उस दौर में उनकी काफी खींच व पूछ हुआ करती थी। इस तरह प्रचार का माध्यम डोर-टू-डोर कैम्पेन होता था, जिसमें परिवार के मुखिया से मिलना ही सबसे मिलना होता था। नगर के लोग चुनावी वक्त में भी अपनी सामाजिकता, संस्कार व भाईचारे को इस कदर प्रस्तुत करते थे जिसे देखकर वास्तव में यह लगता था कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, जहां लोगों के विचारों, संस्कार और व्यक्तित्व का संगम हो रहा है। पहले नगर पंचायत का चुनावी परिणाम आया तो प्रत्याशियों के बीच कभी भी एक-दूसरे के प्रति किसी तरह का दुराव देखने को नहीं मिला। सभी नगर के विकास के राह में साथ-साथ कंधे से कंधा लगाए खड़े नजर आए। चेयरमैन रहे लालता प्रसाद यादव और उस वक्त 10 वार्डों से निर्वाचित सभासदों के बीच आपसी तालमेल इतना अच्छा रहा कि हर किसी ने इसे ‘चंदौली कुटुम्ब’ के नाम से पुकारा। ना तो किसी राजनीतिक दल का ऐसे चुनावों में कोई जोर था और ना ही किसी ने उसमें दखल की जरूरत ही महसूस की। नगर के लोगों ने नगर के विकास के लिए अपने-अपने सपनों के साथ अपनों के बीच गए और अपनों से हारे और अपनों ने ही उन्हें जिताया। चुनावी आंकड़ें केवल एक अंतर बताने के पर्याय बनकर रह गए कि किसने कौन-सा स्थान अर्जित किया। पास तो खैर खुद को सभी मान रहे थे।

उम्मीदवार का नाम चुनाव चिह्न प्राप्त मत
1. लालता प्रसाद यादव छाता 2900 लगभग
2. प्रेम नारायण साहू मछली 500 लगभग
3. बद्री विशाल – 1000 लगभग
4. कृष्णदत्त वर्मा उगता सूरज 800 लगभग
5. विक्रमा प्रसाद कुर्सी उपलब्ध नहीं
6. डा. शंकर सिंह घंटी उपलब्ध नहीं
7. छविनाथ मौर्या साइकिल उपलब्ध नहीं
8. बेचन दुबे – उपलब्ध नहीं
9. महेंद्र सिंह मुर्गा उपलब्ध नहीं
10. अलीम राईन फावड़ा-कुदाल उपलब्ध नहीं
11. सीताराम गुप्ता – उपलब्ध नहीं
12. राजेंद्र प्रसाद जायसवाल – उपलब्ध नहीं
गौरवशाली व ऐतिहासिक रहा प्रथम निर्वाचन
चंदौली। वर्ष 1988 में जब पहली बार चंदौली में नगर पंचायत के गठन के लिए चुनाव हुआ तो उस वक्त चंदौली नगर की सीमा के अंतर्गत 10 वार्ड आते थे। चेयरमैन निर्वाचित होने से पहले लालता प्रसाद यादव को अपने प्रतिद्वंदी प्रेम नारायण, कृष्णदत्त वर्मा, बेचन दुबे, डा.शंकर सिंह, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, छविनाथ मौर्य, विक्रमा प्रसाद, अलीम राईन, महेंद्र सिंह, बद्री विशाल, सीताराम गुप्ता को शिकस्त देकर जीत अर्जित करनी पड़ी थी। उस वक्त अधिकांशतः उम्मीदवार निर्दल थे यानी वह अपने आप में एक दल थे। इसके अलावा वार्डों में उस वक्त विश्वनाथ, सुदर्शन सिंह, विक्खी राम, शौकत, शेष बदन, नूर मोहम्मद, कौशल कुमार, जयराम, आफताब आलम, मुखराम यादव ने जीत दर्ज कर अपने-अपने वार्डों का प्रतिनिधित्व का गौरव अर्जित किया।

सकारात्मक विपक्ष की मौजूदगी में बेहतर रहा पहला कार्यकालः नूर मोहम्मद
चंदौली। नगर पंचायत चंदौली के प्रथम बोर्ड के गठन में नगर की सरकार जनहित में कार्य करे। इसके लिए एक मजबूत विपक्ष की मौजूदगी रही, जिसका नेतृत्व तत्कालीन शेष बदन सिंह ने किया, जिनके निर्वाचन में उनकी टीम में बतौर साथी व सहयोगी नूर मोहम्मद, विख्खी राम, जयराम, कौशल कुमार का योगदान रहा। वहीं सभासद आफताब आलम ने मुद्दों का समर्थन किया। नूर मोहम्मद ने बताया कि नगर व जनहित में कार्य हो इस बात को लेकर हमेशा सक्रियता दिखाई गई। इस बात को लेकर चेयरमैन लालता प्रसाद यादव से वैचारिक व मुद्दों को लेकर मतभेद रहे और इसका सकारात्मक विरोध तक किया गया। जब भी हमें लगा नगर पंचायत चंदौली का कामकाज जनता के हित में नहीं हो रहा है, तब-तब हम सभी मिलकर इसका विरोध करते थे। जरूरत पड़ने पर तत्कालीन जिला मुख्यालय वाराणसी जाकर डीएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का काम भी हम सभी ने किया। पूरे पांच सालों तक जनहित के मुद्दों के समर्थन का सकारात्मक दौर चला। यह चुनाव जीवन के यादगार स्मृतियों में आज भी हम सभी सहेजे हुए हैं।

650 रुपये खर्च कर बन गया सभासदः कौशल कुमार
चंदौली। इंदिरा नगर वार्ड से तत्कालीन सभासद कौशल कुमार ने बताया कि जब वे सभासद पद के लिए चुनाव लड़े तो उनकी इच्छा और महत्वकांक्षा को देखते हुए परिवार से उन्हें चुनाव खर्च के रूप में 1000 रुपये प्राप्त हुए। हालांकि पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान वे मात्र 650 रुपये ही खर्च कर पाए और जनमत को प्राप्त कर विजयी रहे। उस दौरान में वार्ड सभासद पद के उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 50 रुपये निर्धारित थी, वहीं चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये थी।
किसानों ने जमीन के बदले मांगा उचित मुआवजा‚ अधिग्रहण रोकने की दी चेतावनी
Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय राजमार्ग-219 बिहार बॉर्डर स्थित धरौली से लेकर सवैया पाट्टीदारी नेशनल हाईवे-2 तक बनाया जाना है। जिसमें दर्जनों राजस्व ग्रामों की जमीन अधिग्रहण की गई है। इस परियोजना से प्रभावित किसानों को मुआवजे का नोटिस भी मिल चुका है। मुआवजे की नोटिस मिलने के बाद कम मुआवजा मिलने की शिकायत को लेकर धरौली, हलुआ, किल्ला घानापुर, नरहन आदि गांव के सैकडों किसान डीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे।
इस दौरान किसानों ने कहा कि हम सभी को हमारी जमीन के बदले उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है और कम मुआवजा की राशि दिया जा रहा है। जो पूरी तरह से अनुचित है। यह किसानों का उत्पीड़न करने के समान है। कहा कि सरकार हमारी कृषि योग्य उपजाऊ व कीमती जमीन को हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित करना चाहती है। किसान इस परियोजना में पूरी तरह सहयोग की भूमिका में है, लेकिन प्रशासनिक अमला हम सभी को उचित मुआवजा देने में आनाकानी कर रहा है। किसानों ने कहा कि कि अगर हमें उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो हम जमीन अधिग्रहण नहीं होने देंगे। इस मौके पर अमित सिंह चिंटू, जताई यादव, सियाराम यादव, सुरजीत सिंह रिंकू, मनजीत सिंह, नंदलाल आदि किसान मौजूद रहे।
किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का हो रहा प्रयासः अब्दुल रजा
Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में माधोपुर स्थि जान डियर एजेंसी पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कम्पनी के अधिकारी अब्दुल रजा द्वारा जनपद के 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के हित में कार्य करने और बेहतर कृषि तकनीकी को किसानों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया।

इस दौरान अब्दुल रजा ने कहा कि हमारे देश की अर्थ व्यवस्था कृषि आधारित है। कृषि सेक्टर को बेहतर बनाने और किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कम्पनी की ओर से ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, जीरो-ट्रिल व सूपर शीडर, रोटावेटर आदि नए-नए आधुनिक उपकरणों को किसानों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर किसानों को जागरूक कर उनकी जानकारी में वृद्धि किया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर अच्छी उपज और आय अर्जित कर सके। इसके पूर्व जनपद के किसान अनिल सिंह, कमलेश मिश्रा, त्रिभुवन नाथ पांडेय, चिंटू सिंह, कुंवर सिंह आदि को सम्मानित किया गया। अंत में एजेंसी संचालक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह डब्लू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकासः छत्रबली
शहाबगंज। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने रविवार को भोड़सर, करनौल व बड़गांवा गांव में ग्रामपंचायत व क्षेत्र पंचायत द्वारा सीवर,सीसी व बाउंड्री वाल,टीन सेड के कार्यों का लोकार्पण का कार्य किया। वहीं गांव में चल रहे कार्यों को शीघ्र पुरा कर लेने की अपील किया। राज्य वित्त, केन्द्रीय वित्त व मनरेगा द्वारा बड़े पैमाने पर प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा विकास का कार्य कराया जा रहा है।



इस दौरान छत्रबली सिंह ने कहां कि प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए बिना भेदभाव के धन मुहैया कराई जा रही है। जिनसे जनहित के कार्यों को कराकर गांव को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का कार्य किया जा सकें। डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है सबका साथ और सबका विकास हो। उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य कराने की अपील किया।इस दौरान श्याम जी सिंह,रतीश कुमार,जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी, ग्राम प्रधान सोनी मौर्य, प्रधान गुलफाम अहमद मिक्कू,प्रधान सरीता देवी,मुनिराज यादव, सत्येन्द्र सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, धर्मेन्द्र मौर्य, रत्नेश यादव,महताब, हारुन, राजेश,शेरु सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव में सत्यमूर्ति ओझा संयोजक महताब बने जिला अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ( शर्मा गुट) के जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय में रविवार को संपन्न हुआ चुनाव अधिकारी सरफुद्दीन देखरेख में निर्वाचन संपन्न हुआ इस दौरान सर्वसम्मति से जिला संयोजक सत्य मूर्ति ओझा को तथा जिला अध्यक्ष महताब अहमद को चुना गया इसके अलावा जिला मंत्री रजनीश कोषाध्यक्ष डॉ राजकिशोर यादव आय व्यय निरीक्षक विजयंत प्रसाद सहित 31 कार्य समिति के सदस्य व उपाध्यक्ष संयुक्त मंत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुने गए

इस अवसर पर राम प्रकाश राय प्रमोद कुमार सिंह अरुण मौर्य प्रवीण तिवारी प्रेम शंकर यादव हरबान सिंह अजय झा रामकृपाल त्रिपाठी सत्येंद्र सिंह विनोद पांडे विवेक मिश्रा बृजेश तिवारी मयंक मोहन यादव घनश्याम त्रिपाठी करूणापति शुक्ला राजेश यादव प्रदीप कुमार विनय सिंह सहित समस्त साथी उपस्थित रहे अध्यक्षता श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं संचालन सत्यमूर्ति ओझा ने किया।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बाल मेला में लोगों ने उठाया लज़ीज़ व्यंजनों का लुफ़्त
- खानपान के स्टॉल, विज्ञान व कला प्रदर्शनी के साथ सजीव झांकियों ने मोहा मन
- चन्दौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल परशुरामपुर ब्रांच में रविवार को क्रिसमस डे के अवसर पर बाल मेला 2022 का आयोजन किया गया। बाल मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उमेश प्रसाद सिंह जी व कार्यक्रम अध्यक्ष स्थानीय मस्जिद के इमाम आदरणीय मोहम्मद सूफी नसीम अहमद जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बाल मेला में बतौर विशिष्ट अतिथि आदरणीय हाफिज मोहम्मद इश्तियाक जी, वरिष्ठ अधिवक्ता आदरणीय रंजीत सिंह जी सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय सुशील यादव जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
- इस दौरान खानपान के लगभग 30 स्टालों पर बच्चों ने लजीज व्यंजन सजा रखे थे ।
- इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी के तरह-तरह के मॉडल, कला मॉडल व सजीव झांकियां भी प्रस्तुत की गई थी। सजीव झांकियों में भारत माता, राष्ट्रीय एकता, बाल मजदूरी, नारी शिक्षा, विभिन्न संस्कृतियों का नृत्य, पर्यावरण और स्पोर्ट्स की झांकियां प्रमुख आकर्षण की केंद्र थीं।
- जरा डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह अनोखा अनुभव होता है बचपन का जिसे व्यक्ति जीवन भर सजो कर रखता है बचपन में ही बाजार का अनुभव इस छोटे से बाल मेला में हो जाता है जो बाजार को समझने में काफी सहायक होता है।
- अतिथियों का स्वागत सीएमडी ग्रुप सीपीएस ग्रुप के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सीपीएस परशुरामपुर के प्रधानाचार्य विवाह सिंह ने किया इस मौके पर आशीष सिंह डॉ.सुशील वर्मा, सत्यम वर्मा, अशोक कुमार, मुकेश विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, रवि कुमार ,अजीत कुमार, रंजीत कुमार, सौरभ कुमार, पूजा यादव, छाया तिवारी, रायना, रूबी, शाहिदा, नाजिश, आकांक्षा, सीता जैसल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
डीजल लदे टैंकर के केबिन में लगी आग‚ मचा हाहाकार
Young Writer, सैयदराजा। क्षेत्र के जेठमलपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर कानपुर से आ रही डीजल से भरी टैंकर में शार्ट सर्किट होने से केबिन में आग लग गई, जिससे केबिन धू-धूकर जलने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों व राहगीरों ने टैंकर के ब्लास्ट होने के डर भाग खड़े हुए। केबिन मौजूद ड्राइवर सहीत तीन लोग भी भाग निकले। जिसकी सूचना पर पहुंची स्थानिय पुलिस ने दमकल विभाग को तुरंत बुलाकर टैंकर में लगे आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार ड्राइवर आजाद सिंह ने बताया कि कानपुर से उड़ीसा को ले जा रहा रिलायंस कंपनी का टैंकर जैसे ही जेठमलपुर गांव के पास पहुंचा था तभी केबिन में शार्ट-शर्किट होने से पूरा केबिन धू-धूकर जल उठा। वहीं टैंकर में लोड डीजल के टंकी बाल बाल बाच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया। वही टैंकर में आग लगने से खाली ट्रक अपने को बचाने के चक्कर मे उसके पास ही डिवाइडर से जा टकराई। संयोग अच्छा रहा कि उसके चालक व खलासी को चोट नहीं आई।
नकारात्मक बातों को हटाकर जीवन में सकारातमक बातों को दें स्थानः विनय वर्मा
गुरुकुल स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा स्थित गुरुकुल स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह, डा.धनंजय सिंह, एल. उमाशंकर, विनय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने विवध कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद अतिथियों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में चैम्पियन व विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि विनय कुमार वर्मा ने कहा कि छात्रों, अभिभावकों व गुरुजनों को अपने मन व जीवन से नकारात्मक बातों को हटाना होगा। नकारात्मक बातें जहर के समान होती है, जिस तरह जहर खाने से जीवन समाप्त हो जाता है उसी प्रकार नकारात्मक बातें जीवन को गलत दिशा में मोड़ देती है। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में सकारात्मक बातों को स्थान देना होगा। पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। खेल से हमें टाइम मैनेजमेंट, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास होने के साथ अनुशासन की सीख मिलती है। डा. उमेश प्रसाद सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिक्षित होने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा ही समाज में आपको सम्मान व स्थान दिलाने का काम करेगी। शिक्षा आपके भविष्य को बेहतर बनाती है और आगे आने वाले मुश्किलों का सामना करने के लिए दक्षता प्रदान करती है। विशिष्ट अतिथि यथार्थ नर्सिंग कालेज के प्रबंधक डा. धनंजय सिंह ने तकनीकी व रोजगार पर जोर दिया। कहा कि यदि किसी भी छात्र-छात्रा को इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की शिक्षा हासिल करने में कोई कठिनाई आती है तो वह गुरुकुल स्कूल के माध्यम से सम्पर्क करे उसकी हर संभव मदद की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को भी गिनाया और सरकार की प्राथमिकता व मंशा को भी मंच के माध्यम से रखा। विशिष्ट अतिथि पथ पुस्तक के संपादक एल. उमाशंकर ने शिक्षा का जीवन में महत्व को बताया। कहा कि शिक्षा मानव जीवन में संस्कार व अनुशासन को जन्म देता है, जो एक बेहतर जीवन के लिए जरूरी है। शिक्षा से ही बेहतर समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संरक्षक इम्तियाज खान, आनंद सिंह, मधु श्रीवास्तव, अंजली, खुशबू सिद्दीकी, अभिषेक कुमार, आरिफ अंसारी आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य कृष्णकांत व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक इसरार अहमद ने किया।











