37.4 C
Chandauli
Monday, July 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 435

विश्वविद्यालय में सरकार के दमनकारी नीतिओ से छात्र आत्यहत्या करने को विवश: रामकिशुन


चंदौली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस को लेकर प्रदेश की सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। छात्रो के हित मे फीस की बढ़ोत्तरी सरकार तत्काल वापस ले और छात्रों पर हो रहे जुल्म अत्याचार पर तत्काल रोक लगाए। उक्त बातें गुरुवार को पूर्व सांसद रामकिशुन ने कही
कहा कि छात्रों के आंदोलन को कुचलने का काम कर रही है। सरकार जब-जब छात्रो के आंदोलनों को कुचलने की कोशिश की है। वो सत्ता विहीन हो जाती है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फीस बढ़ोतरी के चलते कई कई छात्र मानसिक तनाव व प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। वही फीस बढ़ोतरी के चलते कई छात्र आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। सरकार को छात्रों की जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। और उनसे वार्ता करके विश्वविद्यालय में चल रहे आंदोलन को समाप्त करना करना चाहिए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस इतनी बड़ी है कि गरीब का बेटा विश्वविद्यालयों में नहीं पढ़ सकता है। बढ़ती महंगाई ने वैसे ही गरीबों की कमर तोड़ कर रख दिया है। और ऐसे में सरकार द्वारा फीस में वृद्धि करने का कोई औचित्य नहीं बनता है। सरकार अपनी दमनकारी नीतियों के चलते छात्रों की फीस बढ़ाई है। सरकार छात्र के आंदोलन को कुचलने की कोशिश ना करें नहीं तो छात्र सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों पर जब जब जुल्म अत्याचार हुआ है। प्रदेश और केंद्र की सत्ता बदल गयी है। अगर सरकार अपनी दमनकारी नीतियों को बंद नहीं किया तो पूरे प्रदेश में छात्र आंदोलन को फैलाने का काम करेंगे।

चंदौली पुलिस ने बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार, 50 लाख का हीरोइन किया बरामद


चंदौली। धिना पुलिस व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात दो बाइक सवार हीरोइन तस्कर को धर दबोचा और उसको गिरफ्तार कर थाने ले आयी। उक्त मामले का खुलासा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन में किया।
बताया कि धीना पुलिस व स्वाट टीम द्वारा रात्रि में धीना अमड़ा मार्ग पर कपसिया तिराहा के पास चैकिंग अभियान चला रही थी। तभी मुखबीर से सूचना मिली कि एक बाइक पर दो युवक कुछ ही देर में अमड़ा की तरफ से आने वाले हैं। जो सैदपुर गाजीपुर जायेगे दोनो हेरोइन के तस्कर है। उनके पास भारी मात्रा में हेरोइन है। पुलिस ने तत्काल घेरे बंदी कर दिया। वही अमड़ा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखायी दिया। जिसका तलाशी लिया गया। तो दोनो के पास से भारी मात्रा में हीरोइन बरामद किया गया। जिसकी वजह 515 बतायी जा रही है। और उसकी कीमत 50 लाख बतायी जा रही है । पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हम लोग हीरोइन बिहार मोहनिया धर्मेंद्र यादव द्वारा मिला है। जिसे गाजीपुर ले जाने के लिए कहा गया था पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम ध्रुव नारायण निवासी सहबाजपुर थाना मोहनिया बताया व धर्मेंद्र बिंद भभुआ बिहार बताया जिसे विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अजीत कुमार सिंह, निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह, राणा प्रताप सिंह, विजेन्द्र सिंह विपिन सिंह थानाध्यक्ष धीना शिवशंकर सिंह, शिवबाबू यादव राहुल चौहान अनूप यादव पंकज यादव रोहित यादव मौजूद रहे।

मुगलसराय कोतवाल बने संतोष श्रीवास्तव, भूमि विवाद में घिरे चकिया थानाअध्यक्ष को यहां मिली तैनाती

मुगलसराय कोतवाल बने संतोष श्रीवास्तव, भूमि विवाद में घिरे चकिया थानाअध्यक्ष को यहां मिली तैनाती

चंदौली। कानून व्यवस्था दुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने चार थानाअध्यक्ष व तीन एसआई को इधर से उधर किया है।मुगलसराय कोतवाली संभाल रहे बृजेश तिवारी को जनशिकायत के लिए रखा गया है। क्राइम ब्रांच विवेचना सेल संभाल रहे संतोष श्रीवास्तव को कोतवाली मुगलसराय का प्रभार सौंपा गया है। चकिया भूमि विवाद में घिरे थानाअध्यक्ष राजेश यादव को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच विवेचना सेल देख रहे मुकेश कुमार को प्रभारी चकिया बनाया गया है।

इसी क्रम में क्रम में एसआई चौकी प्रभारी चंदासी को कस्बा चंदौली का प्रभार दिया गया है। सुनील कुमार को थाना अलीनगर से पुलिस चौकी कूड़ा बाजार भेजा गया है। चंदौली कस्बा देख रहे एसआई सहिपाल यादव को थाना चन्दौली ने तैनात किया गया है।

मालगाड़ी डिरेलः 9 यात्री ट्रेने रद्द‚ 17 यात्री ट्रेने दूसरे रास्ते रवाना

डीडीयू जंक्शन पर रेल यात्रियों को जानकारी देते आरपीएफ के अधिकारी।
डीडीयू जंक्शन पर रेल यात्रियों को जानकारी देते आरपीएफ के अधिकारी।

Young Writer, डीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रेल रूट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल क्षेत्र के कुम्हउ स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेलमेंट होने से अप और डाउन दोनों रूट बाधित हो चुका है दर्जनों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हाथी की खबर होने पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे व रेल रूट खाली कराने में जुट गए हैं।
बताते दे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कुमाऊं स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह करीब 06ः30 बजे अचानक मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस दौरान मालगाड़ी के 20 वैगन अप और डाउन पटरियों पर पलट गया। वहीं बैगन के जोरदार टक्कर से ओएचई तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीडीयू मंडल के तमाम रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी को पटरी से हटाकर रूट को जल्द से जल्द खाली कराने में जुट गए हैं।
मालगाड़ी डिरेलमेंट होने के बाद आप और डाउन रेल रूट पूर्ण रूप से ठप हो गया है। दर्जनों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई हैं। जिसके कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर मौजूद यात्रि परेशान हैं। वो लगातार रेलवे इंक्वायरी पर जाकर अपने ट्रेन का स्टेटस पूछ रहे हैं। मालगाड़ी के डिरेलमेंट होने पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा, जिसकी वजह से रेल यात्री काफी परेशान नजर आए। रेल यात्रियों को सही जानकारी देने के लिए आरपीएफ व आरपीएफ कि मेरी सहेली टीम ने महिला यात्रियों की मदद की। इस दौरान आरपीएफ की तरफ से लगातार यात्रियों को बताया जा रहा था कि गया जाने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है व यात्रियों की हर संभव मदद भी की जा रही थी। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन डिरेलमेंट होने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही थी जिसको देखते हुए आरपीएफ की टीम ने यात्रियों की मदद की व उन्हें सही जानकारी दी जा रही थीं। डीडीयू जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी के 20 वैगन के अवपथन के कारण ट्रेन का निरस्त किया गया है। डीडीयू मंडल से चलने वाली पांच ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रद्द की गई ट्रेनें—
12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस।
03691 गया-डेहरी ऑन सोन स्पेशल।
03692 डेहरी ऑन सोन-गया स्पेशल।
03693 डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्पेशल।
03694 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन डेहरी ऑन सोन स्पेशल।
03383 गया डीडीयू पैसेंजर स्पेशल
13240 पटना भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस
12398 नई दिल्ली गया महाबोधी एक्सप्रेस
14224 वाराणसी राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें—-
12311 हावड़ा कालका मेल
13009 हावड़ा योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस
12044 आनंद विहार हल्दिया एक्सप्रेस
12801 पूरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
12381 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
18612 बनारस रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस
13010 योग नगरी हावड़ा ऋषिकेश एक्सप्रेस
12308 जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस
12816 आनंद विहार पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस
12826 आनंद विहार रांची एक्सप्रेस
12319 कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस
13151 कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस
13152 जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस
12382 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस
12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
12350 हमसफर एक्सप्रेस

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव समेत सपा नेताओं को मिली जमानत

पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर लौटते रामकिशुन यादव व मनोज सिंह डब्लू।
फाइल फोटो

कोविड–19 काल में दर्ज हुए मुकदमें की न्यायालय में हुई मुकदमें की सुनवाई

Young Writer, चंदौली। कोविडकाल में दर्ज मुकदमे में सुनवाई के दौरान लगातार गैरहाजिर चल रहे आरोपी सपा नेताओं को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया। बुधवार को न्यायालय में सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, महासचिव नफीस अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव, संतोष यादव व पूर्व प्रमुख बाबूलाल उपस्थित हुए। इस दौरान अधिवक्ता अशफाक अहमद, अजय मौर्या व सुनील सिंह मुखिया ने सपा नेताओं का पक्ष रखते हुए सभी की जमानत कराई। न्यायालय ने सपा नेताओं को 20 हजार रुपये की जमानत राशि का बंध-पत्र लेकर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विदित हो कि कोविड-19 काल में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चंदौली में किसान बेरोजगार हुंकार भरो पदयात्रा निकाली थी, जिसे पर चंदौली कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू समेत पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, मनोज सिंह काका, बलिराम यादव समेत 500 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ धारा-188, 269, 270 आईपीसी के साथ ही महामारी अधिनियम-1897 की धारा-3 और अपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-54 के तहत मुकदमा अपराध संख्या-0202/2020 दर्ज किया। इस मामले में सैयदराजा के पूर्व विधायम मनोज कुमार सिंह डब्लू ने पहले ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होकर जमानत पर रिहा है। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सपा के अन्य नेताओं के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करते हुए 21 सितंबर को सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया। वारंट जारी होने के बाद बुधवार को पूर्व सांसद रामकिशुन, पूनम सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, बाबूलाल यादव, महासचिव नफीस अहमद ने अधिवक्ता के जरिए अपना पक्ष रखा। न्यायालय ने सभी सपा नेताओं को 20 हजार रुपये के जमानत पार रिहा कर दिया।

चंदौली मेरी मातृभूति, अधिवक्ता समाज मेरा परिवारः झन्मेजय सिंह

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में झन्मेजय सिंह को सम्मानित करते अधिवक्ता।
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में झन्मेजय सिंह को सम्मानित करते अधिवक्ता।

करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष झन्मेजय सिंह का कचहरी में हुआ स्वागत-सम्मान

Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से सभागार में बुधवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन ने पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गयी। साथ ही माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही झन्मेजय सिंह ने करणी सेना की अगुवाई में जिले की प्रमुख समस्या के निदान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आवश्यकता जताई। 

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता झन्मेजय सिंह क्रांतिकारी साथी है, जिन्होंने चंदौली जिले के विकास के लिए अभूतपूर्व योगदान देने का काम किया है। अपने अथक प्रयासों व संघर्षों से उन्होंने जनपद न्यायालय निर्माण सहित जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर आंदोलनों को गति दी और उसे सफल बनाया। तमाम अनैतिक ताकतों के दबाव में कभी नहीं झूके और युवा अधिवक्ताओं के साथ व सहयोग से अधिवक्ता एकता की ताकत को जनपद पटल पर प्रदर्शित किया। उनकी यह उन्नति उनके व्यक्तित्व व संघर्षों का प्रतिफल है, जिससे आज हम सभी गदगद हैं। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष झन्मेजय सिंह ने कहा कि चंदौली हम सभी का मातृ भूमि और चंदौली कचहरी मेरा परिवार है। अपनी मातृ भूति के मान व मर्यादा को बचाए व बनाए रखने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया जाएगा। कहा कि संघर्ष की बदौलत अधिवक्ता साथियों के साथ बहुत कुछ दिलाया गया है लेकिन अभी बहुत कुछ चंदौली को दिलाया जाना है, जिसके लिए करणी और अधिवक्ता समाज मिलकर चंदौली के विकास को गति देने का काम करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रूख अख्तियार किया जाएगा। उन्होंने चंदौली के युवा कार्यकर्ताओं के संघर्षों को सराहते हुए उन्हें क्रांतिकारी करार दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री झन्मेजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष विद्याचरण सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, सुल्तान अहमद, धनंजय सिंह, योगेश सिंह लड्डू, जेपी सिंह, अभिनव आनंद सिंह, हिटलर सिंह, अमित सिंह दद्दू, श्याम बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। 

जेल के अंदर से डीएम-एसपी को मेल करने वाला शातिर हिस्ट्रीशटर गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर

हाईकोर्ट के जजों के नाम से फर्जी जीमेल बनाकर चंदौली डीएम व एसपी को करता था मेल

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बलुआ थाने के शातिर हिस्ट्रीशीटर आकाश सिंह को मंगलवार को कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आकाश पर हत्या का प्रयास सहित आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। यह रैया गांव निवासी डाक्टर अपहरण कांड का मुख्य आरोपी भी रह चुका है। जेल में रहने के दौरान हाईकोर्ट के जज के नाम से फर्जी जी-मेल एकाउंट बनाकर चंदौली डीएम और एसपी से अपने पट्टीदारों की शिकायत करता था और कार्रवाई के निर्देश भी देता था। जेल से छूटने के बाद अपहरण कांड से जुड़े मामले को लेकर कचहरी आया था, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा।

सदर कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बलुआ थाना अंतर्गत हुदहुदीपुर निवासी रामविलास सिंह का पुत्र आकाश सिंह एक शातिर बदमाश है जो बलुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। अपने साथियों के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण करता है। पूर्व में गांव की ही महिला को विवाद के दौरान गोली भी मार चुका है। विगत वर्ष रैया गांव निवासी चिकित्सक का अपहरण किया था। पुलिस ने डाक्टर को सकुशल छुड़ा लिया और आकाश और उसके साथी जेल चले गए। कुछ दिन वाराणसी जेल में रहने के बाद इसे गाजीपुर जेल भेज दिया गया। जेल में रहने के दौरान ही अपने पट्टीदारों को परेशान करने के लिए हाईकोर्ट के जज मनोज मिश्रा और महेश त्रिपाठी के नाम से फर्जी जीमेल एकाउंट बनाया और अपने बड़े पिता के ईंट भट्ठे शिकायत कर दी। यही नहीं एक दफा न्यायाधीश महेश त्रिपाठी के नाम से चंदौली डीएम और एसपी को मेल भेजा कि मेरी गाड़ी को इनोवा कार सवारों ने ओवरटेक किया और गाली गलौच की। उसने इनोवा कार का नंबर भी भेज दिया। इनोवा कार आकाश के चचेरे भाई की थी। हाईकोर्ट के जज से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया तो पता चला कि जीमेल एकाउंट फर्जी है। इसके बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई। सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पता चला कि मेल गाजीपुर जेल से किया गया था। पुलिस ने कड़ी से कड़ी को जोड़ा और शातिर आकाश तक पहुंच गई। आकाश ने पूछताछ में बताया कि वह चाहता था कि पट्टीदारों का ईंट भट्ठा सीज हो जाए। उक्त भट्ठे में उसकी भी हिस्सेदारी है, लेकिन बड़े पिता उसे उसका हिस्सा नहीं देते हैं। आकाश के पिता रामविलास के खिलाफ भी एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बहरहाल आकाश विगत अप्रैल माह में जेल से छूटा और दोबारा अपराध में सक्रिय हो गया था, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने उसे एक बार फिर पकड़कर जेल भेज दिया।

डीडीयू मंडल के कुम्हऊ स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी, रेल यातायात बाधित

बिहार के रोहतास में मालगाड़ी के बीस वैगन बेपटरी, गया- डीडीयू रेल खंड पर परिचालन ठप, अप-डाउन की 14 ट्रेनें डायवर्ट

Young Writer, डीडीयू नगर। गया रेल खण्ड रूट पर बुधवार की सुबह मालगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना की सूचना पर रेलवे के आला अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे नई दिल्‍ली से हावड़ा तक की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। फिलहाल मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाकर यातायात को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

डीडीयू नगर-गया रेल मार्ग पर बिहार के रोहतास जिले में कुम्‍हऊ रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे एक मालगाड़ी के कुल बीस डिब्बे डीडीयू- गया रेल मार्ग पर पटरी से उतर गए। वहीं इस हादसे के बाद हावड़ा -नई दिल्ली रेल मार्ग के गया- डीडीयू रेल खंड पर परिचालन ठप हो गया है। इस बाबत डीआरएम डीडीयू की ओर से हादसे की जानकारी देते हुए यातायात जल्‍द बहाल करने के लिए प्रयास शुरू करने की जानकारी दी है।
रेल मंडल के डीडीयू नगर-गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर बुधवार की तड़के 06.35 बजे एक मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी किन्‍हीं वजहों से उतर गए। इस दौरान तीनों लाइन (अप, डाउन एवं रिवर्सल) पूरी तरह से बाधित हो गई। पीडीडीयू मंडल और हाजीपुर (पटना) मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर रवाना होने के साथ ही तीनों लाइन पर बिखरे वैगन के रिस्टोरेशन का काम शुरू हो गया है। हादसे के कारण कई पैसेंजर गाड़ियां डीडीयू जंक्शन पर खड़ी हैं।

दुस्साहसः शोरूम के बाहर खड़े ट्रेलर का पहिया खोल ले गए चोर

Young Writer, चंदौली न्यूज। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप सोमवार की रात नेशनल हाईवे दो पर स्थित वीई कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड के शो रूम के सामने खड़े ट्रेलर के दो जोड़ी पहिए चोर खोल ले गए। जाते–जाते चोर पहिए के साथ जैक लिफ्ट की हैंडल भी चुरा लिया। सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर शोरूम के मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता ने घटना की तहरीर अलीनगर थाने में दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। चोरी की इस वारदात से कर्मचारी सकते में हैं। अभी तक क्षेत्र में इस तरह चोरी की दुस्साहसिक वारदात सुनने को नहीं मिली थी। लोगों का कहना है कि पुलिस रात्रि में प्रभावी गश्त नहीं कर रही, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। – Young Writer

धानापुर में लंपी वायरस से बचाव के मवेशियों का हुआ टीकाकरण

Young Writer, धानापुर। लंपी वायरस से गोवंशीय पशुओं के बचाव को लेकर धानापुर क्षेत्र में टीकाकरण आरंभ कर दिया गया है। हालांकि विकास खंड क्षेत्र में अभी इस संक्रामक बीमारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है। मवेशियों को बीमारी से सुरक्षित रखने को लेकर मंगलवार तक कुल 13 से मवेशियों को वैक्सीन लगाए गए हैं। अभियान चलाकर राजकीय पशु चिकित्सालय के टीम गोआश्रय स्थलों के साथ साथ रामपुर दिया, प्रसहटा, नौघरा बुद्धपुर गांवो में मवेशियों को टीके लगाने का काम किया। गोवंशीय मवेशियों को लंपी वायरस से बचाव को लेकर एहतियातन टीके लगा रहा है। राजकीय पशु अस्पताल के पशु चिकित्सक डा.फकरुद्दीन अंसारी ने बताया कि  लंपी वायरस से पशुओं के बचाव को गांव गांव जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 1300 पशुओं को टीके लगाए जा चुके है। अभी कहीं भी किसी मवेशी के इस बीमारी से ग्रसित होने की कोई खबर नहीं है। इस इस अभियान में डा. एसके सिंह सहित राकेश यादव, सुरेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र, संदीप, दिनेश, सच्चिदानंद आदि लोग शामिल थे। -Young Writer, Dhanapur

Chandauli
overcast clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
35 %
4.6kmh
100 %
Mon
38 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
42 °
Fri
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights