35.3 C
Chandauli
Wednesday, July 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 473

चंदौली: झमाझम बारिश से धान की नर्सरी को मिली संजीवनी, जलजमाव से बढ़ी परेशानी

सकलडीहा क्षेत्र में बारिश के पानी से घिरा ओनावल प्राथमिक विद्यालय।
सकलडीहा क्षेत्र में बारिश के पानी से घिरा ओनावल प्राथमिक विद्यालय।

जल निकासी के अभाव में डूबे कई सरकारी दफ्तर व इलाके

Young Writer, चंदौली। मौसम का मिजाज मंगलवार की दोपहर बदल गया। अचानक आसमान में बादल छाने लगे। जिले के कई हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। इसके अलावा खेतों में सूख रही धान की नर्सरी को नयी संजीवनी मिली है। वहीं तापमान में गिरावट आने से आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई रिहायशी इलाके डूब गए।वहीं बुधवार की सुबह होगी बारिश के कारण नगरों व गांवों में प्रशासन की ओर से कराई जा रही सफाई की कलई खुल गई। वहीं कई कार्यालयों में पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पिछले एक पखवारे से कभी तेज धूप तो अचानक आसमान में बादल छाने का सिलसिला जारी था। एक सप्ताह पूर्व मानसून की पहली बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन बारिश के बाद एक बार फिर मौसम का तेवर बदल गया था। बेतहाशा गर्मी के कारण आम लोगों की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव तो पड़ ही रहा था, खेती भी प्रभावित हो रही थी। पानी के अभाव में धान की नर्सरी सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। वहीं पशु पक्षी व वन्य जीव भी गर्मी से व्याकुल हो गए थे। मंगलवार को भी दोपहर एक बजे तक गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन एक बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छाने व कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा दी। देर शाम तक मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि ग्रामीण इलाकों में विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। वहीं बुधवार की सुबह हुई बारिश के कारण नगरों व गांव की गलियों में कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वही का कार्यालय में पानी लग गए। भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा यही नहीं जिला अस्पताल परिसर भी जलमग्न हो गया, जिससे लोगों को भारी सामना करना पड़ा और नगर पंचायत के साथ जिला प्रशासन के जलभराव की समस्या के दूर करने का दवा फेल हो गया। चंदौली मुख्यालय पर जिला अस्पताल, सीएमओ दफ्तर, मातृ एवं शिशु अस्पताल, जिला जज आवास, सीएमओ आवास, औषधि भंडार केंद्र, पुलिस लाइन, चंदौली कोतवाली, कचहरी के कुछ हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो गया। 

चंदौली जिला अस्पताल परिसर में जमा बारिश का पानी।
चंदौली जिला अस्पताल परिसर में जमा बारिश का पानी।

सरकारी कार्यालय से लेकर कस्बा में भारी जलभराव

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग से लेकर सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थानों में भारी जलभराव के कारण काफी दिक्कत हुई। बुधवार को सुबह हुई बरसात ने साफ सफाई अभियान का पोल खोलकर रख दिया है। कई दुकानों में बरसात का पानी घुस जाने से हजारों का नुकसान होने पर व्यापारियों में आक्रोश है। कस्बावासियों ने जलभराव और नालों पर अवैध अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

सुबह हुई बरसात के कारण कस्बा के मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जगह जगह जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न होगया है। इसके अलावा ब्लॉक रोड से तहसील मार्ग पर जलभरॉव के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से लेकर कस्बा में संचालित कई परिषदीय स्कूल के बाहर और अंदर जलभरॉव के कारण शिक्षक और छात्रों को आने जाने में काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। सधन तिराहा पुलिस पिकेट के सामने पीडब्ल्यूडी मार्ग पर जलभराव के कारण दर्जनों दुकानों में बरसात की पानी घुस जाने से दुकानदारों का हजारों का सामान नुकसान हो गया है। बारिश के कारण साफ सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी है। ब्लॉक मुख्यालय के सामने विद्युत उपकेन्द्र परिसर में पानी भर गया है। इसके बाद भी जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिये पंचायत विभाग तो दूर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। इस बाबत एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि सम्बन्धित विभाग के माध्यम से शीघ्र ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाया जायेगा।

चहनियां कस्बा में मुगलसराय जाने वाले मार्ग पर लगा पानी।
चहनियां कस्बा में मुगलसराय जाने वाले मार्ग पर लगा पानी।

चहनियांः पहली बरसात में मुख्य मार्ग ताल तलैया में तब्दील

Young Writer, चहनियां। पहली बरसात में ही क्षेत्र के सड़को पर बरसात का पानी भर गया है। चाहे वह चहनियां से सकलडीहा तक सड़क या चहनियां से पीडीयूनगर तक सभी सड़को के गड्ढों में पानी भर गया है। स्थिति इतनी दयनीय है कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। 

विगत कई दिनों से उमस व गर्मी से लोगो को पहली झमाझम बरसात के साथ ही निजात मिल गयी है किंतु बरसात के पानी से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। मुख्य मार्गाें सहित गांवो के मार्गाे पर भी पानी भर गया है सभी सड़क ताल तलैया में तब्दील हो गये। तीरगांवा से होते हुए चहनियां व जिला मुख्यालय चन्दौली तक तथा चहनियां से मुगलसराय तक मुख्य मार्गाे के गढ्ढो में पानी भर गया है। यही हाल गांवो में मार्गाे का है। लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। सबसे बुरी स्थिति चहनियां से मुगलसराय मार्ग की है इस सड़क के बड़े-बड़े गड्ढांे में पानी भरने से लोग गिरकर घायल हो रहे है। लालपुर के पोस्टआफिस कर्मी दिनेश तिवारी समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को मुगलसराय नगर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही अलीनगर के रहने वाले 30 वर्षीय राजू राम, पक्खोपुर के रहने 23 वर्षीय विनीत, वही वाराणसी कज्जाकपुरा के रहने वाले 45 वर्षीय राज कुमार अपने अपने बाइक से चहनियां कस्बे के सड़क में गिरकर घायल हो गए। राहगीर जिला प्रशासन व देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को कोसते नजर आए।

चंदौली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,बदमाश को लगी गोली, ट्रक लेकर भाग रहा था बदमाश


चंदौली ।जिले के बलुआ गंगा पुल के समीप बुधवार की देर रात पुलिस औऱ बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई । दुर्घटना में पुलिस की गोली से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । पुलिस ने तत्काल घायल बदमाश को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है । पुलिस की तरफ से अभी बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है ।

बलुआ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रात को गस्त कर रही थी । बलुआ गंगा पुल के पास राजस्थान का नंबर लगा ट्रैक आता दिखाई दिया । पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो उसमें बैठे बदमाशों ने टीम पर फायर झोंक दिया । पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि एक अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला । ट्रक में स्कॉर्पियो लदी थी और एटीएम लूटने का सामान पड़ा था । पुलिस के अनुसार बदमाश एटीएम लूटने वाले गिरोह के सदस्य हैं । जिस बदमाश को गोली लगी है उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है ।

सीमित व खुशहाल परिवार के लिए आगे आएं पुरूष

family palnning

महिला नसबंदी से सरल, आसान व सुविधा जनक है पुरुष नसबंदी 

चंदौली। परिवार नियोजन सेवाओं को सही मायने में धरातल पर उतारने और समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे की अहमियत समझाने की हरसम्भव कोशिश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनवरत की जा रही है। यह तभी फलीभूत हो सकेगा पुरुष भी खुले मन से परिवार नियोजन साधनों को अपनाने को आगे आए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके राय ने कहा कि पुरुष नसबंदी से शारीरिक कमजोरी आने की अवधारणा पूरी तरह से गलत है। इस भ्रान्ति को मन से निकालकर यह जानना बहुत जरूरी है। महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी अत्यधिक सरल और सुरक्षित है। इसलिए दो बच्चों के जन्म में पर्याप्त अंतर रखने के लिए और जब तक बच्चा न चाहें तब तक पुरुष अस्थायी साधन कंडोम को अपना सकते हैं। वहीं परिवार पूरा होने पर परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी को भी अपनाकर अपनी अहम जिम्मेदारी निभा सकते हैं। 

नोडल अधिकारी डा. एसके सिंह का कहना है कि पुरुष नसबंदी चंद मिनट में होने वाली आसान शल्य क्रिया है। यह 99.5 फीसदी सफल है। इससे यौन क्षमता पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है। उनका कहना है कि इस तरह यदि पति-पत्नी में किसी एक को नसबंदी की सेवा अपनाने के बारे में तय करना है तो उन्हें यह जानना जरूरी है कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी बेहद आसान है और जटिलता की गुंजाइश भी कम है। पुरुष नसबंदी होने के कम से कम तीन महीने तक परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का प्रयोग करना चाहिए। डॉ सिंह का कहना है कि नसबंदी की सेवा अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह भी जरूरी होती है। 

इनसेट—–

लाभार्थी को दिए जाते हैं 2000 रुपए

चंदौली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्य प्रकाश बताते हैं कि पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को दो हजार रुपये उसके खाते में दिये जाते हैं। पुरुष नसबंदी के लिए चार योग्यताएं प्रमुख हैं- पुरुष विवाहित होना चाहिए, उसकी आयु 60 वर्ष या उससे कम हो और दंपति के पास कम से कम एक बच्चा हो जिसकी उम्र एक वर्ष से अधिक हो। पति या पत्नी में से किसी एक की ही नसबंदी होती है। गैर सरकारी व्यक्ति के अलावा अगर आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरक की भूमिका निभाती हैं तो उन्हें भी 300 रुपये देने का प्रावधान है। 

यह भी प्रावधान 

चंदौली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि नसबंदी के विफल होने पर 60,000 रुपए की धनराशि दी जाती  है। नसबंदी के बाद सात दिनों के अंदर मृत्यु हो जाने पर चार लाख रुपए की धनराशि दी जाती है। नसबंदी के 8 से 30 दिन के अंदर मृत्यु हो जाने पर 1,00000 रुपए की धनराशि दिये जाने का प्रावधान है। नसबंदी के बाद 60 दिनों के अंदर जटिलता होने पर इलाज के लिए 50,000 रुपए की धनराशि दी जाती है।

केंद्रीय मंत्रीयो के समक्ष रखी न्यायालय, मुख्यालय और अधिवक्ताओ की समस्या

चंदौली। चंदौली जिला न्यायालय निर्माण में हो रहे विलंब एवं जिले की मुख्य ऑफिस  जैसे एआरटीओ, रोडवेज एवं सेल टैक्स के अति शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर चंदौली के अधिवक्ता व पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह बुधवार को दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही सांसद एवं केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय से मिला। मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने चकिया बार एसोसिएशन द्वारा पिछले तीन महीनों से एसडीएम चकिया के खिलाफ जारी धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार की समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद मंत्रीद्वय द्वारा जल्द ही निराकरण करने का पूरा भरोसा दिया गया। सांसद महेंद्रनाथ पांडेय ने समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारीगण को फोन कर समस्या का शीघ्र निराकरण करने को कहा। बताया कि न्यायालय निर्माण में सारी औपचारिकता लगभग पूरी की जा चुकी है। धारा-11 और धारा-19 का प्रकाशन भी हो चुका है। गजट भी जारी कर दिया गया है सिर्फ अवार्ड घोषित करना बाकी है। अवार्ड घोषित हो जाने पर पजेशन की कार्यवाही कर ली जाएगी लेकिन बेवजह विवाद घोषित होने में देरी की जा रही है।

इनसेट—-

अधिवक्ताओं ने बैठक में किया विचार-विमर्श

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को बार सभागार में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिल्ली भ्रमण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय से मिलकर जनपद चंदौली के अधिवक्ताओं व वादकारियों की समस्याओं से अवगत कराए जाने को लेकर चर्चा हुई। कहा कि अधिवक्ता चंदौली न्यायालय निर्माण समेत चंदौली जिला मुख्यालय की समस्याओं को लेकर लगातार प्रयासरत है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष विद्याचरण सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, संतोष कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, रीता भारती, योगेंद्र सिंह, उज्ज्वल श्रीवास्तव, सुल्तान अहमद, अभिनव आनन्द सिंह, गोविन्दा गोस्वामी, योगेश सिंह लड्डू, अकरम, शमशेर बहादुर सिंह, हजारी सिंह, जय प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री शमशुद्दीन ने किया। 

लक्ष्य के सापेक्ष भूसा जमा नहीं होने पर डीएम नाराज

चंदौली। डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण एवं शहरी व स्थानीय निकायों में गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, संचालन एवं आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष भूसा इकट्ठा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित संबंधित खंड विकास अधिकारियों को काश्तकारों से भूसा दान के लिए प्रभावी रूप से प्रयास करते हुए अधिक से अधिक भूसा कलेक्शन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नोडल अधिकारियों को गोवंश स्थलों का नियमित निरीक्षण करने एवं कमियां परिलक्षित हो उसे तत्काल पूरा कराने का आदेश दिया। जबकि न्याय पंचायतवार नवीन गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने पशुओं के लिए हरे चारे के लिए चिह्नित जमीनों पर नेपियर घास, सूडान चरी आदि की बुआई कराने की नसीहत भी दी। ब्लाक स्तरीय बड़े गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण के लिए शासन के निर्देशानुसार जमीन उपलब्धता कराने को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत समस्त लंबित भुगतानों को प्रत्येक दशा में 10 जुलाई तक कराने की चेतावनी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया। कहा कि इस योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान  कराया जाए। संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से गोवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करें। बीमार पशुओं के इलाज व दवाइयों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी, शेड, सुरक्षा के साथ ही समस्त व्यवस्था मुकम्मल करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार वैश्य सहित सभी एसडीएम व बीडीओ व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मंदिर में प्रेमिका की भरी मांग‚ कोर्ट मैरिज करने पहुंच तो कचहरी में हुई भिड़ंत

Young Writer, चकिया। Chakia कचहरी परिसर में बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जब कोर्ट मैरिज करने गए एक जोड़े को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी, जहां घंटों मान मनोव्वल के बाद युवती नहीं मानी और युवक के साथ रहने की जिद पर उसे लड़का पक्ष के साथ भेज दिया गया। बबुरी थाना क्षेत्र के चनहटा गांव निवासी रामजन्म राजभर का पुत्र संवरु का पड़ोस के रामाश्रय पासवान की लड़की अंकिता के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की सुबह सुनियोजित तरीके से Chakia पहुंचे संवरु ने काली मंदिर में अंकिता की मांग में सिंदूर भरा। उसके बाद दोनों पास ही के कोर्ट परिसर पहुंच गए और कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में जुट गए। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के लोग कोर्ट पहुंचे और आपस में कहासुनी के बाद हाथापाई करने लगे। मामला बिगड़ता देख अधिवक्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, जहां कोतवाल ने युवक और युवती का बयान दर्ज करने के बाद लड़की को उसके ससुराल पक्ष के लोगों को सुपुर्द कर दिया।

वाराणसी के व्यापारी गोपाल सिंह के सहयोग से संवरेगा बेटियों का भविष्य

नौगढ़ के बेटियों के साथ समाजसेवी दुर्गेश सिंह।

समाजसेवी दुर्गेश सिंह की पहल बेटियों को मिलेगी शिक्षा 

Young Writer, नौगढ़। नक्सल प्रभावित नौगढ़ की बेटियों की शिक्षा में आर्थिक बाधाएं अब धीरे-धीरे दूर होगी। शिक्षा को लेकर सजग रहने वाले समाजसेेवी दुर्गेश सिंह ने नौगढ़ की बेटियों की शिक्षा के लिए पहल की तो वाराणसी के व्यापारी गोपाल सिंह मदद के लिए आगे आए। 

व्यापारी गोपाल सिंह ने Naugarh की 11 किशोरियों को गोद दिया और उनके शिक्षा का दायित्व संभाला। कहा कि बेटियां पढ़ेंगी और उनकी पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा अब हमारा होगा। क्योंकि बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज शिक्षित व सभ्य बनेगा। बेटियां एक साथ दो कुल को शिक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने समाजसेवी दुर्गेश सिंह के प्रयास व शिक्षा को लेकर उनकी सजगता को भी सराहा। बताया कि यह पहल मात्र शुरुआत है जो आगे भी जारी रहेगा। समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने बताया कि आज भी गरीब तबके के बेटे और बेटियां आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा को जारी नहीं रख पाती है। ऐसे बच्चों की शिक्षा व उसके सपने को पूरा करने के लिए अंतिम सांस तक प्रयास जारी रहेगा। विदित हो कि दुर्गेश सिंह शिक्षा व गरीब बेटियों की शादी को लेकर काफी सक्रिय व सजग रहते हैं और इन्होंने हाल के दिनों में कई गरीब बेटियों की शादी समाजसेवी के साथ एवं सहयोग से सम्पन्न कराया। उनके प्रयासों को आज जनपद ही नहीं‚ बल्कि पूरा पूर्वांचल सराह रहा है।

FIR : घर से भगाया‚ शादी रचाई और फिर वायरल कर दिया अश्लील वीडियो

जनपद चंदौली के तियरी गांव निवासी युवक क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर युवती को घर से भगा ले गया

Young Writer, इलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। उक्त युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व उसकी अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही मारपीट करने का भी आरोप है। इस मामले में पीड़ित युवती वापस लौटी और इलिया थाने जाकर तहरीर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में FIR पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
इलिया पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार तियरी गांव के सुजीत यादव ने क्षेत्र की युवती को तीन माह पहले प्रेम जाल में फंसा कर घर से लखनऊ भगा ले गया। वहां दोनों ने एक मंदिर में जाकर शादी रचाई। आरोप है कि बीते 20 मई को सुजीत उसे लेकर अपने घर तियरी लेकर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। तथा उसके साथ बनाए गए संबंध का वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक पर वायरल कर दिया। युवती का आरोप है कि वीडियो फोटो वायरल करने के बाद उसके पति सुजीत ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़ित युवती थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही के लिए तहरीर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही युवक के विरुद्ध धारा-376, 354, 323, 504 व 67ए का मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर उसका मेडिकल परीक्षण कराकर FIR पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नौगढ़ कर्मनाशा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत


नौगढ़। थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नदी में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी मे चला गया इससे उसकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक की खोजबीन कर जाल के मध्यम से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते है कि कर्मनाशा नदी मे मछली मारने का कार्य जारी है। जहां पर अलीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी विवेक यादव 33 वर्ष दोपहर के वक्त कर्मनाशा नदी में नहा रहा था। नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चला गया। घटनास्थल पर मौजूद मछुआरों ने विवेक को डूबता देख शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।और उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। और गहरे पानी मे डूबने से इसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय ने स्थानीय लोगो की सहायता से युवक की खोजबीन कर जाल के माध्यम से विवेक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय ने बताया कि कर्मनाशा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हुआ है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

Action: लापरवाही में बिजली विभाग के दो कर्मियों की संविदा समाप्त

कैलाशपुरी में बैठक करते विद्युत कर्मचारी।
कैलाशपुरी में बैठक करते विद्युत कर्मचारी।

Young Writer, कमालपुर। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) व बिजली सबंधित शिकायतों का कार्य न करने पर आवाजापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े दो संविदाकर्मियों का विभाग ने सेवा समाप्त कर दिया। दोनों संविदाकर्मियों की काफी लंबे समय से जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस द्वारा शिकायत की जा रही थी। इस कार्यवाही से बिजली विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
कमालपुर उपखण्ड प्रथम से जुड़े आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर संविदा कर्मी एसएसओ गणेश व लाइनमैन सतीश का नियुक्ति किया गया है। बिजली विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाया जा रहा है। बावजूद इसके आवाजापुर बिजली उपकेन्द्र पर तैनात दो संविदाकर्मी एसएसओ गणेश व लाइनमैन सतीश द्वारा ओटीएस योजना में दिलचस्पी नहीं दिखाया जा रही थी। वहीं उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली समस्याओं को दूर करने में लापरवाही बरत रहे थे। उपकेंद्र पर तैनात दोनों बिजली संविदा कर्मियों की शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस द्वारा किया जा रहा था। अवर अभियंता डालचंद के जांच पड़ताल में ओटीएस योजना, बिजली सम्बंधित कार्याे में लापरवाही व रात में मदिरा पीने की शिकायत सही पाया गया। मामले को देखते हुए अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से दोनों बिजली संविदाकर्मियों का संविदा समाप्त कर दिया। इस संबंध में एसडीओ जनमेजय साहू ने कहा कि बिजली समस्याओ व ओटीएस योजना में सहयोग करना सबकी जिम्मेदारी है, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

अभियान के दौरान उपभोक्ताओं के कनेक्शन को चेक करते कर्मचारी।
अभियान के दौरान उपभोक्ताओं के कनेक्शन को चेक करते कर्मचारी।

बिजली विभाग ने 40 बकाएदारों का कनेक्शन काटा
नियामताबाद। विद्युत विभाग में आए दिन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी के मामले को देखते हुए शनिवार को ग्राम सभा पचोखर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाएदारों की बिजली काटी गई, वहीं ओटीएस का लाभ लेने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया गया।
बिलारीडीह पावर हाउस के अवर अभियंता मनीष कन्नौजिया एवं उपखंड अधिकारी आरपी यादव की देखरेख में चेकिंग के दौरान 40 लोगों का विद्युत कनेक्शन काटा गया, वहीं 10 विद्युत उपभोक्ता अपना बकाया पैसा तुरंत जमा किए। विद्युत विभाग द्वारा लगातार चेकिंग से अवैध कनेक्शन धारियों में हड़कंप का माहौल रहा। उपखंड अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना के तहत 100 प्रतिशत सरचार्ज में माफी दे रही है समय से पैसा जमा करके योजना का लाभ उठा सकते हैं।

विद्युत कर्मियों ने वेतन सहित अन्य समस्याओं पर किया मंथन
डीडीयू नगर। विद्युत कर्मचारियों की बैठक शनिवार को नगर के कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियो ने अपनी समस्याओं व उसके समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस बाबत विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि हमारी समस्या यह है कि हमारा वेतन समय से नहीं मिलता है। हम लोगों से समय से अधिक काम लिया जाता है। विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा जाएगा साथ ही उन्हें अवगत कराया जाएगा कि हम लोगों की समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण किया जाए। वेतन समय से नहीं मिलने के कारण हम लोगों के समक्ष आर्थिक परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। बैठक में सुनील मिश्रा, देवेश यादव, अजीत कुमार, राजेंद्र विश्वकर्मा, सागर विश्वकर्मा, शौकत खान, रंजीत कुमार, अजीत कुमार, अखिलेश मिश्रा, धीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
44 %
3.9kmh
100 %
Wed
35 °
Thu
39 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights