31.2 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 549

चंदौली गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा नेशनल हाईवे,50 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के समीप नेशनल हाईवे शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।जब बाइक सवार बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वही एक बदमाश मौके से फरार हो गया । बदमाश की शिनाख्त ₹50 हज़ार के इनामी दिनेश सोनकर के रूप में हुई। मौके से फरार बदमाश की शिनाख्त अम्न यादव के रूप में हुई। दोनो बदमाश और इनका गैंग 21 मार्च को शराब व्यवसाई के सेल्समैन से हुई लाखों की लूट में शामिल थे । वहीं किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हाईवे से कहीं जा रहे थे । इस दौरान सटीक सूचना पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई । घायल बदमाश के पास से एक तमंचा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ है । एसपी ने पकड़े गए बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने और इनकी संपत्ति कुर्क करने की बात कही । क्राइम ब्रांच और अलीनगर पुलिस टीम को एसपी ने ₹25 हज़ार का नगद इनाम देने की घोषणा की ।

21 मार्च को अलीनगर थाना क्षेत्र के खर्रा गांव के पास शराब व्यवसाई सतीश जायसवाल के दो सेल्समैन से अपाचे सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर ₹47 हज़ार की लूट की घटना को अंजाम दिया था । तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जोर-शोर से जुट गई थी । पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कई टीमें बनाई थी और क्राइम ब्रांच को भी इस घटना के खुलाशे के लिए लगाया था । पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी । इस दौरान शराब व्यवसाई के एक पुराने सेल्समैन लल्लू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया । जिसके पास से घटना में लूट ₹93 हज़ार रुपए घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और लूट की पैसे से खरीदी गई स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई । पूछताछ में आरोपी लल्लू ने गैंग में शामिल 50 हज़ार के इनामी बदमाश दिनेश सोनकर और फरार बदमाश अमन यादव के बारे में जानकारी दी। लल्लू यादव ने पुलिस टीम को बताया कि दोनों बदमाश दिनेश और अमन किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए है और हाइवे पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और नेशनल हाईवे 2 पर सटीक सूचना पर बदमाशों का पीछा करने लगी । इस दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के पास पुलिस टीम और बदमाश से मुठभेड़ हो गई । सुबह हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया । अंधेरा छटा रोशनी सामने आई तो पुलिस टीम ने देखा कि जवाबी फायरिंग में ₹50 हज़ार का इनामी बदमाश दिनेश सोनकर घायल हो कर सड़क किनारे पड़ा हुआ कराह रहा है । जिसके बाएं पैर में गोली लगी है। वही बदमाश अमन यादव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया ।

घायल बदमाश को पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उसका उपचार चल रहा है । घायल बदमाश जौनपुर का निवासी बताया गया है । पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया घायल बदमाश दिनेश सोनकर और फरार अमन यादव ने मिलकर 30/31 मार्च की रात वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के राजातालाब इलाके में नेशनल हाईवे 2 पर पेट्रोल पंप से 65 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं 2021 में मुगलसराय इलाके में एक व्यापारी को लूट के नियत से गोली मारी गई थी । आरोपियों ने जौनपुर में 1 वर्ष पूर्व ज्वेलरी की दुकान में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया की घायल बदमाश दिनेश सोनकर पर वाराणसी पुलिसवाला 25000 और चंदौली पुलिस द्वारा 25000 कुल 50000 का इनाम घोषित किया गया था ।पकड़े गए बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी और इनकी सभी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 50 हजार के ईनामी बदमाश को दबोचा

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर जानकारी लेते एसपी अंकुर अग्रवाल।

बिलारीडीह के पास हुए मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा भागा

Young Writer, डीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के समीप पुलिस व 50 हजार के ईनामी बदमाश के बीच शुक्रवार की अलसुबह मुठभेड़ हो गयी। पुलिस को सामने देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। ऐसे में पुलिस की जवाबी फायरिंग ने बदमाश दिनेश सोनकर घायल हो गया, उसका एक अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहा। सूचना के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल व एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी घटनास्थल पर पहुंचे और मुठभेड़ संबंधित जानकारी ली। पकड़ा गया बदमाश गत दिनों शराब व्यवसायी के सेल्समैन से हुई लूट की वारदात में शामिल रहा। घायल बदमाश के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
दरअसल 21 मार्च को अलीनगर थाना क्षेत्र के खर्रा गांव के पास शराब व्यवसाई सतीश जायसवाल के दो सेल्समैन से अपाचे सवार तीन बदमाशों ने 470000 रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मामले के अनवारण के लिए कई टीमें बनाई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने शराब व्यवसाई के पुराने सेल्समैन लल्लू को को पकड़ा और सख्ती की तो उसके पास से लूट के 93000 रुपए बरामद हुआ। साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और लूट की पैसे से खरीदी गई स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी लल्लू ने गैंग में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश दिनेश सोनकर और फरार बदमाश अमन यादव के बारे में जानकारी दी। लल्लू ने पुलिस टीम को बताया कि दोनों बदमाश दिनेश और अमन किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए है और हाइवे पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस हाइवे पर सक्रिय हो गयी। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के पास पुलिस टीम और बदमाश से मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश दिनेश सोनकर के बाएं पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गया। वहीं दूसरा बदमाश अमन यादव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल बदमाश जौनपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

चंदोली जिला अस्पताल में घायल बदमाश का उपचार करते चिकित्सक।

बदमाशों पर कई संगीन व गंभीर अपराध हैं दर्ज
डीडीयू नगर। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया घायल बदमाश दिनेश सोनकर और फरार अमन यादव ने मिलकर 30 मार्च की मध्य रात वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के राजातालाब इलाके में नेशनल हाईवे 2 पर पेट्रोल पंप से 65 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं 2021 में मुगलसराय इलाके में एक व्यापारी को लूट के नियत से गोली मारी गई थी। आरोपियों ने जौनपुर में एक वर्ष पूर्व ज्वेलरी की दुकान में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। बताया कि घायल बदमाश दिनेश सोनकर पर वाराणसी और चंदौली पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। पकड़े गए बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी और इनकी सभी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

चंदौली आपसी विवाद में नेशनल हाइवे पर घंटो पड़ा रहा विवाहिता का शव

चंदौली।सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब ससुराल और मायका पक्ष के आपसी विवाद में घंटो विवाहिता की लाश सड़क पर पड़ी रही। शोर शराबा सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को मौके पर पहुचे सदर कोतवाल शेषधर पांडेय ने मृतिका के शव के साथ दोनों पक्ष के लोगो को कोतवाली ले आये और आगे की कार्यवाही में जुट गए।
बताते है कि बिहार प्रान्त के मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर गांव निवासी अनूप पासवान के बहन रीमा देवी की शादी चांद थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी गुड्डू पासवान के बेटे सोनू पासवान के साथ हुआ मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। ससुराल पक्ष के लोगो ने रीमा के परिजनों बिना सूचना दिए ही बनारस निजी चिकित्सालय में भर्ती करा कर इलाज़ करने लगे जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी। गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोग रीमा को लेकर घर आ रहे थे तभी मौत की खबर रीमा के भाई अनूप को लग गयी।अनूप परिजनों संग कटसिला गांव के समीप रीमा के लाश को रोककर हंगामा करने लगा। और ससुराल पक्ष के लोगो पर दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाने लगा। इस दौरान रीमा के परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे दोनों पक्ष का सोर सराबा सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों में तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पहुचे सदर कोतवाल शेषधर पांडेय मृतिका के शव के साथ दोनों पक्षों को कोतवाल ले आये औऱ लिखापढ़ी के साथ दोनों पक्षों को समझाबुझाकर उनको बिहार के लिए रवाना कर दिया।

चहनियां ब्लाक का विकास व जनकल्याण प्राथमिकताः अरुण

चहनियां ब्लाक सभागार में बीडीओ व बीडीसी के साथ बैठक करते ब्लाक प्रमुख अरूण जायसवाल।

Young Writer, चहनियां। ब्लाक मुख्यालय को मॉडल के रूप में विकसित करना और पूरे बिकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत निधि से होने वाले कार्य गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाएगा। चहनियां ब्लाक का विकास व जन कल्याण के दिशा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने का लक्ष्य है। उक्त बातें गुरुवार को ब्लाक सभागार में आयोजित जन सरोकार दिवस पर ब्लाक प्रमुख अरूण जायसवाल ने कही।
उन्होंने कहा कि अपने संकल्प के मुताबिक प्रत्येक बुधवार को ब्लाक सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित आम जनता के साथ-साथ पत्रकार साथियों के साथ बैठक करके ब्लाक स्तरीय सभी समस्याओं से अवगत हुए। उनके निदान के लिए उपायों को ढूंढने और समय पर उसका निराकरण करने का प्रयास करूंगा। ब्लाक प्रमुख पद की गरिमा और जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए ब्लाक के सभी गांवों में बिकास की किरण ले जाने के लिए अपने सहयोगियों के मार्गदर्शन हेतु ऐसे प्रयास कर रहा हूं, ताकि कोई ऐसा गांव क्षेत्र न बचे जो क्षेत्र पंचायत निधि से होने वाले कार्यों से अछुता रहे। साथ ही दोहराया कि जहां कार्य हो रहे है वह कार्य गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ हो। इसका निरीक्षण करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ब्लाक मुख्यालय पर रहने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के कार्यों और व्यवहार में सुधार की जरूरत बताई। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, हवलदार यादव, नित्यानंद सिंह, मनोज यादव, आनन्द यादव, पवन कुमार, संजय कुमार, विजय लाल आदि लोग उपस्थित थे।

नौगढ़ः औरवाटांड गांव को मूलभूत सुविधाओं की दरकार

नौगढ़ के औरवाटांड में मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।

सात दशक से विकास के इंतजार में है औरवाटांड के ग्रामीण

Young Writer, नौगढ़। आजादी के सात दशक से भी अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से औरवाटांड़ के बाशिंदे वंचित हैं। वर्ष 2007 मे गांव को प्रकाशमान करने के लिए पहुंची बिजली से बल्ब मात्र एक माह तक ही अपना प्रकाश गांव में बिखेर सका। किरोसिन आयल की बिक्री भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रतिबंधित होने से रहवासियों को ढिबरी की रौशनी भी अब नसीब नहीं हो पा रही है।
लगभग 40 परिवारों की संख्या वाले गांव में पेयजल के लिए एक कुआं व दो इण्डिया मार्का हैण्डपम्प शो पीस बनकर खड़ा है। वहीं सोलर पानी टंकी से पेयजल के लिए पानी की आपूर्ति हुए भी वर्ष भर बीत गया। ऐसे में स्थानीय ग्रामीण दो किलोमीटर दूर पगडंडियों के रास्ते गिरते पड़ते हुए चलकर नौगढ़ धनकुवारीं मार्ग पर पहुंचकर नौगढ़ बाजार जाकर के आवश्यक आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति करने को विवश होकर कई शारिरिक बीमारियों की चपेट में हैं। ग्राम पंचायत चिकनी मे समाहित राजस्व गांव औरवाटांड़ तक आवागमन के लिए संपर्क मार्ग भी नदारत होने के साथ ही अवयस्कों को प्राथमिक शिक्षा अर्जन के लिए दो किलोमीटर तक पगडंडियों के रास्ते जंगल झाड़ी से होकर चिकनी जाना आना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब है कि गांव में 108 व 102 एंबुलेंस की सुविधा ग्रामीणों को मिल अब तक नामुमकिन है। यहां के ग्रामीणों के आय अर्जन का प्रमुख साधन खेती है जो जंगली जानवरों के आतंक प्रभावित रहती है। हाड़-तोड़ मेहनत के बाद भी किसान पैदावार का समुचित लाभ ले पाने से वंचित रह जाता है। गांव के विकास के लिए जिम्मेदारान जंप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी शासन का विकास परक योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने से परहेज करते दिखलाई पड़ते हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि औरवाटांड गांव का विकास कागजो तक ही सीमित रह जा रहा है।

धूमधाम से मनाया गया शहीद बाबा का सालाना उर्स

डिग्घी गांव में आयोजित सालाना उर्स के दौरान कव्वाली की प्रस्तुति करते कलाकार।

उर्स के मौके पर रात्री में कव्वालों ने बांधा समां, झूम उठे जायरीन

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के डिग्घी गांव में बुधवार को आपसी सौहार्द के प्रतीक दरगाह शहीद शाह बाबा का सालाना उर्स बुधवार को मजार के पास स्थित पोखरे पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जायरीनों ने बाबा की मजार पर फातिहा पढ़ा और मुल्क में अमन चौन की दुआ मांगी। उर्स में सभी मजहब के लोगों ने भी शिरकत कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। उर्स की शुरुआत फजर बाद सुबह चार बजे बाबा के मजार का गुस्ले संदल और कुरानख्वानी के साथ की गई और मजार पर कुरआन पाक की तिलावत की। वहीं अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
इसके बाद रात में शाह बाबा के मजार पर कव्वाली का शानदार आयोजन भी हुआ। जिसमें मशहूर कव्वाल नसीम वारसी व मोबीन साबरी के बीच शानदार मुकाबला देर रात तक हुआ। इस दौरान सुबह से ही दरगाह शरीफ पर गरीबों का तांता जियारत के लिए लगा रहा है। उर्स के मौके पर मजार को भव्य तरीके से सजाया गया था। आकर्षक पंडाल तथा रंग-बिरंगे झूमर और लाइटिंग उर्स की भव्यता को चार-चांद लगा रहे थे। इस दौरान उर्स के कमेटी के सदर वसीम अहमद कादरी, मुनउवर अली, तफशील अहमद, सरवर अली, बुद्धू लाल निगम, आनंद सिंह, गुलशेर अहमद सिद्दीकी, आतिफ अहमद, सुड्डू मौजूद थे।

चंदौलीः वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 100 करोड़ का हुआ भुगतान

जिला कोषागार में काम करते कर्मचारी व अधिकारी।

Young Writer, चंदौली । सरकारी विभागों की ओर से महज तीन दिन में ही लगभग सौ करोड़ के लंबित भुगतान करा दिए गए । साथ ही शासन से आवंटित बजट को विभिन्न मदों में खर्च करने की होड़ दिखी । गुरुवार की देर शाम तक मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में विभागाध्यक्ष व कर्मी जमे रहे । वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर यह हलचल रही । विधानसभा चुनाव की वजह से विकास कार्य थम गए थे । ऐसे में लंबित भुगतान व बजट खर्च करने की प्रक्रिया भी बाधित हो गई थी । वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक बजट खर्च न होने पर सरेंडर करने की नौबत आ सकती थी । ऐसे में विभागों ने तेजी से लंबित भुगतान निबटाएं । साथ ही बजट को खर्च करने के प्रयास में जुटे रहे । ताकि किसी भी सूरत में धनराशि सरेंडर न करनी पड़े । इसी होड़ में विभिन्न विभागों में लगभग सौ करोड़ रुपये का लंबित भुगतान क्लीयर कर दिया । स्वास्थ्य , माध्यमिक शिक्षा , बेसिक शिक्षा , लोक निर्माण , उद्यान व कृषि विभाग ने सबसे अधिक लंबित बिलों का भुगतान कराया । वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन भी शिक्षा विभाग ने 61.66 लाख , निर्वाचन ने 26.27 लाख , स्वास्थ्य विभाग ने 1.30 करोड़ व कृषि विभाग द्वारा 26 लाख तक का भुगतान किया । देर रात तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है । मुख्य कोषाधिकारी पवन कुमार द्विवेदी ने बताया कीआखिरी तीन दिनों में विभागों ने 100 करोड़ के लंबित भुगतान निबटाए । जो विभाग धनराशि खर्च नहीं कर पाएंगे , उन्हें सरेंडर करना होगा । जनवरी में कम बजट आवंटित विभागाध्यक्षों की मानें तो विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार जनवरी माह में कम बजट आवंटित किया गया । हालांकि चुनाव के दौरान विभागीय कामकाज सुस्त पड़ गया था । विभागों की ओर से वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दिन लंबित बिलों के भुगतान कराने का प्रयास किया गया । डीएम ने दी थी हिदायत जिलाधिकारी संजीव सिंह ने पिछले दिनों राजस्व वसूली व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी गई थी कि हर हाल में लंबित बिलों का भुगतान करा दें । वहीं शासन से आवंटित बजट का सदुपयोग कर लिया जाएगा 

विशुनपुरा गांव से शराब बनाने की फैक्ट्री का फंडाफोड

विशुनपुरा गांव में छापेमारी के दौरान एसडीएम व पुलिस फोर्स।

पुलिस ने 200 मीटर स्प्रीट, 31 पेटी देशी शराब व उपकरण पकड़ा

Young Writer, सकलडीहा। स्थानीय पुलिस-प्रशासन व आबाकरी की संयुक्त ने विशुनपुरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पवन सिंह के मुर्गी फार्म से लगभग 200 लीटर स्प्रीट, 31 पेटी बनी हुई देशी शराब बरामद की। इसके अलावा मौके से पुलिस व आबकाशी दल को पाउचिंग मशीन, शराब की तीव्रता मापने हेतु अल्कोहल मीटर, भारी मात्रा में खाली ढक्कन, शीशी, रैपर व क्यूआर कोड मिला। इस कार्यवाही में चार अभियुक्त पकड़े साथ ही पुलिस ने तीन, चार पहिया वाहन व तीन, दो पहिया वाहन मौके से बरामद हुआ है।

विशुनपुरा मुर्गी फार्म से पुलिस द्वारा बरामद उपकरण।

शासन की ओर से अवैध शराब पर रोकथाम के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में डीएम व एसपी के संयुक्त निर्देश पर विभाग की ओर से लगातार धरपकड़ किया जा रहा है। मुखबीर की सूचना पर एसडीएम अजय मिश्रा और सीओ अनिरूद्ध सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग और कई थाने की फोर्स विशुनपुरा गांव के एक पोल्ट्री फार्म पर संचालि शराब की फैक्ट्री पर छापेमारी किया। जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब, रैपर, बार कोड सामाग्री के साथ वाहन बरामद किया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। इस बाबत सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि अभी छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। भारी मात्रा में शराब, दो पहिया और चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, एसओ धानापुर सतेन्द्र विक्रम सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर गौरव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

इनसेट में…
क्षेत्रीय लेखपाल और सचिव हुए निलंबित
सकलडीहा। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक पोल्ट्री फार्म पर अवैध रूप से संचालित शराब की फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध शराब सहित अन्य उपकरण व सामाग्री बरामद होने की घटना को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल और सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

अनुचित साधन का प्रयोग करने पर बीएड का छात्र रिस्टीकेट 

अनुचित साधन का प्रयोग करने पर बीएड का छात्र रिस्टीकेट

Young Writer, सकलडीहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को दूसरे दिन विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा हुई। जिसमें कुल प्रथम पाली में सुबह की परीक्षा में कुल  558 के सापेक्ष 538 छात्र और छात्रायें परीक्षा में सम्मलित हुई। 19 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। वही बीएड का एक छात्र तृतीय सेमेस्टर की हिंदी शिक्षण में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। जिसको केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने रस्टिकेट कर दिया।

कॉलेज प्रशासन के इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में खलबली मचा रहा।सकलडीहा पीजी कॉलेज में महाविद्यालय सहित कुल दस सेंटर की परीक्षा हो रही है। जिसमें दूसरे दिन एमए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी, हिंदी एमकॉम प्रथम सेमेस्टर, बीएड तृतीय सेमेस्टर संस्कृत शिक्षण, हिंदी शिक्षण, अंग्रेजी शिक्षण की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 558 में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 538 परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें  19 छात्र अनुपस्थित रहे। वही बीएड का एक छात्र तृतीय सेमेस्टर की हिंदी शिक्षण में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। जिसको केंद्र अध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने रस्टिकेट कर दिया। इस मौके पर सचल दल प्रभारी डा.उदय शंकर झा, सहायक केंद्र अध्यक्ष डा. पीके सिंह, डा.दयानिधि यादव, डा.अभय कुमार वर्मा, आंतरिक उड़ाका दल डा.इंद्रदेव सिंह, डा.शमीम राइन, डा.पवन ओझा, डा.यज्ञनाथ पांडेय, डा.श्याम लाल यादव रहे। 

भाजपा सरकार ने आमजन को महंगाई के आग में झोंका

पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना देते कांग्रेसी।

Young Writer, चंदौली। ब्लॉक अध्यक्ष सदर विवेक सिंह की अध्यक्षता में पेट्रोल डीजल मूल्य बृद्धि एवं आसमान छू रहे गैस के मूल्य के विरोध में पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन कर विरोध किया गया।
इस दौरान विवेक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन विरोधी है। विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरीके से प्रतिदिन डीजल पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि की जा रही यह सरकार के नाकामी व जनविरोधी कृत्य का जीता जागता सबूत है। सेवादल पूर्वी जोन के अध्यक्ष सतीश बिन्द ने कहा कि महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम में प्रतिदिन वृद्धि कर आम जनता की जेब पर डकैती डाली जा रही है। जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि कर रही है वह जनता की जेब पर खुली लूट व डकैती है। सरकार को मूल्य वृद्धि पर रोक लगाकर बढ़े हुए मूल्य को तुरंत वापस लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। इस मौके पर हीरालाल शर्मा, गोपाल तिवारी, संजय मिश्रा, शमशेर अली, इंद्रजीत मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मिनीमहानगर में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी।

डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना
डीडीयू नगर/शहाबगंज। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेसजनों ने पेट्रोल-डीज़ल, गैस सिलेंडर व खाद्य पदार्थों के मूल्यों में जबरदस्त वृद्धि, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई के विरोध में कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है। कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से अधिक हो गए हैं। इससे ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ गए हैं जिससे सभी चीजों पर महंगाई बढ़ रही है। धरना में बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान, विजय कुमार गुप्ता, सतपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह, डा.नंदलाल प्रसाद गुप्ता, संजय मिश्रा, अनवर सादात, मृत्युंजय शर्मा, अजित गिरी, प्रमोद यादव, जीउत अग्रहरी, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन विजय कुमार गुप्ता ने किया।

शहाबगंज में मूल्यवृद्धि के खिलाफ आंदोलित कांग्रेसी।

शहाबगंज। ब्लॉक मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के परिसर में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते डीजल, पेट्रोल व गैस के मूल्यों ने आमजन का बजट बिगाड़ दिया हुए। जिसके विरोध स्वरूप कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार, ने गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि तथा पेट्रोल डीजल के दामों में काफी वृद्धि कर गरीबों की कमर ही तोड़ दिया। महंगाई लादकर जनता के जेब पर भाजपा सरकार डाका डालने का कार्य कर रही है। छात्र नौजवान बेरोजगार होकर सड़क पर घूम रहा हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार संत, श्रीकांत पाठक, राम मूरत गुप्ता, प्रेमचंद, छोटेलाल, बलवंत यादव, मनोज यादव, मैनुद्दीन अकबर, सुधाकर, देवेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
32 %
2.4kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Verified by MonsterInsights