Young Writer, चंदौली। धान खरीद के लिए धरनारत किसानों के आंदोलन को पांचवें दिन जिला प्रशासन संज्ञान में लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने धरने स्थल पर आकर किसानों से उनसे सनस्याओं पर बात की और उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। साथ ही कहा कि जिन किसानों से धान खरीदने की समय सीमा सात मार्च तक थी। चुनाव के चलते जो तीन दिन कार्य दिवस प्रभावित हुआ है। उसके लिए शासन से अनुमति लेने के लिए पत्र लिख कर शासन को अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर कोतवाल शेषधर पांडेय पूरी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि अपर जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना, खत्म नहीं, स्थगित किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के गतिविधियों पर यूनियन पूरी नजर रखेगा। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। जिला युवा उपाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि किसानों को आगामी गेहूं खरीद के लिए तैयार रहना चाहिए, ताकि ऐसी समस्याएं दोबारा पैदा ना हो। वहीं तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि किसान अपना हक लेना जानते है। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने कहा कि जो भी जनहित के मुद्दे होंगे। सभी संगठन मिलकर लड़ेंगे। मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने विस्तार से बताया कि किसानों ने धरना स्थगित किया गया है, खत्म नहीं हुआ है। अगर किसानों के धान को खरीदा नही गया तो किसान अपने धान फूँकने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए पूरी तरह शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर जंगबहादुर यादव, अमरनाथ यादव, कृष्ण कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, योगेश यादव, शमशेर सिंह, अशोक सिंह, काली चरण यादव, पिंकू यादव, चुल्हन राम, प्रभावती देवी, ओम प्रकाश वीरेंद्र यादव, अभय कुमार पटेल, सदानंद मैर्या, ओमप्रकाश मैर्या, अमरनाथ यादव, रामसुधार प्रजापति, अनिल चौहान, मुरलीधर सिंह, आशुतोष यादव आदि उपस्थित रहे।
अपरजिलाधिकारी के आश्वासन पर किसानों का धरना स्थगित
लोकतंत्र को खत्म कर राजतंत्र स्थापित करने का हो रहा षड्यंत्र
Young Writer, चंदौली। सपा प्रदेश महासचिव (प्रमुख) राज नारायण बिंद बुधवार को ईवीएम प्रकरण को लेकर चंदौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का मुआयना करने के बाद डा. राम मनोहर लोहिया भवन पर मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र बचाने का अंतिम चुनाव है। यदि मतगणना निष्पक्ष नहीं हुई तो देश में लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश से लोकतंत्र खत्म कर राजतंत्र स्थापित करना चाहती है। भाजपा एक सुनियोजित षड्यंत्र के साथ संविधान को समाप्त कर अपने मुताबित नया संविधान गढ़ने व रचने की भूमिका में है, ताकि देश की पुरानी सामंतवादी व्यवस्था को जनता के ऊपर लादा जा सके।
उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के सभी हथकंडे भाजपा लगा रही है। बीते मंगलवार को हुई ईवीएम की डकैती व पोस्टल बैलेट पकड़े जाने की घटनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। कहा कि पूरे प्रदेश में सपा के लोग ऐलर्ट मोड़ पर है। चंदौली के नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी गयी है। सीसीटीवी फुटेज आदि देखे गए। साथ ही मतगणना के लिए तैयार कक्ष का भी जायजा लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से यह मांग किया गया है कि वह खुद तथा अन्य सभी अधिकारी अपने वाहन गेट के बाहर रखें। साथ ही मतगणना के दौरान मतगणना कक्ष के अंदर तीन प्रमुख अधिकारियों को छोड़कर सभी के मोबाइल को प्रतिबंधित रखा जाय। साथ ही मतगणना स्थल पर जैमर लगाया जाय, ताकि ईवीएम से मतगणना में किसी तरह का इलेक्ट्रानिक बाधा उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने न्यूज चैनलों द्वारा जारी एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि पोल और जमीनी हकीकत में बहुत अंदर है। बताया कि यूपी में सपा 300 सीटें प्राप्त करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। फिलहाल सपा के लोग स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, निष्पक्ष मतगणना को लेकर बेहद सतर्क व सजग हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सपा कड़ा कदम उठाने का काम करेगी। इस दौरान सत्यनरायन राजभर, प्रभुनारायण सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, चाखन यादव, नफीस अहमद आदि उपस्थित रहे।
ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को चंदौली के सपाइयों ने परखा
सपा प्रदेश महासचिव राजकिशोर बिंद की अगुवाई में मतगणना स्थल पर पहुंचे सपाई
Young Writer, चंदौली। ईवीएम की सुरक्षा, पोस्टल बैलेट व वीवी पैट की पर्ची को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में इस वक्त हाहाकार मचा है। ताबड़तोड़ सामने आईं कई कथित घटनाओं ने शासन-प्रशासन से राजनीतिक दलों का भरोसा टूटा है। इसी कड़ी में चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में वीवी पैट की पर्चियां मिलने से चुनाव व मतगणना में धांधली व गड़बड़ी की आशंकाओं को बल मिला है। साथ ही इस वक्त जिला प्रशासन इसे लेकर खड़े हुए सवालों के जवाब नहीं दे पा रहा है। इस घटना के बाद सपा समेत तमाम विपक्षी दलों ने ईवीएम की निगरानी अपने स्तर पर बढ़ा दी है। सपा के प्रदेश महासचिव(प्रमुख) राज नारायण बिंद बुधवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सपाइयों के दल के साथ नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का जायजा लिया।

इस दरम्यान जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह स्वयं वहां मौजूद रहे और उन्होंने स्ट्रांग रूम का जायजा सपा के दल को कराया। साथ ही इस बात को भरोसे में लेने का प्रयास किया कि चंदौली में मतदान व मतगणना में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। सपाइयों ने बाहर से ही स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इसके साथ ही उसकी सुरक्षा के बंदोबस्त की जानकारी ली। इसके साथ ही मतदान सामग्री रखे जाने वाले वेस्टेज रूम को देखा और अपनी मौजूदगी व निगरानी में उसे ताला बंद कराया, जिसकी चाभी जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने अपने पास रखी। इसके बाद सपा नेताओं ने ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि मतगणना सम्पन्न होने तक ईवीएम की रखवाली आप सभी अपने स्तर से करें। ध्यान रखें कहीं कोई चूक न होने पाए। यदि कोई भी व्यक्ति फिर चाहे वह अधिकारी या कर्मचारी ही क्यों न हो यदि स्ट्रांग रूम के ईद-गिर्द दिखे तो उसे रोके और टोके। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने में पदाधिकारियों व पार्टी को सूचित करें। पूरी मुस्तैदी व सतर्कता के साथ ईवीएम की रखवाली करें। कहा कि ईवीएम की सुरक्षा में सेंधमारी कर लोकमत को लुटने का प्रयास किया जा चुका है, लेकिन अब इसकी संभावनाओं को अपने प्रयासों से खारिज करना होगा, क्योंकि जिला प्रशासन व शासन ने अपनी विश्वसनीयता को खो दिया है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर, योगेंद्र यादव चकरू, अरविंद यादव, दिलीप पासवान, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
वीवीपैट की पर्चियां खुले में मिली‚ बसपा प्रत्याशी बोले बंद करो लोकतंत्र की हत्या
नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बसपा के धरना को सपाइयों का मिला साथ‚ जमकर हुआ हंगामा
Young Writer, चंदौली। यूपी विधानसभा चुनाव (up election) की शुचिता अब सवालों के घेरे में नजर आ रही है। मध्य रात्रि के बाद मतगणना स्थल पहुंचे बसपा के सैयदराजा प्रत्याशी अमित यादव लाला पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने क्षेत्र से बरामद बसपा‚ सपा‚ कांग्रेस व नोटा के सिंबल वाली वीवीपैट की पर्चियां दिखाते हुए प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए। साथ ही लोकतंत्र की हत्या को बंद किए जाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने सैयदराजा में फिर से निष्पक्ष चुनाव कराने की आवश्यकता जताई है। इस दौरान ईवीएम की सुरक्षा में लगे सपाइयों ने भी विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि बाद एसडीएम सदर की तरफ से जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने और धरना समाप्त हुआ।

वाराणसी में ईवीएम के बाद अब चंदौली (Chandauli) में वीपीपैड की चुनाव चिन्ह छपी पर्ची बरामद हुई। इसके बाद मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद सैयदराजा विधानसभा में वीवीपैट की पर्चियां मिली‚ जो नहीं मिलनी चाहिए थीं। इसके बाद सैयदराजा से बसपा प्रत्यासी अमित यादव लाला का आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र के अमादपुर गांव स्थित मतदान केंद्र पर विभिन्न पार्टियों की पर्चियां जलाई जा रही है. जिसकी सूचना के बसपा प्रत्यासी मौके पर पहुँचे और बची हुई वीवीपैड की पर्चियों को अपने कब्जे में ले लिया. बरामद पर्ची में बहुजन समाज पार्टी ,सपा ,काग्रेस और नोटा की पर्चियां शामिल है‚ लेकिन इनमें से भाजपा की एक भी पर्ची नहीं मिली। इन सभी वीवीपैड पर्चियों को लेकर बसपा प्रत्यासी अपने संगठन के जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं संग नवीन मंडी स्थल पहुँचकर धरने पर बैठ गए,और दोबारा चुनाव कराने की मांग की।
वहीं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने भी मतदान में धांधली किए जाने के गंभीर आरोप लगाया. कहा कि वीवीपैड पर्ची का यूं मिलना मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है. जिसकी आशंका पहले से ही व्यक्त की जा रही थी. अमादपुर गांव बूथ नम्बर 72 का मामला पटल पर आ गया. लेकिन ऐसे सैकड़ो बूथ होंगे जहां व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की होगी. ऐसा में आशंका ही नही पूर्ण विश्वास है की इस तरह की धांधली पूरे विधानसभा में हुई होगी. ऐसे में सैयदराजा विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया दोबारा कराया जाना चाहिए।
वहीं वीवीपैड पर्ची के साथ धरने पर बैठने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में एसडीएम सदर अवनीश कुमार मौके पर पहुँच गए. जिसके बाद एसडीएम ने काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग पुनः मतदान कराए जाने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने बजरिये लोगों से फोन पर बात की और भी मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया‚ जिसके बाद लोग माने और धरना समाप्त हुआ।
गौरतलब है कि एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी समेत अन्य सभी विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में धांधली को लेकर मुखर हो गए थे। इस बीच मंगलवार की शाम वाराणसी में दो वाहन से ईवीएम बरामद होने की घटना ने आग में घी डालने का काम किया‚ जिसके बाद चन्दौली में भी वीवीपैड की पर्ची मिलने की घटना ने लोगों में निष्पक्ष चुनाव को लेकर आशंकित कर दिया। बहरहाल इस वीवीपैड पर्ची मिलने की सच्चाई तो जांच के बाद ही पता चल पाएगी. लेकिन इस घटना ने जिले में निर्वाचन आयोग की खूब किरकिरी कराई।
चंदौली तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा मौत
सकलडीहा। पौरा गांव में मंगलवार की देर शाम सात बजे बालू लदी ओवर लोड बोगा ट्रैक्टर ने एक 6 वर्षीय मासूम को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर मासूम की मौत हो गयी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक सहित ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धूत चालक सहित ट्रैक्टर को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीण बोगा ट्रैक्टर संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस पर भड़ास निकाला। इस दौरान मौके पर डीएम एसडीएम को बुलाने की मांग को लेकर शव को रोके रखा है।
पौरा गांव के अभिमन्यु उर्फ मन्नु राजभर की छ: वर्षीय मासूय गली में खेल रही थी। अचानक गली से खेलते सड़क पर आग गयी। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही बालू लदी बोगा ट्रैक्टर टाली चालक मासूम को रौंदते हुए भागने लगी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर ट्राली सहित पकड़ लिया। सूचना मिलते ही नईबाजार चौकी प्रभारी भूपेश चन्द्र कुशवाहा मौके पर पहुंचकर चालक सहित ट्रैक्टर को पकड़ लिया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर आग बबूला रहे। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि चालक और गाड़ी दोनों पकड़ लिया गया है। परिजनों के तहरीर पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
स्ट्रांग रूम के बाहर सतर्क सपाइयों का दिखा पहरा
वाराणसी की घटना के बाद ईवीएम की सुरक्षा को लेकर दिखे गंभीर
Young Writer, चंदौली। वाराणसी समेत सोनभद्र व अन्य ईवीएम को लेकर मचे कोलाहल के बीच मंगलवार की शाम चंदौली के सपाई व अन्य दलों के नेता-कार्यकर्ताओं की भी एकाएक नवीन मंडी समिति स्थल स्थित स्ट्रांग पर जमे नजर आए। यह भीड़ उस वक्त बढ़ी और सतर्क नजर आयी जब लखनऊ में अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर ईवीएम की सुरक्षा के साथ ही प्रशासन की शुचिता पर सवाल खड़े कर दिए। इनके आह्वान पर खासकर सपाइयों ने स्ट्रांग रूम व ईवीएम की व्यक्तिगत घेरेबंदी को मजबूत कर दिया।
चंदौली नवीन मंडी में सपाइयों के साथ मौजूद सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन व प्रदेश के शासन व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है। विधानसभा चुनाव-2022 में आमजन ने अपना जो मत दिया है उसकी शुचिता को बनाए रखने के लिए आज हम सभी यहां इकट्ठा है, ताकि जनता के मतों में समाज विरोधी लोगों व कतिपय अफसरों की सेंधमारी को रोका जा सके। बताया कि मतों की सुरक्षा के लिए चंदौली के सपाई नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं। कहा कि स्ट्रांग रूम के पीछे रास्ते पर अंधेरा है जहां जिला प्रशासन प्रकाश की व्यवस्था करे, ताकि वहां होने वाली गतिविधियों पर हमारी नजर बनी रहे। इसके साथ ही बीच में एक बड़ा एलईडी टीवी लगा दें, जिस पर सभी विधानसभा के स्ट्रांग रूम के दरवाजे का प्रसारण दिखाया जाए। कहा कि जिस तरह से बनारस, सोनभद्र, सुल्तानपुर, बरेली में ईवीएम व बैलेट पेपर मिलने की घटनाओं से जिला प्रशासन पर लोगों का अविश्वास गहरा गया है। कहा कि मतगणना मुकम्मल होने तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहरा देने का काम करेंगे। इस दरम्यान लाइट लेकर सपा कार्यकर्ता सतर्क मोड़ में नजर आए। जब भी कोई वाहन स्ट्रांग रूम के ईद-गिर्द दिखाई देती वहां मौजूद सपा कार्यकर्ता लाइट लेकर उसकी तफ्तीश व जांच-पड़ताल में जुट जा रहे थे। इस अवसर पर महेंद्र यादव माही, इमरान सिद्धकी, राजेश यादव, अरविंद यादव बाबू लाल यादव अर्जुन अग्रहरि, अजय यादव, नंदू राम‚ कुलदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
चंदौलीः संसाधनों व सुविधाओं से लैस हुआ मतगणना स्थल
नवीन मंडी में पूरे दिन चली मतगणना संबंधित तैयारियां
Young Writer, चंदौली। नवीन मंडी स्थल पर होने वाले मतगणना को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना के दौरान स्थल पर संचार कक्ष स्थापित करते हुए एसटीडी युक्त फोन के अलावा फैक्स, कम्प्यूटर, प्रिंटर व इंटरनेट की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। वहीं साफ-सफाई के साथ ही अन्य पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्थाएं रहेगी। इसको लेकर मंगलवार को पूरे दिन तैयारी होती रही। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे व एडीओ पंचायत सदर ब्रजेश सिंह की मौजूदगी में दर्जन भर सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे दिन नवीन मंडी परिसर की साफ-सफाई करायी गई।
वहीं आयोग के निर्देशानुसार संचार कक्ष स्थापित करते हुए मेज, कुर्सी, एसटीडी युक्त फोन, फैक्स, कम्प्यूटर, प्रिंटर व इंटरनेट की सुविधाएं उपलब्ध कराने में कर्मी लगे रहे। मतगणना केंद्रों पर व्यापक भीड़ को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था रहेगी। वहीं मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। मतगणना स्थल पर सिर्फ पास वाले लोग ही प्रवेश कर पायेंगे। मतगणना हाल में केवल मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्वर प्रवेश करेंगे। इनके अलावा निर्वाचन आयोग से प्राधिकृत व्यक्ति निर्वाचन के लिए लगाये गये लोक सेवक कर्मचारी, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी, चुनाव एजेंट और मतगणना अभिकर्ता ही मतगणना स्थल पर प्रवेश कर पायेंगे। वहीं मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।

अरंगी में खुली खिड़की से सो रहे युवक को मारी गोली
Young Writer, कंदवा। सैयदराजा विधानसभा की सियासी अब व्यक्तिगत विवाद का रूप लेती दिख रही है। थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में सोमवार को मतदान के दौरान बूथ पर हुए विवाद के बाद देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कमर के नीचे लगी है। इस घटना से गांव सहित आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घायल को परिजन तत्काल निजी अस्पताल में ले गए। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक अरंगी गांव में सोमवार को मतदान के दौरान वोट देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि सदाबृज बिंद का बेटा जय किशन रात में अपने घर में सोया था, तभी किसी अज्ञात हमलावर ने कमरे की खिड़की से जयकिशन को लक्ष्य कर गोली मार दी, जो उसके कमर में लगी। घटना के बाद हडकंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर खोखा बरामद किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है। फिलहाल घटना को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद घायल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है. मौके पर पुलिस को खाली कारतूस भी मिला है। इस बाबत सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके से सिर्फ खोखा मिला है। घायल का निजी अस्प्ताल में इलाज कराने के बाद को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल सभी पहलुओं पर पुलिस छानबीन की जा रही है।
नई बस्ती में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Young Writer, नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत नई बस्ती क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-3 में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि मृतक का नाम खुशी खरवार 23 वर्षीय जो एक हाथ से दिव्यांग बताई जाती है जिसका मायका जनपद चंदौली स्थित कन्दवा थाना के घोसवा गांव में है जिसकी शादी एक साल पहले हुई थी उसका शव अलीनगर क्षेत्र स्थित उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना के बाद अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। वहीं चर्चाओं के अनुसार विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी।
सैयदराजा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना प्राथमिकताः सुशील सिंह
Young Writer, सैयदराजा। विधानसभा चुनाव-2022 मतदान के साथ ही मुकम्मल हो चुका है। हालांकि नतीजे अभी आने हैं, लेकिन भावी विधायक की भूमिका में खड़े राजनेता जहां चुनावी भाग दौड़ के बाद आराम फरमाते नजर आए। लेकिन इस दरम्यान तक उनसे बातचीत की गयी तो अबकी बार नेताओं ने अपने वादों के प्रति दृढ़ता और गंभीरता को प्रदर्शित किया। जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक अच्छा और उम्दा संकेत माना जा सकता है।

इसी क्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बातचीत में अपने वादों में कुछ कार्यों को अपनी प्राथमिकता के तौर पर गिनाया तो कुछ अपने सरकार की प्राथमिकताओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अपने नए कार्यकाल में वह सर्वप्रथम सैयदराजा विधानसभा को केंद्रीय विद्यालय समर्पित करने की बात कही। उनका यह वादा सैयदराजा विधानसभा में शिक्षा की नींव को निश्चित रूप से मजबूती प्रदान करेगा। इससे स्थानीय लोगों को अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की उम्दा शिक्षा के लिए दूसरे शहर भेजने की अपनी विवशता से निजात मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बहुप्रतिष्ठित धानापुर को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए प्रभावी पहल अपने स्तर से किए जाने की बातों को दोहराया। चूंकि चुनाव बीत चुके हैं ऐसे में इन्हें वादे की श्रेणी से पृथक माना जाएगा। सुशील सिंह ने बिजली, शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी मंशा जाहिर करते हुए किसानों के हित में कृषि विज्ञान अनुंसाधन केंद्र की स्थापना व गंगा कटान का शासन से निदान के लिए प्रयास किए जाने की बातें कही है, जो सैयदराजा के लोगों के लिए सुखद व सुविधाजनक साबित होगा।











