32.4 C
Chandauli
Wednesday, July 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 645

चंदौली माइनर में उतराया मिला युवक का शव, जाने कहा का निवासी


चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव समीप नहर के माइनर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आस पास के ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई

बताते है कि चकिया थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव के समीप ग्रामीण माइनर पर टहलने के लिए गए थे। तभी अचानक ग्रामीणों की नजर माइनर उतराए हुए युवक के शव पर पड़ी ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस की माने तो मृतक की पहचान बरौझी निवासी निरंजन पासवान के रूप में हुई है. घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया।

चंदौली के अफसर नहीं चाहते सरेसर में उतरे खाद की रैकः मनोज सिंह डब्लू

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू बुधवार को सरेसर रैक प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि मौके पर कुल्हडिया स्थित सीमेंट फैक्ट्री के लिए जिप्सम की रैक लगी हुई थी। यह देख उन्होंने जिला प्रशासन व जिले के जनप्रतिनिधियों में जमकर निशाना साधा। सवाल किया कि जब सरेसर में कोयला, जिप्सम, डीजल-पेट्रोल की रैक लग सकती है तो फिर खाद की क्यों नहीं? रैक खराब होने का बहाना बनाना अफसर छोड़ें और खाद की किल्लत को देखते हुए जल्द से जल्द सरेसर में खाद की रैक लगाना सुनिश्चित करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनपद के किसानों के साथ इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व चंदौली के सांसद डा. महेंद्रनाथ से आग्रह किया कि आप सत्ता शासन में लिहाजा किसानों के मर्म को समझते हुए खाद की रैक सरेसर में लगाने की पहल करें, क्योंकि यदि आप नहीं कर पाएंगे तो यह समस्या किसी अन्य के बूते की बात नहीं।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने जिले के प्रशासनिक अफसरों की कार्य प्रणाली को कटघरे में खड़ा किया। बताया कि जिले के अफसर सरेसर में रैक ठीक नहीं होने का बहाना बनाकर खाद की रैक लगने में बाधक बन रहे हैं, जबकि उसी रैक पर कोयला, डीजल-पेट्रोल व जिप्सम आदि की रैक लग रही है। अब सवाल यह है कि जब तमाम चीजों की रैक सरेसर में लग रही है तो वहां खाद की रैक क्यों नहीं लग पा रही है? इस सवाल का जवाब जिले के अफसरों को देना होगा। कहा कि डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सरेसर खाद रैक के लिए 20 लाख रुपये दिए थे, लेकिन वह 20 लाख कहा गया। उन धनराशि से कौन सा काम हुआ पता नहीं। बताया कि वर्तमान में सरेसर रैक प्वाइंट पर शेड आदि का बंदोबस्त भी है। यदि बारिश भी आ जाय तो खाद की रैक उतारने में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन जिले के अफसर अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए किसानों तक खाद पहुंचने में सबसे बड़े बाधक बने हुए हैं। कहा कि पिछली पर जिस ठेकेदार ने खाद की रैक मजदूरों से उतरवाई थी, उसका आज तक भुगतान नहीं किया गया। यदि वजह है कि यहां रैक उतारने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे। विभागीय अफसर इसमें मोनोपोली चला रहे हैं जा पूरी तरह से अनुचित है। आरोप लगाया कि खाद की रैक सरेसर में ना उतरे इसके लिए जिले के अफसर जान-बूझकर अड़चन पैदा कर रहे हैं, जबकि उनका काम समस्या का समाधान ढूंढना होना चाहिए। आरोप लगाया कि चंदौली जिलाधिकारी के साथ जिले के विधायकों को खाद की रैक व किसानों की समस्या से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। यदि ऐसा होता तो आज खाद की समस्या से किसान हाल-परेशान नहीं होता। अंत में उन्होंने चेताया कि यदि जल्द खाद की रैक सरेसर में नहीं लगी तो किसानों से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सरेसर रैक का जायजा लेते सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।
सरेसर रैक का जायजा लेते सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।

श्रद्धांजलिः राजनीति के शिखर पर सदैव प्रकाशमान रहे ‘सत्य प्रकाश’ सोनकर

चकिया के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सोनकर।


Young Writer, चंदौली। जिस व्यक्तित्व के नाम में ‘सत्य’ भी हो और ‘प्रकाश’ भी। ऐसे व्यक्तित्व की जीवनी का ओज व उसका सार कोई भी समझ सकता है। जी हां! यह नाम उसी महान विभूति का है जिसे चंदौली व काशी का एक राजनीतिक चेहरा सत्य प्रकाश सोनकर के नाम से जानता और पहचानता है, जो महामना मदन मोहन मालवीय की बगिया में सशक्त व शानदार विद्यार्थी की तरह पुष्पित व पल्लवित हुए और उसी पावन प्रांगण से छात्र राजनीति में प्रवेश किया। राजनीति में उनकी एंट्री शानदार रही और पहले ही प्रयास में उन्होंने जीत के साथ बीएचयू के छात्र राजनीति में कई रिकार्ड भी स्थापित किए। इसके बाद वह चौधरी चरण सिंह और बाद में चलकर तत्कालिन सपा प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में अपने राजनीतिक जीवन को प्रौढ़ बनाया और जनता के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफल रहे।
उन्होंने स्वच्छ राजनीति को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाया और हार-जीत के उतार चढ़ाव के बीच अपने वादों व इरादों पर पूरी तरह से अडिग रहे। उन्होंने अपने वसूलों से कभी समझौता नहीं किया और विषम हालात में भी समस्याओं के समक्ष चट्टान की तरह डंटे रहे। काशी में जन्म के साथ-साथ शिक्षा-दीक्षा ली। बावजूद इसके उनकी कर्मस्थली सदैव चकिया रही और उन्होंने अपना व्यक्तिगत व राजनीतिक जीवन चकिया विधानसभा की आवाम को समर्पित किया और अंततः 17 दिसंबर 2011 को समाजसेवा करते-करते इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने का गम आज कई लोगों के मन को उदास और आंखों को नम कर जाता है।

इनसेट—
जीत-हार के रोमांच से भरा है पूरा जीवन
चंदौली। चकिया के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सोनकर के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाले तो उन्होंने बीएचयू से बीटेक व एमटेक की पढ़ाई पूरी की। इस दरम्यान उन्होंने वर्ष 1984 में बीएचयू छात्र संघ उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा और शानदार मतों से विजयी हुए। अपनी जीत के साथ ही उन्होंने बीएचयू में किसी दलित-पिछड़े प्रत्याशी की पहली जीत का रिकार्ड भी स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में अपने पांव जमाने शुरू किए। चौधरी चरण सिंह की मजदूर किसान पार्टी से टिकट पाकर वर्ष 1985 में चकिया विधानसभा से चुनाव लड़े और हार गए। इसके बाद 1989 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े और 40 हजा वोटों से जीत दर्ज की। इसके बाद 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई, तब सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सत्यप्रकाश सोनकर के राजनीतिक कौशल को देखते हुए उन्हें सपा यूथ फ्रंटल का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। वह सपा के यूथ फ्रंटल का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनने का गौरव अर्जित करने में सफल रहे। वर्ष 1993 में सपा से उन्हें चकिया सीट पर प्रतिनिधित्व का मौका मिला, लेकिन वह बीजेपी उम्मीवार से मात्र 2100 मतों से पीछे रह गए। वर्ष 1996 में उन्हें सपा ने फिर से टिकट दिया और अबकी बार बसपा उम्मीदवार नंदलाल को 19 हजार मतों से मात देकर एक बार फिर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2002 में भाजपा प्रत्याशी शिवतपस्या से उन्हें दो हजार मत से मात खानी पड़ी। वहीं 2007 में बसपा उम्मीदवार जितेंद्र कुमार ने उन्हें शिकस्त दी। बीमारी के बाद वह अचानक से सक्रिय राजनीति से पृथक हो गए और अंततः उन्होंने अपना नस्वर शरीर त्याग दिया।

इनसेट—-
अपने वादों व इरादों के पक्के थे सत्य प्रकाश
चंदौली। चकिया के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सोनकर के बारे में कहा जाता है कि वह अपने वादों व इरादों के पक्के थे। उन्होंने जनता से जो भी वादों किए उसे पूरा किया वह राजनीतिक लाभ-हानि की परवाह किए बगैर जनसेवा के भाव से राजनीति की और लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने जनता को किए वादों को निभाते हुए मंगरौर पुल को टोल फ्री कराया। इस तरह पुल के टोल का भार जनता की जेब न पड़कर सरकारी खजाने पर पड़ा। फिर भी सपा सरकार ने सत्य प्रकाश सोनकर के वादों को महत्व दिया। ऐसे न जाने कितने अनगिनत कार्य सत्य प्रकाश सोनकर ने अपने जीवन में किए, जिससे लोगों को सहूलियत व सुविधाएं मिलीं।

इनसेट—
दलित-पिछड़ों के उत्थान के हिमायती थे सत्य प्रकाश
चंदौली। सत्य प्रकाश सोनकर दलितों व पिछड़ों के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक नजरिए से उत्थान के पक्षधर थे। उनका मानना था कि बिना शिक्षित व संगठित हुए समाज की मुख्य धारा में जगह बना पाना दलित समाज के लिए मुमकिन नहीं। लिहाजा वह समाज की शिक्षित बनाने के लिए अलग जगाते रहे। उन्होंने अपनी कर्मभूमि चकिया के विकास में अपना सर्वसव झोंक दिया। उनके बारे में लोग आज भी चर्चाओं के दौरान यह कहते हुए सुने जाते हैं कि वह सत्य व निष्ठा के प्रतिबिम्ब रहे। ऐसे नेता सदियों में मिलते हैं जो जाते-जाते सबको रुला जाते हैं। आज उनके कार्य व जनता के प्रति उनके लगाव का ही परिणाम है कि लोग पूरी शिद्दत व आस्था के साथ सत्य प्रकाश सोनकर को याद करते हैं।

सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडे की पहल पे जल्द मिलेगी धान के कटोरे को उर्वरक की खेप

Young Writer, चंदौली। जनपद में चल रही खाद की समस्या का केंद्रीय भारी उद्‍योग मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय किसानों की इस समस्या को स्वतः संज्ञान लेकर ज़िलाधिकारी चंदौली तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चंदौली जनपद को खाद आपूर्ति किए जाने को लेकर सम्यक् जानकारी ली। साथ ही भारत सरकार में रसायन एवं उर्वरक विभाग के उच्च अधिकारी जतिन चोपड़ा डायरेक्टर मूवमेंट से बात करके समस्याके समाधान की पहल की। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली संसदीय क्षेत्र में डीएपी की किल्लत से गेहूं फसल उत्पादन तथा किसानों की आमदनी पर सम्भावित प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए उन्होंने खाद आपूर्ति को लेकर सजगता करते हुए तत्काल खाद आपूर्ति की समस्या का निदान करने का आग्रह किया ।  जतिन चोपड़ा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए खाद की एक रैक  वाराणसी के लिए रवाना कर दी जो शिवपुर उतरेगी।इसमें से चन्दौली के लिए भी खाद आपूर्ति की जायेगी तथा दो स्पेशल रैक खाद की जनपद चन्दौली के लिए रवानगी उन्होंने सुनिश्चित करायी जो अत्यंत शीघ्र चन्दौली पहुँचेगी।  डॉ० पाण्डेय ने चन्दौली संसदीय क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया है कि अपने संसदीय क्षेत्र में खाद आपूर्ति की समस्या नही आने देंगे। रवी फसल के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध रहेगी।

चंदौली किशोरी के साथ छेड़खानी करने पर दोषी को चार वर्ष की कारावास

चंदौली न्यायालय- Young Writer
चंदौली न्यायालय परिसर का गेट।

चंदौली। स्पेशल जज पास्को राजेंद्र प्रसाद की अदालत में मंगलवार को छेड़खानी के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान पास्को एक्ट में दोषी पाते हुए न्यायाधीश ने आरोपी को चार वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सात हजार रुपया जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि अदा न करने पर छह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से अधिवक्ता शमशेर बहादुर सिंह ने तर्क प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2016 को पीड़ित किशोरी पीड़िता के भाई ने घनश्याम प्रजापति के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर सैयदराजा थाने में दी थी। आरोप लगाया कि उसकी बहन बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में बुरी नजर से मुहल्ले का घनश्याम प्रजापति बुरी नजर से उसका हाथ पकड़ लिया। वहीं इसके पूर्व भी वह कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसकी सुनवाई स्पेशल जज पास्को के कोर्ट में हुई। उन्होंने आरोपी को साल वर्ष की सजा से दंडित किया।

चंदौली चर्चित तेल माफिया की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क, टैंकरों से डीजल पेट्रोल की चोरी में रहा संलिप्त

चंदौली योगी राज में गुंडे अपराधियों की शामत आई है । पुलिस व प्रशासन का डंडा मंगलवार को अलीनगर के चर्चित तेल माफिया पर चला । जिलाधिकारी संजीव सिंह ने तेल माफिया की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है । इसके अनुपालन में पुलिस व प्रशासनिक टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची और आरोपित के 38 लाख के भूखंड पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए बोर्ड लगवा दिया । मुनादी भी कराई गई । आरोपित गिरोहबंद अपराध में संलिप्त रहा । उसके खिलाफ अलीनगर थाने में तेल चोरी के मुकदमे दर्ज हैं । कार्रवाई से खलबली मची है ।
मोहम्मद इस्तेहार अलीनगर स्थित तेल डिपो में आने वाले टैंकरों से डीजल , पेट्रोल की चोरी में संलिप्त रहा । उसके खिलाफ अलीनगर थाना में लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं । जिलाधिकारी ने तेल माफिया के भूखंड व टैंकर को कुर्क करने का आदेश दिया है । इसके अनुपालन में मंगलवार को सदर तहसीलदार सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने 38 लाख के भूखंड को सील कर कुर्की का बोर्ड लगा दिया । वहीं 10 टैंकरों का पता लगाया जा रहा है । जल्द ही इसे भी कुर्क कर लिया जाएगा । तहसीलदार ने बताया कि तेल माफिया ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी । इसलिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है । 38 लाख के भूखंड को कुर्क करते हुए बोर्ड लगा दिया गया है । जल्द ही वाहन भी कुर्क कर लिए जाएंगे । जांच अधिकारी और मुगलसराय इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा ने बताया कि तेल माफिया के टैंकर व अन्य संपत्ति का पता लगाया जा रहा है । उसे भी कुर्क किया जाएगा ।

सकलडीहा के नाराज अधिवक्ताओं ने सीएम को लिखा खत

Young Writer, सकलडीहा। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के रवैये से नाराज चल रहे अधिवक्ताओं में काफी उबाल है। मंगलवार को संयुक्त बार की ओर से तहसील प्रशासन की तानाशाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की कराने की मांग की। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मामले का पटाक्षेप नहीं किये जाने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दिया।
संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन की रवैया के कारण आम जनता परेशान है। भूमि विवादों के निस्तारण तो दूर न्यायालयों के लम्बीत मामलों का निस्तारण में रूचि नही दिखाया जा रहा है। बार अध्यक्ष राजकुमार सिंह और महामंत्री अजय रंजन ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा आम जनता से अपशब्दों के साथ व्यवहार किया जाता है। अधिवक्ता आम जनता को न्याय दिलाने के लिये आता है, लेकिन अधिवक्ताओं की अधिकारी बात सुनना तो दूर उपेक्षा और अपमान किया जाता है। पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार सिंह और पूर्व महामंत्री नितिन तिवारी ने आरोप लगाया कि तहसीलदार लेखपालों के साथ गोल गिरोह बनाकर अधिवक्ताओं के खिलाफ खड़ा करने की साजिश रच रही है। यही नही नायब तहसीलदार द्वारा अधिवक्ताओं को एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराये जाने की धमकी दी जाती है। ऐसे में आम जनता का हित तो दूर बार और ब्रेंच का सामांज्य पूर्ण रूप से अनियंत्रण में हो गया है। तहसील में खुलेआम अधिकारी की ओर से भ्रष्टाचार का बढ़ावा दिया जा रहा है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में अधिकारियों के कार्यालय के बाहर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जिलास्तरीय द्वारा मामला का शीध्र समाधान नही होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में सुरेन्द्रकांत मिश्रा, राजगोपाल सिंह, जगदीश, शिवाजी, जयप्रकाश ओझा, जशवंत सिंह, सुरेश सिंह यादव उमाशंकर, सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह, अभय मौर्या, रामकीर्तन सिंह, क्षमाशंकर पाठक, प्रभु पाठक, दिनेश सिंह, अतुल तिवारी, आलोक पाठक, जयप्रकाश, रामराज यादव, अनिल कुमार, नरसिंह, अखिलेश तिवारी, बृजेश पाल, रमाकांत पांडेय मौजूद रहे।

चंदौली के विक्रेता बिना पॉश मशीन के किसानों को ना बेचें खादः सीडीओ

Young Writer, चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार को जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान इफको के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने उर्वरक उपलब्धता और वितरण में पूरी तरह से सावधानी बरतने की विक्रेताओं को हिदायत दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे वितरणों के नैनो यूरिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किसानों के बीच करने व उन्हें जागरूक करते के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने सहकारी सचिवों का आह्वान किया किसानों तक नयी तकनीक पहुंचाने में सहायक बने। कहा कि किसान नवीनतम कृषि तकनीकी से लैस होगा तो पैदावार बढ़ेगी और इसके साथ ही कृषि सेक्टर को मजबूती प्रदान होगा। अंत में उन्होंने उर्वरक वितरकों को हिदायत दी कि बिना पॉश मशीन के किसानों में उर्वरक बिक्री ना करें, अन्यथा आपकी खाद की सप्लाई रोक दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने कहा कि उर्वरक को निर्धारित दर पर बेचें और दुकान पर स्टाक रजिस्टर को मेंटेन रखें। उन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग से होने वाली बचत व उसके लाभ के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को राजेश कुमार ने कम्पनी के उत्पाद व उससे किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस अवसर पर एआर कोआपरेटिव अजय मौर्या, एडीसीओ विनोद दुबे आदि उपस्थित रहे।

हाथरस कांड से विश्व पटल पर धुमिल हुई यूपी की छविः चंद्रशेखर यादव


चंदौली। हाथरस कांड की पहली बरसी पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव की मौजूदगी में सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस घटना को भाजपा की नाकामी बताया। कहा कि महिला सुरक्षा के दावे के साथ सत्ता में लौटी भाजपा ने वादाखिलाफी की है। सरकार गुण्डे, माफियाओं व अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। जबकि पीड़ित व फरियादियों को प्रताड़ित करने का नया चलन भाजपा सरकार में देखने को मिला। हाथरस की घटना ने यूपी की छवि को विश्व पटल पर खराब किया। घटना के बाद जिस तरह से पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ अमानवीय कृत्य किया उसे प्रदेश व देश की जनता कभी नहीं भुलेगी। अंत में सभी सपाइयों ने दो मिनट का मौन रखकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चंद्रभानु यादव, सुदामा यादव, चंद्रशेखर यादव, विरेंद्र यादव प्रधान, महेंद्र माही आदि उपस्थित रहे।

चंदौली से सटे जगदीशसराय गांव में सयुस महासचिव दिलीप पासवान के नेतृत्व में दलित समाज के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध व अत्याचार बढ़ा है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हाथरस जैसे घटनाओं पर पर्दा डालने का काम किया है‚ जबकि इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने पर सरकार का फोकस होना चाहिए।

चंदौली में बदमाश बेखौफ,असलहे की नोक लूटी स्कोर्पियो

Young Writer, चंदौली। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है.अलीनगर थाना क्षेत्र में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। जनपद में आए दिन लूट और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही है‚ जिससे आम लोगों में खौफ व दहशत का माहौल कायम है। सोमवार की देर रात अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप असलहे से आतंकित कर नेशनल हाईवे पर सफेद अपाची बाइक सवार बदमाशों ने स्कार्पियो चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने अलीनगर थाने में तहरीर दी‚ फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी कमलेश यादव सोमवार की शाम बारातियों को लेकर अपनी स्कॉर्पियो से वाराणसी के छित्तूपुर गया था‚ जहां से बारातियों को छोड़कर रात करीब दो बजे लौट रहा था। गोधना गांव के समीप स्कॉर्पियो पहुंची ही थी कि बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो रोक लिया। वहीं असलहे से गाड़ी का सीसा तोड़कर कमलेश यादव को मारपीट कर घायल कर उसे वाहन से नीचे उतार दिए। साथ ही स्कॉर्पियो लेकर बदमाश फरार हो गए। भुक्तभोगी कमलेश यादव ने रात में ही बदहवास स्थिति में अलीनगर थाने पहुंचा‚ जहां उसने पुलिस को लूट के बाबत तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

Chandauli
overcast clouds
32.4 ° C
32.4 °
32.4 °
56 %
5.8kmh
100 %
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights