चंदौली – मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के परमार कटरा के समीप अचानक ड्राई क्लीनिंग सेंटर में आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई. दुकान में रखे ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास में जुटी थी. बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के परमार कटरा के सामने ड्राई क्लीनिंग सेंटर से राहगीरों ने धुआं निकलता देखा. इस बीच ड्राई क्लिनिंग सेंटर में रखा ऑक्सीजन गैस के दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गए. जिसके बाद आग ने बिकराल रूप पकड़ लिया. घटना की जानकारी होते ही मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर खाक हो चुका था.
वहीं घटना के संबंध में मुग़लसराय कोतवाल ने बताया कि घटना के बाद से आग पर काबू कर लिया गया है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस सम्बंध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.
Young Writer, चंदौली। मुस्लिम मतदाता जिसे भाईचारे के संधि शब्द ‘चारे’ के रूप में इस्तेमाल करने के आरोप लगभग सभी राजनीतिक दलों पर लगे। मुस्लिम मतदाता भी लगातार हो रही अपनी उपेक्षा, उन्थान के झूठे दिखावे व दिलासे से अब उबते दिख रहे हैं। लिहाजा अब वे डर कर नहीं, बल्कि अपनी भागीदारी राजनीति में सुनिश्चित कराने के लिए वोट करने के मूड व मिजाज में नजर आ रहे हैं। अबकी बार चुनाव के ठीक पहले मुस्लिम मतदाताओं के इस बदलाव में भारतीय जनता पार्टी सहायक व सहभागी बनती दिख रही है। अमूमन यह आरोप लगते हैं कि भाजपा को मुस्लिम मतदाताओं के मत नहीं चाहिए। वह मात्र उन्हें निशाने पर रखकर अपनी राजनीतिक को कायम किए हुए है, लेकिन बीते बुधवार को मुगलसराय में आयोजित भाजपा के स्वागत एवं सम्मान समारोह में ऐसा कुछ घटा, जो इस आरोप को झुठलाने के लिए पर्याप्त हो सकता है। जी हां! बुलंदशहर के भाजपा सांसद भोला सिंह ने अपने दौरे का कीमती समय स्थानीय मुस्लिम महिला कार्यकर्ताओं व नेताओं को दिया। इस दौरान प्रदेश की योगी व देश की मोदी सरकार के कार्यों व योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही नकाब व भगवा गमछा धारण की मुस्लिम महिलाएं ने मोदी व योगी के समर्थन में नारे भी बुलंद किए।
इस दौरान बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह का कहना था कि देश की जनता, देश बचाने वालों के साथ है। देश को सरदार वल्लभ भाई पटेल के एकता के संदेश को अमल में लाकर ही मजबूती के सूत्र में बांधे रखा जा सकता है। वह अपने संक्षिप्त अभिभाषण में भाईचारे व एकता की बात कह गए। उनका यह संदेश बड़ा था। साथ ही भाजपा के मुस्लिम नेताओं संग वक्त साझा कर उन्होंने यह भी बताने का काम किया कि भाजपा को मुस्लिम व मुस्लिम मतदाताओं से कोई परहेज नहीं है। वह भी भाजपा से जुड़कर संगठन, देश, सरकार व खुद को सशक्त बनाने की पहल कर सकते हैं। भाजपा ऐसी सोच रखने वाले एक-एक मुस्लिम नेताओं, कार्यकर्ताओं व मुस्लिम मतदाताओं का खुले मन से स्वागत करती है। देश के संविधान व सरकार में आस्था रखने वाला हरएक नागरिक भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि वह अपने कार्य एवं व्यवहार से देश को मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाला है।
भाजपा ने हमेशा विकास व जनकल्याण की राजनीति की है, जिसे विरोधी दलों द्वारा गलत तरीके से प्र्रस्तुत कर जनता में भ्रम पैदा किया और उन्हें आज तक धोखे में रखा। मुस्लिम मतदाताओं के साथ भी ऐसा ही किया गया। उन्हें भाजपा का डर दिखाकर उनके वोट में सेंधमारी की गई और सत्ता हासिल कर भ्रष्टाचार किया और देश व प्रदेश का बेड़ा गर्क किया। गैरभाजपा दलों ने हमेशा मुस्लिम को डराकर वोट हथियाने का काम किया है। लेकिन मुस्लिमों के कल्याण की दिशा में किसी भी राजनीतिक दल में कोई पहल नहीं की। यही वजह है कि आज शिक्षा व नौकरी के मामले में मुस्लिम समाज तेजी से पीछे होता जा रहा है जिस मुस्लिम समाज की देश की आजादी में अहम भागीदारी रही। आज वह अपने डर के कारण समाज की मुख्य धारा से कटता जा रहा है। आज भी मुस्लिम बाहुल्य आबादी को जान-बूझकर विकास से दूर रखा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके अंदर कायम डर को बरकरार रखा जाय। आह्वान किया कि मुस्लिम मतदाता अबकी बार अपने डर के दायरे से बाहर निकलें। निर्भिक, निडर व निष्पक्ष होकर बिना किसी डर के लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने और प्रदेश में एक सशक्त सरकार की स्थापना में अपना अहम योगदान दें, ताकि आगे आने वाली सरकार मुस्लिम समाज के शिक्षा-दीक्षा व कल्याण की योजनाओं को जमीनी रूप देकर उन्हें उचित राजनीतिक व आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करे, जिसके लिए मुस्लिम समाज लम्बे असरे से जद्दोजहद करता आया। भरोसा दिया कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। इससे मुस्लिम समाज व मतदाता बिल्कुल पृथक नहीं है।
इनसेट—- विधानसभा चुनाव से पहले दे गए बड़ा संदेश चंदौली। सूबे के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह उर्फ भोला सोनकर जनपद के मुगलसराय यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अपने स्वागत समारोह में एक बड़ा संदेश दे गए। उन्होंने अपने परंपरागत वोटों को बांधे रखने के साथ-साथ मुस्लिम मतदाताओं को साथ आने का न्यौता दिया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बड़ा संदेश था क्योंकि अनुमानित आंकड़े के मुताबिक मुगलसराय विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 70 हजार के पार है, जो किसी भी पार्टी के किसी भी प्रत्याशी के जीत-हार को तय करने के लिए अकेले सक्षम है। यही वजह है कि बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने अपने छोटे कार्यक्रम में मुस्लिम मतदाताओं को साधा और उन्हें विश्वास में लेने की पहल की। सर्वविदित है कि मुगलसराय विधानसभा ऐसी विधानसभा है जहां भाजपा में मुस्लिम नेताओं व कार्यकर्ताओं की संख्या भी ठीकठाक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह।
मुस्लिम समाज भाजपा के लिए महत्वपूर्णः अभिमन्यु चंदौली। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। भाजपा सरकार कोई योजना किसी जाति या वर्ग विशेष के लिए नहीं चलाती। मुस्लिम समाज भी सामान्य जन की तरह भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुस्लिम समाज में भी पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी लोग हैं जो अब इन चीजों से उबर रहे हैं। आगे आने वाले चुनावों में मुस्लिम समाज का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है, जिसमें इजाफे की पूरी उम्मीद है। कहा कि राजनीतिक दलों भ्रम, छलावा व बहकावे में न आकर जमीनी हकीकत से रूबरू हों और अपने वोट का इस्तेमाल खुद की भलाई व देश के विकास के लिए करें।
Young Writer, नौगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत ग्राम्या संस्थान की ओर से बुधवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। नौगढ़ थाने से बाजार तक तक मोमबत्ती जुलूस निकाला, जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह एवं संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने संयुक्त रूप सेे किया जुलूस निकाला और बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि विश्व एड्स दिवस है जिसके प्रति हम सभी को जागरूक होना होगा। साथ ही महिला पुरुष के नाम पर लड़की लड़का के नाम पर किसी धर्म के नाम पर जाति के नाम पर क्षेत्र के नाम पर किसी में भेदभाव नहीं होना चाहिए। महिलाओं पर हो रहे शोषण और हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं पर होने वाली हिंसा बंद हो उनको भी सम्मान के नजरिए से देखा जाए लड़की लड़का में भेदभाव को खत्म करना। सरकार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 लाया गया, लेकिन उसका सही तरीके से अनुपालन नहीं हो रहा है। सुरेंद्र ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली, पपेट शो, बैठक, गोष्टी, मोमबत्ती जुलूस, आदि गतिविधियों के माध्यम से महिला हिंसा पर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रैली में लालतापुर, बसौली, डुमरिया, झुमरिया, मझगावां, गोलाबाद, देवरा,ठटवां,अमदहां आदि गांव से सर्वेश, चांदनी, प्रीति, अंजू, आंचल, अंजलि ज्योति सुनीता कंचन पंकज, मोहित, सचिन, लालू एवं संस्थान से नीतू त्रिभुवन रामविलास, सुनील, मन्न,ू रिंकू, मंजू आदि लोग शामिल रहे।
चंदौली ओवरब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित 23 मुद्दों को रखा
Young Writer, चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्रनाथ जनहित को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने बुधवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रेलवे से जुड़े 23 विषयों को रेल मंत्री के समक्ष रखा। साथ ही जनता की सुविधाओं के मद्देनजर उन विषय वस्तुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उसे अमल में लाने जाने की गुजारिश की। उन्होंने लोहता के साथ-साथ चंदौली ओवरब्रिज का ममाला भी उठाया। कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माणाधीन हिस्से का कार्य मंदगति से चल रहा है जिसे गति देते हुए पूर्ण किया जाना जनहित में आवश्यक है। उक्त परियोजनाएं 25 दिसंबर तक पूर्ण कर ली जाय ताकि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इन्हें लोक समर्पित किया जा सके। उन्होंने भैसोर में अंडर पास निर्माण, दीनदयाल जंक्शन से चंदौली जाने वाले रोड पर बने लोहे के पुल के चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण के मुद्दे को भी अपनी बातचीत में रखा। साथ ही वाराणसी, भदोही रेल मार्ग पर गेट संख्या 4 से 5 के मध्य बन रहे 15 फीट चौड़े सम्पर्क मार्ग के निर्माण की जद में आ रहे गांवों को उजड़ने से बचाने के लिए वैकल्पिक योजना का प्रस्ताव भी रखा। इसके साथ ही चंदौली सांसद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मध्य व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर फूट ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र कराने की आवश्यकता जताई। साथ ही चंदौली में कुचमन, भोजापुर व वाराणसी के कादीपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का विशेष आग्रह रेलमंत्री से किया। इसके साथ ही डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने एकात्मता एकसप्रेस के प्रतिदिन संचालन, चंदौली स्टेशन पर लुधियाना-धनबाद एक्सप्रेस, रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस व बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के ठहराव की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा सैयदराजा स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस व रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस टेªेन के ठहराव को जनहित बताया। सकलडीहा-धीना स्टेशन पर फारक्का एक्सप्रेस व अपर इंडिया एक्सप्रेस का ठहराव, अधूत भगवान राम पड़ाव हाल्ट पर पैंसेजर ट्रेन व डीएमयू का ठहराव सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने अन्य रेलवे स्टेशनों पर जनहित को ध्यान में रखते हुए कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए रेलमंत्री ने सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक सकारात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया। वहीं कुछ विषयों पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड तथा उनकी टीम ने तकनीकी समस्या रखी, लेकिन सांसद चंदौली के पुनः आग्रह देने पर सर्वे कराकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।
Young Writer, चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत बुधवार को दर्जी, हलवाई, लोहार व बढ़ई ट्रेड के प्रशिक्षण का शुभारंभ उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों में पाठ्य सामग्री, टोपी आदि का वितरण किया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की बारीकियों से अवगत कराया। वहीं शासन-प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले सहयोग की भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत परम्परागत कारीगारों को ट्रेनिंग देकर कुशल बनाने का काम कर रही है। छह दिवसीय प्रशिक्षण के जरिए कारीगरों के कौशल को निखारा जाएगा, ताकि वे अपनी उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार कर सकें। साथ ही उत्पाद के सापेक्ष उचित मूल्य के अर्जित करने के लिए बाजार से सीधे जोडने की भी कवायद होगी, ताकि उन्हें लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण पूर्ण व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र तथा सरकार द्वारा ट्रेडवार टूल किट प्रदान किया जायेगा, जिससे परम्परागत कारीगरों की आर्थिक स्थिति में सुधार आए। बताया कि व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुद्रा ऋण आदि का लाभ प्रशिक्षण प्राप्त कारीगर ले सकते हैं। यूपिको के जिला समन्यवक रामचन्द्र ने बताया कि अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा तकनीकी, सैद्वान्तिक, व्यवहारिक प्रशिक्षण अभ्यर्थियों को प्रदान किया जाएगा। उन्हें अपने व्यवसाय को आधुनिक बनाने के लिए वित्तीय लेखा-जोखा तथा उद्यम रजिस्टेªशन की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर राममनोहर, श्रीकान्त, हरे राम, ज्योति, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, सना आदि की उपस्थित रहे।
Young Writer, चंदौली। जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान प्रदेश सचिव रामकृष्ण प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव कन्हैया सिंह कुशवाहा ने छह दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी गिरधारी लाल मौर्य ने बताया कि पार्टी छह दिसंबर को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाने जा रही है। उक्त अवसर पर बाइक जुलूस निकालकर बाबा साहब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय समाज को संविधान के रूप में मजबूत आधार दिया है, ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रहें और वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कहा कि जन अधिकार पार्टी बाबा साहब डा. भीमराव के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी का उद्देश्य है कि पिछड़ों व दलितों के अधिकारों का संरक्षण हो और उन्हें उचित राजनीतिक भागीदारी मिले। बैठक में जिला महासचिव भोलानाथ विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, चंद्रशेखर मौर्य, अजीत कुशवाहा, सौरभ मौर्य, रामभजन मौर्य, भन्ते कल्याण प्रदीप मौर्य, अवधेश मौर्य, हीरामन पाल आदि उपस्थित रहे।
आधार कार्ड व पैन कार्ड के जरिए धनी ऐप से लेते थे लोन चंदौली। सदर कोतवाली व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का फंडाफोड किया। इस पुलिसिया कार्यवाही में गिरोह का सहगना समेत कुल छह साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़े। जिनके पास से ठगी का करीब एक लाख रुपये नकद समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला लैपटाप, मोबाइल, एटीएम व अन्य उपकरण बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक साइबर ठग आधार व पैन कार्ड कार्ड का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच में जुटी है। उक्त मामले का एएसपी सुखराम भारती ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया है। एएसपी ने बताया कि पिछले दिनों एक व्यक्ति ने धनी ऐप के जरिये 10 हजार रुपये लोन के फर्जीवाड़े की शिकायत की। पीड़ित द्वारा बताया गया कि उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड का इस्तेमाल करके किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे व मेरे पुत्र के नाम पर धनी ऐप से लोन लेकर गबन कर लिया है। इस बात जब बैंक की तरफ से उन्हें रिकवरी के लिए नोटिस भेजा तो इसकी जानकारी पीड़ित को हुई। जबकि उसने किसी प्रकार का कोई लोन नहीं लिया है। इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल ने की गिरोह द्वारा साइबर ठगी का मामला पटल पर आया। पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में एक सदस्य फाइनेंसियल एडवाइजर भी शामिल है, जो लोगो के काम कराने के नाम उन्हे विश्वास मे लेकर उनका आधार कार्ड व पैन कार्ड ले लेता था। इसके अलावा गैंग के सरगना और वाराणसी में ओला संचालक दिलीप सिंह भी ओला में लगे वाहनों के मालिक व चालकों के आधार व पैन का डाटा उपलब्ध कराता है, जिसका इस्तेमाल लोन स्वीकृत कराकर, धनी वालेट में प्राप्त लोन को यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। पुलिस ने इनके पास से 94920 रुपये नकद, 13 पासबुक, 3 वोटर कार्ड, 20 मोबाइल, 16 चेकबुक, 10 पैन कार्ड, 35 सिम कार्ड 35, 42 डेबिट कार्ड, 36 आधार कार्ड, 9 ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटाप, पेटीएम मशीन, गूगल पे क्यूआर कोड बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तांे में दिलीप सिंह, धीरज कुमार, नारायण कुशवाहा, राहुल सिंह, अजीत कुमार मौर्य, प्रांजल पाण्डेय शामिल है।
चहनियां (सं0)- अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण की चर्चा ने पुनः जोर पकड़ लिया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बुधवार को कीनाराम मठ का निरीक्षण किया । रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में कीनाराम जन्मोस्त्व -महोत्सव में 2019 में मुख्यमंत्री शिरकत किये थे । जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मठ के सुंदरीकरण के लिए 225 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण की घोषणा किये थे । लॉकडाउन के कारण मठ का विकास रुक गया था । दो वर्ष बाद पुनः मठ के सुंदरीकरण की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है । मुख्यमंत्री के आने की संभावना की भी चर्चा होने लगी है । सम्भावना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल पूरे प्रशासनिक टीम के साथ मठ परिसर,इंटर कालेज खेल मैदान का निरीक्षण किया । किनाराम जन्मोत्सव के संयोजक अजीत सिंह व प्रवन्धक मेजर अशोक सिंह से जानकारी ली । वही संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन हो सकता है । सम्भावना है कि वे इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे । कुछ दिन पूर्व साढ़े अठारह करोड़ रुपया पास भी हो गया है । इस दौरान एडिशनल एसपी चिरंजीवी मुखर्जी,एसडीएम अजय मिश्रा,क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह, बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, लोकनाथमहाविद्यालय के प्रवन्धक धनंजय सिंह, मेजर अशोक सिंह,पंकज पाण्डेय, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे ।
चहनियां अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण की चर्चा ने पुनः जोर पकड़ लिया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बुधवार को कीनाराम मठ का निरीक्षण किया । रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में कीनाराम जन्मोस्त्व -महोत्सव में 2019 में मुख्यमंत्री शिरकत किये थे । जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मठ के सुंदरीकरण के लिए 225 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण की घोषणा किये थे । लॉकडाउन के कारण मठ का विकास रुक गया था । दो वर्ष बाद पुनः मठ के सुंदरीकरण की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है । मुख्यमंत्री के आने की संभावना की भी चर्चा होने लगी है । सम्भावना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल पूरे प्रशासनिक टीम के साथ मठ परिसर,इंटर कालेज खेल मैदान का निरीक्षण किया । किनाराम जन्मोत्सव के संयोजक अजीत सिंह व प्रवन्धक मेजर अशोक सिंह से जानकारी ली । वही संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन हो सकता है । सम्भावना है कि वे इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे । कुछ दिन पूर्व साढ़े अठारह करोड़ रुपया पास भी हो गया है । इस दौरान एडिशनल एसपी चिरंजीवी मुखर्जी,एसडीएम अजय मिश्रा,क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह, बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, लोकनाथमहाविद्यालय के प्रवन्धक धनंजय सिंह, मेजर अशोक सिंह,पंकज पाण्डेय, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे ।
कमालपुर चंदौली अन्नदाताओं को जरूरत के समय सरकार द्वारा कभी खाद ,बीज व पानी नही मुहैया कराया जाता है।जिससे किसान परेशान होते है।इस समय किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल लगाने को परेशान हैं।वही सरकार द्वारा किसानों सहकारी समितियों पर उपलब्ध कराने वाली रसायनिक खाद नही मिल रही।सहकारी समितियों के साथ बाजारों से भी रसायनिक खाद को किल्लत हो रही जिसका भरपूर फायदा व्यापारी उठ रहे है।उनके कीर्ती से किसानों का शोषण हो रहा है।व्यापारी किसानों को निर्धारित मूल्य से ज्यादा मूल्य लेकर खाद बेच रहे है।जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।समाजवादी पार्टी के युवा नेता जगमेंद्र यादव ,त्रिभुवन यादव,पंचम यादव ,गुरूपरकाश सिंह सहित अन्य का कहना है कि भाजपा सरकार मुह से किसानों की आय रोज दुगुना करने का नाटक करती है।हकीकत कुछ कुछ और है ।किसानों ने चेताया कि गेहूं की बुवाई में रसायनिक खाद अति आवश्यक है समय पर खाद नही मिली तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।क्या कहते है अधिकारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सजीव सिंह ने बताया की जनपद में ही खाद की किल्लत है।खाद की रैक आने वाली है।रैक आते ही सभी समितियों पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
Young Writer, कमालपुर। सरकार द्वारा खेती-किसानी के सीजन में कभी खाद, बीज व पानी नहीं मुहैया करा पाती, जिससे जिले के किसान परेशान होते है। इस समय किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल लगाने को परेशान हैं। वही सरकार द्वारा किसानों सहकारी समितियों पर उपलब्ध कराने वाली रसायनिक खाद नहीं मिल रही। इस कारण जहां किसान हाल-परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सहकारी समितियों के साथ बाजारों से भी रसायनिक खाद को किल्लत हो रही जिसका भरपूर फायदा व्यापारी उठ रहे है। विदित हो कि इन दिनों कमालपुर इलाके में खाद की किल्लत बनी हुई है सहकारी समितियों पर उर्वरक की उपलब्ध ना के बराबर है, जिससे गेहूं की बोआई की तैयारी में जुटे किसान चिंतित व परेशान है। दूसरी ओर खाद की किल्लत के बीच निची उर्वरक केंद्रों पर ऊंचे दर पर खाद की बिक्री कर मुनाफा कमा रहे है। उनके इस कृत्य से किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। व्यापारी किसानों को निर्धारित मूल्य से ज्यादा मूल्य लेकर खाद बेच रहे है, जिससे किसानों की जेब पर बोझ पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता जगमेंद्र यादव, त्रिभुवन यादव, पंचम यादव, गुरु प्रकाश सिंह सहित अन्य का कहना है कि भाजपा सरकार मुह से किसानों की आय रोज दोगुना करने का नाटक करती है। जब की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। किसानों ने चेताया कि गेहूं की बुआई के समय रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो किसान शासन-प्रशासन के खिलाफ लामबंद होने का काम करेंगे। समय पर खाद नहीं मिली तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सजीव सिंह ने बताया कि जनपद में ही खाद की किल्लत है। खाद की रैक आने वाली है। रैक आते ही सभी समितियों पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।