34.2 C
Chandauli
Wednesday, July 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 643

चंदौली बालू लदी ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर चिकित्सकों ने किया रेफर

कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर काली मन्दिर के समीप शुक्रवार को बालू लदी ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया इससे दोनों बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना स्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को धानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बताते है कि बिहार प्रान्त के दुर्गावती थाना अन्तर्गत दिलखिली गांव निवासी भोला पुत्र सूरज 42वर्ष, वीरेन्द्र पुत्र विक्रमा 40वर्ष अपने ससुराल सकलडीहा थाना क्षेत्र के रानेपुर गांव से लौट कर बिहार प्रान्त स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही स्वराज 744 बिना नम्बर प्लेट की ट्रैक्टर ने जोर दार टक्कर मार दी। जिससे जिससे भोला व वीरेन्द्र घायल हो गए। जबकि भोला की हालात गम्भीर बताई जाती है। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष धीना अजीत कुमार सिंह, चौंकी कमालपुर के पुलिस कर्मी हरिनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद, घूराराम,112नम्बर, पैंथर दस्ता मौके पर पहुंच कर घायलों को एम्बुलेंस बुलावकर धानापुर अस्पताल भिजवाया। वही सफेद बालू लदे ट्रेक्टर को  पुलिस थाने ले आई। हालात गम्भीर देख घायलों को धानापुर के चिकित्सकों द्वारा चंदौली के लिए रेफर कर दिया गया।

चंदौली नगर में महिला चोरो का गैंग सक्रिय, वृद्ध का 80 हज़ार ले कर भाग रही महिला को लोगो ने दबोचा

चंदौली मुख्यालय स्थिति नगर के इलिया मोड़ के समीप शुक्रवार को दो महिलाओं ने एक वृद्ध का झोला ले कर भागने लगी वृद्ध के चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोगो ने तत्काल बाइक से दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेनुवाट गांव निवासी फ़त्तू राम बैक से अपना 80 हज़ार पैसा निकाल कर घर जा रहे थे।लेकिन जैसे ही वो इलिया मोड़ के समीप पहुचे की दो महिला फ़त्तू राम का पैसे से भरा झोला ले कर भागने लगी महिलाओं को भागता देख चीखना चिल्लाना शुरू कर दिए आस पास के लोगो ने तत्काल बाइक से दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची 112 पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ कर थाने ले आगी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

चंदौली बेटी को फंदे से लटकता देख बेसुध हुआ किसान, जाने बेटी ने क्यों दी जान

चंदौली। बबुरी थाना अंतर्गत क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया दिहुलिया गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवती की लाश घर में फांसी पर लटकी हुई मिली है। पूरे गांव में सनसनी मच गयी। और लोगो की बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना पर पहुची बबुरी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

बताते है कि बबुरी क्षेत्र के दिहुलिया निवासी शारदा जो पेसे से किसान है। हर दिन की तरह अपने खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनकी 20 वर्षीय पुत्री सरिता घर में अकेली थी। तभी अज्ञात कारण से उसने अपनी घर मे ही फाँसी लगाकर जान दे दी। आस पास के लोगो ने जब फांसी के फंदे पर युवती का लटकता शव देखा तो तत्काल पड़ोसियों ने खेतों में काम कर रहे शारदा को इस बात की जानकारी दी। शारदा ने मौके पर पहुंचकर जब अपनी बेटी को फांसी पर लटका हुआ देख बसूद हो कर जमीन पर गिर गए। लोगो की पर मौके पर पहुंची पुलिस को दी पुलिस ने आस पास के लोगो की सहायता से युवती को फंदे से नीचे उतारा और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी।और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

कोविड-19 से मृतकों के आश्रितों को सरकार देगी 50 हजार

कमियां होने के बाद भी निरस्त नहीं होगा किसी का आवेदन

चंदौली। सरकार कोविड-19 से मृत नागरिकों के आश्रितों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने जा रही है। इसके लिए मृतक परिजनों के राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा 18 अक्टूबर 2021 तक शासन को कोविड-19 से मृत आंकड़ों को शामिल किया जाएगा। इस आशय का शासनादेश अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को जारी किया है।
उक्त शासनादेश में यह उल्लिखित है कि मृतक के निकटतम परिजन द्वारा अन्य सभी वारिसानों से सहमति पत्र अथवा अनापत्ति पत्र, आवेदन-पत्र के साथ इस आशय का प्रस्तुत किया जाएगा कि निकटतम परिजन को अनुग्रह धनराशि उपलब्ध कराने में अन्य वारिसानों को कोई आपत्ति नहीं है। यदि वारिसानों के मध्य सहमति नहीं बनती है तो सभी वारिसों के मध्य अनुग्रह राशि बराबर-बराबर वितरित की जाएगी। शासनादेश में यह भी लिखा गया है कि यदि किसी आवेदक को मृत्यु के प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में कोई शिकायत है तो वह जनपद में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष अपना प्रकरण प्रस्तुत करेगा और कमेटी 30 दिनों के अंदर ऐसे सभी प्रकरण पर निर्णय लेगी। इसमें यह भी लिखा है कि यदि कोविड-19 पीड़ित कोई व्यक्ति यदि कोविड-19 प्रमाणित होने के 30 दिन के अंदर आत्महत्या कर लेता है तो उसके निकटतम परिजन को भी 50 हजार रुपये अनुग्रह सहायता राशि दी जाएगी। बताया गया है कि किसी भी आवेदक का प्रार्थना-पत्र किन्हीं तकनीकी कारणों से निरस्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई कमी पायी जाती है तो उसको पूर्ण कराते हुए अनुग्रह सहायता धनराशि स्वीकृत करने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामले में संबंधित अधिकारी आवेदक के सहायक के रूप में कार्य करेंगे, ताकि पीड़ित को कम समय में अनुग्रह राशि प्रदान की जा सके।

स्कार्पियो से की जा रही थी गोतस्करी, सैयदराजा पुलिस ने दबोचा देखें तश्वीरें…

चंदौली तुम डाल डाल तो हम पात पात की कहावत सच मे चरितार्थ हो रहा है। जिले में पशु तस्कर तस्करी के लिए नये नये हथकंडे अपना रहे है। कभी दूध वाली टैंकर तो कभी लग्ज़री कारो में पशु की तस्करी कर रहे है। तो वही पुलिस की पैनी नजर इन्हें दबोचने को कोई कसर नही छोड़ रही है। गुरुवार को चेकिंग के दौरान सैयदराजा पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पशु तस्कर एक स्कोर्पियो के जरिये पशुओं को वध के पश्चिम बंगाल ले जा रहे रहे थे। लेकिन पुलिस देख तस्करों ने औरैया गांव के समीप वाहन खड़ा कर फरार हो गए। पुलिस ने लग्ज़री वाहन सहित पशुओं को कब्जे में कर थाने ले आयी। पशुओं को मुक्त कर दिया। पुलिस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही में जुट गई है। चेकिंग के दौरान कोतवाल उदय प्रताप सिंह प्रदीप कुमार मिश्र मौजूद रहे।

बरहनी के उपस्वास्थ्य केंद्रों को मरम्मत व रंग-रोगन की दरकार

मरम्मत व रंग-रोगन के इंतजार में बरहनी का उपस्वास्थ्य केंद्र।

Young Writer, कंदवा। स्वास्थ्य उपकेंद्रों, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मरम्मत व रंग-रोगन के अभाव में खंडहर होते जा रहे है। यह बात दीगर है कि शासन से प्रति वर्ष इन भवनों के मरम्मत व रंगाई-पुताई के मद में अच्छी खासी मोटी रकम प्राप्त होती है, लेकिन उसके बंदरबांट के कारण सरकारी भवनों क्षतिग्रस्त हाल में हैं।
विकास खंड बरहनी मे 35 स्वास्थ्य उपकेंद्र तो 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं जिसमें से कुछ वेलनेस सेंटर का तो नवनिर्माण हुआ है लेकिन जो पुराना है उसका व उपकेन्द्रो का रंग रोगन व मरम्मत नहीं हो पा रहा है। विकास खंड बरहनी के तेंदुहान स्थित परिवार कल्याण उपकेंद्र का वर्षों से रंग रोगन नहीं हुआ है वहीं पास में सटे हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का भी कुछ वैसा ही हाल है। यही नहीं स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो टीकाकरण को छोड़ बाकी दिन केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का आना भी नहीं हो पाता है, जिससे लोगों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पाती है। आरोप है कि केंद्र पर आवश्यक दवाइयां नहीं मिल पाती हैं। जिससे लोगों को बाहर से दवा व इलाज कराना पड़ता है। विद्यार्थी प्रजापति, संजय, गुड्डू, मनोज, सरिता, चिंता, कलावती द्वारा उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी शैलेन्द्र का कहना है कि ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य विभाग से संबधित खाता मे मरम्मत रंग रोगन के लिए धन आता है ग्राम प्रधान को पहल कर आवश्यक कार्य कराना चाहिए।

सीएम के आगमन के मद्देनजर आईजी व कमिश्नर ने देखी बाबा कीनाराम मठ की व्यवस्थाएं

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ का जायजा लेते कमिश्वर व आईजी वाराणसी एसके भगत।

क्रीं कुंठ मठ के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम ने भी लिया जायजा


Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में पांच दिसंबर को होने वाले प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम तथा पर्यटन विभाग के द्वारा मठ के विकास कार्यक्रम शिलान्यास को लेकर के गुरुवार को आईजी एसके भगत, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व बाबा कीनाराम व क्रीं कुण्ड मठ वाराणसी के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम ने मठ का मुआयना किया। सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। बाबा कीनाराम मठ के प्रबन्धक मेजर अशोक सिंह व संयोजक अजीत सिंह ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी बाबा सिद्धार्थ गौतम को दी।

विदित हो कि पांच दिसंबर के आगमन की तैयारियों को लेकर के साफ-सफाई तथा पूजा पाठ तथा विधिवत परंपरागत तरीके से कार्यक्रमों के बारे में बताया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्रीय भक्त जनो ने बाबा कीनाराम व बाबा सिद्धार्थ गौतम का आशीर्वाद लिया। आगे की तैयारियों के संदर्भ में बाबा कीनाराम मठ के संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि विधिवत तैयारियां जोरों पर है उनके आगमन के पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस दौरान जिले की पूरी प्रशासनिक अधिकारी संग पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह, एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी, बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल, सभा स्थल, मंदिर परिषर सड़क मार्ग का निरीक्षण किया तथा समुचित ब्यवस्था के लिए आईजी व मंडलायुक्त ने अधीनस्थों को समुचित व्यवस्था की चार दिसंबर तक मुकम्मल करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोकनाथ महाविद्यालय के प्रवन्धक धनंजय सिंह, प्राचार्य विपिन सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह, पंकज पाण्डेय, प्रधान रमाकांत यादव मौजूद रहे।

रामगढ़ स्थित कीनाराम मठ में चल रही तैयारियों का जायजा लेते क्रीं कुण्ठ पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ राम गौतम।

खरीद शून्य होने पर मंडी समिति के दो क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित

मंडी सचिव के समक्ष किसानों की समस्या रखते भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह।

Young Writer, चंदौली। धान खरीद में लापरवाही पर गुरुवार को मंडी समिति के दो क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित कर दिए गए। उपनिदेशक प्रशासक वाराणसी मंडल कौशल किशोर सिंह की इस कार्यवाही से मंडी समिति में हड़कंप की स्थिति रही। उनकी यह कार्यवाही एक नवंबर से धान की खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी दोनों क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रगति शून्य होने पर की गई है।
जनपद में एक नवंबर से खरीद शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। लेकिन एक माह बाद भी इन केंद्रों पर खरीद की गति काफी धीमी है। इससे किसानों को परेशान है। माधोपुर स्थित नवीन मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर खरीद शून्य रहा। मंडी समिति के निरीक्षण पर पहुंचे भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत विभाग से की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद उपनिदेशक प्रशासन वाराणसी मंडल कौशल किनारे की ओर से यह कार्यवाही की गयी है। इसपर उन्होंने तत्काल चकिया और चंदौली क्रय केंद्र प्रभारियों रामनगीना सोनकर और रोहित सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके स्थान पर दूसरे कर्मियों को नियुक्त करने का आदेश मंडी सचिव को दिया। उधर, मंडी समिति पहुंचे भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह मंडी सचिव से मिले और किसानों का टोकन लेने के साथ ही धान की खरीद तेज गति से किए जाने पर बल दिया। इसपर सचिव ने तत्काल मौके पर जुटे किसानों का टोकन लेकर खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी। इस मौके पर कौशल सिंह, चंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, सुबाष मौर्या, राजेश गोंड, श्यामसुंदर सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, रामपाल सिंह, अशोक सिंह, उमेश चंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

वोट की खरीद-फरोख्त करने वालों से सतर्क रहें मतदाता

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने अहिकौरा में जन चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आह्वान किया कि अबकी बार आपको धोखे में रखकर वोट की खरीद-फरोख्त करने वालों से सतर्क रहे। जाति-धर्म की बातों को नजरअंदाज कर अबकी बार वोट समाजवादी पेंशन, 300 यूनिट फ्री बिजली और विकास के मुद्दे पर करें। कहा कि जो लोग अपने वोट को खरीदने का दावा कर रहे हैं उन्हें सत्ता से दूर करके उनके हौसले व दावे को जमींदोज कर दें। आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में आपको अपने मत की ताकत का ऐहसास कराएं और यह बताने का काम करें कि आज भी इसे देश की जनता ही अपनी शासक है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही अप्रैल में सेना भर्ती कराने के दावे को पूरा किया जाएगा। क्योंकि यह नौजवानों के लिए बहुत जरूरी है यदि आवाजापुर में सेना भर्ती नहीं हुई तो जनपद के हजारों युवाओं का हौसला टूट जाएगा। देश सेवा का उनका जज्बा हताशा व निराशा में बदल जाएगी। लिहाजा यह मेरी व सपा सरकार की प्राथमिकता में होगा। इसके अलावा भदाहूं की तरह अहिकौरा को लोहिया गांव घोषित करार नाली, सड़क व पक्के मकान का गरीबों का सामना पूरा करने का काम होगा। कहा कि यह सबकुछ तभी संभव होगा, जब सैयदराजा विधानसभा की जनता सारे दावों व समीकरणों के इतर निर्भिक व बेखौफ होकर मतदान करें। कहा कि चुनाव के दिनों में आपको लुभाने व डराने का काम होगा। आपके मत के अधिकार की भी खरीद-फरोख्त होगी, लिहाजा सतर्क रहे। अपने मत व उसके अधिकार की सुरक्षा करें और किसी के बहकावे में ना आकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपना योगदान दें, ताकि चंदौली व सैयदराजा के विकास के सपनों को पंख लग सके। इस मौके पर बाबूलाल तिवारी, हरिशंकर तिवारी, सियाराम तिवारी, मुन्ना तिवारी, राम अवध पाण्डेय, जानकी उपाध्याय, प्रेम कुमारी तिवारी, अमरनाथ राम, मुकेश पासवान, कैलाश राम, छोटे यादव, गणेश गुप्ता, रमेश यादव बबलू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजन्म यादव व संचालन सुरेश यादव ने किया।

मतदाता सूची में रजिस्टर कराएं एक-एक मतदाता का नामः मनोज डब्लू

Young Writer, चंदौली। जनता इंटर कालेज बबुरा के बच्चों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रैली में शरीक हुए और उन्होंने मतदाता जागरूकता फैला रहे स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाया। साथ ही कस्बा भ्रमण कर उन्होंने मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बूथों पर जाकर अपने घर-परिवार के एक-एक वोटर का नाम मतदाता सूची में रजिस्टर करना सुनिश्चित करें। क्योंकि ऐसा ना करने से मतदान तिथि को आप सभी मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। आह्वान किया कि लोकतंत्र के महापर्व का भागीदार बनने के लिए सूची में एक-एक मतदाता का नाम शामिल होना आवश्यक है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ये बच्चे इसलिए स्लोगन लिखे तख्त को लेकर कदमताल कर रहे हैं, ताकि आज जागरूक हों और अपने मतदान के अधिकार को जाने व समझें। आप सभी का एक-एक वोट सूबे की तख्त को पलटने की ताकत रखता है, लिहाजा सारे कामकाज पर मतदान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर पूरे नवंबर माह में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। निर्वाचन आयोग ने नए मतदाताओं को एक और मौका देते हुए पुनरीक्षण की तिथि बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दिया है ताकि जो लोग वंचित रह गए हैं वह अपने नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा लें। वोट का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण अधिकार है जो संविधान ने देश के सभी नागरिकों को प्रदान किया है। देश व समाज में समानता लाने के लिए मतदान के अधिकार के प्रति मतदाताओं को जागरूक होने की जरूरत है। जागरूकता मतदाता ही अपने मत की ताकत से देश में स्वस्थ व स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम कर सकता है। इसके पूर्व मनोज डब्लू जनता इंटर कालेज के बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता रैली में शामिल हुए और ग्रामीणों में जागरूकता लाने का प्रयास किया।

Chandauli
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
47 %
5.6kmh
100 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
34 °
Sat
37 °
Sun
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights