34.1 C
Chandauli
Wednesday, July 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 642

साईं सराय में बगैर सूचना के मुख्य मार्ग की पुलिया तोड़ने पर प्रदर्शन

साईं सराय गांव के ग्रामीण सिंचाई विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए

Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा राजवाहा से होकर सांई सराय वाया कैली मुगलसराय व वाराणसी जाने वाली मार्ग पर निर्मित सांई गांव के समीप पुलिया शुक्रवार को बगैर सूचना के तोड़ दिया गया। जिसके कारण दर्जनों गांव के ग्रामीण सहित आम लोगों का आवागमन प्रभावित होगया है। शनिवार को ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए वैकल्पिक मार्ग बनवाने की मांग उठाया। ग्रामीणों ने चेताया कि वैकल्पिक मार्ग का निर्माण नही होने पर बुधवार से ग्रामीण धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे।
सांई गांव के समीप धानापुर राजवाहा पर चौदह फुट चौड़ी पुलिया बनी थी। पुलिया का चौड़ीकरण के लिये शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिया को बगैर वैकल्पिक रास्ता बनाये तोड़ दिया गया है। जिससे तीन परगना, 13 गांव और दो तहसील को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप होगया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बगैर सूचना या वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किये तोड़ दिये जाने से किसानों का धान खेत में डंप होगया है। कोहरा और बारिश की आंशका से किसान चिंतित है। वही दूसरी ओर खेत खाली नही होने पर सिंचाई को लेकर किसानों में आक्रोश है। इसके साथ इस रोड से होकर मुगलसराय व वाराणसी जाने वाले राहगीरों की चिंता बढ़ गयी है। साथ ही स्कूल आने जाने वाले बच्चों के सामने मुसीबत खड़ी होगयी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि दो दिन के अंदर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नही होने पर ग्रामीण धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद पांडेय, रामलखन पांडेय, छविनाथ पांडेय,सीरी राम, मीना राम, अजय, रविकांत, ज्ञान प्रकाश पांडेय, शशीकांत पांडेय, मटरू यादव, राजू पांडेय, वीरेन्द्र पांडेय, रामप्रसाद, झारखंडे, वकील मौर्या, गौरीशंकर, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

रामगढ़ बाबा कीनाराम मठ में मुख्यमंत्री का आगमन आज

बाबा कीनाराम मठ में चल रही तैयारियों का जायजा लेते राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा।

अंतिम दिन तैयारियों को मूर्तरूप देने में जुटा रहा जिला प्रशासन

Young Writer, चहनियां। अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन के मद्देनजर सरकारी महकमा तैयारियों को मूर्तरूप देने में जुटा रहा। इस दौरान आईजी एसके भगत, जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसपी अंकुर अग्रवाल रामगढ़ स्थित कीनाराम मठ पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। अफसरों ने मठ में बाबा कीनाराम के दर्शन स्थल, हेलीपैड, मुख्यमंत्री मंच आदि का निरीक्षण किया। वहीं मठ के संयोजक अजीत सिंह व प्रबन्धक मेजर अशोक सिंह से बातचीत कर जानकारी लिया। उधर, दूसरी ओर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विदित हो कि रविवार को क्षेत्र के रामगढ़ मठ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे है। जो मठ के सुंदरीकरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। वही कई योजनाओं का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। गत चार दिनों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले के अधिकारी व कमर्चारी मठ में तैयारियों को मूर्त रूप देने में लगे है। शनिवार को अंतिम दिन आईजी एसके भगत, जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित कई विभागों के अधिकारियों से वार्ता करने के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मठ के संयोजक अजीत सिंह से अन्य जानकारी लिया। एक तरफ हैलीपैड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का मंच बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। मठ की साफ-सफाई, रंगरोपन का कार्य भी चल रहा है। मठ संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीपैड पर उतरने के बाद सर्वप्रथम बाबा कीनाराम, तपस्थली, विश्रामस्थली का दर्शन पूजन करेंगे। तत्पश्चात मंच के माध्यम से ही मठ के सुंदरीकरण का शिलान्यास व कई योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

इनसेट—
भाजपा नेताओं ने किया दौरा
चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ मठ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कई जनप्रतिनिधि शनिवार को दौरे पर रहे। इस दौरान राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा, लोकनाथमहाविद्यालय प्रबन्धक धनंजय सिंह, प्राचार्य विपिन सिंह, संतोष सिंह, शशिशेखर सिंह, योगेंद्र नाथ ओझा, देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता गिरीश पाण्डेय आदि ने मठ प्रांगण व कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम का आगमनः रामगढ़ में चप्पे–चप्पे पर होगी पुलिस–प्रशासन की नजर

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफ करते आईजी एसके भगत साथ में डीएम व एसपी।

सीएम के आगमन के दौरान कीनाराम मठ प्रांगण की सुरक्षा होगी अभेद

Young Writer, चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ के रामगढ़ कीनाराम मठ आगमन के मद्देनजर सुरक्षा को अचूक व अभेद बनाने के लिए शनिवार को आईजी एसके भगत ने पुलिस अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट को लेकर ब्रीफ किया। साथ ही पुलिस अफसरों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों की जिम्मेदारियां तय की गयी, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था में किसी तरह की कोई चूक ना होने पाए।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक हेलीपैड पर नौगढ़ एसडीएम डा. अतुल गुप्ता तैना रहेेंगे। वहीं क्रू व्यवस्था का जिम्मा जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के पास होगा। हेलीपैड के पास बने स्विस काटेज की जिम्मेदारी मुगलसराय तहसील सतीश कुमार संभालेंगे। सभी कार्यक्रम में फ्लीट के साथ एसडीएम न्यायिक सकलडीहा मनोज कुमार पाठक होंगे। मुख्यमंत्री के स्विस कालेज का जिम्मा डिप्टी कलेक्टर ज्वाला प्रसाद के पास होगा। वहीं सभास्थल के पास स्विस काटेज-प्रथम पर तहसीलदार सकलडीहा वंदना मिश्रा व दूसरे स्विस काटेज की जिम्मेदारी चंदौली तहसील न्यायिक विकास धर संभालेंगे।

सभास्थल जिस द्वार से मुख्यमंत्री प्रवेश करेंगे उसकी जिम्मेदाी एसडीएम सदर अविनाश कुमार के पास होगी। सभास्थल के वीआईपी प्रवेश द्वार पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रविंद्र कुमार सिंह की तैनाती रहेगी। इसके अतिरिक्त सभास्थल के प्रवेश द्वार प्रथम पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव, प्रवेश द्वार द्वितीय पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, तीसरे प्रवेश द्वार पर तहसील सदर चंदौली विराग पांडेय, चौथे प्रवेश द्वारा पर राजेशकुमार नायक जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, सभास्थल मुख्य मंच पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण व उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा की तैनाती रहेगी। मंच के पीछे डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ चौधरी व पंडाल प्रभारी का दायित्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के पास होगा।

वीआईपी दीर्घा में देवेंद्र सिंह सहायक महानिरीक्षक निबंधन, पत्रकार दीर्घा में एसएन पाल जिला सूचना अधिकारी व कृश्ण कुमार यादव सहायक जिला सूचना अधिकारी तैनात रहेंगे। वीआईपी पार्किंग की जिम्मेदारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिलीप कुमार मौर्या के पास होगी। सामान्य पार्किंग का दायित्व जिला बचत अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह निभाएंगे। बाबा कीनाराम मठ के अंदर गुलाब चंद्र राम, एसडीएम मुगलसराय तैनात रहेंगे। वहीं कार्यक्रम स्थल के बाहर सम्पूर्ण रूट व क्षेत्र के शांति व्यवस्था का प्रभार अशोक कुमार सिंह अतिरिक्त उपजिला मजिस्ट्रेट चंदौली को सौंपा गया है। साथ ही सभास्थल पर बने तीन दीर्घा ब्लाक में अलग-अलग अधिकारी मुस्तैद रहेंगे, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। जिला मजिस्ट्रेट संजीव सिंह ने हिदायत दिया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट व अधिकारी उत्तरदायी होंगे और उनके विरूद्ध समुचित कार्यवाही की जाएगी।

इनसेट—-
मंच की मजबूती परखेगा पीडब्ल्यूडी विभाग
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन रविवार को ऐलर्ट मोड पर रहेगा। इस दौरान उन्होंने दी जाने वाली समस्त खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा तैनात टीम करेगी। खाद्य सामग्री के नमूने लेकर संरक्षित किए जाएंगे। साथ इस संबंध में संबंधित अधिकारी से प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मी खाद्य सामग्री परोसने से पहले स्वयं भी चखेंगे। खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच के लिए मेडिकल टीम की तैनाती सीएमओ की निगरानी में की जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के मंच की मजबूती का परीक्षण अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा किया जाएगा। साथ ही इस बाबत रिपोर्ट एडीएम को ससमय उपलब्ध करायी जाएगी।

रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर बन रहा मंच।

सरकार से नाराज चंदौली के फार्मासिस्टों ने दिया धरना

सीएमओ दफ्तर चंदौली में धरना देते फार्मासिस्ट।

चंदौली। वेतन वृद्धि समेत अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को सीएमओ दफ्तर परिसर में धरना दिया। इस दौरान 20 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। साथ ही लम्बित चली आ रही मांगों को शीघ्र मांगों को पूरा करने की आवश्यकता की। चेताया कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।

इस दौरान डा. आरके यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग के अराजपत्रित पदों पर वेतनमान को बढ़ाकर 4600 किया जाय। प्रभार भत्ता को 75 रुपये से बढ़ाकर 750 किए किया जाना फार्मासिस्टों के हित में है। चिकित्सकों के स्थान पर काम कर रहे फार्मासिस्टों को विधिक मान्यता प्रदान की जाय। सीएचओ की न्यूनतम योग्यता के रूप में डिप्लोमा फार्मेसी व बैचलर फार्मेसी को शामिल किया जाय। इसके अलावा फार्मासिस्टों को अन्य लम्बित मांगों पर सरकार विचार करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो लम्बित मांगों को समर्थन में चले आ रहे आंदोलन को तेज किया। कहा कि फार्मासिस्ट पूरी निष्ठा व ईंमानदारी के साथ अपना दायित्व निभा रहे हैं। बावजूद इसके हमारे हित को प्रभावित करने वाली मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज करती चली आ रही है सरकार यह उपेक्षात्मक रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर शाकिर अली, जोगेंद्र कुमार पाल, मुहम्मद शाहिद, अजीत कुमार, जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने में सपाई करें सहयोग

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्य नारायन राजभर ने विधानसभा इकाई अध्यक्षों से बूथों की रिपोर्ट तलब की और समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा इकाई अध्यक्षों द्वारा दिए गए मतदाता सूची का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान सूची से नाम जोड़वाना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें बूथ से लेकर जिले स्तर के पदाधिकारियों व नेताओं को सक्रियता व भागीदारी निभाने की जरूरत है।
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि हम सभी को संगठित होकर विधानसभा चुनाव को लड़ने व जीतने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिए अच्छी प्लानिंग व अच्छा टीम वर्क होना जरूरी है। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि जनपद में धान खरीद की स्थिति बेहद चिंताजनक है। खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। इसके अलावा सड़कों का बुरा हाल है। हम सभी किसानों व आम लोगों को समस्याओं को लेकर मुखर होने की जरूरत है। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद के चारों विधानसभा में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान कर जीत की दिशा में आगे बढ़ना होगा। इसके लिए जनपद के एक-एक सपा कार्यकर्ता का साथ व सहयोग जरूरी है। हम सभी को पार्टी व अखिलेश यादव के विजन के साथ डोर-टू-डोर सम्पर्क करने की जरूरत है। अंत में अनिल मिश्रा, अजीत यादव, संतोष यादव, रामजन्म टोपी वाले, दर्शन गांधी, राधा यादव का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर रामसिंह चौहान, संजीव सिंह, परवेज अहमद जोखू, सुजीत कन्नौजिया, गार्गी सिंह पटेल, योगेंद्र यादव चकरू, बाबूलाल यादव, दिलीप पासवान, मुस्ताक अहमद, जमील अहमद, सिद्धांत जायसवाल, शोभनाथ प्रजापति, रामअधार जोसफ आदि उपस्थित रहे।

सरकारी पेंच में उड़ा गरीब बेटियों के हाथों की मेंहदी व शगुन की हल्दी का रंग

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

Story Credit लारेंस सिंह

Young Writer, चंदौली। शगुन की हल्दी व हाथों की मेंहदी हर लड़की का अरमान होता है। फिर चाहे वह गरीब मजदूर के घर की बेटी या करोड़पति या अरबपति घराने की लड़की। सभी अपने शुभ लगने का बेशब्री से इंतजार करती हैं। वर्षों का इंतजार और सजे सपने उस वक्त साकार होते हैं जब बेटी मंडप में बैठती है और अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लेती है। लेकिन इन दिनों सरकारी बंदोबस्त व बदइंतजामी के कारण उन गरीब बेटियों के शुभ विवाह व लगन को बार–बार टाला जा रहा है। जिससे सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले परिवार व उनके घर की बेटियों का इंतजार बढ़ रहा है। साथ ही विवाह जैसी अतिजटिल कार्यक्रम में बार–बार बदलाव करना पड़ रहा है जो एक लड़की के पिता के लिए कितना कठिन है यह हर वह इंसान समझ व जान सकता है जो एक बेटी का पिता है‚ लेकिन संवेदनहीन हो चुकी सरकार व सरकारी कारिदें इसे समझ नहीं पा रहे या यूं कहें कि सबकुछ समझकर भी नासमझी दिखा रहे हैं। जी हांǃ बात हो रही है कि सूबे के अतिमहत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की। जिसके आयोजन की तिथि एक पखवारे के अंदर तीन बार बदल दी गयी। अब यह नई तारीख शासन की ओर से 11 दिसंबर निर्धारित की गयी है।

विदित हो कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन की तारीखें बदलने से बहुत से गरीब व सम्मेलन में बेटियों की शादी के लिए आश्रित परिवारों को बेटियों को लग चुकी हल्दी छुड़ानी पड़ी है। वहीं कुछ जो थोड़ा बहुत सामर्थ्य दिखा सकते थे आंशिक संसाधनों के जरिए किसी तरह बेटियों की शादियां रचाई। पहले 20 नवंबर फिर 5 दिसंबर और अभी 11 दिसंबर की तारीखें तय होने से बेटियाें के सपने धरे के धरे रह गए। इस साल विवाह सम्मेलन के लिए शासन और प्रशासन द्वारा जिस तरह का मजाक बेटियों के साथ किया जा रहा है उससे बेटियों को रुसवा होना पड़ रहा है। बताते चलें कि विवाह सम्मेलन में जिला प्रशासन से 20 नवंबर की तारीख तय की गई थी जिसमें जनपद द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी तथा विवाह की तैयारियां कन्या व वर पक्ष द्वारा कर ली गई थी लेकिन निर्धारित तिथि से पूर्व ही शासन द्वारा सम्मेलन की तारीख 5 दिसंबर निर्धारित की गई। जनपद विवाह की तैयारियों में जुटा, रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए लेकिन फिर वही मजाक हुआ और समाज कल्याण  विभाग ने 5 दिसंबर की तारीख को निरस्त करते हुए अब 11 दिसंबर को विवाह सम्मेलन आयोजित की तारीख भेजी। तीसरी बार विवाह सम्मेलन की तारीख बढ़ने से वर एवं कन्या पक्ष के परिवारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। विवाह की तारीखों के पूर्व विवाह की अन्य रश्में में भी होती है और एक बार हल्दी लगने के बाद विवाह की मेहंदी रचने की प्रतीक्षा रहती है। जिसके चलते जिन कन्याओं को हल्दी लग गई उन्हें मजबूरी में निर्धारित तारीखों में शादी करना पड़ा, लेकिन जिनके पास कोई संसाधन नहीं थे उन्हें हल्दी भी छुड़ानी पड़ी। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण कल्याणकारी इस योजना को कभी शासन स्तर से तो कभी प्रशासन स्तर से पलीता लग रहा है तथा बच्चियों को रुसवाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

चंदौली नेशनल हाईवे पर लगा भीषण जाम, एम्बुलेंस समेत यात्री वाहन फंसे


चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप N.H.2 पर ट्रक धंस गया‚ जिससे शनिवार की सुबह भीषण जाम लग गया। लोगों की माने तो आधा–अधूरा बने हाइवे के कारण आम लोगों को दिक्कतें हो रही है‚ लेकिन हाइवे प्राधिकरण व जिम्मेदारजन मौन साधे हुए हैं। स्थिति यह रही कि घने कोहरे के बीच लोग घंटों फंसे रहे।

शनिवार की सुबह घना कोहरा होने के कारण बड़े वाहन लाइट जला कर रेंगते नजर आए तो वही सर्विस रोड के किनारे ट्रक फस जाने के कारण बड़ी वाहनों का भीषण जाम लग गया। जिसमे एंबुलेंस भी फसी नजर आई। इससे मरीजो और उनके तीमारदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लोगों की मदद से किसी तरह एंबुलेंस को बाहर निकालकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वही लोगों को कहना है N.H.2 के अधिकारियों के कारण बड़ी पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिससे बाइक सवार आए दिन दुर्घटनाओं की चपेट में आ रहे हैं और उनकी मौत हो जा रही है और आए दिन जाम लग जा रहा है।

चंदौली घना कोहरा: लाइट जलाकर रेंगते नजर आए वाहन, ठंड से ठिठुरे लोग

चंदौली जिले में तीन दिन बादल छाने के बाद अब कोहरे ने दस्तक दी है। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहन लाईट जलाकर रेंगते नजर आए।तो वही लोग ठिठुरते हुए कामकाज वाले स्थानों की तरफ बढ़े। कई स्थानों पर अलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास किया गया।

जनपद में तीन दिन तक बादल छाए रहने के बाद दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। जबकि शनिवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों को परेशानी हुई तो स्कूलों की तरफ बढ़े बच्चे भी दिक्कतों से जूझे। मुख्य मार्गों पर कोहरे के चलते वाहनों ने रफ्तार नहीं पकड़ी। वाहन लाइटें जलाकर रेंगते दिखाई दिए। लोगों ने तैयार होने के बाद कामकाज वाले स्थानों का रुख किया तो कड़ी सर्दी में कांप उठे। कही कही लोगो ने आलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास किया।

मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें ‘फॉग सेफ डिवाइस से किये गये युक्त, अब कोहरे में 75 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

चंदौली डीडीयू नगर।जाड़े के मौसम में संभावित कोहरे को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने चालकों को कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। कोहरे में गति सीमा से लेकर फर्स्ट स्टॉप सिगनल लोकेशन चार्ट भी उपलब्ध कराया है।इस उद्देश्य से इंजनों में फॉग सेफ डिवाइस लगाया गया है । ट्रेनों के सुचारू परिचालन हेतु पूर्व मध्य रेल के शत-प्रतिशत मेल,एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के लोको पायलटों के लिए फॉग सेफ डिवाइस का प्रावधान किया गया है । विदित हो कि फॉग सेफ डिवाइस जीपीएस आधारित एक उपकरण है जो लोको पायलट को आगे आने वाली सिगनल की चेतावनी देता है जिससे लोको पायलट ट्रेनों की स्पीड को नियंत्रित करते हैं । इसके अतिरिक्त फॉग मैन भी तैनात किये जा रहे हैं जो कुहरे के दौरान रेल लाइन पर सिगनल की स्थिति की निगरानी करेंगे। रेल फ्रैक्चर से बचाव एवं समय पर इसकी पहचान हेतु उच्चाधिकारियों की निगरानी में रेलकर्मियों द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है । इससे एक ओर जहां संरक्षा में वृद्धि होगी वहीं कोहरे के बावजूद समय-पालन बनाए रखने में मदद मिलेगी । लाइन पेट्रोल करने वाले कर्मचारियों को जीपीएस भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उनकी खुद की भी सुरक्षा हो सके ।   मुख्य जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सिगनलों की दृश्यता को बढ़ाने के लिए सिगनल साइटिंग बोर्ड, फॉग सिगनल पोस्ट, ज्यादा व्यस्त समपार के लिफ्टिंग बैरियर आदि को एक विशेष रंग काला एवं पीला रंग से रंगकर उसे चमकीला बनाया गया है । सिगनल आने के पहले रेल पटरी पर सफेद चूने से निशान बनाया गया है ताकि लोको पायलट कुहासे वाले मौसम में सिगनल के बारे में अधिक सतर्क हो जायें । घने कुहरे में स्टॉप सिगनल की पहचान हेतु स्टॉप सिगनल से पहले एक विशेष पहचान चिन्ह ‘‘सिगमा शेप्स‘‘ का प्रावधान किया जा रहा है ताकि चालक को स्टॉप सिगनल की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके । लोको पायलटों को प्रत्येक स्टेशनों का ‘फर्स्ट स्टॉप सिगनल लोकेशन‘ किलोमीटर चार्ट उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके प्रयोग से चालक यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि अगले कितनी दूरी पर ट्रेन को रोकना है और इसके अनुसार वे ट्रेन की गति नियंत्रित करेंगे । शीतकाल में सुगम ट्रेन परिचालन हेतु बरती जाने वाली इन कदमों की जानकारी देने हेतु ट्रेन परिचालन से सीधे रूप से जुड़े रेलकर्मियों को संरक्षा सलाहकारों द्वारा लगातार कांउसिलिंग भी की जा रही है ।

चंदौली तेज़ रफ़्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा मौत,परिजनों में छाया मातम

चंदौली।अलीगनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप शुक्रवार की शाम डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी वही वाहन सवार वाहन मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांव निवासी संतोष कुमार 30 वर्ष साइकिल से मुगलसराय की तरफ जा रहा था। पीछे से ओवरटेक कर रही डंपर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही भाग रहे डंपर चालक को ग्रामीणों के पकड़ने का प्रयास किया ।लेकिन डंफर चालक डंपर खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही डंफर को अलीनगर थाने ले आयी इस घटना से अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर लगभग आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रहे। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया इस संबंध में एसओ संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगली कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli
overcast clouds
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
48 %
7kmh
100 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights