32.4 C
Chandauli
Wednesday, July 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 647

नेशनल हाइवे पर चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

यूपी112 डायल पुलिस को नरसिंहपुर के पास बेहोशी की हालत में मिली युवती


Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के समीप एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर चलती कार सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद उक्त युवती नशे की हालत में नरसिंहपुर खुर्द गांव के समीप हाइवे पर ग्रामीणों को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल मुआयना भी हुआ। उक्त युवती ने चार युवकों पर नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उक्त मामले में सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि रोशन यादव नाम का युवक चंदौली में अस्पताल चलाता है। उसने रविवार की रात नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया और कार में बैठा लिया। कार में पहले से ही तीन अन्य युवक सवार थे। युवकों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाया और नशे की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद नरसिंहपुर गांव के पास युवती को हाईवे किनारे छोड़कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने बेसुध हाल में युवती को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती से तहरीर लेने के बाद मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। युवती ने बताया कि वह आरोपितों को सजा दिलाना चाहती है। नौकरी के नाम पर उसके साथ सामूहिक दूराचार जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। इस प्रकरण में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि यूपी-112 पुलिस को सूचना मिली कि नरसिंहपुर खुर्द गांव के पास एक युवती बेहोशी की हाल में पड़ी है, जिसे पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को दवा-ईलाज के बाद चिकित्सकों ने युवती को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को यह जानकारी दी कि वह बिहार प्रांत की निवासी है जो पिछले एक साथ से जनपद में निवासरत है और लगन के सीजन में शादी-विवाह आर्केस्टा में काम करके अपनी आजीविका चलाती है। इसी सिलसिले में दुर्गावती में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी जिसने खुद को चिकित्सक बताया। युवती द्वारा युवक से नौकरी की बात कही गयी थी। इसी क्रम में युवती के आरोप के मुताबिक उसके साथ दूराचार की वारदात हुई। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की बात को सिरे से नकार दिया। बताया कि पुलिस मामले में धारा-328, 354 व 376 के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही दुर्गावती पुलिस को सूचना देकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

चंदौली नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड की अधिकारियों जान पर खेलकर बुझाई आग

पड़ाव। क्षेत्र के बखरा ग्राम सभा के राजस्व बिजुरिया वीर स्थित रिहायशी इलाके में एक नमकीन फैक्ट्री के भट्ठी वाले तेल की टंकी में आग लगनें से चारो तरफ अफरा तफरी मची। ग्रामीणों की सूचना पर  पहुंची 112 नंबर पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानो को फैक्ट्री के बाहर घण्टो इंतजार करना पड़ा।उक्त फैक्ट्री के अंदर कार्यरत कर्मचारी और अधिकारीयो ने गेट खोलने का जहमत नहीं उठाया मजबूरन ग्रामीणों और ग्राम प्रधान की उपस्थिति में फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी को सीढ़ी के माध्यम से फैक्ट्री के अंदर जाकर गेट को खोला तब जाकर पुलिस और मीडिया बंधुओं को अंदर जाकर मौके हालात का जानकारी प्राप्त हो सका जबकि यह सब देख दर्जनों कर्मचारी और अधिकारी गोदाम के अंदर अपने आप को बंद कर लिए किसी तरह पुलिस के प्रयास से कर्मचारी तो बाहर आए लेकिन इस दौरान अपने गुस्से का भड़ास निकालते हुए मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की किया और यहां तक कि गाली गलौज भी देने लगे किसी तरह मामला शांत हुआ जबकि इससे पूर्व मजबूरन फायर ब्रिगेड के जवानों ने गेट बंद होने के कारण बाहर से ही तेल टंकी में लगे आग पर पानी की बौछार करते हुए आग पर काबू पा लिया था। वही मैनेजर संजय के अनुसार कोई भी क्षति नहीं हुई है जबकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त फैक्ट्री के मालिक सत्ता बदलते ही सत्तारूढ़ पार्टी में अपना रसूख रखने वाला व्यक्ति है इस समय वर्तमान बीजेपी मे युवा मोर्चा का नियमताबाद मंडल अध्यक्ष है आगे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त फैक्ट्री के निकले हुए धुए से क्षेत्र की खेतों में लगाई गई साग और सब्जियों पर काफी असर पड़ने के कारण पैदावार में काफी कमी पाई गई है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने यादव नमकीन फैक्ट्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए हो हल्ला मचाया और प्रशासन से मांग की है कि उक्त फैक्ट्री को रिहायशी इलाके से कहीं और स्थानांतरित किया जाए धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामचंद्र छेदी लाल पटेल आनंद पटेल राम शरण पटेल सुरेंद्र पटेल अंकुश पटेल सूरज पटेल मुरारी सियाराम इत्यादि रहे ।

पीडब्ल्यूडी महकमे की वादाखिलाफी पचखरी नहीं पहुंचे अफसर

पखचरी पुलिया निर्माण में ग्रामीणों संग मनोज डब्लू ने किया श्रमदान
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू सोमवार को दोपहर एक बजे पीडब्ल्यूडी महकमे के तय समय के मुताबिक पचखरी क्षतिग्रस्त पुलिया पर पहुंचे। जब वह मौके पर पहुंचे तो पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई भी अफसर व कर्मचारी मौके पर नहीं था। उन्होंने जिला प्रशासन व सत्ता पक्ष पर एक बार फिर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि जनता से जुड़े कार्यों के प्रति शासन-प्रशासन बिल्कुल गंभीर नहीं है। इसके बाद उन्होंने बकायदा विद्वान ब्राह्मणों से अस्थायी पुलिया के निर्माण कार्य का पूजन कराया। तत्पश्चात मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों संग श्रमदान कर अस्थायी पुलिया के निर्माण में जुट गए। सपा नेता को मिट्टी फेंकता देख वहां मौजूद ग्रामीण पूरे उत्साह से पुलिया निर्माण कार्य में जुट गए। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिला।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को निकम्मा व नकारा करार दिया। कहा कि योगी सरकार में अफसर पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। वह भले ही जनता के टैक्स से सैलरी लेते है, लेकिन जनहित से जुड़े कामकाज में दिलचस्पी नहीं दिखाते। गत दिनों धरना-प्रदर्शन में पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता ने ग्रामीणों की मौजूदगी में सोमवार को दोपहर 1 बजे से अस्थायी पुलिया निर्माण का वादा किया था, लेकिन हर बार की तरह अबकी बार भी महकमे ने वादाखिलाफी की और अस्थायी पुलिया निर्माण कार्य अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सका। यह सबकुछ सत्ता पक्ष के रसूख रखने वाले विधायक के विधानसभा में रहा है, लेकिन वह भी मौन साधे बैठे हैं। ऐसा लगता है कि उनकी मौन सहमति ही महकमे के अफसरों का मनोबढ बढ़ा रही है। पचखरी की घटना से एक बार यह फिर से स्पष्ट हुआ है कि भाजपा के नेता, सरकार के नौकरशाहों का जनता की समस्याओं से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। कहा कि अस्थायी पुलिया निर्माण के मसले पर वादाखिलाफी को स्थानीय जनता नहीं भूलेगी। जल्द ही इसका करारा जवाब मिलेगा। कहा कि ग्रामीणों ने श्रमदान करके काम का आगाज कर दिया है और प्रशासनिक असहयोग बना रहा तो हम सभी आपसी श्रमदान व चंदा लगाकर पुलिया का निर्माण करेंगे।

चंदौली बंद कमरे में मिला बाल पुष्टाहार विभाग में तैनात चालक का शव,पुलिस कर रही जांच


चन्दौली। नगर के सकलडीहा रोड स्थित चंदौली हॉस्पिटल के बगल में सोमवार को बाल पुष्टाहार विभाग में तैनात चालक की बंद कमरे में शव मिलने से सनसनी मच गयी। जैसे ही इसकी जानकारी मकान मालिक को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुचे सदर कोतवाल अनिल पांडेय व कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय ने कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्यवाही में जुट गए।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर क्षेत्र के जिन्दासपुर जंगीपुर निवासी राम बदन यादव 55 वर्ष बाल पुष्टाहार विभाग में चालक के पद पर तैनात थे। जो सकलडीहा रोड स्थित चंदौली हॉस्पिटल के बगल में गोरखनाथ सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। 2 दिन से कमरे के बाहर नहीं आने पर मकान मालिक को शक हुआ तो मकान मालिक ने कमरा खोल कर देखा तो वो अपने कमरे के बिस्तर पर मृत हालत में पड़े मिले मकान मालिक ने तत्काल की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय ने घटना स्थल पर पहुच कर कमरे की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाजीपुर निवासी राम बदन यादव का कमरे में शव मिला है। जो बाल पुष्टाहार विभाग में चालक के पद पर तैनात थे पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक पखवारे के अंदर सरकार कराए यूपी टेट की परीक्षाः चंद्रशेखर

सपा के सभी फ्रंटल नेताओं ने कलेक्ट्रेट में सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द होने से आक्रोशित व गुस्साए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को सपा के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों की अगुवाई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने 15 दिन के अंदर पुनः यूपी टेट की रद्द हो चुकी परीक्षा को कराने की मांग की। साथ ही आगामी आयोजित टेट परीक्षा में केंद्रों तक पहुंचने के लिए रेल व बसों में मुफ्त यात्रा का बंदोबस्त किया जाय। साथ ही 28 नवंबर को अभ्यर्थियों को हुई आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में पांच हजार रुपये दे।
इस दौरान छात्र सभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि 28 नवंबर को प्रदेश के उन लाखों अभ्यर्थियों के अरमानों के साथ महीनों की तपस्या जमींदोज हो गयी, जो सफलता की उड़ान के साथ परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे थे। कोई इस ठंड में 50 किलोमीटर की दूरी तय करके परीक्षा केंद्र पहुंचा था तो किसी ने परीक्षा देने के लिए पूरी रात स्टेशन या मुसाफिरखाने में गुजारी। लेकिन इनकी इस तपस्या पर सरकार की नाकामी भारी पड़ गयी है। लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है। यदि सरकार इस अतिमहत्वपूर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता को लेकर गंभीर होती तो पेपर परीक्षा से पहले लीक नहीं होता। यह सीधे तौर पर सरकार की नाकामी का परिणाम है। यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा कि भाजपा सरकार में एक के बाद एक कई परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। बावजूद इसके सरकार अपनी गलतियों से सीख नहीं ले पा रही है। ऐसी सरकारें जो सुरक्षा के साथ समयबद्ध तरीके से भर्ती परीक्षाएं न करा पा रही है उससे और किसी चीज की उम्मीद करना बेमानी होगी। सयुस महासचिव दिलीप पासवान ने यूपी टेट परीक्षा को पुनः एक पखवारे के अंदर कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों को जो आर्थिक व मानसिक क्षति हुई है उसकी क्षतिपूर्ति सरकार करे, अन्यथा नौजवान अपने वोट से करारा जवाब देने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्तार अंसारी, चन्द्रशेखर यादव, सुजीत कन्नौजिया, संजय मौर्या आदि उपस्थित रहे।

भुड़कुड़ा परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग

Young Writer, इलिया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुड़कुड़ा में मिड डे मील का खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गई. तत्काल बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया. अध्यापकों व ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस समय गैस सिलेंडर में आग लगी उस समय विद्यालय में काफी संख्या में बच्चे थे। यदि सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

दअरसल परिषदिय विद्यालयभुड़कुड़ा में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर से जल रहे गैस चूल्हे ने आग पकड़ ली. धीरे-धीरे आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गई और देखते ही देखते इससे लपटें निकलने लगी. आग देखकर विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई. बच्चों को विद्यालय से तत्काल बाहर भगा दिया गया। स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर पर मिटटी, रेत व अग्निशमन यंत्र की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

बता दे कि प्राथमिक विद्यालय में जैसे ही ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिली, तो लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और रेत, मिट्टी और पानी की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगर ग्रामीण तत्काल मौके पर नहीं पहुंचते तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्राथमिक विद्यालय भुड़कुड़ा की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि रसोइयों द्वारा प्रतिदिन की भाँति आज भी बच्चों के लिए एमडीएम (मध्यान्ह भोजन योजना) भोजन गैस सिलेंडर पर बनाया जा रहा था‚ तभी अचानक पाइप में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि रसोईया किचन से बाहर आ गई। वहीं अध्यापकों व ग्रामीणों की मदत से आग पर काबू पा लिया गया है।हादसे के वक्त स्कूल में मौजूद सभी बच्चे व स्टाफ सुरक्षित है।

मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 200 बच्चों ने किया प्रतिभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को दी शुभकामनाएं


चंदौली। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले को ओवरआल 197 अंक मिला है। इससे जनपद उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय में बीते 26 व 27 नवंबर को मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें जिले के 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। बच्चों ने 14 गोल्ड, 24 सिल्वर व 5 बोंज मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में वाराणसी 255 अंक के साथ प्रथम रहा। गाजीपुर को 153 अंक व जौनपुर को 124 अंक प्राप्त हुआ। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में चयनित किए गए बच्चों प्रशिक्षित करने को कहा है। प्रतियोगिता में सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ ही जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानन्द दुबे, पुष्पा राय, मनोज पांडेय, दिलीप, रंजीत, अशोक, देवकुमार, आनन्द, रीता, रूच्चि सिंह, ज्ञान प्रकाश, संजय, आशीष आदि ने शामिल रहे।

न्यूनतम फीस पर बेहतर चिकित्सा सेवा देना हमारा लक्ष्यः डा. गौतम त्रिपाठी


चंदौली। बिहार प्रांत के अल्पसंख्यक मंत्री जामा खान रविवार को चंदौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चंदौली स्थित सूर्या हास्पिटल एण्ड ट्राम सेंटर पहुंचकर डा. गौतम त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कुछ समय बिताया और अस्पताल की ओर से दी जा रही सुविधाओं से वाकिफ हुए। अस्पताल संचालक डा. गौतम त्रिपाठी ने स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उन्हें अस्पताल की सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि चंदौली व बिहार प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में आज लोग बेहतर चिकित्सा सेवा से वंचित है। अधिकांश लोगों को अच्छे इलाज के लिए वाराणसी व अन्य बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे उनका समय व धन दोनों अधिक खर्च होता था। ऐसे में लोगों को न्यूनतम फीस व बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए सूर्या हास्पिटल व ट्रामा सेंटर की नींव चंदौली में रखी गयी। आज पूरा अस्पताल स्टाफ लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है। बताया कि पहले अस्पताल में केवल ट्रामा व हड्डी रोग संबंधित सेवाएं दी जाती थी, लेकिन अभी हाल ही में प्रसूति महिलाओं की चिकित्सा सेवा भी बहाल कर दी गयी है। डा. यशी त्रिपाठी अस्पताल में महिला एवं प्रसूती रोग संबंधित मामलों में मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श देकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ देने में जुटी है। बताया कि दूरदराज के लोगों को अस्पताल से स्वस्थ लौटता देखकर खुशी होती है। हम निरंतर अस्पताल की सेवाओं में विस्तार करने के साथ-साथ उसमें गुणात्मक सुधार भी कर रहे हैं। मरीजों व उनके तीमारदारों के सुझावों पर तेजी से अमल किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि अपनी उम्दा चिकित्सा सेवा से सूर्या अस्पताल लोगों के दिल में जगह बना लें। बिहार प्रांत के मंत्री ने अस्पताल संचालक डा. गौतम त्रिपाठी के हौसले को सराहा और ऐसे ही पूरी शिद्दत के साथ मानवता की खिदमत करने की बात कही।

भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार पर धमकाने का लगा आरोप

Young Writer, नौगढ़। रावर्टसगंज के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार एक बार फिर सुर्खियों में है। अबकी बार उनपर धमकी देकर दबाव बनाने का आरोप लगा है। बाघीं गांव निवासी अवधेश जायसवाल उर्फ पप्पू ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व सांसद पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाी है। एसडीएम ने उक्त मामले की जांच कर आख्या देने का निर्देश तहसीलदार नौगढ़ को दिया गया है।
एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में फरियादी अवधेश जायसवाल ने उल्लेख किया गया है कि बाघीं गांव निवासी विमला देवी पत्नी लक्ष्मी साव ने अपनी आवश्यकता के अनुरूप रावर्टसगंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार से रूपया 220000(दो लाख बीस हजार) नकद लिया था। इसके एवज में अब पूर्व सांसद ब्याज सहित कुल सात लाख रुपये या उसके बदले 18 बिस्वा जमीन की मांग रहे हैं। ब्याज का भारी रकम या भूमि को दिए जाने से इंकार किए जाने पर विमला देवी के पुत्र अवधेश जायसवाल ऊर्फ पप्पू पर पूर्व सांसद द्रारा एससी/एसटी का मुकदमा कराने या घर मकान से उजाड़ने की धमकी दी जा रही है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। आरोप है कि पूर्व सांसद द्वारा विमला देवी के परिवार पर काफी दबाव बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो पूर्व सांसद पहले भी कई लोगों पर एससी/एसटी में फंसाने के मुकदमा कराने की धौंस दे चुके हैं। फिलहाल चाय पान की दुकान संचालित करने वाला अवधेश जायसवाल व उसका परिवार पूर्व सांसद की इस धमकी से काफी डरा सहमा व भयभीत है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीईटी परीक्षार्थियों में बाटा कांग्रेस प्रतिज्ञा पंपलेट, कहां सरकार आने पर युवाओं का होगा सम्मान

चंदौली। टीईटी परीक्षा निरस्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  मुग़लसराय लाल बहादुर शास्त्री नगर पालिक इंटर कॉलेज सहित सभी सेंटर के बाहर  कांग्रेस प्रतिज्ञा पम्पलेट का वितरण कर कांग्रेस के उपलब्धियों को गिनाया इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है अपने हक की मांग कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाती हैं और पूजी पतियों के हित में काम करती हैं  जिस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही प्रदेश सरकार में चोरी हत्या लूट चरम पर है प्रदेश में आए दिन नाबालिग बच्चियो साथ दुष्कर्म किए जा रहे हैं जिसको लेकर केंद्र के और प्रदेश की सरकार मौन धारण किए हुए हैं जिन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो सभी युवाओं को नौकरी युवतियों को लैपटॉप और स्कूटी देकर सम्मान किया जाएगा इस दौरान शहर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोहम्मद गुफरान, सभी युवा साथी मौजूद रहे।।

Chandauli
overcast clouds
32.4 ° C
32.4 °
32.4 °
56 %
5.8kmh
100 %
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights