31 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 648

सड़कों पर उड़ती धूल से गुम हुई सकलडीहा बाजार की रौनक

सकलडीहा कस्बा की मुख्य मार्ग पर उड़ती धूल से होकर गुजरते बाइक सवार।


Young Writer, सकलडीहा। चुनावी साल में सरकार की तमाम विकास के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन सकलडीहा कस्बा में सुबह से शाम उड़ती धूल सरकार के विकास का पोल खोल दे रही है। धूल के कारण लाखों की लागत से बनी दर्जनों शोरूम और दुकानों की रौनक गुम हो जा रही है। जिसे लेकर व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने से सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ गुस्सा पनपने लगा है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी खोखला आश्वासन दे रहे है।
कस्बा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डेढ़ किलो मीटर मार्ग का निर्माण पिछले दो साल से कच्छप गति से हो रहा है। सड़क निर्माण तो दूर पटरी और नाला निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। इसके बाद पिछले एक साल से सड़क पर उड़ती धूल गरदा से सकलडीहा कस्बा में लाखों की लागत से निर्मित विभिन्न शोरूम और दुकानें धूल गरदा के कारण उनकी रौनक गुम हो जा रही है। लोगों को दिन के उजाला में हेड लाइट जलाकर डेढ़ किलोमीटर मार्ग को पूरा करना पड़ता है। यही नहीं धूल गरदा के कारण आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। साथ ही सड़क किनारे निवासरत लोग सांस सहित तमाम बीमारियों की गिरफ्त में तेजी से आ रहे है, जिससे उनके अंदर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के मंत्री, सांसद और ब्लॉक प्रमुख जैसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के होने के बाद भी समस्या से राहत नहीं मिल पा रहा है। उधर, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी रामकुमार चौहान शीघ्र सड़कों की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है।

बस चालक छोटू के परिजनों से मिलकर डा.संजय चौहान ने दी आर्थिक मदद

बोले‚ दुख की घड़ी में साथियों का सहयोग करना ही हमारी सोच
Young Writer, शहाबगंज। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान रविवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान गत दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं को लखनऊ कार्यक्रम में ले जा रहे बस चालक छोटू 29 वर्ष के हादसे में मौत की सूचना के बाद पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। साथ ही 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। कहा कि पार्टी आगे भी परिवार की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इसके बाद डा. संजय चौहान बस दुर्घटना में घायल करनौल निवासी बस कंडक्टर रामाज्ञा के घर पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्हें भी आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही मृतक परिजनों को सरकार से आर्थिक सहयोग दिए जाने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि दुख में अपने साथियों के साथ खड़े होना और उसे संभल प्रदान करना ही सच्ची समाजसेवा है। समाजसेवा के बिना राजनीति का मूल अधूरा है क्योंकि राजनीति की बुनियाद ही समाजसेवा पर टिकी है और इसी उद्देश्य के साथ जनवादी वादी समाजवादी के साथ गठबंधन करके प्रदेश की सत्ता में लौटने की दिशा में आगे बढ़ रही है। विदित हो कि बीते 25 नवम्बर को लखनऊ में आयोजित जनवादी पार्टी के रैली में जा रही बस के थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव के समीप पलट गयी। इस दुर्घटना में शहाबगंज कस्बा निवासी बस का ड्राइवर छोटू की मौत हो गयी थी। बस भभुआ बिहार से जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर 25 नवम्बर को लखनऊ में होने वाली रैली में जा रही थी। बस 24 नवम्बर को देर शाम चकिया-चन्दौली मार्ग पर मुरकौल गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमें छोटू (29) बस का चालक की दबकर मौत हो गयी थी तथा बस का कंडक्टर रामाज्ञा घायल हो गया था। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार,छविनाथ चौहान, गुरुदेव चौहान, अखिलेश चौहान, नंदेश चौहान, राजेश चौहान, दशरथ सोनकर, धर्मराज चौहान, ओमकार, रामधीन, महमूद आलम, मेजर सिंह फौजी, कल्लू श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ से नहीं संभल रही प्रदेश व्यवस्थाएंः बाबूलाल यादव


यूपी टेट की परीक्षा रद्द खफा सपा छात्र सभा ने किया प्रदर्शन
Young Writer, चंदौली। समाजवादी छात्र सभा रविवार को भाजपा सरकार पर हमलावर रहा। यूपी टेट परीक्षा-2021 के प्रश्न-पत्र लीक होने से गुस्साए युवा सपाइयों ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव के नेतृत्व में जमा हुए। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि शासन की शिथिलता व लापरवाही के कारण आज यूपी के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। पेपर लीक होने से परीक्षा का रद्द होना इस बात के संकेत है कि यूपी की सरकार से व्यवस्थाएं नहीं संभल पा रही है, लिहाजा सीएम को अपनी गद्दी स्वैच्छा से छोड़ देनी चाहिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि आज बड़े अरमानों के साथ महीनों की तपस्या के साथ जनपद के हजारों अभ्यर्थी यूपी टेट की परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। कोई इस ठंड में 50 किलोमीटर की दूरी तय करके परीक्षा केंद्र पहुंचा था तो किसी ने परीक्षा देने के लिए पूरी रात स्टेशन या मुसाफिरखाने में गुजारी। लेकिन इनकी इस तपस्या पर सरकार की नाकामी भारी पड़ गयी है। कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है। सयुस महासचिव दिलीप पासवान ने कहा कि वाराणसी के सनबीम स्कूल में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना होना शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को ऐसी घटना को अंजाम देने आरोपियों को शख्त से शख्त सजा दे, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो। कहा कि इलाहाबाद में दलित परिवार की हत्या यूपी पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती है। भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। आरोप लगाया कि सत्ता का संरक्षण प्राप्त गुंडे दलितों के विरूद्ध खुलेआम आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें दंडित करने की बजाय सत्ता में बैठे लोग बचाने का काम कर रहे हैं। ऐसी सरकार को दलित समाज आगामी विधानसभा चुनाव में कड़ा जवाब देने का काम करेगी। इस दौरान कुलदीप, संतोष, विरेंद्र, आशुतोष विश्वकर्मा, मुनिराज, राहुल, देवेश, चंद्रजीत, सोनू, अजय, मनदीप आदि उपस्थित रहे।

सैयदराजा की बेटियां पढ़-लिखकर बने डाक्टर-इंजीनियरः मनोज डब्लू

Young Writer, कंदवा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में पूरी शिद्दत से लगे हैं। इस क्रम में रविवार को उन्होंने खुरहट गांव में जन-चौपाल लगाई। गांव के गरीब ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। ठंडे के मद्देनजर उनमें कंबल वितरित किया। इस दौरान कंबल पाकर गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने अपने आशीष से मनोज डब्लू को नवाजा। साथ ही उनकी समस्याओं को जाना और उसे दूर करने का मजबूत भरोसा दिया। इस दरम्यान जनता के मुद्दों पर उनके मुखर व्यक्तित्व से प्रभावित होकर 350 से अधिक ग्रामीण समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। नए साथियों को पार्टी का गमछा भेंटकर मनोज कुमार सिंह डब्लू ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही खुरहट गांव में समाजवादी किलेबंदी को वोटिंग तक मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जहां सर्वसमाज के हितों की बात हो, वहीं असल समाजवाद है। समाज में समानता का भाव आए। गरीब-अमीर के बीच का खाई पटे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचे। गरीबी का उन्मूलन हो और गरीब तबका शिक्षित होकर आर्थिक व सामाजिक रूप सशक्त हो, यही समाजवादी पार्टी को सोच व नीति है। कहा कि सैयदराजा विधानसभा की बेटियां पढ़े-लिखे और डाक्टर-इंजीनियर व पायलट बनकर गांव-जवार का नाम रौशन करे। इसी मंशा व सोच के साथ काम किया जाएगा। नौजवानों की नौकरी के साथ ही किसानों की आमदनी का ख्याल सपा सरकार ने रखा है और फिर से सपा सत्ता में आयी तो इस कड़ी को आगे बढ़ाया जाएगा। कहा कि आज सरकार शौचालय के नाम पर 12 हजार व आवास के नाम 1.60 लाख रुपये दे रही है, जो मात्र छलावा है। क्योंकि डेढ़ लाख में आवास नहीं शौचालय बना करते हैं और जो शौचालय गांवों में बन रहे है उसमें उपली-गोइठा रखने के सिवाय कोई और उपयोग नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई सवाल किए। कहा कि सरकार पांच किलो अनाज, शौचालय व उज्ज्वला योजना से ऊपर नहीं उठ पाए। भाजपा के नेता-मंत्री व विधायकों का जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। अंत में उन्होंने खुरहट को सपा सरकार में लोहिया गांव घोषित कराकर गरीब तबके के ग्रामीणों तक आवास व अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रधान जयप्रकाश बिन्द, चंद्रभान बिन्द, ओमप्रकाश बिन्द, पारसनाथ बिन्द, महेंद्र राठौर, बृज मोहन बिन्द, गंगा सागर, मंसूर अंसारी,रामदुलारे कनौजिया, सोनू सिंह, अजहर तुन, गणेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रिंकू खरवार व संचालन लल्लन बिन्द ने किया।

यूपी टेट परीक्षा: 18 केंद्रों की परीक्षा रद्द, परीक्षार्थियों के चेहरे पर छा गई मायूसी


Young Writer, चंदौली। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 28 नवंबर को होने वाली जिले के 18 केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई। वही केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को वहां तैनात केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बैरंग लौटा दिया गया। परीक्षा केंद्र परीक्षा करने की सूचना के बाद परीक्षार्थियों में मायूसी छा गई और उनमें हड़कंप मच गया।जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि रविवार को निर्धारित की गई थी लेकिन शासन की ओर से किन्ही कारणों बस यह परीक्षा टाल दी गई इन परीक्षा कराने के लिए जनपद में 18 केंद्र बनाए गए थे। जहां परीक्षा के लिए 16,315 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। केंद्रों पर निगरानी के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक मौजूद किए गए थे। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व केंद्र व्यस्थापकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिया था। किसी तरह की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, शासन के निर्देश पर आज होने वाली शिक्षा पात्रता की परीक्षा रद्द कर दी गई इसे लेकर जनपद में हड़कंप मच गया और केंद्र को पहुंचे लोगों को केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बैरंग वापस कर दिया गया। यह टीईटी परीक्षा दो पालियों में होनी थी। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा होनी थी। इसमें 9829 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होनी थी। इसमें 6486 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में प्राथमिक व दूसरी पाली में पूर्व माध्यमिक स्तर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। जैसे ही परीक्षा रद्द होने की सूचना परीक्षार्थियों को मिली तो उन्हें मायूसी छा गई केंद्र पर पहुंचे लेकिन उन्हें बिना परीक्षा दिए घर लौटना पड़ा। केंद्र व्यवस्थापकों ने कहा कि यह शासन के निर्देश पर परीक्षा टाल दी गई है अगली तिथि निर्धारित स्थान पर परीक्षा कराई जाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर के पोस्ट से चंदौली की राजनीति में मचा हड़कंप

मुगलसराय में बावर्दी बूथों पर जाति आधारित आंकड़े बंटोरते मिला दीवान
चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण के विशेष तिथि को एक अजीबोगरीब मामला पटल पर आया। मुख्य विपक्षी दल सपा के अध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने फेसबुक पर पोस्ट कर चंदौली के राजनीति में सनसनी फैला दी। उन्होंने जनपद के मुगलसराय विधानसभा के कुछ बूथों पर मुगलसराय कोतवाली में तैनात दीवान राजकुमार तिवारी द्वारा जाति आधार पर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने व हटाने के आंकड़े जमा करने जैसा गंभीर आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक उक्त दीवान ने यह कृत्य बावर्दी किया यानी वह जिस वक्त इस तरह के कृत्य को अंजाम दे रहे थे वह ड्यूटीरत थे। यदि सपा जिलाध्यक्ष के आरोप में दम है तो यह लोकतंत्र के बड़ा खतरा है और एक गंभीर विषय भी। यदि निष्पक्ष तरीके लोभरहित रहकर राष्ट्र को संप्रभु बनाए रखने की कसम खाने वाले सरकारी सेवक किसी दल या पार्टी अथवा किसी नेता विशेष के लिए ऐसे कार्य को अंजाम देंगे तो चुनाव की निष्पक्षता को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल उन्होंने चंदौली के पुलिस महकमे से कुछ सवाल किए हैं और उक्त दीवान के बूथ पर किए गए कृत्य के संबंध में सरकारी दस्तावेज तलब किए हैं।
दरअसल यह मसला इसलिए इतना महत्वपूर्ण है कि हाल फिलहाल जाति आधारित जनगणना की मांग देश की बहुसंख्यक जातियां कर रही हैं। बावजूद इसके इस पुरजोर मांग को सरकार लगातार अपने मौन से खारिज करती आयी है। जानकारों का ऐसा मानना है कि यदि जनगणना हुई और जाति आंकड़े सार्वजनिक पटल पर आई तो उन जातियों की जनसंख्या के सापेक्ष भागीदारी के लिए आवाजें उठेंगी, जो सरकारें देना नहीं चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर चुनावों में इन्हीं आंकड़ों की अहमियत बढ़ जाती है। हर दल के नेता जो जहां से चुनाव लड़ता है किसी निजी एजेंसी या अपने खुद के कराए हुए सर्वे के आंकड़ों के आधार पर अपनी चुनावी रणनीति तैयार करता है। आज भी यही जाति आधारित आंकड़ें जीत-हार को तय करते हैं। यही वजह है कि देश की बहुसंख्यक जातियां आज अपने आप को राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक मोर्चे पर पिछड़ा व उपेक्षित महसूस कर रही है। इन जातियों की सोच है कि उन्हें उनकी जनसंख्या के सापेक्ष राजनीति, शिक्षा व नौकरी में उचित प्रतिनिधित्व व भागीदारी मिलनी चाहिए। इसी का परिणाम है कि आज पूरे देश में जाति आधारित जनगणना की मांग जोर पकड़े हुए है। ऐसे में शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण तिथि पर जनपद चंदौली के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-94 से 98 के अलावा 107 से 109 समेत कई बूथों पर मुगलसराय कोतवाली में तैनात दीवान राजकुमार तिवारी को नाम जोड़ने-काटने आदि का विवरण जातिगत आधार पर जमा करते हुए पाया गया। यह जानकारी जब सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर तक पहुंची तो उन्होंने फेसबुक के जरिए जिला निर्वाचन कार्यालय चंदौली से सवाल किए और पूछा कि किस आदेश के तहत दीवान राजकुमार बावर्दी उक्त बूथों पर जातिगत आंकड़े जमा कर रहे थे। उन्होंने उक्त प्रकरण को निर्वाचन आयोग के यूपी कार्यालय के समक्ष रखने की भी बात कही। इस बात को लेकर बूथों पर सक्रिय सपा अब पहले से ज्यादा सक्रिय भूमिका में दिखेगी, ताकि बूथों पर वोट के जोड़-घटाव की प्रक्रिया में कोई किसी तरह की सेंधमारी न करने पाए।

चंदौली गोल गिरोह बनाने को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार किये गए कार्य मुक्त, छोटू कुमार संभालेगे कमान


चंदौली – यूपी में विधानसभा चुनाव पहले सभी सियासी पार्टियां संगठन को चुस्त दुरुस्त करने में जुटी है. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने चन्दौली बड़ा फेरबदल करते हूए छोटू कुमार भारती को बसपा नया जिला अध्यक्ष बनाया गया. जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार को पद मुक्त कर दिया गया. सूत्रों की माने तो पूर्व जिला अध्यक्ष पर गोल गिरोह बनाकर जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के बाहर के लोगों को व्यक्तिगत लाभ के कारण टिकट दिया. जिससे पार्टी को पंचायत चुनाव में बसपा को करारी हार का सामना करना पड़ा,और  पार्टी के अंदर कलह पैदा होने लगा.

बताया जा रहा है कि चकिया विधानसभा सीट पर जिले के एक कद्दावर नेता व पार्टी में की मजबूत स्थिति रखने वाले आजमगढ़ के विकास आजाद ने चकिया विधानसभा सीट से टिकट का मांग की थी. चकिया विधानसभा सीट पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार की अहम भूमिका रही. जिससे जिले के चर्चित नेता बैकफुट पर आ गए. वह अपना वर्चस्व कम होता देखकर चकिया विधानसभा प्रत्याशी पद से अपना नाम वापस लेना उचित समझा. जिला अध्यक्ष का जनपद मेंं गुटबाजी की शिकायत बसपा सुप्रीमो तक पहुंचने लगी. जिससे बसपा सुप्रीमो ने तत्काल प्रभाव से छोटू कुमार भारती को नया जिला अध्यक्ष बना दिया. जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

धक्के से न चली हैं सरकारें और ना ही चलती है एंबुलेंसः मनोज सिंह डब्लू

रमरजाय के पास एंबुलेंस को धक्का लगाते सपा कार्यकर्ता संग मनोज डब्लू।

तेल खत्म होने के बाद रमरजाय के पास 108 एंबुलेंस को सपाइयों ने मारा धक्का
धानापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार की रात सूबे की भाजपा सरकार से आहत नजर आए। इस दौरान उन्होंने सीधा सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। साथ ही आग्रह किया कि सत्ता नही संभल रही तो उसे छोड़ दें, अन्यथा जनता आपको हटा देगी। कहा कि धक्का देकर न तो सरकारें चलती हैं और ना ही एंबुलेंस। जो सरकार एंबुलेंस का संचालन समुचित ढंग से नहीं करा पा रही है ऐसी सरकारें को नैतिकता के आधार पर सत्ता से दूर हो जाना चाहिए। कहा कि अखिलेश सरकार की दी हुई 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवाएं लोगों के काम नहीं आ रही है क्योंकि सरकार ने पूरी व्यवस्था को बेपटरी कर रखा है।
दरअसल सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार की शाम मांगलिक कार्यक्रमों में शरीक होने के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें धानापुर-जमानियां मार्ग पर रमरजाय गांव से पहले बीच सड़क पर 108 एंबुलेंस खड़ी मिली तो उन्होंने अपना काफिला रोककर वजह जाननी चाहिए। जब उन्हें एंबुलेंस के बीच राह खड़े होने की वजह मालूम चली कि वह अवाक रह गए। कमालपुर से मरीज को धानापुर सीएचसी लेकर जा रही उक्त एंबुलेंस तेल खत्म होने के कारण बीच राह खड़ी हो गयी। इसकी जानकारी होते ही सपा नेता ने एंबुलेंस में मौजूद मरीज को प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजवाया। साथ ही अपने समाजवादी साथियों के साथ एंबुलेंस को ढाई किलोमीटर धक्का देकर रमरजाय चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प तक ले जाने का काम किया और अपने पैसों से एंबुलेंस में तेल भरवाकर उसे आगे के लिए रवाया। इस दौरान मरीज हो चुके स्वास्थ्य महकमे की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवाएं जब सपा सरकार में बहाल हुई तो लोगों को बड़ी मदद मिली, लेकिन आज हादसों व दुर्घटनाओं के बाद हताहत लोगों घंटे दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। बावजूद इसके एंबुलेंस नहीं आती। व्यवस्था में यह कमी, सीधे तौर पर भाजपा सरकार की नाकाम है जो एंबुलेंस में तेल तक का बंदोबस्त नहीं करा पा रही है। अंत में उन्होंने सूबे की कमान संभाल रहे सीएम से सत्ता छोड़ने की गुजारिश। कहा कि आप नहीं हटे तो चुनावों में जनता आपको अपने वोट के चोट से हटाने का काम करेगी।

प्रदेश सरकार कारीगरों का हुनर तराश कर संवार रही भविष्य

Young Writer, चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनार्न्तत दर्जी व हलवाई ट्रेड का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान जिला उद्योग एव उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के सहायक आयुक्त प्रेम सिंह प्रशिक्षण प्राप्त 250 अभ्यर्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। साथ ही उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में आर्थिक सहयोग व संबल प्रदान करने का भरोसा भी दिया।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिससे पारंपरिक कारीगारों के हुनर को निखारने का काम हो रहा है। आप सभी को निःशुल्क छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा कारीगरों की आर्थिक समृद्वि के लिए उनको तकनीकी, सैद्वान्तिक तथा व्यवहारिक जानकारी देकर अपनी उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार तथा उचित मूल्य के लिए बाजार से सीधे जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र तथा सरकार द्वारा ट्रेडवार टूल किट प्रदान किया जाएगा, जिससे परम्परागत कारीगरों की आर्थिक स्थिति सुधारी जा सके। व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुद्रा ऋण योजना चलायी जा रही है। यूपिको के जिला समन्यवक रामचन्द्र ने कहा कि अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा तकनीकी, सैद्वान्तिक, व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राममनोहर, श्रीकान्त, हरे राम ज्योति, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, सना आदि उपस्थित रहे।

रहे।

पड़ाव पर खुलेआम बिक रहे एक्सपायर हो चुके खाद्‍य पदार्थ

Young Writer, पड़ाव। इन दिनों कुछ दुकानदार खाद्य पदार्थ की बिक्री के नाम पर लोगों की सेहत व स्वास्यि के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके द्वारा एक्सपायर हो चुकी खाने पीने के सामान खुले बाजार में बेखौफ होकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जबकि खाद्य सुरक्षा महकमा आंख मूंदे मौन साधे हैं। इस बात को लेकर कोई आम आदमी संबंधित विभाग को सूचना भी देता है तो उस पर विभाग कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ आश्वासन देता है।

इसी कड़ी में क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित एक दुकान पर (एक्सपायरी डेट) समय अवधि समाप्ति वाला (फूड प्रोडक्ट) खाद्य समाग्री बेखौफ होकर बड़ी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। उक्त दुकान पर दूध से लेकर नमकीन तक सभी खाद्य सामग्री समय अवधि समाप्ति अर्थात स्पायरी डेट वाला बेखौफ होकर बड़ी धड़ल्ले से दुकानदार द्वारा बेचा जा रहा है जबकि बड़ी बात यह रही ब्रांडेड अमूल कंपनी की छाझ और हल्दीराम कंपनी की नमकीन एक्सपायरी डेट वाली बेचा जा रहा है जब इस सिलसिले में दुकान पर बैठी महिला से बात किया तो सीधा जवाब दिया कि लेना हो तो लो नहीं तो दुकान से चलते बनो। गौरतलब हो कि इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व एक मिष्ठान की दुकान पर एक्सपायरी डेट वाली कोल्ड ड्रिंक बेचा जा रही थी। मतलब यह साफ है पड़ाव क्षेत्र में ज्यादातर दुकानों पर समय अवधि समाप्ति वाला खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ बेखौफ होकर लोगों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए धड़ल्ले से बेचा जा रहा है वही इस संदर्भ में क्षेत्रीय फूड इंस्पेक्टर विनय शाही को फोन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया‚ लेकिन उनका मोबाइल फोन नहीं उठा। लेकिन दुकानदारों द्वारा जान–बूझ कर ऐसा कृत्य करने से लोगों की सेहत को सीधा खतरा है।

इनसेट–––

बिस्कुट खाने से बीमार हो गए थे चार बच्चे

पड़ाव। अभी हाल में अलीनगर थाना क्षेत्र के धरना गांव में बिस्कुट खाने से एक ही परिवार के चार बच्चे बीमार हो गए थे। इस घटना के बाद भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने सक्रियता नहीं दिखा। ऐसी छोटी–मोटी घटनाओं के बाद भी महकमा हरकत में नहीं आया तो कभी भी किसी के साथ कोई अप्रिय घटना घटने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Chandauli
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
62 %
5.2kmh
97 %
Wed
31 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
35 °
Sun
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights