29.4 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 652

अब सूर्यास्त बाद भी होंगे पोस्टमार्टम‚ स्वास्थ्य महकमे को आ गया फरमान

चंदौली। हादसों, हत्या व अप्राकृतिक घटनाओं में अपनों को खोने वाले परिवारों के दर्द पर केंद्र व राज्य सरकार ने बड़ा मरहम लगाने का काम किया है। अब सूर्यास्त के बाद शव के पोस्टमार्टम की व्यवस्था सुचारू रूप से होगी। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट के आदेश व अनुमति का आवश्यकता नहीं होगी। उक्त मामले से जुड़ा शासनादेश 23 नवंबर को जिले के स्वास्थ्य को प्राप्त हुआ। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के जरिए सभी जिलों के स्वास्थ्य महकमों के इस आदेश को अमल लाने संबंधित राजाज्ञा जारी करते हुए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्टर पूर्ण करने के साथ ही मैन पावर को मुकम्मल करने के निर्देश दिए है, ताकि रात्रि में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण करने में किसी तरह का व्यवधान व अतिरिक्त समय की बर्बादी न होने पाए। सरकार का आदेश उन परिवारों को राहत पहुंचाने वाला है, जो अपनों को खोने के बाद पोस्टमार्टम की अतिजटिल प्रक्रिया में कई घंटों तक फंसे रह जाते हैं।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के पत्र संख्या-3020/सेक-2-पांच-2021, अनुभाग-2 जारी दिनांक 23 नवंबर 2021 जो महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को प्रेषित है। उक्त पत्र में सूर्यास्त के उपरांत पोस्टमार्टम का संचालन किए जाने की उल्लेख है और इस प्रक्रिया में किसी तरह की कोई बाधा न उत्पन्न हो पत्र में उल्लेखित पांच बिंदुओं में इसे लेकर जरूरी आदेश-निर्देश दिए गए है। पहले बिंदू में तकनीकी को उन्नत करने संसाधन की उपलब्धता का उल्लेख किया गया है, जो रात्रि पोस्टमार्टम में सहायक साबित होंगे। इसके अलावा दूसरे बिंदु में सामान्य तौर पर रात्रि में पोस्टमार्टम कराने का जिक्र है साथ ही अस्पताल इंचाज को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी जरूरी इफ्रांस्ट्रक्टर पोस्टमार्टम हाउस पर उपलब्ध हों। तीसरे बिंदु में हत्या, आत्महत्या, बलात्कार के उपरांत मौत, क्षत-विक्षत शवों के रात्रि में पोस्टमार्टम किए जाने की बात कही गयी है। पांचवें बिंदु में यह आदेश दिए गए है कि रात्रि में होने वाले सभी पोस्टमार्ट की वीडियो रिकार्डिंग आवश्यक रूप से की जाय। ताकि आगे कानूनी प्रक्रिया व कार्यवाही में वह सहायक साबित हो सके। पोस्टमार्टम संबंधित नए आदेश के अमल में आने से रात्रि में पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले शवों के अंत्य परीक्षण की प्रक्रिया को मुकम्मल करने के लिए अगले दिन का इंतजार नहीं करना होगा। पहले शवों को रात के वक्त मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया जाता था। शोक संतप्त स्वजन को शवों की अंत्येष्टि करने के लिए पूरी रात और दिन में इंतजार करना पड़ता था। इससे उनकी पीड़ा और बढ़ जाती थी। ऐसे में केंद्र सरकार ने सिर्फ दिन में शवों के पोस्टमार्टम के नियम को बदल दिया है। अब घटना-दुर्घटना के बाद रात में भी शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे काफी राहत मिलेगी।
…बयान
चंदौली। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार ने शवों के पोस्टमार्टम के नियम ने बदलाव किया है। अब उसी आधार पर अपर मुख्य सचिव के आदेश भी महकमे को प्राप्त हो गए हैं इसे अमल में लाते हुए आवश्यक संसाधनों की कमी को पूरा किया जाएगा।

उद्धाटन मैच में जियोफिजिक्स ने फिजिक्स को 55 रनों से हराया, राघव बने मैन आफ द मैच


वाराणसी–काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान में आयोजित  क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को संस्थान के ब्रोचा मैदान में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ ए के त्रिपाठी व डीन डॉ मधुलिका अग्रवाल ने किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जियोफिजिक्स विभाग और फिजिक्स के शिक्षको के बीच खेला गया। जिसमें जियोफिजिक्स की टीम ने 55 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। रोमांचक मैच को देखने के लिए काफी दर्शक पहुंचे थे।वही दूसरे लीग मैच में संखियिकी विभाग की टीम ने निदेशक कार्यालय की टीम को 13 रनो से हरा दिया।उदघाटन मैच में फिजिक्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित नही हुआ। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जियोफिजिक्स की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 130 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से राघव सिंह ने तुफानी पारी खेली। जिसमें 19 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। जिसमें दो चौका और तीन छक्का शामिल है। टीम ने 15 ओवर में 130 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चौकों और छक्कों पर मैच देख रहे दर्शक काफी उत्साहित हो रहे है।वही डॉ सत्यप्रकाश ने 19 गेंदों पर 29 शिवमंगल ने 20 और सुभाष और शिवेंद्र ने12 12 रनो का योगदान दिया। काफी संख्या में दर्शकों ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया।फिजिक्स जितेश  अजय और जितेश ने एक एक विकेट लिए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिजिक्स के पारी शुरूआत अच्छी नही रही।फिजिक्स की तरफ से विमल किशोर ने अधिकतम 29 रन बनाए।जियोफिजिक्स की तरफ से रोहताश सुभाष शिवमंगल ने दो दो विकेट लिए। फिजिक्स की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 75 रन बनाए।इस मैच में शानदार प्रद5 करने वाले राघव सिंह को मैन आफ द मैच चुना गया।वही दूसरे लीग में सांख्यिकी विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में 87 रन बनाए कप्तान महावीर ने 28 और सुब्रत भौमिक ने 16 रन बनाए ।रामकुमार वर्मा ने 3 ओवरों में 20 रन देकर 5 विकेट लिए।बल्लेबाजी करने उतरी निदेशक कार्यालय की टीम ने 14.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 75 रन बनाए जबकि महावीर और सुब्रत भौमिक ने तीन तीन विकेट लिए।सुब्रत भौमिक को मैन आफ द मैच चुना गया।विज्ञान संस्थान की खेल समन्वयक निर्मला होरो ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 9 विभागों की टीमो ने भाग लिया प्रतियोगिता का फाइनल 4 दिसम्बर को होगा।इस अवसर जियोफिजिक्स के विभागाध्यक्ष राजीव भाटला प्रो ज्ञान प्रकाश सिंह प्रो मनोज श्रीवास्तव प्रो जे के राय अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति दो बच्चे घायल

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप मंगलवार को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वही बाइक चालक सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है।वही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।जानकारी के अनुसार मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के तारन पुर गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता 30 वर्ष अपने पत्नी सिमा गुप्ता 25 वर्ष अपने बच्चे शिवांश 6 वर्ष दिव्यांश 4 वर्ष के साथ सैयदराजा क्षेत्र के चारी गांव में अपने ससुराल अपने साली की शादी में शरीक होने जा रहे थे। जैसे ही वो जसौली गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे से सिमा गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी। वही ओमप्रकाश शिवांश व दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सर्विस रोड पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा होगा इससे आधे घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुचे सदर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुचा और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आये। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रोते बिलखे पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

चंदौली में प्रसपा ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

Young Writer, चंदौली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिला इकाई की ओर से सोमवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पारस यादव व प्रदेश सचिव कृष्ण यादव काजू की मौजूदगी में सपाइयों ने केक काटा। एक-दूसरे का मुंह मीठा का खुशी का इजहार किया। साथ ही नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन में उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होकर पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव की अगुवाई में जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्णा यादव काजू ने कहा कि प्रसपा आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर से बढ़ रही है और चुनाव बाद किंगमेकर की भूमिका में होगी। पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और बड़ी जीत हासिल कर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी। कहा कि जनपद में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। पार्टी अपने गठबंधन के साथियों के साथ जनसेवा के भाव से कार्य करेगी और उसे मुकाम देने का काम करेगी। आज जिस तरह सरकार पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों पर अत्याचार कर रही है उससे समाज में अशांति व अराजकता फैली हुई है। समाज में फैली इसी अराजकता को दूर करने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाने का काम होगा। कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन पिछड़ों, दलितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है यही वजह है कि आज यूपी का पिछड़ा समाज इतना सशक्त नजर आ रहा है। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष मंजु मौर्य, प्रदेश सचिव कृष्णा यादव काजू, जसवंत यादव, विजय धुरिया, बैजनाथ यादव, मिथिलेश यादव, रामसेवक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

…मैं आ गया हूं, आप भी आइए डिप्टी आरएमओ कार्यालयः मनोज डब्लू


चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू अपने तय वादे के मुताबिक 11 बजे जिला विपणन कार्यालय पर पहुंच गए हैं। हालांकि इस दौरान जिम्मेदार अफसर गैरहाजिर मिले, लेकिन उनकी जगह भारी पुलिस फोर्स डिप्टी आरएमओ कार्यालय में तैनात नजर आयी। इस दौरान सपा नेता मनोज डब्लू ने किसानों का आह्वान किया कि कहा कि मैं तो आ गया हूं अब आप भी अपना भुगतान लेने के लिए आ जाइए, यदि आज अफसरों ने किसानों का भुगतान करने में आनाकानी करते हैं तो आज इन अफसरों को बांधने का काम होगा। यह संदेश देने के साथ ही मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को जिला विपणन कार्यालय पर बैठ गए हैं। विदित हो कि गत दिनों जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचे मनोज सिंह डब्लू को बकाया भुगतान के लिए मंगलवार को किसानों के साथ डिप्टी आरएमओ कार्यालय पर बुलाया था। उन्होंने भरोसा दिया था कि सभी किसानों का बकाया का भुगतान कर दिया जाएगा। इसी भरोसे के आधार पर मनोज सिंह डब्लू तय समय पर जिला विपणन कार्यालय पहुंचकर अफसरों का इंतजार कर रहे हैं।

वैश्य समाज के सशक्त चेहरे के रूप में उभर रहे सिंद्धात जायसवाल

मुगलसराय विधानसभा से सपा का चेहरा बन सकते है सिद्धांत


चंदौली। व्यापार और व्यापारियों की सुरक्षा व संरक्षा से ही देश सशक्त होगा। बावजूद इसके सत्तासीन सरकार व्यापारियों को सुरक्षा नहीं दे पायी। भाजपा की केंद्र सरकार अपनी दूसरी पारी खेल रही है, जबकि यूपी की सरकार की विदाई का वक्त भी आ गया, लेकिन इन सरकारों ने व्यापार व व्यापारियों के हित में कोई कार्य नहीं किया। आज व्यापारी अपने सुरक्षा को लेकर सशंकित व डरा हुआ है, क्योंकि सरकारें व्यापारियों को भरोसा में नहीं ले पायी। अपराध व आर्थिक जगह की उथल-पुथल ने देश के व्यापारियों की नींव को हिलाकर रख दिया है। लगातार हो रही आत्महत्याएं इसका प्रमाण है कि सरकार ने व्यापार जगत को गर्त में डूबो दिया है। ऐसा मानना है समाजवादी नेता सिद्धांत जायसवाल की, जो इस वक्त वैश्व समाज में समाजवाद का अलख जगा रहे हैं, जो इन दिनों चंदौली में समाज के बिखरे हुए एक-एक धागे को बुनकर एक मजबूत गांठ तैयार करने की दिशा में अग्रसर है।
इनका राजनीतिक जीवन काफी शानदार रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने राजनीतिक की शुरुआत छात्र जीवन में ही कर दी थी। वाराणसी के हरिश्चंद्र पीजी कालेज में महामंत्री का चुनाव लड़े तो अपनी जीत सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाजवादी पार्टी का पूरा पैनल जिता ले गए। उस वक्त उनके शानदार नेतृत्व से प्रभावित होकर तत्कालीन युवजन सभा के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करने काशी आए और सिद्धांत के राजनीतिक कौशल से वह अपनी बार रूबरू हुए। इसके बाद सिद्धांत ने राजनीति में कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा। उन्हें कुछ ही दिनों सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव का दायित्व दे दिया गया। इसके साथ-साथ अखिलेश यादव ने इन्हें गौरखपुर गढ़ की जिम्मेदारी सौंपी। गौरखपुर यूनिवर्सिटी में लम्बा समय देते हुए इन्होंने समाजवाद के पौध को वहां सींचा और उसकी शाखाएं फैलाने का काम किया। 2009 में जब डिम्पल यादव चुनाव लड़ी तो इन्हें सिकोहाबाद का प्रभारी बनाया गया। उस वक्त अखिलेश यादव ने सिद्धांत जायसवाल की एक और खूबी से परिचित हुए। सिद्धांत के बारे में कहा जाता है कि ये नाराज व रूठे हुए साथियों का हूनर जानते हैं। 2012 में इन्हें मुलायम सिंह यादव से मिलने का मौका मिला। उस वक्त उन्होंने राजनीति की स्थिरता, धैर्य व बहुत कुछ सीखने को मिला। 2017 में सपा ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ी तो सिद्धांत को 10 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली।
शानदार है अब तक राजनीतिक सफर
चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर सिद्धांत वैश्व समाज में समाजवाद का अलग जगाने के मिशन पर निकले हैं। चंदौली के विधानसभा मुगलसराय में वैश्व समाज के 70 से 80 हजार मतदाता हैं और मुगलसराय में इसकी बाहुल्यता अधिक है। लिहाजा वह अपने मिशन में पूरी शिद्दत के साथ जुट गए हैं। उनका कहा है कि व्यापार व व्यापारियों की मजबूती के वादे व इरादे के साथ सपा विधानसभा चुनाव लड़ रही है। आरोप लगाया कि सत्तासीन भाजपा ने हमेशा वैश्व समाज के वोटों पर सत्ता हासिल की, लेकिन आज तक व्यापारियों के हित में कार्य करना की इच्छा नहीं करना चाहा। यदि वजह है कि वैश्व समाज आज अपना राजनीतिक अस्तित्व तलाश रहा है। बताया कि यदि मुगलसराय विधानसभा चुनाव का प्रतिनिधित्व का मौका मिला तो यहां के व्यापारियों की समस्या को दूर किया जाएगा।
इनसेट—-
काफी मजबूत है राजनीति पक्ष
चंदौली। समाजवादी पार्टी के सूत्रों की माने तो सिद्धांत जायसवाल मुगलसराय विधानसभा से चुनाव लड़ने के आकांक्षी है। यदि उन्हें पार्टी टिकट देती है तो वैश्व समाज का झुकाव तो होगा। साथ ही छात्र राजनेता भी सिद्धांत के चुनावी दांव को मजबूती देने का काम करेंगे। वह रामनगर के मूल निवासी है और वाराणसी महानगर समेत वहां संचालित विश्वविद्यालयों में उनकी पैठ व पहुंच का सीधा लाभ उनके चुनाव प्रचार को मिलेगा। ऐसे में समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार चुने जाने की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है। लेकिन सिद्धांत जायसवाल यह कहते है उनकी दावेदारी वह खुद नहीं, बल्कि मुगलसराय विधानसभा के लोग करेंगे। उन्हें इस बात का भरोसा है कि यदि समाजवादी पार्टी उन्हें अपना चेहरा बनाती है तो चंदौली का सपा संगठन मेरी उम्मीदवारी को जीत में बदल देगा। क्योंकि यहां के सशक्त संगठन में दंभ है कि वह अपने जुझारू नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ व सहयोग से सपा के झंडे को बुलंद करने में पीछे नहीं हटेंगे।

गरीबो में कम्बल बाट डॉ. विनोद बिन्द ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन,

Young writer. in।।पूर्वाचल डेस्क मिर्ज़ापुर ।कछवा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी के मैदान में सपा के वरिष्ठ नेता व् प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपा नेता डॉ विनोद कुमार बिन्द ने अपने हजारों समर्थकों के साथ केक काटकर सपा के संरक्षक माननीय मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन मनाया. साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना की.इस अवसर पर हजारों विकलांगो और गरीबो को कम्बल और युवाओं को टी-शर्ट वितरण किया.

इस दौरान डॉ विनोद बिंद ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने शासनकाल में दलितों, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाओं , किसानों , नौजवानों , छात्रों और बेरोजगारों , के भलाई के लिए लगातार काम करते रहे. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मेहनत और लगन उनके द्वारा समाज सेवा और देश सेवा से आज समाजवादी पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है. जिसको आगे बढ़ाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी वर्गों का जिम्मा सभाल लिया है. हम सभी लोग मिलकर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया. ताकि एक बार फिर प्रदेश में फिर से विकास की गति तेज हो सके,और हर तबके के लोगो को सही इंसाफ मिल सके.

मनाेज डब्लू का बड़ा दांव‚ सरकार बनी तो धानापुर बनेगा तहसील व नगर पंचायत

धानापुर शहीद स्मारक स्थल पर उत्सव के रूप में मना मुलायम सिंह यादव 82वां जन्मदिन


धानापुर। सपा संरक्षक व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 82वां जन्मदिन सोमवार को उत्साहपूर्वक उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू की ओर से शहीद स्मारक स्थल पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वहां मौजूद वृद्ध व निराश्रित महिलाओं से 82 किलो का केक कटवाया। साथ ही 3500 गरीबों, निराश्रित व वृद्धजनों में कंबल वितरित कर मनोज डब्लू ने उनका आशीष प्राप्त किया। साथ ही नेताजी के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने भाजपा व भाजपा के विधायक पर जमकर निशाना साधा। साथ ही मंच से सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए धानापुर को दो बड़ी सौगात देने का वादा किया। उन्होंने धानापुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के साथ-साथ तहसील मुख्यालय बनाने का वादा किया। इससे शहीद स्मारक स्थल पर जमा भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से जन्मोत्सव की बेला को उत्सव में बदल दिया।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उनके वादाखिलाफी की याद दिलाई। कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जनता से वादा किया था कि 2022 तक देश व प्रदेश के एक-एक गरीब के साथ पक्का मकान होगा, लेकिन दुर्भाग्य है कि 2022 में मात्र एक माह शेष है, लेकिन आज भी अधिकांश गरीबों को पक्का मकान मयस्सर नहीं हो सका। सरकार ने लोहिया आवास को खत्म करके आवास योजना की राशि को घटा दिया। कहा कि जिनती रकम में शौचालय बनते है सरकार उतना पैसा आवास निर्माण के लिए दे रही है। कहा कि सपा सरकार में गरीबों को लोहिया आवास के लिए पांच लाख मिलेंगे। साथ ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। इसके अलावा किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। भाजपा सरकार ने माधोपुर से मेडिकल कालेज छिनने का काम किया, लेकिन सपा की सरकार बनते ही माधोपुर में कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने का काम होगा। धानापुर की जनता की मांग को सम्मान देने का काम सपा करेगी और सरकार बनते ही धानापुर को तहसील मुख्यालय व नगर पंचायत का दर्जा देकर इसके विकास को गति दी जाएगी। कहा कि शहीदी धरती धानापुर के विकास की चाभी जनता के पास है। आवाम को अपने वोट से तय करना है कि वह विकास करने वाला नेता चाहती है या फिर लग्जरी गाड़ियों व राइफल लेकर घुमने वाले डकैत। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिलान्यास का शिलान्यास करना जानती है। उसके बूते की बात नहीं की वह किसी योजना का शिलान्यास व उद्घाटन दोनों कर सके। नौजवानों को संबोधित करते हुए भरोसा दिया कि सपा सरकार बनने के बाद एक बार फिर आवाजापुर में सेना भर्ती करायी जाएगी। कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के दिल में किसानों व नौजवानों के लिए खास जगह थी। उन्होंने रक्षामंत्री रहते हुए ससम्मान सैनिकों के शव को उनके परिजनों के सिपुर्द कराने का बंदोबस्त किया। इस दौरान रमेश यादव,मंगल कवि,अंजनी सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष उपाध्याय, रामधनी यादव, अमित गणेश गुप्ता, उपाध्याय, विनोद यादव, आतिफ खान, दया यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजन्म यादव व संचालन नंदकुमार राय।


इनसेट–
बड़ी बंदूक, बड़ी गाड़ी वाले हैं
धानापुर। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू सोमवार को एक बार फिर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने तंज कसा कि पहले डकैत घोड़े पर आया करते थे, जिन्हें टीबी पर दिखाया जाता था। लेकिन आजकल बड़ी-बड़ी राइफल लेकर, बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने वाले डकैत आपको चारों तरफ मिल जाएंगे। कहा कि सैयदराजा की जनता ऐसे डकैतों को घिरी हुई है, जिन्हें चुनाव बाद राहत मिलने वाली है। बदूंक की दम पर जनता को डराने वाले, खुद जनता से मिलने से घबराते हैं। ऐसे लोगों को जनप्रतिनिधित्व के दायित्व से विधानसभा चुनाव में जनता मुक्त करने का मूड बना चुकी है।
इनसेट—
सपा सर्वसमाज की पार्टीः जुल्फेकार
धानापुर। सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव जुल्फेकार अली ने सोमवार को शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित मुलायम सिंह यादव के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू संग मंच साझा किया। इस दौरान आवाम को संबोधित करते सपा के समाजवाद का बखान किया। कहा कि हर वर्ग की हित यदि कहीं निहित है तो वह समाजवादी पार्टी है, जहां नौजवानों का कद्र है, जवानों व किसानों का सम्मान है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर आत्मसम्मान लौटाने की योजना पर कार्य सपा सरकार में ही हुआ है और सूबे की सत्ता में वापसी के बाद पुनः जनकल्याण के कामकाज को गति दी जाएगी। उन्होंने धर्म व संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने वालों से सतर्क रहने का आह्वान किया।

चंदौली के इस नहर में मिला मगरमच्छ का बच्चा,देखने वालों की लगी भीड़ मचा हड़कंप


चंदौली।विकासखंड बुढ़वल गांव की सिवान में स्थित नहर में सोमवार की सुबह मगरमच्छ का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में स्थित चंद्रप्रभा डैम में सुरक्षित उसे छोड़ दिया|बुढ़वल गांव के पश्चिमी सीमा पर स्थित नहर के किनारे धान की कटाई कर रहा है किसानों ने नहर के पानी में मगरमच्छ के बच्चे को देखा तो शोर मचाने लगे| देखते ही देखते वहां दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई| ग्राम प्रधान रामनरेश यादव ने मगरमच्छ मिलने की तत्काल सूचना वन विभाग को दी| मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में लेकर सरकारी कैंपर वाहन में लादकर उसे चंद्रप्रभा डैम में छोड़ दिया|

सड़क क्षतिग्रस्त होने से किसान गणेश परिक्रमा करने को विवश


Young Writer, शहाबगंज। क्षेत्र के ठेकहा गांव के पास से निकली सड़क हरिपुर गांव के पास क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से बन्द है। सड़क को मरम्मत कराने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियाें को अवगत कराने के बाद भी मरम्मत कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका, जिससे नाराज होकर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने रविवार को क्षतिग्रस्त मार्ग के पास प्रदर्शन किया।
उक्त सड़क चकिया-चंदौली मार्ग व लेवा इलिया मार्ग को जोड़ने का प्रमुख मार्ग हैं। सड़क हरिपुर झाल व भस्करपुर गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गयी है। मार्ग खराब होने से चार चक्का वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से बन्द है। वहीे खेती किसानी का समय होने के कारण किसान ट्रैक्टर या हार्वेस्टर लाने ले जाने में समस्या हो रही है।अन्य मार्गों से जाने पर पांच किमी का अतिरिक्त दुरी तय करना पड़ रहा है, जबकि उक्त मार्ग से हरिपुर, भष्करपुर, चन्डीपुर, करनौल, ठेकहा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणो का आवागमन होता है। मार्ग के निर्माण के लिये ग्रामीण लोक निर्माण विभाग सहित उच्चाधिकारीयो को अवगत कराया, लेकिन मरम्मत कार्य न होने से ग्रामीण आक्रोशित होकर क्षतिग्रस्त मार्ग के पास प्रर्दशन किया। प्रर्दशनकारी ग्रामीणो का आरोप है कि थोडा़ सा कार्य करा देने से आवागमन प्रारभ्भ हो जाता लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से आवागमन बन्द है।प्रर्दशन के दौरान रिंकू यादव, संतोष कुमार चौहान, कैलाश चौहान, शभ्मू, मनोज कुमार, सन्तोष सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Chandauli
overcast clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
70 %
5.4kmh
100 %
Wed
29 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights