28.4 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 653

दबंगों ने विद्यालय की 28 मीटर लम्बी बाउंड्रीवाल गिराई, मुकदमा दर्ज


Young writer,chandauli।सकलडीहा। आगामी दिनों विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालय को दुरूस्थ कराया जा रहा है। वहीं रविवार को नईकोट गांव में दबंगों ने 28 मीटर विद्यालय की चहरदिवारी गिरा दिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से घटना को लेकर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथों को दुरूस्थ करने का फरमान है। जिसके तहत जिलाधिकारी ने बीस पैरामीटर के तहत विद्यालय का काया कल्प का निर्देश दे रखा है। ग्राम सभा की ओर से विद्यालय में शौचालय कार्य को दुरूस्थ कराया जा रहा था। इसी बीच कुछ दंबगों ने विद्यालय पर पहुंचकर 28 मीटर लम्बी विद्यालय की चहरदिवारी को गिराकर भाग गये। घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक गंगाधर पांडेय सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपितों को चिन्हित कर अगली कार्रवाई की जायेगी।

अनिरूद्ध सिंह संभालेंगे सकलडीहा सर्किल की कमान, नौगढ़ भेजे गए शेषमणि पाठक

Young Writer, चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनपद के चार क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रील व रीयल सिंघम अनिरूद्ध सिंह को सकलडीहा सर्किल की कमान सौंपी है। इसके अतिरिक्त वे डीसीआरबी, महिला सहायता प्रकोष्ठ, पुलिस परिवार कल्याण का जिम्मा संभालेंगे। सीओ अनिरूद्ध सिंह बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ अपने उम्दा अभिनय के लिए भी लोगों के बीच फेमस हैं।
इसके अतिरिक्त सीओ सदर अनिल राय फायर सर्विस, साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ, गौशाला, एमएसी वाद (मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम) का काम देखेंगे। सीओ चकिया रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात, अपराध, आंकिक, विशेष जांच प्रकोष्ठ व यूपी-112 की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं चकिया सीओ रहे शेषमणि पाठक को सीओ नौगढ़ बनाया गया है, जो सीओ लाइन के साथ-साथ सीओ भवन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, रेडियो शाखा, रिट सेल व हाईकोर्ट पैरवी, एएचटीयू, वीमेन पावर लाइन 1090 की जिम्मेदारी एसपी ने दी है।

मतदाता पुनरीक्षणः बूथों पर सपाइयों की सक्रिया को मनोज डब्लू ने परखा

बूथ पर मतदाता सूची का अवलोकन करते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।


Young Writer, सैयदराजा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सपाइयों की भागीदारी व सक्रियता को परखने के लिए रविवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बूथों के निरीक्षण पर रहे। इस दौरान उन्होंने दर्जन पर गांवों का भ्रमण कर बूथों पर सपाइयों की सक्रियता देखी। बूथों पर मुस्तैद सपा कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई और अपनी मजबूत घेरेबंदी को बूथों पर चुनाव के अंतिम क्षण तक कायम रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक-एक बूथ पर जीत से ही समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगीं इसके लिए बूथों ध्यान न हटाएं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सुदृढ़ बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरा ध्यान है। उनकी मंशा है कि युवा मतदाता साथी जो पहली बार अपने मताधिकार के उपयोग के योग्य हुए है उनका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। इसके लिए नवंबर माह में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग के साथ-साथ सपा कार्यकर्ता अपनी सक्रियता को बनाए रखें। नए नाम जोड़ने के साथ ही त्रुटियों को दुरूस्त कराएं। वोट की चोट से ही भाजपा को शिकस्त देनी है। यह तभी संभव है जब मतदाता सूची में वोटरों का नाम शामिल हो। आज भी बहुत से इलाके ऐसे हैं जहां के वोटरों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है। ऐसे वंचित को मतदाता सूची से जोड़ने और उन्हें मताधिकार से लैस करे, ताकि मतदान के दिन ये लोग भी अपने संवैधानिक अधिकारों को इस्तेमाल कर लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बन सके। कहा कि आम मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी से प्रदेश व देश में एक सशक्त व समतामूलक सरकार की स्थापना का सपना साकार किया जा सकता है, लिहाजा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की गंभीरता को एक-एक सपाई समझे और उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करे।

सनी देओल की झाेपड़ी में लगी आग‚ जानिए कैसे?


Young Writer,कंदवा। क्षेत्र के ओयरचक गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इस घटना में दो झोपड़ी जलकर खाक हो गई। झोपड़ी में बंधी एक गाय व तीन बकरियों की आग में झुलस कर मौत हो गई।वउहीं झोपडी मे सो रहा युवक बुरी तरह से झुलस गया
बताते हैं कि ओयरचक गांव निवासी सनी देओल अपनी दादी शिवलोचनी के साथ अपने झोपड़ी में सोया हुआ था झोपड़ी में एक गाय तीन बकरियां बंधी हुई थी। रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई झोपड़ी में उठ रही आग की लपटें व धुंआ से सनी देओल 18 वर्ष का नींद टूटा दादी के साथ किसी तरह बाहर भाग कर जान बचाने में सफल तो रहा लेकिन आग की लपटों से झुलस गया। झोपड़ी में बंधी एक गाय व तीन बकरियों की भी झुलस कर मौत हो गई झोपड़ी में रखा चारपाई बिस्तर भी आगलगी की भेंट चढ़ गया मौके पर जुटे ग्रामीणों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता राशि दिए जाने की मांग की गई है।

धानापुर शहीद स्मारक पर मनेगा मुलायम सिंह यादव की जन्मोत्सव

चंदौली। मन से मुलायम इरादों से लोहा। जी हां, बात हो रही है सपा संरक्षक व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की, जो सोमवार को 82 वर्ष के हो रहे हैं। इस पावन बेला को यादगार व गरीबों, निराश्रितों के मददगार बनाने के लिए सपा के राष्ट्रीय मनोज कुमार सिंह डब्लू धानापुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मुलायम सिंह यादव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस कड़ी में कंबल वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है। साथ ही अन्य कार्यक्रम जन्मोत्सव की कड़ी में होंगे। यह जानकारी देते हुए मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन ही दर्शन है। उन्होंने लोहिया जी के समाजवाद को आगे बढ़ाया। अपने राजनीतिक जीवन को उन्होंने यूपी के जनता के उत्थान में समर्पित कर दिया। उन्होंने दबे कुचले लोगों के अंदर छूपे राजनीतिक हूनर को तलाशा और उन्हें तरासकर राजनीतिक मंच देने का काम किया है। आज हम सभी को उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर देश व समाज के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है, ताकि समतामूलक समाज की स्थापना की जा सके। बताया कि 22 नवंबर को नेताजी के जन्मोत्सव दिवस पर गरीबों व निराश्रितों की सेवा की जाएगी, ताकि समाजवाद को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को मुकम्मल किया जा सके।

छत्रबली के मुगलसराय विधायक बनने की महत्वाकांक्षा से मची सियासी उथल–पुथल

सबको व सबकुछ मैनेज करने की काबिलियत रखने वाले छत्रबली सिंह मुगलसराय विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव


Young Writer,
चंदौली। छत्रबली सिंह, एक ऐसा नाम जिसने अपनी पहचान ही बदल दी। शहाबगंज ब्लाक की राजनीति में कदम रखने छत्रबली सिंह ने अपने कदम अंगद की जमा लिए है, जिसे हटा पाना फिलहाल नामुमकिन नजर नहीं आ रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बारे में राजनीतिक जानकार यह मानते हैं कि वह सबको व सबकुछ मैनेज करने की काबिलियत रखते हैं। जब वह शहाबगंज ब्लाक प्रमुख से चंदौली के राजनीतिक के शिखर की तरफ बढ़ रहे थे तो रास्ते में कई अवरोध व अड़चनें आईं, लेकिन छबत्रली सिंह के कुशल प्रबंधन व महारथ से सबको धूल-धुसरित कर दिया। आज चर्चाएं हैं कि छत्रबली सिंह विधायक बनने की महत्वकांक्षा पाले हैं और मुगलसराय विधानसभा पर उनकी नजर बनी है। यदि ऐसा है तो उनके कुशल राजनीतिक प्रबंधन, जीत के जज्बे व हौसले को देखते हुए यह पूर्वानुमान लगाया जाना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उनकी जीत लगभग सुनिश्चिित है। वह जब चाहे, जिस पार्टी से चाहे टिकट लेकर चुनाव लड़ने व जीतने का माद्दा रखते हैं क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ने व जीतने का अच्छा-खासा अनुभव प्राप्त है और उन्हें अपने जज्बे व काबिलियत के बल पर हार जैसे शब्द को अपने राजनीतिक जीवन से निकाल फेंका है।
इनसेट—
मुगलसराय के सियासी समीकरण में उथल-पुथल
चंदौली। मुगलसराय विधानसभा से चुनाव लड़ने व जितने की आकांक्षा पाले सपा, भाजपा व बसपा के उम्मीदवारों में छत्रबली सिंह या उनकी पत्नी सरिता सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चाओं से खलबली है। क्योंकि ये कब किसकी दावेदारी पर भारी पड़ जाए कह पाना मुश्किल है। छत्रबली सिंह की सधी हुई राजनीतिक का परिणाम है कि सभी दलों में उनके दुश्मन की जगह दोस्त अधिक है। कहां, कब और कौन उनका मददगार बन बैठेगा यह सबकुछ होने के बाद ही पटल आ पाता है। छत्रबली सिंह ने अपने राजनीतिक कैरियर में सिर्फ और सिर्फ दोस्त बनाए हैं। उनका सरल स्वभाव और लोगों को अपने पाले में लाने का फार्मुला आज भी प्रभावी व कारगार हैै। यदि भाजपा से उनकी दावेदारी रही तो वर्तमान विधायक की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। उनके साथ-साथ विधायक का टिकट पाने की कतार में खड़े दावेदारों को भी झटका लगने के पूरे आसार है, वहीं दूसरे दल की बात करे तो छत्रबली सिंह के बसपा से भी चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। बताते हैं कि पूर्व अध्यक्ष ने अपने पुराने बसपा के साथियों से सम्पर्क साध रखा है और हाईकमान भी उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा व महत्वकांक्षा से अवगत है। इतना ही नहीं सपा से भी उनकी दावेदारी को नकारा नहीं जा सकता। क्योंकि सपा हाईकमान में भी उन्हें जानने व पहचानने वाले कई दिग्गज नेता है। यदि उनकी दावेदारी पुष्ट हुई तो एक बार फिर रामकिशुन परिवार की राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि इसकी चर्चाएं अभी बिल्कुल नहीं है, लेकिन होने से इन्कार भी नहीं किया जा सकता।
इनसेट—
दुश्मन नहीं दोस्त बनाने का है हूनर
चंदौली। एक वक्त था जब भाजपा विधायक सुशील सिंह, सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद पूरी ताकत के साथ छत्रबली सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। यहां तक की मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। इसके बाद भी छत्रबली सिंह की राजनीतिक जीवन स्थिर रहा है और अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद सैयदराजा विधायक व छत्रबली सिंह भाजपा में एक साथ मंच साझा करते दिख जाते है और आगे भी उनके साथ दिखने के आसार है। जबकि छत्रबली सिंह ने सपा सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष बने छत्रबली सिंह की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा। उस वक्त तत्कालीन सांसद रामकिशुन यादव ने उनकी नैया को डूबने से बचाया था।

हिन्दी साहित्य के सितारों से रोशन होगा चंदौली का जर्रा-जर्रा

Young Writer, चंदौली। हिन्दी साहित्य जगत को अपनी रोशनी से जगमग करने वाले साहित्य के कई सितारे रविवार की शाम काशी का हिस्सा रहे पावन बाबा कीनाराम की धरती चंदौली में एक साथ टिमटिमाएंगे। ऐसा दुर्भल अवसर कभी-कभार देखने को मिलता है जब देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने विविध लेखन विधा से समाज को जागृत करने, झंझोरने व उन्हें सही दिशा देने वाले साहित्यकार एक साथ, एक स्थान पर ऐसे जमा हों, लेकिन यह दुर्भल क्षण रविवार की शाम चंदौली में गुजरेगा, जब देश की राजधानी दिल्ली से लगायत देश की प्राचीन राजधानी रहे कोलकाता तक के साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकारों का जमघट लगेगा। अवसर मांगलिक है और स्थान भी मंगलम है। ऐसे में जब अलग-अलग विधाओं व विचारों के विद्वत साहित्यकार जुटेंगे तो जाहिर है कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे मुद्दों पर बहस होगी। कुछ हिन्दी साहित्य की बातें होंगी और उसमें आ रहे बदलाव पर कुछ चिंतन-मंथन होगा।
दरअसल चंदौली जनपद के खखड़ा निवासी ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह जिनकी ख्याति उन तमाम लोगों की पहुंच में है जो साहित्य में रूचि रखते हैं। अपनी विधा के पारंगत व पारखी साहित्यकार की पुत्री संज्ञा सिंह का विवाह कार्यक्रम चंदौली मुख्यालय स्थित मां शारदा मंगलम लॉन में रविवार की शाम होना सुनिश्चित है। इस पावन बेला में नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर रहे वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली व काशी के साथ-साथ कोलकाता से आ रहे दिग्गज साहित्यकारों का जमावड़ा लगेगा। पारिवारिक घनिष्टता रखने वाले पथ पुस्तक के संपादक व वरिष्ठ साहित्यकार एल. उमाशंकर सिंह ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम में दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र राजन, दिल्ली के ही मदन कुशवाहा, चेनल-9 के मालिक हेमंत शर्मा, दिल्ली से ही जनसत्ता के वरिष्ठ सम्पादक सूर्यनाथ सिंह, काशी की धरती से साहित्यकार प्रो. रामप्रकाश कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार ओम धीरज व हिमांशु उपाध्याय, वाराणसी से साहित्यकार एवं वरिष्ठ राज भाषा अधिकारी बीएलडब्लू डा. संजय गौतम, कोलकाता के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण केडिया समेत कई दिग्गज साहित्यकारों का जमावड़ा चंदौली स्थित मां शारदा मंगलम लान में लगेगा। आने वाला यह क्षण दुर्लभ होगा और उस दरम्यान चर्चा-परिचर्चा, व्यंग्य का एक-एक शब्द साहित्य के रस में डूबा रहेगा। विचारों में विरोधाभास के साथ-साथ मुद्दों के समर्थन की मिठास भी सुनने को मिलेगी। बताया कि कार्यक्रम पूर्णतः मांगलिक है लेकिन जब अलग-अलग स्थान से जुट रहे विविध विधा के साहित्यकारों के इतने विचारों का संगम व समागम होगा तो कुछ न कुछ नया साहित्य के पटल पर जरूर दिखेगा। यह क्षण साहित्य में रूचि रखने वाले उन तमाम लोगों के बेहतर कीमती होगा, जिसे वह सदैव के लिए अपने स्मृति में कैद करना चाहेंगे।

समकालीन कविता के प्रख्यात कवि और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुशवाहा के साथ डा़ उमेश प्रसाद सिंह।

भाजपा सरकार में देश का हर वर्ग परेशानः प्रभुनारायण

सकलडीहा क्षेत्र में विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव को सम्मानित करते ग्रामीण।


सकलडीहा। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी। देश को आजाद कराकर उसे संवारने का काम किया था। आज इस मुश्किल समय में फिर से देश को गुलाम करने की साजिश रची जा रही है। उक्त विचार सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं को वोट बढ़ाओं और बूथ जिताओं का नारा दिया।
वोट बढ़ाओ, बूथ जिताओ कार्यक्रम के तहत ताराजीवनपुर, ककरही कला, जलालपुर, महादेवपुर, सहरोई, ककरही खुर्द गांव में जनचौपाल का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान है। जहां बिजली, पानी, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, वहीं धान की उपज बेचने के लिये किसान परेशान है। शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गयी है, वहीं बेरोजगारी के कारण युवा परेशान है। महंगाई के कारण हर गरीब और शोषण के कारण व्यापारी परेशान है। इस मौके पर अनिल चौहान, लक्ष्मण पासवान, राजकुमार यादव, उमाशंकर यादव, रामधनी यादव, प्रदीप यादव, पप्पू, नंदू राम, राजू पाल, संतोष विश्वकर्मा, बाबूलाल सिंह, सिंटू चौहान, धंनजय, संजय मिश्रा, रामनिवास सिंह आदि मौजूद रहे।

डीएम ने समाधान दिवस में गैरहाजिर अफसरों व कर्मियों का वेतन रोका

नौगढ़ तहसील भवन के निर्माण में प्रयुक्त ईंट की गुणवत्ता देखते डीएम।


नौगढ़। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त पूर्व में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच की गई एवं शिकायतकर्ता से जिलाधिकारी द्वारा स्वयं वार्ता कर समस्या का समाधान की जानकारी ली गई। सोना देवी ग्रामसभा बॉधी कृषक बीमा दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लाभार्थी को अभी तक मुहैया नहीं कराए जाने पर जिलाधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिकायकर्ता रामविलास ग्रामसभा बरवाडीह द्वारा गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के बावजूद पूरी किस्त अभी नहीं देने पर फटकार लगायी। साथ ही तत्काल भुगतान करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 110 प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर समाधान किया गया।
मलेवर ग्राम सभा में राशन कार्ड की जांच चल रही है

जिलाधिकारी ने 3 दिन के भीतर जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी नौगढ़ को दिए। एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि हैंडपंप मरम्मत के मामले में कई प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बावजूद भी शिथिलता बरती जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने बताया कुछ शिकायतें ऐसी हैं जिनकी जांच होनी है उसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। तहसील दिवस समाप्ति के बाद मौके का जाकर जांच करेंगे। लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने कहा पारिवारिक लाभ योजना में फर्जी ढंग से पैसे का भुगतान किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है जिस पर अधिकारी की टीम गठित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही शौचालय निर्माण के कार्यों व भुगतान में लापरवाही की शिकायत मिली। बताया कि तहसील दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों का 1 दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र चयनित लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। अवशेष आवासों पर जिलाधिकारी ने कहा निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कराकर लाभार्थियों को चाबी सौंप दी जाएगी। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल उपजिलाधिकारी नौगढ़ डा.अतुल कुमार, तहसीलदार सुरेश चंद्र उपस्थित रहे।


इनसेट–
तहसील भवन निर्माण कार्य को देखा
नौगढ़। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शनिवार को नौगढ़ तहसील निर्माण कार्य की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासन के द्वारा तय किए गए मानक के अनुसार निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो मानक में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी ने तहसील निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को देखकर गुणवत्ता की जांच की। जिलाधिकारी द्वारा आवासीय भवनों एवं अनावासी भवनों का निर्माण कार्य की जानकारी ली। प्रशासनिक भवन का प्रथम एवं द्वितीय तल बैरक का निर्माण कैदी भवन का निर्माण कैंटीन का निर्माण बाउंड्री वाल का निर्माण इंटरनल सेट सहित अन्य कराए जा रहे कार्याे की जानकारी कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग से लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़, तहसीलदार, कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
इनसेट—
गोड़टुटवा विद्यालय पहुंचे डीएम
नौगढ़। जिलाधिकारी संजीव सिंह संपूर्ण समाधान दिवस समाप्ति के उपरांत रास्ते में प्राथमिक विद्यालय गोड़टुटवा विद्यालय पर रुके। इस दौरान वहां पेयजल के लिए लगे हैंडपंप का हाल जाना। साथ ही मध्याह्न भोजन बनने एवं अध्यापक की उपस्थित की जानकारी आसपास के लोगों से लिया गया। साथ ही मिड डे मील बनने की जानकारी प्राप्त की गई।

…जाते-जाते मुस्लिम जमात को साध गए अबू आजमी

चंदौली। अबू आशीम आजमी, वर्तमान में सपा का बड़ा मुस्लिम चेहरा। जो शनिवार को जनपद दौरे पर थे। उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य इलाके सतपोखरी में जुटे जमात को एक मंच पर आने का न्यौता दिया। परिवर्तन यात्रा लेकर आए अबू आजमी ने सभा में बात कृषि बिल और किसानों की, लेकिन वह सभा से जाते-जाते मुसलमान मतदाताओं को साध गए। कहा कि षड्यंत्रों से सावधान रहे हैं और समाजवाद के नारे को बुलंदी तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार भरा व्यक्तित्व करार दिया। कहा कि कृषि कानून बिल कैसे वक्त में वापस लिया गया, आज पूरा देश इसे देख व समझ रहा है। 700 से अधिक किसानों की शहादत के बाद भी सरकार की संवेदनाएं नहीं जागी। अब जबकी भाजपा की जमीन खीसक चुकी है तो न चाहते हुए भी दुखी मन से कृषि बिल को वापस लिया है।
महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने कंगना रनौत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को तो अब तक जेल में होना चाहिए, जिन्होंने वीर क्रांतिकारियों की शहादत का अपमान किया है। ये लोग सरकार के तलबे चाटने वाले लोग हैं जो अपने निजी स्वार्थ के लिए आए दिन अनर्गल बयानबाजी करते रहे है। ऐसे लोगों से अवार्ड वापस लेकर उन्हें जेल भेज देना चाहिए। कहा कि देश की आजादी के लिए न जाने कितने क्रांतिकारी वीरों ने अपनी शहादत दी। उस दौरान में दिल्ली से लेकर अमृतसर तक एक-एक दरख्त पर मुस्लिम उलेमाओं व क्रांतिकारियों को शहीद कर उनके शव टांग दिए गए थे और कुछ लोग कहते हैं कि 1947 की आजादी भीख में मिली है। कहा कि समाजवादी कुनबा तेजी से बढ़ रहा है और उसके साथ ही लोगों में पार्टी की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने आजमगढ़ का नाम बदले जाने के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ की चुटकी ली और शायराना अंदाज में कहा कि पुराने शहरों के नाम बदलने से क्या होगा, नया कोई शहर बसाओ तो कोई बात बने। भाजपा राज में यूपी की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कब किसकी हत्या हो जाय कहा नहीं जा सकता। इतनी झूठी सरकार तो इस देश के लोगों ने कभी नहीं देखी। आज इस सरकार पर किसी का ऐतबार नहीं है भाजपा ने चुनाव में जो भी वादे किए, जब झूठे निकले। एक भी वादे भी भाजपा खरी नहीं उतरी। कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक वोटों के बिखराव का षड्यंत्र कर रही है और ओवैसी उसी षड्यंत्र का हिस्सा है, लेकिन वर्तमान में मुस्लिम मतदाता पूर्णतः समाजवादी पार्टी के साथ हैं। कहा कि हिन्दू-मुस्लिम भाइयों को लड़ाने वाली भाजपा सरकार ने हिन्दु भाइयों के साथ क्या किया यह किसी से छिपा नहीं है। पूरी दुनिया ने उस भयावह मंजर को देखा कि कैसे हिन्दू भाइयों की लाशें गंगा-यमुना में बह रही थी। कुत्ते उसे नोच रहे थे। शमशानों से लकड़ियां गायब थी। उस जख्म को देश अभी नहीं भूला है।

Chandauli
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
76 %
5.1kmh
100 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
34 °
Mon
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights