28.4 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 654

आवास की कुंजी मिली तो खिल उठे आवास लाभार्थियों के चेहरे

सदर ब्लाक में लाभार्थी को आवास की चाभी सौंपने बीडीओ व अन्य।


चंदौली। सदर ब्लाक में शनिवार को आवास दिवस मनाया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सिद्धार्थ चौधरी की अध्यक्षता में सदर ब्लाक के प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र 12 लाभार्थियों को आवास की प्रतिकात्मक चाभी सौंपी गयी। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव के गरीब ग्रामीणों को बताया गया।
इस दौरान बीडीओ ने कहा कि सरकार गांव के गरीब लोगों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) संचालित की है ताकि लोगों के पक्के आवास का सपना पूरा हो सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास मुसहर जाति के उन गरीब परिवारों को दिया जा रहा है, जिनके पास खुद की जमीन भी उपलब्ध नहीं है। यह दोनों योजनाएं गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने का काम किया है। बताया कि इसके अलावा सरकार ग्रामीणों को स्वच्छ शौचालय के इस्तेमाल को प्रेरित करने के लिए शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दे रही है। इसके अलावा दिव्यांगजनों, वृद्धा एवं विधवा को पेंशन देकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। इस दौरान अकोढ़ा कला ग्राम पंचायत के तीन लाभार्थी, शाहपुर के पांच, पड़या के एक लाभार्थी, हड़रिका के दो लाभार्थी व धनेजा के एक लाभार्थी को आवास की चाबी सौंपी गयी। इस दौरान आवास की चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

चंदौली के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनेगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा

जनपद में अबकी बार 22 को मानेगा खुशहाल परिवार दिवस
चंदौली। परिवार नियोजन कार्यक्रम और सेवाओं को गति देने के लिए सरकार पूरा ज़ोर दे रही है। प्रत्येक माह की 21 तारीख को आयोजित होने वाले खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन इस बार 22 नवंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही 22 नवंबर से ही पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीपी द्विवेदी ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 22 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। यह पखवाड़ा दो चरणों में चलाया जाएगा | इसके साथ ही 22 नवंबर को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। कहा कि खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन में पुरुषों को भी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए। पखवाड़े के प्रथम चरण में पुरुषों को प्रोत्साहित कर इच्छुक लाभार्थियों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी| परिवार नियोजन संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के इच्छुक लाभार्थी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर नि:शुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ हेमंत ने बताया कि अप्रैल 2021 से अब तक परिवार नियोजन के तहत पुरुष नसबंदी 9 , महिला नसबंदी 505 के साथ ही आईयूसीडी 7310 ,पीपीआईयूसीडी 3454 और अंतरा 6122 की सुविधा दी गई। इस बार 21 नवंबर को रविवार होने के कारण अगले दिन खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाने की जानकारी सभी चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दी जा चुकी है। इस बार का खुशहाल परिवार दिवस पर विशेष आयोजन किया जाएगा‚ क्योंकि उसी दिन से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का भी आयोजन शुरू किया जाएगा | डा. हेमंत ने कहा कि परिवार नियोजन में महिलाओं की भागीदारी की अपेक्षा पुरुष की संख्या कम हो गई है | इसके मद्देनजर खुशहाल व स्वस्थ परिवार के महत्व के लिए पुरुषों को परिवार नियोजन साधन अपनाने के लिए जागरूक कर इच्छुक पुरुषों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी| इसके लिए प्रत्येक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी-पीएचसी के सभी बीपीएम और बीसीपीएम को कम से कम दो-दो पुरुष नसबंदी तथा प्रत्येक एएनएम और आशा संगिनी को कम से कम एक-एक पुरुष नसबंदी कराने का निर्देश दिया है। प्रथम चरण में 22 से 27 नवंबर तक आशा कार्यकर्ता और एएनएम नव विवाहित दंपति से संपर्क करेंगी और उन्हें परिवार नियोजन के फायदे बताएंगी। दूसरा चरण 28 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। इसमें इच्छुक पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। यह अभियान परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली थीम के साथ चलाया जाएगा। सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों की सेवाएं इच्छुक लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी |

कृषि कानूनों की वापसी का फैसला लेने में केंद्र सरकार ने किया विलंब


चंदौली। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने से देश में हर्ष जैसा माहौल रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। साथ ही आरोप मढ़ा कि सरकार ने इस फैसले को लेने में अतिविलंब किया है। साथ ही इसमें किसानों के हित की बजाय राजनीतिक लाभ परिलक्षित हो रहा है। कहा कि सरकार को किसानों के हित में बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए इसमें राजनीति नफा-नुकसान को नहीं देखा जाना चाहिए।
इस बाबत किसान रतन सिंह ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सरकार ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। अगर पुराना कानून बेहतर था तो उस दौर में किसानों ने आत्महत्याएं क्यों की? और सरकार ने उसमें सुधार के लिए कदम उठाया तो पीछे नहीं हटना चाहिए था। किसान विरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व पर लिया गया निर्णय किसानों के हित में है। सरकार ने इसको लेने में काफी विलंब कर दिया यह फैसला काफी पहले हो जाना चाहिए था। किसान कमलेश सिंह ने कहा कि कानून वापसी से किसानों में खुशी है, लेकिन सरकार एमएसपी सुनिश्चित करना चाहिए। मोहन सिंह ने कहा कि कृषि कानून वापस होने से किसानों को राहत है, लेकिन इतने किसानों की जान जाने के बाद यह फैसला लिया गया जो राजनीतिक लाभ से प्रेरित रहा। यह फैसला पहले ही ले लिया जाना चाहिए था। कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं जो अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका अदा करते चले आ रहे हैं। किसान सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानून वापसी के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के उपज की खरीद की गारंटी सरकार सुनिश्चित करे। प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, जो हाल-फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों को संसाधन व सुविधाएं दें। साथ ही उपज की बिक्री के लिए उचित मार्केट उपलब्ध कराए, ताकि किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो।

अबकी बार जनपद में होगी 2 लाख 35 हजार एमटी धान की खरीद


चंदौली। जनपद में धान ख़रीद की उत्पादकता को यूपी सरकार ने बढ़ा दिया है। अब किसान प्रति हेक्टेयर 75 कुंतल धान क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे। राज्य सरकार के नए निर्देश की जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अब तक कुल 112 धान क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं, जिसमें विपणन शाखा के 34, पीसीफ के 19, पीसीयू के 37, नैफेड के 09, यूपीएसएस के 09, एफसीआई के दो व मंडी समिति के दो क्रय धान खरीद के लिए खोले गए है। उन्होंने बताया कि पहले 60 कुंतल प्रति हेक्टेयर की दर से खरीद करने के निर्देश थे, जिसे अब बढ़ाकर 75 कुंतल प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत व सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा व सहूलियत के लिए सदर विकास खंड में 15, बरहनी में 22, नियमताबाद में 06, सकलडीहा में 14, चहनियां में 11, धानापुर में 10, चकिया में 17, शहाबगंज में 11 व नौगढ़ में 6 क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। बताया कि जनपद में ख़रीद का लक्ष्य 2 लाख 35 हज़ार एमटी है। अबतक कुल 18776 किसानों द्वारा धान बेचने के लिए आवेदन किया गया है जिसके सापेक्ष 10,885 किसानों का आवेदन सत्यापित किया जा चुका है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे अपने नजदीकी क्रय केंद्र में जाकर धान की उपज बेच सकते हैं। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर किसान सीधे सम्पर्क करें उनकी समस्या का समाधान होगा।

चंदौली।एक माह पूर्व हुई थी युवक की शादी, रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर दे दिया जान जाने क्या रही वजह


चंदौली । मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत एक 25 वर्षीय युवक शादी के एक माह बाद ही अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लटकर अपनी ईलीला समाप्त कर ली वही परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर लगातार नोटिस भेज रहे थे । मानसिक रूप से परेशान युवक ने शुक्रवार की रात देर रात आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
बताते है कि हरिशंकरपुर निवासी स्वर्गीय इंद्रजीत बाघा के 26 वर्षीय पुत्र हरदयाल सिंह बाघा की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी ।लड़की 15 दिन ही राल में रही और अपने घर चली गई । इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजनी शुरू कर दी हरदयाल सिंह के परिजनों का आरोप है कि लड़की उम्र में लड़के से 10 वर्ष बड़ी थी और दिमागी तौर पर कमजोर भी थी । इसके बाद भी धोके से शादी कराई गई । हरदयाल के परिवार वालों को यह बात पता चली तो 15 दिन बाद ही लड़की को मायके छोड़ आए । इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी , जिससे हरदयाल परेशान रहने लगा।

चंदौली।हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की बाइक ट्रेन की जद में आई , जाने कैसे बची युवक की जान


चंदौली मुख्यालय स्थित नगर के सकलडीहा मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह बाइक सवार एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। कि अचानक ट्रेन की तेज हॉर्न सुनकर बेसूद हो गया।और बाइक को ट्रैक पर ही छोड़ कर फरार हो गया। इससे उसकी बाइक ट्रेन की जद में आ गयी जिससे बाइक ट्रेन में फस कर चिंगारी निकलते हुए।काफी दूर चली गयी। घटना में युवक के बाइक की परखच्चे उड़ गए हादसे को देख मौके पर अफरा तफरी का माहौल होगा।और घटना स्थल पर आस पास के लोगो की भड़ी इकट्ठी हो गयी। लोगो ने बाइक सवार का पता करना चाहा लेकिन सफलता नही मिली। इस दौरान लोगो के बीच इस घटना को लेकर तरफ तरह की चर्चाएं हो रही थी।

सूर्या ट्रामा सेंटर ने सेवाओं में किया विस्तार, महिला संबंधित सेवाएं भी प्रदत्त


चंदौली। नगर स्थित सूर्या हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने शुक्रवार को अपनी चिकित्सकीय सेवाओं में विस्तार किया है। इस क्रम में अब अस्पताल में ट्रामा के अतिरिक्त महिला एवं प्रसूति रोगों का बेहतर ईलाज हो इसकी भी सुविधाएं उपलब्ध होगी। यह जानकारी डा.गौतम त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा.यशी त्रिपाठी अब चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं अस्पताल को देंगी, जिससे दूरदराज गांव-गिरांव की महिलाओं को उचित परामर्श व चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी। हमारा प्रयास है कि लोगों को कम पैसे में बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जाय। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अस्पताल में महिला चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया और लोगों तक बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं पहुंचाने की बात कही।

स्त्री‚ प्रसूति व बांझपन रोग विशेषज्ञ डा. यशी त्रिपाठी।


इस दौरान डा.यशी त्रिपाठी ने बताया कि मौसम बदल रहा है ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपनीे सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि वे किसी तरह की बीमारी की चपेट में न आ जाएं। गर्भावस्था में सर्दी-जुकाम व बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान चुनिंदा दवाओं का सेवन ही किया जा सकता है।

प्रसूती महिलाओं के भी अपना व अपने बच्चों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि नवजात शिशु को ज्यादा लोगों के सम्पर्क में आने से बचाए। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखें। गुनगुना पानी पीएं और ताजा व पौष्टिक भोजन करें। कहा कि महिलाओं को घरेलू कामकाज के साथ ही अपने सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। बताया कि अस्पताल पर चौबीसों घंटे महिला संबंधित सेवाएं अब उपलब्ध रहेंगी। गर्भवती महिलाओं को उचित चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ प्रसव की भी सुविधा दी जाएगी। हमारा प्रयास है कि गांव-गिरांव के लोग जो इस तरह की चिकित्सकीय सेवाओं के लिए वाराणसी व मुगलसराय पर आश्रित थे अब उन्हें चंदौली में स्त्री, प्रसूति एवं बांझपन रोग जैसी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

दर्दनाक: खड़ी ट्रक में घुसी मालवाहक पिकअप उड़े परखच्चे, जाने कैसे बची उसमे बैठे लोगों की जान


रोहनिया पुर्वांचल डेस्क मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर राजातालाब सब्जी लादकर वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सामने खड़ी ट्रक में पीछे घुस गयी। घटना में पिकअप सवार ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से  घायल हो गए वही माल वाहन पिकअप के परखच्चे उड़ गए।मौके पर जुटे आस पास के लोगो के तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुचाया और आगे की कार्यवाही में जुट गई। बाबते है कि पाडर थाना मऊ गंज रीवा मध्यप्रदेश  निवासी  ड्राइवर शंकर बंसल,व खलासी हरिहर साकेत, निवासी बनटइया, जिला रीवा, मध्य प्रदेश पीकअप से सब्जी लादकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे जैसे ही वो मोहन सराय हाईवे पर पहुचे की अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गयी।और सामने खड़ी ट्रक में जा घुसी जहा पिकअप के परखच्चे उड़ गए वही उसमे बैठे ड्राइवर खलासी बुरी तरफ घायल हो गए। तेज़ आवाज़ सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उसकी सूचना पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुचाया और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। 

इस देश के आर्थिक‚ सामाजिक व राजनीतिक व्यवस्था के रीढ़ हैं किसानः मनोज सिंह डब्लू

चंदौली। केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि संसोधन कानून को वापस लेने की घोषणा के साथ ही देव दीपावली का पर्व उत्साह व उल्लास के साथ-साथ किसानों के लिए खुशियां लेकर आया। इस दौरान जनपद के सैयदराजा में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने इसे किसानों के कड़े प्रतिकार व लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि विधेयकों को वापस लिया जाना किसानों के लम्बे संघर्ष का सकारात्मक परिणाम है। इसके बाद उन्होंने स्थानीय किसानों व क्षेत्रीय सपाइयों के साथ ही मौके को पावन बताते हुए इसे उत्सव के रूप में मनाया और एक–दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जताई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों ने एक बार यह साबित किया कि वह देश की आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि कोई उनसे छेड़छाड़ करेगा तो देश का अस्तित्व हाशिए पर आ जाएगा। आज उन तमाम शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर दुनिया से विदा हो गए। साथ ही दिल्ली की बार्डर पर खूंटा गाड़े सरकार से लोहा लेने वाले किसानों की वीरता को सलाम करता हूं जिन्होंने न केवल खेती-किसानी को बचा लिया, बल्कि गरीबों का निवाला, जिसे छिनने का षड्यंत्र था उसे भी विफल कर दिया। कहा कि भाजपा की सरकार जनता के समक्ष ऐसे ही नतमस्त होगी। बस जरूरत है ऐसे ही दृढ़ संकल्पित होकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने की। अब वक्त है यूपी की सरकार को उसके कृत्यों का समुचित जवाब देने का। आह्वान किया कि यूपी की जनता तंगहाली‚ बेरोजगारी‚ बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहती है तो अपने वोट से इस सरकार को चोट पहुंचाएं। अन्यथा यहां महंगाई व बेरोजगारी अपने चरम पर होगी और लोग सड़क‚ बिजली‚ पानी व शिक्षा–स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए हर दिन संघर्ष करने को विवश होंगे।

मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को लिया वापस‚ देश के करोड़ाें किसानों को राहत

सेंट्रल डेस्क, यंग राइटर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देव दीपावली पर देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत देने वाला ऐलान किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। बीते एक वर्ष से जारी किसानों के आंदोलन को देखते हुए सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया। पीएम मोदी ने दिल्ली बार्डर पर आंदोलित किसानों से घर लौटने का आग्रह किया है। सरकार के इस फैसले को किसानों व देशवासियों की जीत के रूप में देखा जा रहा है। पीएम ने कहा कि इस कानून को खत्म करने प्रक्रिया शीतकालीन सत्र में शुरू हो जाएगी।
कृषि कानूनों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की स्थिति को सुधारने के देश में तीन कृषि कानून लाए गए थे। मकसद था कि देश के किसानों को, खासकर छोटे किसानों को और ताकत सशक्त बनाया जाय। उन्हें अपनी उपज की सही कीमत और उपज बेचने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकल्प मिले। हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकारए किसानों के कल्याण के लिएए खासकर छोटे किसानों के कल्याण के लिएए देश के कृषि जगत के हित मेंए देश के हित मेंए गांव गरीब के उज्जवल भविष्य के लिएए पूरी सत्य निष्ठा सेए किसानों के प्रति समर्पण भाव सेए नेक नीयत से ये कानून लेकर आई थी। आज मैं आपकोए पूरे देश कोए ये बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र मेंए हम इन तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिएए ऐसे सभी विषयों परए भविष्य को ध्यान में रखते हुएए निर्णय लेने के लिएए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में केंद्र सरकारए राज्य सरकारों के प्रतिनिधि होंगेए किसान होंगेए कृषि वैज्ञानिक होंगेए कृषि अर्थशास्त्री होंगे। उन्होंने कहा कि आज ही सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक और अहम फैसला लिया है। जीरो बजट खेती यानि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिएए देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर क्रॉप पैटर्न को वैज्ञानिक तरीके से बदलने के लिए।
इनसेट—


किसानों के कड़े प्रतिकार व लोकतंत्र की हुई जीत
चंदौली। भारत सरकार द्वारा कृषि विधेयकों को वापस लेने की घोषणा के बाद किसान गदगद हैं। वहीं किसानों से जुड़े इस अहम मसले पर प्रतिक्रियाएं आने लगी है। इस बाबत सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि यह किसानों के कड़े प्रतिकार व लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि विधेयकों को वापस लिया जाना उनके लम्बे संघर्ष का सकारात्मक परिणाम है। किसानों ने एक बार यह साबित किया कि वह देश की आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक व्यवस्था की रूढ़ हैं। यदि कोई उनसे छेड़छाड़ करेगा तो देश का अस्तित्व हाशिए पर आ जाएगा। आज उन तमाम शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर दुनिया से विदा हो गए। साथ ही दिल्ली की बार्डर पर खूंटा गाड़े सरकार से लोहा लेने वाले किसानों की वीरता को सलाम करता हूं जिन्होंने न केवल खेती-किसानी को बचा लिया, बल्कि गरीबों का निवाला, जिसे छिनने का षड्यंत्र था उसे भी विफल कर दिया।

Chandauli
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
76 %
5.1kmh
100 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
34 °
Mon
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights