28.4 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 655

भाजपा सरकार में महंगाई से देश की महिलाएं व आम आदमी परेशानः बाजीराव

सैयदराजा में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालते कांग्रेसी।


सैयदराजा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व यूपी प्रियंका गांधी के निर्देश पर चलाए जा रहे भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के क्रम में गुरुवार को सैयदराजा में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि अतिथि राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े उपस्थित रहे। उक्त यात्रा सैयदराजा नगर का भ्रमण करते हुए दुधारी पुल, महराजपुर से होते हुए रामलीला मैदान पर सभा के रूप में समाप्त हुई।
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने कहा कि आज बेतहाशा महंगाई ने आम जन मानस की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाद्य पदार्थाें के मूल्य आसमान छू रहे हैं। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रहा। महंगाई से सबसे अधिक आज देश की आधी आबादी हमारी माताएं बहनें परेशान है। कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। भ्रष्टाचार, अपराध, लूट-खसोट सरकार की दिनचर्या का हिस्सा हो चुका है। इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता इस सरकार को हटाकर इनके अत्याचार से मुक्ति पाने के लिए 2022 में परिवर्तन करने में अपना सहयोग दें। बताया कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। इसके अलावा सरकार बनने पर 2500 रुपये प्रति कुंतल धान गेंहू खरीद की जाएगी। आधी आबादी को राहत देने हेतु साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त के साथ-साथ, आशा व आंगनबाड़ी को दस हजार प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। इन वादों को आमजन तक पहुंचाने व महंगाई के खिलाफ यात्रा निकाली जा रही है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार से जनता पूरी तरीके से त्रस्त है। विधानसभा चुनाव-2022 के यूपी चुनाव में दो सौ से अधिक सीट जीतकर इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसलिए सभी कांग्रेसी कमर कस कर तैयार रहें। इस दौरान शाहज़मा खान, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, रामानंद यादव, गीता सिंह, प्रदीप मिश्रा, कमर इकबाल अंसारी, रजनी पांडेय, शकील खान, अख्तर अंसारी, फखरे आलम अंसारी, धर्मेन्द्र बिंद, विपिन उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे।

चंदौल:सड़क हादसे में जेई की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

इलिया। थाना क्षेत्र के तियरी गांव के पेट्रोल पंप के समीप मैजिक मालवाहक तथा स्कूटी की आमने सामने टक्कर में स्कूटी सवार वीरेंद्र प्रताप सिंह 68 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में उन्हें निजी साधन द्वारा इलाज हेतु चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के डडिया गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह गुरुवार की अपराहन साढ़े 12 बजे चकिया से इलिया आ रहे थे कि बीच रास्ते में जैसे ही वह तियरी गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे अनियंत्रित मैजिक मालवाहक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोग उन्हें निजी साधन से इलाज हेतु चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आ रहे थे कि अस्पताल पहुंचने की पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। तब तक चकिया तथा इलिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई।
मृतक वीरेंद्र प्रताप सिंह टाटा स्टील फैक्ट्री जमशेदपुर में अवर अभियंता के पद से 10 वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे तब से वह घर पर ही रह रहे थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी कुसुम देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक को मात्र एक पुत्री थी।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं मैजिक वाहन को बरामद कर लिया गया है। शीघ्र ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मनोज सिंह डब्लू की चेतावनी किसानों का बकाया भुगतान करें‚ नहीं तो जिला विपणन कार्यालय जड़ दूंगा ताला

चंदौली। किसानों के बकाया भुगतान को लेकर एक बार फिर मनोज सिंह डब्लू एक्शन में दिखे। उन्होंने गत दिनों जिला विपणन विभाग की ओर से किसान को जारी चेक के बाउंस होने की घटना के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने प्रकरण को पटल पर रखा और नाराजगी जाहिर की। कहा कि चेक के जरिए भुगतान के नाम किसानों को पर छला जा रहा है। डीएम ने पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए आगामी 23 नवंबर, मंगलवार को जिला विपणन कार्यालय में उन सभी किसानों संग सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को उपस्थित होने की बात कही। भरोसा दिया कि निर्धारित तिथि को जनपद के एक-एक किसान का भुगतान करा दिया जाएगा। इस पर मनोज डब्लू ने चेताया कि यदि 23 नवंबर को यदि जिला प्रशासन किसानों का भुगतान करने में नाकाम रहा तो अफसरों व कर्मचारियों को बाहर निकालकर जिला विपणन कार्यालय पर ताला जड़ने का काम किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के उन तमाम किसान साथियों से आह्वान किया कि जिनका जितना भी भुगतान बकाया है उसके विवरण व संबंधित कागजात के साथ 23 नवंबर को दोपहर 11 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें। क्योंकि जिलाधिकारी ने अपनी निगरानी में किसानों के भुगतान की बात कही है। इसमें जिला प्रशासन द्वारा यदि कोई शिथिलता बरती जाएगी तो कार्यालय पर तालाबंदी के सिवाय कोई चारा नहीं बचता। क्योंकि जिस विभाग के बाद बकाएदारों किसानों को उनका भुगतान दिलाने की शक्तियां व सामर्थ्य न हो। ऐसे कार्यालय पर ताला बंद होना ज्यादा बेहतर होगा। कहा कि भुगतान को लेकर अगली तिथि को किसी भी तरह की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी और ताला जड़कर चाभी चंदौली कोतवाली के हवाले कर दिया जाएगा। आरोप लगाया कि जिला विपणन विभाग किसानों को ठगने का काम कर रहा है। कई किसानों के भुगतान में गड़बड़ी की गयी है। बहुत से किसान ऐसे हैं जिनको उनके उपज की खरीद के सापेक्ष कम का भुगतान किया गया है। हालात ऐसे हैं कि आज ऐसे सैकड़ों किसान सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। बताया कि गत दिनों जिला विपणन कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुंचा तो विभाग ने किसान को जारी 159200 रुपये का चेक बाउंस हो गया। आखिर किसानों को इस तरह छलने का सिलसिला कब तक चलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन किसानों का खरीद के सापेक्ष पुराना बकाया चला आ रहा है उसका शत-प्रतिशत भुगतान करना सुनिश्चित करें, अन्यथा समाजवादी पार्टी 23 नवंबर को जिला विपणन कार्यालय चंदौली पर ताला जड़ने को विवश होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। क्योंकि प्रशासन के इस कृत्य से चंदौली के किसानों में जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है।

तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक दर्जन घायल


चंदौली नगर के इलिया मोड़ के समीप हाइवे पर हुआ हादसा


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के इलिया मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर हाइवे पर ट्रक ने सवारियों से भरी टैम्पो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेम्पो सवार 12 यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर घायलों की चींख-पुकार मच गयी और आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। उधर, दूसरी ओर घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान वहां से गुजर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव ने घटना को देखा तो रुके और घायलों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर उनका दवा-ईलाज कराया और गंभीर रूप से जख्मी दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। जानकारी के बाद पुलिस
बताते हैं कि चकिया नगर से राजेश हलवाई के सहयोगी टैम्पो पर सवार होकर शादी समारोह में खाना पकाने के लिए मिलन लान में जा रहे थे। जैसे ही चंदौली नगर के इलिया मोड़ के समीप सवारियों से भरी टैम्पो पहुंची तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो में सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद चींख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर लोगों को ऑटो से बाहर निकाला, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुट गई। सड़क दुर्घटना में घायल पूनम (35), मंजू (40), गायत्री (42), चंद्रकला (39), प्रियंका (40), सुशीला (45), फूलपति देवी (48), अजीत कुमार (40), बबलू (42), श्यामदेई (60), धर्मेंद्र (38) का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नागेश्वर 17 वर्ष व धर्मराज 25 वर्ष को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के वक्त सैयदराजा जा रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सभी घायलों को जिला अस्पताल ले आए और स्ट्रेचर पर लादकर घायलों को आकस्मिक चिकित्सा कक्ष तक भिजवाया।

चंदौली।लापरवाही: हैंडपंप खराब होने से पानी के लिये परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने मचाया हंगामा


सकलडीहा। जिलाधिकारी की निर्देश के बाबजूद परिषदीय विद्यालयों बीस पैरामीटर को न पंचायत सचिव दुरूस्थ करने में रूचि दिखा रहे है। न तो शिक्षा विभाग के बीईओ व्यवस्था के प्रति गंभीर है। शिकायत के बाद भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमालव में पेयजल की व्यवस्था नही होने पर बच्चों ने काफी देर तक हंगामा मचाया। शिक्षक और प्रधानाचार्य ने किसी तरह पानी की व्यवस्था करके छात्रों को शांत कराया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमावल में पिछले कई दिनों से हैंडपंप खराब है। विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद भी न तो पंचायत सचिव व्यवस्था को दुरूस्थ करने में रूचि दिखा रहे है। न तो बीईओ परिषदीय विद्यालयों के संचालन में बेहतर कर पाने की कार्यशैली का प्रर्दर्शित कर पा रहे है। बीआरएसी पर लम्बे समय से तैनात शिक्षकों की मठाधीशी के कारण परिषदीय विद्यालय का हाल बेहाल है। आक्रोशित बच्चों ने शुद्धपेयजल की व्यवस्था नही होने पर जमकर हंगामा मचाया। किसी तरह विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को पानी की व्यवस्था करके समझा बुझाकर शंात कराया। इस बाबत प्रधानाध्याक लालबहादूर सिंह ने बताया कि दो बार बोरिंग खराब होगया है। इसकी लिखित शिकायत किया गया है। बच्चों को मिल डे मिल के बाद पानी पीने के लिये दूसरे विद्यालय पर जाना पड़ता है।

गरीबों के निवाले पर पड़ी महंगाई की मारः प्रभुनारायण

सकलडीहा क्षेत्र में चौपाल को संबोधित करते विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।


सकलडीहा। वोट बढ़ाओ, बूथ जिताओ कार्यक्रम में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बुधवार को तेंदुई, बथावर, ताजपुर, सरेहुआ कला व सरेहुआ खुर्द में चौपाल लगाया और संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष तिथियों के बारे में ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया। कहा कि नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने में सहयोग करें। हर बूथ पर समाजवादी लोग डटे रहे।
इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाई। कहा कि सरकार का अपराध व महंगाई पर नियंत्रण नहीं रहा। सरकार के कामकाज से गरीब व निराश्रित लोगों का जीवन हाशिए पर आ गया है। लोग अपना पेट भरने के लिए हर दिन जद्दोजहद कर रहे हैं। महंगाई की मार सीधे तौर पर गरीब के निवाले पर पड़ी। ऐसी सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी हो गया है। हम सभी को मिलकर अलोकतांत्रिक कृत्यों का समर्थन करने वाली सरकार को हटाना के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, अनिल चौहान, विजय चौहान, सतीश चन्द्र, देवलाल राजभर, राजेश यादव, कृष्णा पाण्डेय, निसार अहमद, तेजू यादव, घासी राम, अमित पाल, नरेश पाल, नवनीत सिंह, भोलानाथ, मुहम्मद हनीफ अंसारी, दशरथ चौहान, जियालाल चौहान आदि उपस्थित रहे।

टीबी के मरीजों को गोद लेकर अफसर भेजेंगे पौष्टिक आहार की सौगात

चंदौली। अब टीबी के मरीजों को सरकारी अफसर गोद लेंगे। इससे टीबी के मरीजों को दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी दिया जाएगा, ताकि वे जल्द से जल्द बीमार को मात देकर अपनी सेहत को हासिल कर सकें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभिनव प्रयास हो रहा है। इस कड़ी में चंदौली ब्लाक निवासी दिनेश के 10 वर्षीय बेटे अभिषेक जो टीबी से ग्रसित है। जिसे एक सरकारी अफसर ने गोद ले लिया है और पौष्टिक आहार की व्यवस्था अब वह करेंगे। गोद लेने वाले अधिकारी ने दलिया, चना, सोयाबीन और बोर्नविटा समेत कुछ पौष्टिक आहार लगातार भेज रहे हैं। इस प्रयास का परिणाम है कि अभिषेक आज स्वस्थ्य जीवन जी रहा है। यह एक मात्र नजीर है। यह प्रयास यूं चलता रहा तो टीबी के मरीजों को बड़ी मदद मिलेगी।
इस बाबत जिला क्षय रोग अधिकारी डा. डीएन मिश्र ने बताया रोगी बच्चों को मुफ्त दवा के साथ पौष्टिक आहार के लिये 500 रुपये तो उन्हें पहले से ही दिया जा रहा था। अब सरकारी अफसर टीबी से पीड़ित गरीब बच्चों को गोद भी ले रहे हैं। जिला अधिकारी के निर्देश पर टीबी रोग से पीड़ित 119 बच्चों को विकास खण्डवार गोद लिया गया है और इन बच्चों को स्वस्थ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में टीबी होने की संभावना अधिक होती है। अगर बच्चा कुपोषित है तब टीबी होने की आशंका और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि पोषण के साथ टीबी की नियमित दवा लेना बेहद महत्वपूर्ण होता है। तीन-चार महीने की दवा का प्रयोग कर लोगों को यह लगता है की टीबी की बीमारी खत्म हो चुकी है। इसी भ्रम में लोग दवा का सेवन बंद कर देते है। ब्लॉक में चिन्हित बच्चों पर विभाग द्वारा इन बिन्दुओं पर भी ध्यान देते हुये, उन्हें डॉक्टर द्वारा दी गई अवधि तक पूर्ण दवा कराने व नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जा कर जांच व डॉक्टर की सलाह लेने की जानकारी दी जा रही है।

देव दीपावली पर 21 हज़ार दीपो से सजेगा मठ परिसर


चंदौली।

चहनियां ।कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बाबा कीनाराम मठ पर आयोजित होने वाले देव दीपावली पर 21 हजार दीप प्रज्वलित किये जाने के संदर्भ में कार्यक्रम की तैयारी व पूर्व में बाबा कीनाराम मठ पर हुए विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए बुद्धवार को मठ के व्यबस्थापक अरुण सिंह व मेजर अशोक सिंह आयोजन स्थल पर पंहुचे और उपस्थित मठ के अधिकारियों व कर्मचारियों से विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप देने का निर्देश दिया।
बाबा कीनाराम मठ पर आगामी 19 नवम्बर को 21 हजार दीप से मठ को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा तथा आयोजित होने वाले देव दीपावली कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा व सुन्दरीकरण के लिए पूर्व में हुए बिकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान रामगढ़ मठ के व्यवस्थापक पंकज पाण्डेय, लोकनाथमहाविद्यालय के ब्यवस्थापक धनञ्जय सिंह,बाबा कीनाराम इंटर कालेज के प्रबंधक प्रभुनारायण सिंह “लल्ला” प्राचार्य विपिन कुमार सिंह, प्रभुनाथ पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, अर्पित पाण्डेय, पीयूष कुमार, अशोक मौर्य, इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

यूपी में राइस मिल उद्योग को सरकारी सहारे की जरूरतः आनंद सिंह

डिप्टी आरएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते चंदौली के राइस मिलर्स।


चंदौली। धान की कुटाई के बाद चावल रिकवरी देर घटाने व मिलिंग खर्च में इजाफा करने की मांग को लेकर जनपद के राइस मिलरों ने बुधवार को जिला विपणन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज राइस मिलसों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव से मिलकर 13 सूत्रीय मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। कहा कि विभाग अपने कर्मचारी से धान कुटाई कराकर चावल जमा कर लें।
इस दौरान पूर्वांचल राइस मिलर के महामंत्री आनंद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में चावल उद्योग प्रदेश में बदहाली की कगार पर है। प्रदेश में खरीफ सीजन में क्रय केन्द्रों पर जो धान खरीदा जाता है उसमें 58 प्रतिशत से लेकर 60 प्रतिशत तक ही चावल की रिकवरी आती है जबकि मिलर्स से 67 प्रतिशत रिकवरी ली जाती है जिसे घटाकर 58 से 60 प्रतिशत तक किया जाय। धान कुटाई के एवज में मिलर्स को 10 रुपये प्रति कुंतल कुटाई चार्ज तथा विगत दो वर्षों से 20 रूपया प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जबकि विगत 20 वर्षों से लेबर चार्ज, बिजली व डीजल आदि की कीमतें कई गुना बढ़ी है। इसे देखते हुए मिलर्स को कुटाई प्रोत्साहन राशि 250 रुपये प्रति कुंतल किया जाय। कहा कि मिलर्स को धान की कुटाई जाड़े के मौसम में होती है ऐसी स्थिति में मौसम तथा गोदामों में लेबर की कमी, पीडीएस उठान में रैंक आदि लग जाने के कारण 45 दिन में चावल का उतार नहीं हो पाता है। लिहाजा होल्डिंग चार्ज की अवधि 45 दिन से बढ़ाकर 75 दिन किया जाय। गत कई वर्षों का मिलर्स का विभिन्न एजेन्सियों पर भुगतान बकाया का भुगतान ब्याज के साथ व खाद्य विभाग के द्वारा किया जाय। पुराने बकायेदार मिलर्स के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करके काम करने का अवसर दिया जाय। लाट डिपो पर यदि 24 घंटे में अनलोड न हो तो मिलर्स को तीन हजार रुपये प्रतिदिन का होल्टेज कराया जाय। यदि उपरोक्त मांगें नहीं मानी जाती है तब तक राइस मिलर्स सरकारी धान की कुटाई नहीं करेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, टीएन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद पांडेय, महेंद्र गुप्ता, रामनगीना गुप्ता, अभय सिंह, बहादुर गुप्ता, उमेश गुप्ता, हरिध्यान यादव, होल्कर सिंह, गप्पू सिंह, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

खुशखबरीः पराली निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतें क्रय कर सकेंगी आवश्यक उपकरण

बोले डीएम‚ पराली को न जलाएं, उसका वेस्ट डी कंपोस्ट खाद तैयार करें

चंदौली। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुई। पराली जलाने पर पूर्णतः अंकुश लगाने व जनपद के कृषक को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने तीन ट्रैक्टर सहित कृषि यंत्र का चयनित किसानों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। इसकी शुरुआत जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने बताया कि रबी के सीजन में कम, लेकिन खरीफ के सीजन में धान की पराली निस्तारण के लिए पर्याप्त संसाधन न होने से किसान पराली को मजबूर होकर जलाता है। लेकिन अब इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सुविधाओं को देखते हुए तमाम आधुनिक तकनीक वाली मल्चर सहित अन्य यंत्रों को किसानों को आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान पराली को क़त्तई न जलाएं उसका वेस्ट डी कंपोस्ट खाद तैयार करें और उसका उपयोग कर खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाएं। जैविक खेती का प्रयोग करें मिट्टी की जांच समय-समय पर अवश्य कराएं। पराली जलाने से प्रदूषण तो होता ही है खेत की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सेटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने वाले किसको को चिन्हित करने का काम किया जाएगा। जनपद में उर्वरक व खाद की पर्याप्त उपलब्धता है जितनी जरूरत हो सहकारी समिति से प्राप्त कर लें। किसान अपना धान क्रय केंद्र पर ही बेचे, बिचौलियों को क़त्तई न दें। धान की बिक्री का पंजीकरण करा लंे सत्यापन के उपरांत स्वयं बिक्री करें। धान गेहूं के अलावा मत्स्य व पशुपालन पर सरकार के द्वारा बैक में केसीसी ऋण दी जा रही है। अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठाएं यदि कहीं दिक्कत हो तो एलडीएम व कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करें। जनपद में धान गेहूं के अलावा कुछ-कुछ जगहों पर प्याज की खेती किसानों के द्वारा बेहतर ढंग से किया जा रहा है। अच्छा मुनाफा वाला खेती है लोगों को इसे जानकारी लेकर खेती भी करें। इस दौरान उप निदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी, सहित अन्य अधिकारीगण एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
76 %
5.1kmh
100 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
34 °
Mon
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights