चंदौली: डीडीयू जंक्शन के समीप बड़ा रेल हादसा सामने आया है. जहां पटरी टूटने से मालगाड़ी डिरेल हो गई. जिससे मालगाड़ी पर लदे 10 कंटेनर पलट गए. वहीं इस घटना से दिल्ली हावड़ा रेल रूट का डाउन मेन लाइन पर परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया और प्रयागराज से डीडीयू तक के परिचालन पर ब्रेक लग गया है. जिसके चलते करीब आधा दर्जन ट्रेनें जहां-तहां फंस गई. फिलहाल आरपीएफ की टीम के साथ रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर रिवर्सिबल में जुटे हैं.
दरअसल, राजकोट से कंटेनर लेकर सियालदह डिवीजन के काशीपुर स्टेशन जा रही मालगाड़ी अचानक बुधवार की सुबह डीडीयू जंक्शन के समीप डिरेल होकर पटरी से उतर गई. जिसके चलते मालगाड़ी पर लदे करीब 10 वैगन पलट कर नीचे गिर गए. जिसमें टाइल्स समेत भारी मात्रा में लदा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे करोड़ो की क्षति का आंकलन किया जा रहा है. वहीं ट्रेन डिरेलमेंट की सूचना मिलते ही रेल महकमें में हड़कंप मच गया. आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे के तमाम आलाधिकारी एडीआरम राकेश रौशन, डिवीजन ऑपरेशन मॅनेजर मुश्ताक इकबाल समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए.डीडीयू जंक्शन के समीप डिरेल हुई मालगाड़ीडीडीयू जंक्शन के समीप डिरेल हुई मालगाड़ीइसे भी पढ़ें-मालगाड़ी हुई डिरेल, दिल्ली-हावड़ा रेल रूट बाधित, रेस्टोरेशन का काम जारीबताया जा रहा है कि इसे रिवर्सिबल करने में शाम या रात तक समय लग सकता है. ऐसे में डाउन लाइन में फंसी ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर उनके गंतव्य तक भेजने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे के तमाम आलाधिकारी एडीआरम राकेश रौशन, डिवीजन ऑपरेशन मॅनेजर मुश्ताक इकबाल समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए.इस हादसे में करीब 70 मीटर रेल की पटरी टूट गई है. साथ ही साथ पोल और ओएचई वायर भी क्षतिग्रस्त हुए. ऐसे में रिवर्सिबल करने में शाम या रात तक समय लग सकता है. ऐसे में डाउन लाइन में फंसी ट्रेनों का लखनऊ मण्डल के स्टेशनों से रूट डायवर्ट कर उनके गंतव्य तक भेजने की योजना बनाई गई. इसके अलावा प्रयागराज से आ रही ट्रेनों को व्यासनगर के बाद रिवर्सल होकर अपने गंतव्य को जाएंगी.
डीडीयू जंक्शन के समीप डिरेल हुई मालगाड़ीडीडीयू जंक्शन के समीप डिरेल हुई मालगाड़ीइस बाबत रेलवे पीआरओ और डिविजन ऑपरेशनल मैनेजर मुश्ताक इकबाल ने बताया कि प्रयागराज-डीडीयू के बीच डाउन मेन लाइन परगुड्स ट्रेन का डिरेलमेंट हो गया. जिसमे 8 बोगी डिरेल हुआ है. जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया. लेकिन ट्रेनों का रूट लखनऊ मंडल से डायवर्ट कर संचालित किया गया है. फिलहाल इसे रिस्टोर करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है.ट्रेन रूट किया गया डायवर्ट, हेल्पलाइन नम्बर जारीप्रयागराज जं. और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के मध्य डाट्रेन रूट किया गया डायवर्ट, हेल्पलाइन नम्बर जारीउन लाइन पर ब्लॉक हट k और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के न्यू वेस्ट केबिन के बीच सुबह एक मालगाड़ी के 10 वैगन पटरी से उतर जाने के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है.
चंदौली।लापरवाही: पटरी टूटने से मालगाड़ी हुई डिरेल,मेन लाइन परिचालन पूरी तरफ बाधित
चंदौली नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो, एक की मौत 6 घायल
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात खड़ी ट्रक में श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार स्कॉरयो ने ट्रक में टक्कर मार दिया घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोगो के हाथ पैर सर में गंभीर चोट आयी। तेज आवाज सुनकर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल अनिल पांडेय एसआई राम भवन मनोज कुमार पांडेय ने 108 की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चार की हालत गंभीर देख बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बिहार प्रांत के सासाराम निवासी सभी श्रद्धालु मिर्जापुर विंध्याचल से दर्शन करके वापस बिहार सासाराम जा रहे थे। जैसे ही वो लीलापुर नेशनल हाईवे के समीप पहुचे की अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। जहां मौके पर चीख-पुकार मचने लगी घटना में सासाराम निवासी महिला सवारों देवी 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वही निमिया रोहतास निवासी नंदलाल ठाकुर 30 वर्ष सासाराम निवासी उतिमा देवी 50 वर्ष सासाराम निवासी विश्वनाथ सिंह 70 वर्ष सासाराम निवासी छैबर सिंह 40 वर्ष सासाराम निवासी जयप्रकाश तिवारी 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान भागवती देवी विश्वनाथ सिंह छैबर सिंह जयप्रकाश तिवारी की हालत नाजुक देख बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान पीछे से आ रहे साथी श्रद्धालुओं की जिला अस्पताल में भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी।
सिकटिया के बाद अब असना की घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश
चंदौली। जनपद के सिकटिया में हुए विशाल पासवान की मौत के बाद अब असना के दया यादव की मौत पर सियासत शुरू हो गयी है। आरोप है कि कुछ लोग उक्त मामले को दो समुदाय का विवाद बनाना चाहते हैं जिससे इसका राजनीतिककरण हो और उसका लाभ लिया जा सके। हालांकि मनोज सिंह डब्लू बुधवार को असना गांव पहुंचे और दया यादव की अंतिम यात्रा के अंतिम क्षण तक मौजूद रहे। आरोप हैं कि उन्माद फैलाने के लिए भीड़ जुटाने वाले लोग सत्ता संरक्षित है और यह आरोप खुद सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने लगाया। उनका आरोप था कि भाजपा व भाजपा के विधायकगणों द्वारा अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया। लिहाजा हाल फिलहाल हो रही मारपीट व हत्याओं में वह अपना मतलब व मकसद ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र ही नफरत फैलाना है। उसे न तो हिन्दुओं से कोई सरोकार है और ना ही किसी अन्य जाति या मजहब के लोगों से। भाजपा को केवल अपना राजनीति स्वार्थ साधना आता है। इसका ताजा उदाहरण चंदौली जनपद में घटी घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सिकटिया में व्यक्तिगत मारपीट में हुई विशाल की हत्या के प्रकरण में दीनदयाल उपाध्याय नगर से भाजपा की विधायिका के लिए विशाल पासवान व उसके स्वजातीय भाजपा कार्यकर्ता हो जाते हैं और आरोपी यादव पक्ष के लोगों को उनके द्वारा समाजवादी गुंडा करार दिया जाता है। वहीं असना की घटना में मृतक दया यादव व उसके परिवार के लोग स्थानीय विधायक व भाजपा की निगाह में हिन्दू हो जाते हैं और हिन्दुओं को जगाने व उन्माद फैलाने का आह्वान सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम होता है और स्थानीय प्रशासन व पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। अब सवाल यह उठता है कि जो यादव सिकटिया में समाजवादी गुंडा था, वही यादव असना में हिन्दू कैसे हो गया? क्या सिकटिया के यादव हिन्दू नहीं है? यह सवाल चंदौली की आवाम को भाजपा के एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता से चट्टी चौराहे पर पूछी जानी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा व्यक्तिगत मारपीट की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देकर तुल देना चाहती है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में उसे इसका लाभ मिल सके। वह वोटों का धु्रवीकरण करने की फिराक में है, लेकिन वह यह नहीं जानती कि भाजपा सरकार ने जनता को पिछले पांच सालों में जो जख्म दिए हैं वह भरे नहीं है। इसका करारा जवाब भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगी। विदित हो कि मारपीट के बाद उपचार के दौरान असना निवासी दया यादव की बीते मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गयी। उसके बाद बुधवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू असना पहुंचे और मृत दया यादव के शव को कंधा दिया और अंतिम संस्कार तक मौजूद रहे।
इतना ही नहीं मनोज कुमार सिंह डब्लू ने जिलाधिकारी संजीव सिंह से बातचीत कर पीड़ित परिवार को सरकारी मदद पहुंचाने की गुजारिश की। इस पर डीएम ने एक एकड़ जमीन‚ पांच लाख रुपये देने का भरोसा दिया। साथ ही मनोज कुमार सिंह डब्लू ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देकर उनके दर्द को कम करने का प्रयास किया है।

अब सवाल यह उठता है कि जो यादव सिकटिया में समाजवादी गुंडा था, वही यादव असना में हिन्दू कैसे हो गया? क्या सिकटिया के यादव हिन्दू नहीं है? यह सवाल चंदौली की आवाम को भाजपा के एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता से चट्टी चौराहे पर पूछी जानी चाहिए।
-मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू‘
चंदौली के सफाई कर्मियों ने मांगा विभागीय पदोन्नति व पुरानी पेंशन
चंदौली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मंगलवार को पदोन्नति व पुरानी पेंशन समेत चार प्रमुख मांगों को लेकर बिछियां धरना स्थल से बाइक जुलूस निकाला। चंदौली नगर भ्रमण करते हुए सफाई कर्मी बिछियां धरनास्थल पहुंचे और सभा की। चेताया कि 22 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर 23 से लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक रमानगीना सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी सेवकों का हक है जो उन्हें मिलना चाहिए। बावजूद इसके सरकार कर्मचारियों से यह छिन रही है। इसकी पुनः बहाली के लिए लम्बे समय से संघर्ष व आंदोलन जारी है। लेकिन यदि अब सरकार ने इस बुनियादी मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों को पदोन्नति का लाभ मिलना चाहिए। सफाई कर्मियों को प्रधानों को नियंत्रण से मुक्त रखा जाय। क्योंकि कई प्रधान सफाई कर्मियों का आर्थिक व मानसिक शोषण करते है। इसके अलावा सफाई कर्मियों का पदनाम बदलकर पंचायत सेवक रखा जाय। इस मौके पर अरविंद सिंह, टीएन सिंह, योगेश, परमहंस, अभय सिंह, गुरुप्रसाद, शैलेश, सुनील, नवीन, रत्नाकर पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन संजय यादव व राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन राजकिशोर ने किया।
नक्सली के बदनुमा दाग से 17 साल बाद कोर्ट ने दी रिहाई, 2004 के नक्सली हमले के आरोपी बरी
साक्ष्य के अभाव में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जगदीश प्रसाद ने किया दोषमुक्त
चंदौली। नक्सल प्रभावित नौगढ़ के हिनौत घाट के पास नक्सलियों द्वारा लैंड माइन्स के जरिए पीएसी की ट्रक को उड़ा दिया गया था। उक्त नक्सली वारदात के बाद मामले में पुलिस ने 50 आरोपियों को पकड़ा गया था। जिसमें मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जगदीश प्रसाद की अदालत ने दायर सत्र परीक्षण वादों की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। इस दौरान उन्होंने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया और उनकी रिहाई का आदेश जारी किया। मामले में कुल 45 अभियुक्तों पर ट्रायल हुआ, जिसमें कुछ की जेल में ही मौत हो गयी। वहीं कुछ जमानत पर बाहर थे। सुनवाई के दौरान जेल में बंद 17 आरोपियों को निर्दोष करार देते हुए कोर्ट ने रिहाई का आदेश दिया है।

दरअसल बीते 20 नवंबर 2004 की अलसुबह नक्सलियों ने नौगढ़ के हिनौत घाट के समीप पीएसी की ट्रक को विस्फोटक से उड़ा दिया था, जिसमें 14 पीएसी व एक पुलिस का जवान शहीद हुआ था। उक्त मामले में 50 लोगों को जेल भेजा गया। जिसमें 45 अभियुक्तों पर अपर सत्र न्यायालय प्रथम में अलग-अलग ट्रायल चला। इस दौरान साक्ष्य व गवाहों के परीक्षण व अवलोकन के उपरांत कोर्ट ने यह पाया कि जो साक्ष्य व गवाह अभियोजन पक्ष की ओर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं वह पुलिस द्वारा उक्त नक्सली वारदात को अंजाम देने के मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को दोष सिद्ध करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। अभियोजन की ओर से कुल 19 गवाह प्रस्तुत किए गए, जिनके परीक्षण के उपरांत कोर्ट ने आरोपियों को बेगुनाह पाते हुए सभी को दोषमुक्त करार दिया। न्यायालय की ओर से अपराध अंतर्गत धारा-307, 396, 412 आईपीसी के अतिरिक्त 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के साथ-साथ धारा-3 व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के आरोप से मुक्त करार दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में जेल के अंदर निरूद्ध चल रहे 17 आरोपियों को तत्काल रिहा किए जाने के आदेश सुनाया। साथ ही जो लोग जमानत पर रिहा चल रहे थे उनके बंध-पत्र को निरस्त करते हुए जमानतदारों को उन्मोचित करने का हुक्म फरमाया है। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से राकेश रत्न तिवारी, अजीत कुमार सिंह, विपुल सिंह, शफीक खान ने न्यायालय में तर्क एवं साक्ष्य प्रस्तुत किए। अधिवक्ता राकेश रत्न तिवारी ने बताया कि 17 वर्ष बाद आरोपियों को न्याय मिला है जो अब जेल से रिहा किए जाएंगे।
चंदौली:चाइल्डपोर्नोग्राफी को लेकर सीबीआई टीम की छापेमारी,मुगलसराय के युवक से चार घंटे पूछताछ के बाद मोबाइल किया जब्त
चंदौली – इंटरनेट के माध्यम से फैल रही चाइल्डपोर्नोग्राफी की रोकथाम के लिए सीबीआई की टीम ने मंगलवार को देशभर में जगह-जगह छापेमारी की। इसी क्रम में लखनऊ से सीबीआई की एक टीम चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के यहां पहुंची। जहां टीम ने युवक से आवश्यक पूछताछ के बाद उसका मोबाइल जब्त कर लिया। चार घंटे तक सीबीआई की टीम युवक के घर में मौजूद रही।
इंटनेट के जरिए से चाइल्ड पोर्नोग्राफी का कारोबार काफी तेजी से फैल रहा है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विदेशों में बैठे इस कारोबार के सरगना व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जोड़कर उन्हें बच्चों के अश्लील वीडियो परोसे जा रहे हैं।
चंद सेकेंड के वीडियो देखने के एवज में लोगों से एक राशि भी ली जाती है। ऐसे में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रसार को रोकने के लिए सीबीआई की ओर से एक मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पोर्नोग्राफी से संबंधित ग्रुपों में जुड़े लोगों के यहां देशभर में छापेमारी की गई। इसी क्रम में सीबीआई लखनऊ की आठ सदस्यीय टीम निरीक्षक हेमंत राय के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर-2 निवासी सूरज कुमार के घर पहुंची।टीम ने सबसे पहले पूरे घर की तलाशी ली। इसके बाद सूरज को बुलाकर उसके मोबाइल की जांच की। मोबाइल की गैलरी में कई अश्लील वीडियो मिले। वहीं इस तरह के कई व्हाट्सएप ग्रुप में भी उसका नंबर जुड़ा हुआ है। कक्षा पांच पास सूरज ने बताया कि दोस्ती के नाम पर ग्रुप में जुड़ गया था।
इसके बाद उसे इस तरह के ग्रुप में विदेशी नंबरों के लिंक आते थे। जिसमें अश्लील वीडियो हुआ करते थे। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसमे चंद सेकेंड के वीडियों के एवज में रुपयों की मांग होती थी। उसने बताया कि एक या दो ही बार उसने लिंक पर क्लिक किया था। वहीं उसने कुछ दिनों पहले कई ग्रुपों का डिलीट भी किया था। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम सूरज का मोबाइल और चार्जर जब्त कर अपने साथ ले गई।
गांव के बच्चों में संघर्ष की क्षमता ज्यादा होती है: कुलपति
स्थापना दिवस एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन
- गांव के बच्चों में संघर्ष की क्षमता ज्यादा होती है: कुलपति
धानापुर। मंगलवार को शहीद हीरा सिंह स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय का 42वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो0 आनंद कुमार त्यागी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा कुलगीत और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के बच्चों में संघर्ष की क्षमता अधिक होती है उन्हें उचित अवसर देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। सफलता के लिए उन्हें एक लक्षीय बनना पड़ेगा इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को कुलपति द्वारा पुरस्कृत किया गया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ हीरेन्द्र प्रताप सिंह रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामनरेश शर्मा ने धानापुर के ऐतिहासिक धरोहर का परिचय देते हुए सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। प्राध्यापक डॉ ध्रुव भूषण सिंह ने महाविद्यालय के वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए विभगवार उपलब्धियों को बताया। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने राष्टीय सेवा योजना के तहत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चल रही गतिविधियों को बताया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र छत्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के प्रदर्शन का उपस्थित सभी लोगों ने सराहना किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुभाष राम द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रो सरोज पांडेय, डॉ सुनील, डॉ प्रदीप यादव, डॉ संदीप, डॉ प्रवेश, डॉ ज्ञानेंद्र, डॉ रीना सिंह, डॉ किरन यादव, डॉ रेशम, डॉ नेहा उपाध्याय, सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ नौशाद अहमद ने किया।

- पुस्तक का हुआ विमोचन
धानापुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर असिस्टेन्स प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद) नौशाद अहमद द्वारा लिखित पुस्तक कॉम्परीहेंसिव फुटबाल कोचिंग गाइड का विमोचन हुआ। पुस्तक फुटबॉल सहित शारीरिक शिक्षा पर आधारित है। जिससे बच्चों को नई दिशा मिलेगी। लेखक फुटबाल और हॉकी के लिए देश का प्रतिनिधि कर चुका है।
यूपी से जल्द विदा होगी जुमलों वाली सरकारः इंद्रजीत सरोज
समाजवादी जनादेश यात्रा लेकर चंदौली पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज मंगलवार को जनादेश यात्रा लेकर चंदौली जिले में दाखिल हुए। इस दौरान जिले के सपाइयों से सजे समाजवादी रथ पर सवार इंद्रजीत सरोज ने जनता को भाजपा के वादे व उसके वादाखिलाफी को याद दिलाया। कहा कि जिन वादों को सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किया था और सत्तासीन होने के बाद जिन वादों को चुनावी जुमला बताकर भाजपा ने जनता से किनारा कर लिया उसे जनता विधानसभा चुनाव में याद रखे। यही समाजवादी जनादेश यात्रा का उद्देश्य है। इसके बाद नूर पैसेल में आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला और भरोसा दिया कि जो कार्य रुके हैं सपा सरकार बनते ही फिर से गतिमान हो जाएंगे।

इस दौरान मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज ने कहा कि एक सितंबर से जनादेश यात्रा लेकर अखिलेश यादव सूबे के भ्रमण पर निकले है। इसके पीछे मंशा यह है कि जनता को याद दिलाया जाए कि यूपी में 70 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया था, किसानों की आय दोगुनी करने की बात भाजपा के मंच से कही गयी। आज किसानों के हालात इतने खराब हैं कि एमएसपी पर उनके उपज की खरीद करने वाला कोई नहीं है। इतना ही नहीं महंगाई, अपराध व भ्रष्टाचार को कम करने के दावे के साथ भाजपा ने सरकार बनायी, लेकिन वादों को पूरा करने में नाकाम रही। दावा किया कि अब जुमलो वाली सरकार से यूपी से विदाई होने जा रहा है और यह सबकुछ अपार जनसमर्थन की बदौलत होगा। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो पहला काम जिले में सेना भर्ती कराना होगा। इसके बाद हास्टलयुक्त खेल स्टेडियम की सौगात जिले के खिलाड़ियों को समर्पित हो गया। कहा कि जो सभी काम जो पिछले पांच साल से ठप है उसे फिर से शुरू किया जाएगा। फिर चाहे मामला पावर हाउस का हो, पम्प कैनाल की स्थापना का, फायर स्टेशन की स्थापना का हो या फिर जनकल्याण का। सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर होंगे। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने भाजपा सरकार की नाकामियों को पटल पर रखा और युवा सपाइयों में दंभ भरा। वहीं सकलडीहा विधायक ने कहा कि भाजपा के लोग बांटने व नफरत फैलाने का काम करते हैं। इनका विकास व जनकल्याण से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। सुभासपा जिलाध्यक्ष बब्बलू राजभर ने कहा कि जनता को परेशान करने वाली भाजपा, चुनाव में परेशान रहेगी। विधानसभा चुनाव-2022 में गठबंधन की सरकार अमन-चैन व मोहब्बत के बूते बनेगी। ऐसी सरकार ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है। झूठ बोलने वाले लोग केवल ठगने का काम कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधाय जितेंद्र कुमार, बब्बन चौहान, बाबूलाल यादव, परवेज अहमद जोखू, चंद्रशेखर यादव, नफीस अहमद गुड्डू, गार्गी सिंह पटेल, सुजीत कन्नौजिया, दिलीप पासवान, सुनील सिंह मुखिया, दानिश इकबाल, राजा खान, चंदन पासवान आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने किया।

चंदौली: नेशनल हाईवे पर ट्रक और स्कूल बस की हुई टक्कर, मची चीख पुकार दर्जनभर शिक्षक घायल
जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कटसिला स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को शिक्षकों से भरे स्कूली बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। जहां घटनास्थथल पर चीख-पुकार मच गयीं जिसमें कई शिक्षक घायल हो गए हैं ।बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कटशिला पेट्रोल पंप की तरफ से स्कूली बस शिक्षकों को लेकर मझवार स्थित स्कूल आ रही थी कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे स्कूली बस के परखच्चे उड़ गए, जिसमें कई शिक्षक घायल हो गये आनन-फानन में सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। इस दौरान रंजन शेख 27 वर्ष अदिति कुमारी 23 वर्ष कुलदीप कौर 35 वर्ष अजय कुमार सिंह 32 वर्ष सोनम कुमारी 23 वर्ष अशोक कुमार राय 52 वर्ष दिगंबर सिंह 50 वर्ष सौम्या चौरसिया 22 वर्ष बेबी सिंह 38 वर्ष पदमा सिंह 26 वर्ष घायल हो गए जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां जहां उनका इलाज चल रहा है सभी शिक्षक भदलपुरा गांव स्थित प्रिंस अशोका कॉलेज के शिक्षक बताए जा रहे हैं
प्रभारी चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में डाक्टर मिले गायब
चन्दौली। शहाबगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.हीरालाल ने सोमवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मणिकेश सिंह अनुपस्थित थे। वहीं सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले। जिस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर पर प्रभारी चिकित्सक मणिकेश सिंह को अनुपस्थित कर दिया।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हीरालाल अचानक दोपहर 12 बजे इलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। वहां बिना सूचना के प्रभारी चिकित्सक मणीकेश सिंह को गायब देख वह उपस्थिति रजिस्टर पर उन्हें अनुपस्थित कर दिये। साथ ही अन्य कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थित होकर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने कोविड़ टीकाकरण में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। स्मरण हो कि पिछले दिनों भी मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में मणिकेश सिंह सहित अन्य स्टाफ भी अनुपस्थित मिले थे, जिस पर उन्होंने चिकित्सक सहित गायब रहे। कर्मचारियों को रजिस्टर पर अनुपस्थित लगाया था। अभी एक माह भी नहीं बीते और पुनः चिकित्साधिकारी की जांच में प्रभारी चिकित्सक का गायब होना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हीरालाल ने बताया कि प्रभारी चिकित्सक के गायब होने की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी गई है।












