चंदौली। क्षेत्र के सिकटिया में हुई विशाल हत्याकांड के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए धर्य से इस विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की बात कही। भरोसा दिया कि युवक की हत्या करने वालों को सलाखों के पीछे भेजकर परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि अपराध व अराजकता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाज में सद्भाव व शांति कायम रहे। इसका हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस मामले में पुलिस को निष्पक्ष तरीके से कार्य करते हुए बचे हुए आरोपियों को दंडित किया जाना चाहिए, ताकि आगे से ऐसी घटना की पुनर्रावृत्ति न होने पाए। भरोसा दिया कि विशाल के परिजनों को न्याय मिलकर रहेगा। यदि पुलिस की ओर से शिथिलता बरती जाती है तो उसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाकर उचित कार्यवाही की पहल की जाएगी। उधर, मृतक के पिता ब्रह्मलाल पासवान ने पुलिस कार्यवाही से असंतुष्टी जाहिर की। कहा कि घटना हुए दो दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक सिर्फ दो ही गिरफ्तारी हुई है। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा व पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह अकोढ़ा कला गांव स्थित काली माता मंदिर पर पहुंचे और वहां आमजन की सुविधा के लिए जिला पंचायत मद से टीनशेड लगवाने का भरोसा।
चन्दौली हिंसा : सिकटिया युवक की हत्या मामले में लगातार पुलिस की कार्यवाही जारी 4 गिरफ्तार
चंदौली – अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में युवक की हत्या मामले में अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने घटना में शामिल 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
दरअसल छठ पूजा को लेकर कुछ पोस्टर लगाए गए थें. जिसमें कुछ अवांछनीय लोगों द्वारा पोस्टरफाड़ दिया गया था. जिसको लेकर विवाद चल रहा था. इस बीच बबलू पासवान और कमला यादव के बीच दो दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद के बाद कमला यादव और परिवार के लोगों ने बुधवार की रात बबलू पासवान की गुमटी जला दी. गुरुवार को दोनों पक्ष अलीनगर थाने पहुंचे. आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही बरती और बगैर किसी कार्रवाई के मामले को रफा-दफा कर दिया. फिर शुक्रवार की रात कमला यादव की गुमटी में भी आग लगा दी गई. जिसके बाद शनिवार की सुबह तारनपुर पासवान बस्ती के दो युवक 19 वर्षीय विशाल पासवान और 20 वर्षीय शेरु सिकटिया चौराहे पर पहुंचे तो वहां पहले से ही लाठी डंडे से लैस ग्रामीण दोनों युवकों पर टूट पड़े. मारपीट के दौरान शेरु ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. लेकिन विशाल पासवान की पीट – पीटकर हत्या कर दी गई.
जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर 10 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो मुख्य अभियुक्तों को जेल दिया था. जिसके बाद कार्रवाई के क्रम में अलीनगर पुलिस ने सोमवार को 04 और अभियुक्तों राम लखन यादव ,श्याम सिंह यादव , पंकज यादव, बृजेश यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है.जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे है
चंदौली।घायल चौकीदार का अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली।कंदवा आखिरकार दयाशंकर जिंदगी की जंग हार ही गए।शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर हुए दो पक्षों में हुए मारपीट के बाद एक पक्ष से गंभीर रुप से घायल दयाशंकर यादव 55 वर्ष की इलाज के दौरान सोमवार को अस्पताल मे मौत हो गई। अस्पताल में जिंदगी व मौत से संघर्ष कर रहें चौकीदार दयाशंकर की मौत से परिजनों मे चीत्कार मच गया।असना गांव के दयाशंकर यादव और सैयद अंसारी के बीच किसी बात को लेकर शनिवार की देर शाम विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के दयाशंकर यादव 55 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए थे दयाशंकर के सिर पर चोट आई थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां हालत खराब देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि वाराणसी के ही ही एक अन्य अस्पताल मे दयाशंकर का इलाज चल रहा था।जहां सोमवार की अपराह्न अचेतावस्था मे चले गए दयाशंकर की मौत हो गई जैसे ही चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की परिजनों मे शोक की लहर दौड गई।वहीं घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। विकलांग पत्नी की जहां मांग का सिंदूर उजड गया वहीं तीन पुत्रियों मे से अभी दो पुत्रियो की शादी की जिम्मेदारी भी दयाशंकर को निभानी थी।
चंदौली : विनीत सिंह की फावड़े से हत्या,पुलिस जांच में जुटी
चन्दौली – अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास नेशनल हाईवे पर मां कालिका ढाबा एंड फैमिली रेस्टुरेंट के संचालक विनीत कुमार सिंह की सोमवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने फावड़े से मारकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. तलाशी के दौरान मौके से खून से सना फावड़ा बरामद हुआ.
बताया जा रहा है कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के भोजापुर निवासी विनीत कुमार सिंह(46) वाराणसी के सामनेघाट के गायत्री नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे. नेशनल हाईवे पर चंदरखां के पास संतोष सिंह के मकान को किराये पर लेकर कालिका ढाबा चलाता था. सोमवार दोपहर किसी काम से संतोष ढाबे पर पहुंचे तो विनीत को काउंटर के पास खून से लथपथ देखा. पास में ही खून से सना फावड़ा भी था. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. ढाबे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय सभी भाग गए. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के सिकटिया में युवक की निर्मम हत्या के तीसरे दिन दूसरी हत्या से लोगों दहशत व्याप्त है.
भाजपा पर फिर हमलावर हुए मनोज ,जनता अशिक्षित,आश्रित बना रही सरकार
चन्दौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू सोमवार को एक बार फिर भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने बभनियांव व कमालपुर में जन चौपाल लगाकर सपा सरकार और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भाजपा सरकार आत्मनिर्भर बनाने की बात करती है, लेकिन वह देश के आवाम को अपंग, अशिक्षित और दूसरों पर आश्रित बनाएं रखना चाहती है। शिक्षा से दूर करके गरीबों को अशिक्षा के अंधेरे में रखने का षड्यंत्र हो रहा है, ताकि जनता भाजपा से बुनियादी सवाल न कर सके। श्री सिंह ने जन चौपाल में भाजपा पर कई सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि कमालपुर सरकारी अस्पताल विधायक रहते हुए बनवाया, जिसे आज टेलीमेडिसिन विधि से संचालित किया जा रहा है जिसका कोई मतलब नहीं है। यह क्षेत्रीय जनता के साथ छलावा व धोखा है, जिसे विधायक बनते ही ठीक किया जायेगा और अस्पताल पर चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इसी तरह सैयदराजा में बने महिला राजकीय डिग्री कॉलेज का संचालन करने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। कहा कि विधायक रहते हुए पंप कैनाल की स्थापना कराई, ताकि किसानों को सुविधा हो। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराए, ताकि शहरी आबादी की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में बेहतर बिजली मिल सके। इसके अलावा अस्पताल का निर्माण कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया, जिसे आज भाजपा सरकार व उनके जनप्रतिनिधि बट्टा लगा रहे हैं। कहा कि सपा की सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन योजना गरीबों का बड़ा सहारा बनेगी साथ ही लोहिया आवास से वंचितों गरीबों को पक्का आवास मुहैया कराने की पहल होगी। इसके साथ ही गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी साथ ही साथ खराब हो चुकी 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि जनता को समय से अस्पताल पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत ना आए वही यूपी हंड्रेड डायल का संचालन भी पूर्व की भांति किया जाएगा, ताकि अपराध नियंत्रण पर सरकार की नकेल रहे। इस अवसर पर अंजनी सिंह, संतोष उपाध्याय, जयनाथ यादव, राजेश त्यागी, गुड्डू राम, नितेश राम, राजू यादव, गणेश गुप्ता, राहुल राजभर, तारकेश्वर दुबे, जयनाथ मौर्या, अशोक मौर्या मौजूद रहे। अध्यक्षता रामजनम यादव व संचालन नंदकुमार राय ने किया।
चंदौली। अचानक नेशनल हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैकटर-टाली मच गयी चीख पुकार दर्जन भर घायल
चंदौली। क्षेत्र के कटरिया गांव के समीप सोमवार को नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गया जहा मौके पर श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गया। हादसे में दर्जन भर से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। आस पास के लोगो ने सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बताते है कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर अहरौरा के बेचू बीर बाबा के मंदिर से दर्शन कर वापस बिहार बक्सर लौट रहे थे। जैसे ही वो कटरिया गांव के समीप पहुचा की अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। और सड़क किनारे पलट गया। जहा मौके पर श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गया। हादसे को देख आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को निजि अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने कहा कि महज संयोग था। कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई लेकिन दर्जन भर से ज्यादा लोग चोटिल हो गए ।जो प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को रवाना हो गए ।
चंदौली। पुलिस को देख भागने लगा तस्कर, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा भेजा जेल
चंदौली।कमालपुर धीना क्षेत्र के मुरलीपुर अगहर बीर बहुरिया नदी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गांजा तस्कर को धर दबोचा जिसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने तस्कर को थाने ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।इस दौरान थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि में मुरलीपुर गांव स्थित अगहर बीर बहुरिया नदी पास प्रतिदिन की भांति चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक ब्यक्ति पैदल झोला लिए मुरली पुर गांव की तरफ आ रहा है। तभी एक तस्कर पुलिस को देख कर भागने लगा तभी पुलिस कर्मियों ने उस व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ लिया जिसके पास से झोले में एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा व एक 315 बोर का अवैध तमंचा एक दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसका नाम रामभोग बिन्द मुरलीपुर बिंदपुरवा का रहने वाला है। जिसको आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। इस एसआई राम बाबू ,सुधीर सिंह, कुलभूषण सरोज,विपिन,रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
चंदौली।ठेले पर सब्जी बेचने वाले का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मचा हड़कम
चंदौली ।नगर में साव जी पोखरे के समीप रेलवे ट्रेक पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस की दी मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते है कि धीना थाना क्षेत्र के राईथा गांव निवासी का गोविंद गुप्ता 35 वर्ष अपने पत्नी ओर तीन बच्चों के साथ चंदौली कस्बा में किराए के मकान में रहकर ठेले पर दुकान लगाता था। सोमवार की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर छत विक्षत हालत में साव की के पोखरे के समीप मिला लोगो देखा तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दिए वही वही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
धानापुर में उत्सव की तरह मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
धानापुर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक प्रमुख अजय सिंह।
धानापुर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाकर देश प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि आजादी के संघर्षों की याद दिलाने वाला यह क्षण अत्यंत ही गौरवमयी पल है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह इन बच्चों ने देश प्रेम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम से संदेश देने की कोशिश की है वह प्रसंशनीय है। देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगो को एक बेहतर संदेश देने का काम किया है।अतिथियों को प्रबंध निदेशक खान मुहम्मद अनीस ने स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्य शाहिना खानम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान रामजी कुशवाहा, आशुतोष सिंह मिंटू, मृत्युंजय सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र यादव, डा. सत्यप्रकाश वर्मा, विमल सिंह, रश्मि वर्मा, वसीम खान, सबीना खान, सूरज पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
सिकटिया में विधायिका का राजनीतिक रोटी सेंकना अफसोसजनकः अंजनी सिंह
धानापुर। समाजवादी चिंतक व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने सिकटिया की घटना पर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना ब्यक्त की। कहा कि भाजपा विधायिका द्वारा दो पक्षों के बीच हुए विवाद को समाजवादी पार्टी से जोड़ना और मौत जैसी मार्मिक घटना पर राजनैतिक रोटी सेकने को अफसोसजनक व दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि दरअसल भाजपा की विचारधारा ही ऐसी है जो संवेदना, संयम और सामाजिक संतुलन को बनाए नहीं जानती। कहा कि भाजपा विधायिका को ऐसे मौकों पर संवेदना रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह वीडियो में पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री का नाम लेकर धमका रही हैं यही तेवर उनको पहले दिखाना चाहिए था। वीडियो से यह साफ हो जा रहा कि सत्ता में रहते हुए भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। यूपी पुलिस दबाव में काम कर रही है। भाजपा राज में अभी हाल में सैयदराजा थाने में जो घटना घटी क्या विधायिका उन्हें भी भाजपा के गुंडे कह पाएंगी? कहा कि भाजपा के लोगों के मन में विधानसभा चुनाव-2022 के हार की हताशा हावी हो चुकी है। इसलिए अनाब-सनाब बयान जारी करके सपा को बदनाम करने में लगे हैं। सिकटिया की घटना पर भाजपा आज जितना विधवा विलाप कर रही है। नीचे से लेकर ऊपर तक सत्ता रहते हुए भी भाजपा का कोई भी नेता पीड़ित पक्ष की मदद करने के लिए आगे नहीं आया और अब मौत जैसी संवेदनशील परिस्थिति में समाज को बांटने व लड़ाने का काम कर रहे हैं। सिकटिया मामले में पुलिस को बिना किसी दबाव के न्यायोचित कार्यवाही करनी चाहिए, ताकी न्याय हो सके।















