30.2 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 658

देश व प्रदेश से महंगाई हटानी है तो भाजपा को सत्ता से हटाएंः प्रदीप मिश्रा


बहोरा से कांग्रेस की भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ पदयात्रा का आगाज
कंदवा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने चंदौली में भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आगाज किया। इस क्रम में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बहोरा से कंदवा तक कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई के लिए भाजपा सरकार व उसकी नीतियों को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण सरकार आर्थिक मोर्चे पर बहुत पिछड़ चुका है। प्रति व्यक्ति आय आज बांग्लादेश से भी कम हो गयी है यह शर्मनाक है।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम चरम पर है, खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहा है जिसकी वजह से आमजन का परिवार चलाना कठिन हो गया है। सत्ता में आने के पहले भाजपा बड़े-बड़े वादे कर रही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादों के वितरीत कार्य करके जनता की दुश्वारियां बढ़ाने का काम किया। गत दिनों जिस प्रकार से उपचुनावों में बीजेपी की हार हुई और उसके बाद तुरंत पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के लिए भाजपा सरकार मजबूर हुई। आह्वान किया कि अगर देश प्रदेश की जनता को महंगाई को कम करना है तो आगामी चुनावों में बीजेपी को सत्ता से दखल करना होगा और कांग्रेस की सरकार बनाना होगा। उक्त पदयात्रा की शुरुआत बहोरा से शुरू हुई जो क्षेत्र के पईं, बर्ली, कम्हरिया होते हुए कंदवा पहुंची। कंदवा में नुक्कड़ सभा के साथ सभा समाप्त हुई। यात्रा में जिला महासचिव मुनीर खान, जिला सचिव मदन मुरारी बिंद, सत्येंद्र उपाध्याय, रामनगीना सिंह, अजय पासवान, संजय गोंड़, छोटू खरवार, अलाउद्दीन आदि शामिल रहे।

हर बूथ पर डंटा रहेगा यूथ तो होगी सपा की ऐतिहासिक फतहः डा. विजय

बहेरी में ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते डा. विजय व विरेंद्र बिंद डाक्टर।


सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ ने बहेरी में की बूथ इकाइयों की समीक्षा
चंदौली। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से बहेरी कमालपुर में बैठक बुलाई गई। इस दौरान बूथ इकाइयों के कामकाज की जनपद प्रभारी डा. विजय बहादुर यादव व जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद डाक्टर ने समीक्षा की। उन्होंने बूथ इकाइयों को विस्तार देने के साथ उसे मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि नवंबर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, जो आगामी विधानसभा चुनाव-2022 का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिक से अधिक युवा मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम आदि में त्रुटियां हैं उसे दुरूस्त करने में सहयोग दें।
उन्होंने मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव व प्रभारी डा.विजय बहादुर यादव ने कहा कि बूथ पर यूथ डंटा रहेगा, तभी समाजवादी पार्टी की फतह होगी। अपने ताकत को सही दिशा है। वर्तमान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन आदि के कार्य आधुनिक तरीके से आनलाइन हो रहे है, लिहाजा अपने लैपटाप, मोबाइल फोन व टेबलेट के साथ बूथों पर मतदाताओं की मदद के लिए मुस्तैद रहे। आज के क्रांतियुग में इंटरनेट के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनायी जा सकती है। लिहाजा इन संसाधनों का सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करें। जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद डाक्टर ने कहा कि पिछड़ों व दलितों को मताधिकार के महत्व को बताएं। उन्हें वोट की ताकत का एहसास कराएं। बताए कि वर्तमान सरकार के जुल्म और ज्यादती से छुटकारा पाना है तो अपने वोट का निर्भिक, निडर व निष्पक्ष होकर इस्तेमाल करें। बूथ पर जाएं और लोकतंत्र के महापर्व के उत्सव को बनाते हुए देश के लोकतंत्र को अपने वोट से सशक्त बनाए। इस दौरान समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही अपने गांव-मोहल्ले व चट्टी-चौराहों पर मुस्तैद दिखना चाहिए। अंत में ब्लाक का गठन कर मनोनयन पत्र जारी किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव बिंद सूरज राम बागी, बृजमोहन मौर्या, जोखू सिद्दीकी, केशव राजभर उपस्थित रहे। अध्यक्षता लाल बचन बिंद व संचालन रमाशंकर बिंद ने किया।

जनसहयोग संस्था ने बाल दिवस में बच्चों में बांटी पुस्तकें व खिलौने

चंदौली। बाल दिवस के शुभ अवसर पर जन सहयोग संस्थान की ओर से नगर स्थित डाक बंगला रोड किनारे पर रहने वाले टोकरी बुनकर परिवार व कूड़ा बिनने वाले परिवार के बच्चों के बीच निःशुल्क स्लेट, चाक, बालपोथी व मिष्ठान व खिलौनों का वितरण किया गया। साथ ही साथ युवा उम्र में प्रवेश कर चुके बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। संस्था की सचिव प्रियंका गुप्ता व सदस्य प्रिया कुमारी ने किशोरियों को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल की जानकारी दी गयी। संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी के बारे में बच्चों को बताया। कहा कि चाचा नेहरू को बच्चे बेहद पसंद थे इसलिए उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इस दौरान दीपक मौर्य, चंद्रबली पासवान, प्रेम कुमार मौर्य उपस्थित थे।

सिकटिया हत्याकांड के लिए अलीनगर पुलिस जिम्मेदारः मनोज डब्लू

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रविवार को सिकटिया गांव के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मृतक विशाल के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटा और ढांढस बंधाया। साथ ही अलीनगर पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े किए। कहा कि जब दो पक्षों में तनाव, मारपीट व आगजनी की वारदातें हो गयी तो पुलिस को इसमें निष्पक्ष तरीके से कार्य करते हुए कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। लेकिन पुलिस ने पैसे का लेन-देन कर थाने में बैठकर पंचायत व समझौता कराया। जिसका नतीजा है कि आज विशाल अपनों के बीच नहीं है। इस हत्याकांड के लिए आरोपियों के साथ ही पुलिस पर भी कार्यवाही होनी चाहिए, जिनकी लापरवाही व उदासीनता के कारण सिकटिया में हत्या, बवाल व आगजनी की वारदात हुई।


इस दौरान उन्हें मृतक विशाल के पिता से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटा और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि आपराधी किसी भी जाति, धर्म व संप्रदाय का हो उसे दंड मिलनी चाहिए। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पोस्टर लगाने व फाड़ने को लेकर जब विवाद हुआ तो दूसरे पक्ष की सूचना पर अलीनगर थाने के प्रभारी समेत कई पुलिस वाले पासवान समाज के लोगों के घरों के अंदर घुसे और परिवार के साथ अभद्रता व गाली-गलौज किया। वहीं हमारी शिकायत व सूचना को अलीनगर पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया। यदि पुलिस ने समय रहते उचित कदम उठाए होते और सुलह-समझौते की जगह कानूनी कार्यवाही अमल में लायी होती तो आज विशाल का परिवार अपने नौजवान बेटे को नहीं खोता। ग्रामीणों ने घटना के बाद इसे राजनीतिक रंग देने व उकसाने वालों को भी आड़े हाथ लिया। घटनाक्रम की जानकारी होने के बाद मनोज सिंह डब्लू ने मौके से एसपी अंकुर अग्रवाल को फोन कर बातचीत की। मनोज डब्लू ने कहा कि थाना-पुलिस लोगों को न्याय दिलाने व कानूनी कार्यवाही के लिए बने है, लेकिन वर्तमान में जिस तरह से थानों के अंदर दलालों की सक्रियता बढ़ी है। छोटी-बड़ी वारदातों में पुलिस दबाव बनाकर सुलझ कराने की भूमिका में नजर आ रही है। पैसों के खेल में पीड़ित पक्षों को न्याय से वंचित किया जा रहा है। यह पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने सिकटिया में पीड़ित परिवार को न्याय देने की बजाय उसे राजनीतिक मंच बनाकर अपना स्वार्थ साधने वाली भाजपा विधायक पर भी हमला बोला। कहा कि विधायक यदि कानून पसंद है तो सिकटिया मामले में लापरवाही बरतने वाले अलीनगर थाने के पुलिस वालों पर कार्यवाही करवाने के साथ ही पीड़ित को न्याय दिलाने की पहल करे।

चंदौली परिषदीय विद्यालय में चोरो ने चटकाए आधा दर्जन कमरों के ताले, हज़ारों के समान पर फेरा हाथ

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शुक्रवार की रात चोरों ने स्कूल में लगे साइरन का तार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय में रखे समान पर हाथ साफ कर दिया। इसके लिए चोरों ने स्कूल केे आधा दर्जन कमरे में बंद ताले को काटकर उसमे रखे दो गैस सिलेन्डर बच्चों के खाने के बर्तन, चूल्हा, कुर्सी, टेबल, सोलर का तार आदि सामान ले कर चम्पत हो गए।

सुबह विद्यालय खोलने के लिए आये प्रधानाध्यापक ने देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल चोरी की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय की जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। इस दौरान प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में चोरों द्वारा चार कमरे का ताला काट कर उसमें रखे खाली दो गैस सिलेंडर बर्तन चूल्हा टेबल कुर्सी गायब है। चोरों ने बड़े चालाकी से साइरन का तार काट दिए थे जिससे किसी को पता नही चले उन्होंने सोलर का तार भी कमरे से निकाल कर गायब कर दिया है इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया गया है। चोरी की लिखित तहरीर भी दिया जाएगा। इस दौरान कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल में चोरी की घटना बताया गया पुलिस मौके पर पहंुचकर जांच कर चोरों की तलाश कर रही है। सरकारी स्कूलों में लगातार हो रही चोरी की वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। पूरे जनपद में इन दिनों सरकारी स्कूलों चोरों का निशान बन गए हैं। दूसरी ओर चोरी की लगातार वारदात होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता जताई है। 

चंदौली। प्रतिबंधित मांस के साथ वन विभाग ने एक को दबोचा,भेजा जेल


चंदौली।नौगढ वनविभाग की टीम ने शनिवार को महादेवा बिट में  जंगली सुअर के मांस के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षणअधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर के कानूनी कार्यवाही किया है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मो.इमरान खां ने बताया कि शनिवार को दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि वन रेज के महदेवा बीट मे जंगली सुअर का अवैध रूप से शिकार करके मांस को घर में छिपा कर रखा गया है।सूचना को पुष्ट करते हुए तत्काल वनकर्मियों की टीम गठित कर के संभावित स्थान पर छापेमारी की गई।जहां पर पड़रिया गांव निवासी चन्द्रिका को मांस के साथ गिरफ्तार कर के वन रेज कार्यालय लाकर धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर के अभियुक्त को सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया के न्यायालय में पेश किया गया।जहां से जारी वारंट धारा 167 सी आर पी सी न्यायालय रिमांड मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुपालन मे उसे जेल भेज दिया गया।

खेलो इंडिया से सरकार ने खिलाड़ियों को संवाराः डा. महेंद्रनाथ पांडेय


सैयदराजा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय शनिवार की शाम जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर सांसद खेल स्पर्धा का आगाज किया। साथ ही केंद्र सरकार की खेलो इंडिया अभियान का जिक्र कर सरकार के कामकाज का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत सरकार ने खिलाड़ियों को खेल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उचित संसाधन मुहैया कराए। साथ ही उच्च स्तरीय बंदोबस्त व सुविधाएं मुहैया कराकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत तौर खेल के विभिन्न विधाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से संवाद स्थापित कर उनके हौसले को बढ़ाते हैं, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने के साथ ही देश का नाम व मान दोनों बढ़ाएं। कहा कि खेलों को लेकर भाजपा सरकार संजीदा रही है। जनपद एवं ब्लाक स्तर पर खिलाड़ियों को उचित मंच मुहैया कराने के लिए सांसद खेल स्पर्धा के तहत खेल प्रतियोगिताएं करायी जा रही है। खेलकूद से शारीरिक व मानसिक रूप से खिलाड़ी मजबूत होता है। इस आयोजन का सीधा व सबसे अधिक लाभ ग्रामीण स्तर पर उतर रहे खिलाड़ियों को होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों, विद्यार्थियों व नौजवानों को लेकर हमेशा फिक्रमंद रही है। सरकार इस बात का ध्यान दे रही है ग्रामीण अंचल से निकलकर प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हूनर का प्रदर्शन कर नाम रौशन करें। इसके पूर्व प्रतियोगिता के तहत नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर कबड्डी, वालीबाल व कुश्ती आदि का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दरम्यान केंद्रीय मंत्री व सांसद के लेट होने के कारण खिलाड़ी व आयोजकों के साथ भाजपा कार्यकर्ता बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे, जहा शाम को कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह, विधायक सुशील, सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

सबको साथ लेकर सबके हित में होगा कार्यः अनिल मिश्रा

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

शहाबगंज के प्रधानों ने सपा के राष्ट्रीय सचिव का किया सम्मान
शहाबगंज। ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह व ब्लाक अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू के नेतृत्व में शहाबगंज ब्लॉक के प्रधानों ने नवनियुक्त समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल मिश्र का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद अनिल मिश्र ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सचिव कि जो जिम्मेदारी सौंपी है। इसका पूरी निष्ठा के साथ सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। पार्टी से ब्राह्मण समाज और सर्वसमाज के लोगों को जोड़कर आगामी 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। आगे कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान व छात्र पूरी तरह से त्रस्त है। सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को ही लाभ दे रही है। यूपी की जनता महंगाई, महिला उत्पीड़न, बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिला अत्याचार से त्राहि-त्राहि कर रही है प्रदेश की जनता भाजपा से उब चुकी है। प्रदेश की जनता अब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इस दौरान स्वागत करने में प्रधान लक्ष्मी नारायन यादव, रामजीत साहनी, तालिब अनवर, राधाकृष्णन मालवीय, असगर अली, नीरज सिंह, बलवंत यादव, बसंत चौहान, सिरताज अंसारी, संतोष कुमार, बदरूद्दोजा अंसारी सहित तमाम प्रधान मौजूद थे।

सिकटिया में राजनीतिक स्वार्थ साध रहे कथित नेताः अरविंद पासवान

घटना को बताया दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण, परिवार के साथ होने का दिया भरोसा
चंदौली। जनपद के बनौली कला के पूर्व प्रधान समाजवादी पार्टी के सदर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद पासवान ने सिकटिया की घटना कीे दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं को राजनीतिक रंग देना मानवता को शर्मशार करने वाला है। ऐसे विषम हालात में पीड़ित को न्याय व सहारे की जरूरत है, लेकिन कुछ चुनावजीवी कथित नेता इसे पूरे घटनाक्रम को दलगत बांटकर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। विशाल पासवान की हत्या से गांव व पासवान समाज के लोग आक्रोशित है। ऐसे में उनका कृत्य लोगों की भावनाएं आहत करने वाला है। ऐसे लोग चुनाव के वक्त लोगों की भावनाएं भड़काकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास करती है।
उन्होंने कहा कि सिकटिया के प्रकरण को इस अपराधिक कृत्य के रूप में देखा जाना चाहिए। जिसमें एक पक्ष की ओर से विशाल पासवान की रंजिशन हत्या कर दी गयी। इससे पीड़ित परिवार को अपूरणीय क्षत्रि हुई है, जिसका भरपाई किसी कीमत पर हो पाना संभव नहीं है। दुख की इस घड़ी में परिवार को सहारे व पुलिस-प्रशासन से न्याय की जरूरत है, जिसके लिए पहल होनी चाहिए। लेकिन यहां सत्ता पक्ष की विधायक मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देकर पीड़ित परिवार समेत गांववासियों की भावनाएं भड़काने का प्रयास किया गया है। उनका यह कृत्य मानवीय नहीं हो सकता है। कहा कि इस घटना से चंदौली का पूरा पासवान समाज आहत है और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है, ताकि उसे जल्द से जल्द न्याय मिले और सभी हत्यारोपी सलाखों के पीछे हों।

पोस्टमास्टर जनरल ने मुग़लसराय उपडाकघर का किया निरीक्षण,

डाक विभाग घर बैठे उपलब्ध करा रहा तमाम सेवाएं – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग नित नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है तथा एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को कस्टमर-फ्रेंडली बनाया गया है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उपडाकघर, चंदौली की विजिट के दौरान व्यक्त किये। पोस्टमास्टर जनरल आज अचानक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उपडाकघर पहुँचे और वहाँ डाक सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधिकारियों व सभी कर्मचारियों से विभिन्न सेवाओं में विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु कहा। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 साल की उम्र तक की सभी बेटियों को चिन्हित करते हुए डाकघरों में उनके सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने एवं समस्त गावों को सम्पूर्ण सुकन्या ग्राम बनाने हेतु जोर दिया और वित्तीय समावेशन के तहत अधिकाधिक लोगों को डाकघर बचत, डाक जीवन बीमा योजना और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। सभी प्रकार के बचत खातों से आधार एवं मोबाइल संख्या लिंक करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी डाकघर बचत योजनाओं में ब्याज सर्वाधिक है और डाक विभाग घर बैठे भी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब किसी को भी बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही सभी अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी कर सकते है।दुपहिया-चौपहिया वाहनों का बीमा भी अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक कर रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार जरूरी है, ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही आधार से लिंक मोबाइल नम्बर भी अपडेट किया जा सकता है। श्री यादव ने बताया कि एक अन्य सुविधा के रूप में अब पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार या बैंक जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे डाकिया के माध्यम से बायोमेट्रिक डिवाइस द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते है। आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहाँ एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिलेंगी। शीघ्र ही काॅमन सर्विस सेंटर की सेवा अब सभी शाखा डाकघरों से भी प्राप्त हो सकेगी ।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कर्मचारियों को जनमानस से नियमित संवाद कर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा डाक मेला लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित करने तथा गाँवों को 5 स्टार विलेज बनाने हेतु निर्देशित किया ।

इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन राव, निरीक्षक डाकघर बलबीर सिंह, श्रीकान्त पाल, पोस्टमास्टर अनुज कुमार शुक्ला तथा मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी सहित तमाम अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
67 %
6.9kmh
99 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
35 °
Sun
32 °
Mon
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights