सैयदराजा। क्षेत्र के मरुई गांव में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने शनिवार को चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने जनपद में समाजवादी कुबने को विस्तार देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मरुई के 50 से अधिक ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिखाई। इसमें कई जाति व समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी कुबना न केवल तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि उसी सापेक्ष में सशक्त होता जा रहा है आज सभी वर्ग जाति-संप्रदाय के साथ व उत्साह के कारण पार्टी पूरी ताकत से यूपी की सत्ता में लौट रही है। यूपी के विकास को कोई आगे बढ़ा सकता है इसलिए जुमला व झूठ से जनता का तिरस्कार करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने में मिलकर सहयोग दें। क्योंकि यह सरकार किसान विरोधी है, नौजवान विरोधी है। कहा कि सरकार ने महंगाई कम करने की बात चुनावों में की थी, लेकिन सत्ता पाते ही महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया। अपराध व भ्रष्टाचार पर जनता को इस सरकार से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन सरकार ने अपने कृत्य से जनता की उम्मीदों को आघात पहुंचाने का काम किया। कहा कि सपा सत्ता में आयी तो अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। गांव की सड़कों को बेहतर बनाकर सिवानों को किसान मंडियों से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। साथ ही शिक्षा को उम्दा व निःशुल्क बनाने की दिशा में फौरी तौर पर काम होगा। भरोसा दिया कि निःशुल्क 300 यूनिट बिजली देने के साथ ही सरकारा लोहिया आवास से गरीबों का भविष्य संवारेगी। इस अवसर पर शिवनरायन पटेल, घनश्याम बिन्द, लल्लन अरंगी, शियाराम, रामधन शर्मा, पिंटू कुमार, अकरम अली, विनोद राम, मनोज, जोखन समेत 50 से अधिक लोग सपा में हुए शामिल हुए।
यूपी का सत्ता में पूरी ताकत से लौट रही सपाः मनोज सिंह डब्लू
सिकटिया हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
चंदौली। जनपद के थाना अलीनगर क्षेत्र के सिकटिया गांव के पास शनिवार की सुबह आपसी विवाद में हुई मारपीट व युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिकटिया में हुए मामूली विवाद में विशाल पासवान की पीट कर हत्या कर दी गयी है। उक्त प्रकरण को लेकर दो गांवों के बीच जबरदस्त तनाव व्याप्त हो गया। इसके बाद तारनपुर निवासी पीड़ित परिवार की ओर से नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने मुख्य आरोपी कमला यादव पुत्र होरी लाल यादव को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
चंदौली। विवाद में युवक की पीट पीट कर हत्या गांव में तनाव ,भारी फोर्स तैनात
चंदौली – अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया में मामूली बात पर पीट पीटकर हुई युवक की हत्या के बाद दो गांवों के लोग आमने सामने हो गए. दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी आगजनी हुई. जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. जिससे आसपास के पूरे इलाके में अराजकता का माहौल पैदा हो गया. लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया. वहीं बिगड़े माहौल को देखते हुए एसपी चन्दौली समेत भारी फोर्स मौके पर पहुँचकर लोगों को शांत कराया गया. वहीं दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया.

दरअसल सिकटिया चौराहे पर बबलू पासवान की चाय – पान और कमला यादव की मिठाई की गुमटी थी. बबलू और कमला के बीच दो दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद के बाद कमला यादव और परिवार के लोगों ने बुधवार की रात बबलू पासवान की गुमटी जला दी. गुरुवार को दोनों पक्ष अलीनगर थाने पहुंचे. आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही बरती और बगैर किसी कार्रवाई के मामले को रफा-दफा कर दिया.

शुक्रवार की रात कमला यादव की गुमटी में भी आग लगा दी गई. जिसके बाद शनिवार की सुबह तारनपुर पासवान बस्ती के दो युवक 19 वर्षीय विशाल पासवान और 20 वर्षीय शेरु सिकटिया चौराहे पर पहुंचे तो वहां पहले से ही लाठी डंडे से लैस ग्रामीण दोनों युवकों पर टूट पड़े. मारपीट के दौरान शेरु ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. लेकिन विशाल पासवान की पीट – पीटकर हत्या कर दी गई.
…तेजी से जहरीली हो रही चंदौली की हवा‚ सेहत पर लगा रही बट्टा
चंदौली। दीपावली के बाद दिल्ली ही नहीं जनपद में तेजी से प्रदूषित हो रही हवा सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। यहां पटाखे तो उस स्तर पर नहीं फूटे, लेकिन अन्य कारणों से हवा में जहर तेजी से घुल रहा है। मामला चाहे जिला अस्पताल के बाद कूडे के ढेर को जलाने का हो या फिर चंदौली जिला मुख्यालय के ईद-गिर्द फैक्ट्री व कम्पनियों से निकलता जहरीला धुंआ। प्रदूषण महकमा व जिले के जिम्मेदार अफसर तेजी से खराब हो रही हवा की सेहत में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने में लापरवाही बरत रहे हैं, लिहाजा कस्बाई इलाका होने के बावजूद चंदौली व आसपास रिहायशी इलाकों में सांस व दमा के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।
विदित हो कि अक्टूबर माह के दूसरे पखवारे में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी और इसी के साथ ओस व कोहरा के कारण हवा में नमी बढ़ी। ऐसे में चार नवंबर को दीपावली पर्व पर पूरे देश में हुई आतिशबाजी के कारण हवा में अचानक प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा, जिससे देश की राजधानी दिल्ली में धुंध छायी। इसके बाद सरकार व प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अफसर हरकत में आए। बात जिले की करें तो यहां मात्र मिनीमहानगर मुगलसराय ही एक मात्र शहरी आबादी है। बावजूद इसके जनपद में मानक व नियम विरूद्ध तरीके से संचालित फैक्ट्रियां, ईंट-भट्ठे हवा को तेजी से जहरीला बना रहे हैं। चंदौली के प्रदूषण महकमे की बात करें तो इनकी भूमिका केवल संस्थाओं को बिना जांचे-पखरे एनओसी जारी करने तक रह गयी है, जिसके एवज में वह मोटी रकम वसूलते हैं जैसा कि प्रदूषण महकमे पर लम्बे समय से आरोप लगता आया है। चंदौली जिला मुख्यालय की बात करें तो चंद कदम की दूरी पर संचालित आरती मील की चिमनी हवा में जहर के साथ-साथ खतरनाक छोटे-छोटे कण भी फैला रही है, जो यदि किसी के आंखों में पड़ जाय तो उनके लिए वह मुसीबत के समान है। इन दिनों जिला अस्पताल के समक्ष कूड़े के ढेर को जलाने से पूरा वातावरण धुंध से भर जाता है, जिससे आसपास की आबादी व अस्पताल के मरीज व स्टाफ को सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम सदर द्वारा जलते कूड़े पानी डालने की बात कहकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। हाल फिलहाल प्रशासन के मानक में केवल पराली जलाने से ही प्रदूषण फैलता है, यही वजह है कि उसकी सख्ती का दायरा किसानों तक सीमित रह गया है।
इनसेट—
प्रतिदिन आ रहे 150 मरीज
चंदौली। जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा अफसर डा. संजय कुमार के मुताबिक ओपीडी में प्रतिदिन 1200 पंजीकृत होते है, जिसमें 150 मरीज ऐेसे हैं जिन्हें सांस व फेफड़ों से संबंधित रोग के लक्षण मिल रहे हैं। यह बदलते मौसम व प्रदूषित हवा का दुष्प्रभाव है। उन्होंने कहा कि धुल-धकड़ वाले इलाकों में जाने से पहले अपने नाक को मास्क या गमछा से अच्छी तरह ढंके। साथ ही चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। मौसम में बदलाव भी लोगों के फेफड़ों प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, लिहाजा सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतें।
इनसेट—
पटाखे सेहत के लिए खतरनाकः डा.आरबी शरण
चंदौली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरबी शरण का कहना है कि पटाखों बेहर खतरनाक है। इसलिए पटाखों से पूरी तरह से तौबा करने में ही समझदारी है। पटाखों का शोर और उसका धुंआ हमारी साँसों और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। पटाखों से निकलने वाला धुंआ व शोर किसी बीमार की स्थिति को गंभीर बना सकता है, इसलिए उनका भी ख्याल रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ध्यान रखें कि सेनेटाइजर लगे हाथों से कतई पटाखों को न छुएं क्योंकि सेनेटाइजर का अल्कोहल व अन्य केमिकल पटाखों के बारूद के संपर्क में आते ही उत्साह के रंग में भंग डाल सकता है।
…ये देखिए! एक कबाड़ी कैसे दे रहा काशी को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संदेश
चंदौली। काशी स्वच्छ रहे, सुंदर दिखे यह सबकी लालसा है। इसी सोच को साकार करने के लिए सरकार ने स्वच्छ काशी, सुन्दर काशी का स्लोगन जारी किया। सरकार की सोच थी कि लोग इस स्लोगन को आत्मसात करें और को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इस सोच को एक बिहारी ने आत्मसात किया और दूसरों में भी इसकी प्रेरणा जागृण करने की अद्भुत पहल की। वह भले ही बिहार प्रांत के कैमूर का निवासी है, लेकिन काशी को लेकर उसके लगाव को उसके वाहन पर लिखीं चंद लाइनों से समझा जा सकता है।
बात हो रही है भुट्टन कबाड़ी की। जैसा कि चंदौली के इलिया मोड़ स्थित मां शीतला मंदिर के पास खड़े एक नीले रंग के वाहन पर लिखा था। महोदय ने अपनी गाड़ी के दोनों साइड पर कुछ जुमले लिखवा रखे हैं। जिसमें स्वच्छ काशी, सुंदर काशी के स्लोगन को प्रमुखता से दिखाया गया है। उन्होंने अपने इस अभिनव प्रयोग से यह संदेश देने का काम किया कि स्वच्छता व सुंदरता की बात कहीं से किसी भी माध्यम से की जा सकती है। एक सभ्य समाज की सुंदरता का आधार स्वच्छता पर टिकी है। अब वह चरित्र, सद्भाव व संसार की सुंदरता की बात हो या भौतिक रूप से गंदगी व कूड़े के समुचित निस्तारण व अच्छी आदतों से जुड़ी स्वच्छता है। स्वच्छता का सभी प्रारूप समाज व मानव के लिए लाभकारी, सुखदायी व विकृतियों से बचाने वाला है। लिहाजा स्वच्छता को हर इंसान को अपनाना चाहिए। चूंकि काशी अतिप्राचीन धार्मिक नगरी है, जिससे देश के करोड़ों आस्थावानों की आस्था जुड़ी है। यही वजह है कि भुट्टन कबाड़ी ने अपने सामान ढोने वाले वाहन को स्वच्छ काशी, सुंदर काशी का संदेश समाज तक पहुंचाने का साधन बनाया। इसके अलावा उन्होंने अपने जन्म भूमि यानि कैमूर की सुंदरता व उसकी स्वच्छता के स्लोगन पर लिखें है, जिससे यह पता चलता है कि अमुक भुट्टन कबाड़ी भले ही कबाड़ का व्यापार करते हों, लेकिन उन्हें स्वच्छता कितना पसंद है? यह उन लोगों के लिए प्रेरणादायी संदेश है जो समाज में किसी न किसी तरह से समाज को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहीद भगत सिंह के चित्र को जगह दी है।

अब चंदौली में भी होगा तारांकित होटल, डीएम ने किया रमाडा बाई धाम का शुभारंभ
चन्दौली – देश के अतिपिछड़े जिलों में शामिल चन्दौली में होटल की अंतर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होटल चेन रमाडा बाई वाइन धाम का उद्धाटन शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने किया. होटल जिले का पहला तारांकित होटल बन गया है. इससे दुनिया के मशहूर होटलों की श्रेणी में शामिल हो गया. इसे चन्दौली में होटल व्यवसाय के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है.
होटल के प्रबंध निदेशक प्रदीप चौरसिया ने बताया की कटेसर क्षेत्र में स्थित रमाडा बाई वाइन धाम, रामनगर किला के नजदीक है, और काशी के प्रसिद्ध गंगा घाट का अवलोकन यहां से किया जा सकता है. गंगा किनारे चार एकड़ में फैले इस होटल में शानदार सुविधाओं के साथ 68 अतिथि कमरे हैं. इसके साथ ही लाबी लाउंज, डाइनिंग रेस्तरां, स्पा, लून फार गेट-टूगेदर एरिया, आउटडोर स्विमिंग पूल, फिटनेस लाउंज की सुविधा उपलब्ध है.
उन्होंने कहा कि वाराणसी भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. इस महत्वपूर्ण नगर में हम अपने ब्रांड का दूसरा होटल खुलने से उत्साहित हैं. इस विस्तार से उत्तर प्रदेश में अपने ब्रांड रमाडा बाई वाइन धाम की स्थिति को और भी मजबूत करेंगे.
रीजनल डायरेक्टर यूरेसिया निखिल शर्मा ने बताया कि रमाडा बाई वाइन धाम, व्यापारिक मीटिंग और समारोह के लिए उपयुक्त स्थल साबित होगा. लॉन एक हजार से अधिक अतिथि की क्षमता वाला है. छोटे समारोह के लिए वातानुकूलित हाल भी उपलब्ध है. इसके अलावा यह होटल विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैश होगा.
सपा सत्ता में लौटी तो प्रदेश में लहलहाएगी खुशहाली फसलः जितेंद्र कुमार
शहाबगंज। क्षेत्र के उतरौत में मौर्य समाज के प्रबुद्धजनों से पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में देश के राजनीतिक परिवेश पर चिंतन-मंथन किया। साथ ही मौर्य समाज को समाजवादी पार्टी से जुड़कर पार्टी को बल प्रदान किए जाने की आह्वान किया। उन्होंने सपा सरकार के कामकाज को बैठक के पटल पर रखा और उसे ऐतिहासिक करार दिया। कहा कि सपा की सरकार लौटी तो प्रदेश में खुशहाली की फसल चहुंओर लहलहा उठेगी। विकास की गंगा चारों दिशाओं में बहेगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अराजकता व अपराध बढ़ा है। आज देश को तोड़ने का प्रयास हो रहा है और सरकार जाति-महजब व धर्म को देखकर द्वैषपूर्ण तरीके से कार्य कर रही है। इस सरकार में दलितों, अतिपिछड़ों व शोषितों पर अत्याचार हो रहा है। पुलिस आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बजाय हत्यारी बनती दिख रही है। गोरखपुर में मनीष गुप्ता की मौत हो या फिर कासगंज की वारदात। पुलिस की भूमिका संदेह के साथ-साथ सवालों के घेरे में है। बावजूद इसके दोषियों के ऊपर कार्यवाही की बजाय सरकार मामले को दबाने व दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को अमानवीय तरीके रौंदने का काम किया गया। इस घटना के बाद भी सरकार की संवेदनाएं जागृत नहीं हुए, जो यह दर्शाता है कि सरकार किसान विरोधी है। इस मौके पर महेंन्द्र मौर्या प्रधान, रमेश मौर्या, रंग लाल मौर्या, रामनिवास मौर्य, संजय मौर्या, जितेंद्र मौर्या, रामनरायण मौर्या, विशम्भर मौर्या, धर्मेन्द्र मौर्या, पिन्टु मौर्या, राजन मौर्या ,चेतन मौर्या, मुकेश मौर्या, विजय मौर्या, राजकुमार प्रधान उपस्थित रहे।
मनबढ़ ने मांगी बाइक‚ नहीं दी जो पिट गए अरारी के प्रधान जी
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के अरारी गांव में शुक्रवार को गांव के ही एक मनबढ़ व्यक्ति ने प्रधान से मोटरसाइकिल मांगने पर नहीं देने पर नाराज होकर प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाकर इलाज कराया। प्रधान ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ग्राम प्रधान निरंजन चौरसिया 36 वर्ष मजदूरों के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने प्रधान से उनकी मोटरसाइकिल मांगने लगेए जिस पर उन्होंने ने मना कर दिया। यह बात इतना नागवार लगी की उक्त मनबढ़ प्रधान को गाली देने के साथ मोटरसाइकिल छिनने का प्रयास किया। इस दौरान प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचकर इलाज कराया। गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरिक्षक मनोज कुमार ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
चंदौली में बीएसएनएल की टेलीफोन व ब्राडबैंड सेवाएं ठप
चंदौली। बीएसएनएल की टेलीफोन, मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाएं शुक्रवार को अचानक ठप्प हो गयी। इससे सरकारी दफ्तरों की इंटरनेट आधारित सेवाएं ठप हो गयी। साथ ही बैंकों में बैंकिंग सेवाएं के साथ ही बीएसएनएल के उपभोक्ता बात करने के लिए तरस गए। जानकारी के बाद टेलीफोन महकमा गड़बड़ी तलाशने में जुट गया। एसडीओ टेलीफोन गोविंद गुप्ता ने बताया कि मुगलसराय के समीप फाइबर आप्टिकल केबल ध्वस्त होने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ गयी हैं, जिन्हें दो घंटे के अथक प्रयास कर दूर किया गया।
विदित हो कि शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे अचानक बीएसएनएल उपभोक्ताओं के मोबाइल से टावर गायब हो गया है। इस कारण उपभोक्ताओं को एक-दूसरे से बात करने में दिक्कतें हुई। तमाम सरकारी नंबर बीएसएसएन का होने के कारण सबसे अधिक असर सरकारी कामकाज पर पड़ा। इसके अलावा टेलीफोन व ब्राडबैंक सेवाएं भी पूरी तरह ठप रही। जिसका असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ा और अंतिम समय में बैंकों के सर्वर इंटरनेट के अभाव में नहीं चल पाए। जानकारी होते ही बीएसएनएल कर्मचारियों ने गड़बड़ी खोजने के साथ ही उसे दुरूस्त करने में जुट इस दरम्यान करीब दो घंटे तक बीएसएनएल की मोबाइल, टेलीफोन व ब्राडबैंक सेवाएं ठप रही। शाम करीब पांच बजे तक गड़बड़ी दुरूस्त कर कर्मचारियों ने सेवाओं को बहाल कर दिया।
चंदौली में पदयात्रा निकाल कर जन-जन को करें जागरूकः जैनेंद्र
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी जैनेन्द्र पांडेय मिंटू का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद जनपद प्रभारी चंदौली के कांग्रेसियों से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकालने व आवाम को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी गांवों का दौरा करें। कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ सभा करें और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज बढ़ती महंगाई से आम लोगों को रही दिक्कतों को बताएं। लोगों तक संदेश पहुंचाएं कि सरकार बदली तो आम पब्लिक को महंगाई से राहत दी जाएगी। आह्वान किया कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एक-एक कांग्रेसी को मिलकर प्रयास करना होगा। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार आम जनता के हितों को दरकिनार कर रही है। सरकार ने किसानों के अस्तित्व को हाशिए पर लाने का काम किया है। यह सरकार किसान व नौजवान विरोधी है। ऐसी सरकार ने अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों को संरक्षण देने अपराध व अराजकता को बढ़ाने का काम किया है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता को फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसी सरकार को हम सभी मिलकर सत्ता से हटाना होगा। इस अवसर पर मधु राय, रामजी गुप्ता, रजनीकांत पांडेय, सुल्तान खान, आनन्द खान, माघवेंद्र मूर्ति ओझा, अकील अहमद बाबू, प्रदीप पांडेय, रमेश बिंद, रामदुलारे राम, रामजी कोल, कमलेश कुमार संत, सियाराम बिंद, दयाराम कवि, ध्यान चंद, शाहजमा खां, निरहू, अमरदेव राम, जरीना देवी, अमरदेव राम आदि उपस्थित रहे।














