चंदौली। नगर स्थित कैम्प कार्यलय पर शुक्रवार को जायसवाल समाज ने सहस्त्र बाहुबली की जयंती धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनायी। इस दौरान जायसवाल समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व व जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प को दोहराया। साथ ही समाज को शिक्षित व सशक्त बनाने पर चिंतन-मंथन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि सहस्त्रबाहु का मूल नाम कार्तवीर्य अर्जुन था, जो बड़े प्रतापी और शूरवीर थे। उन्होंने अपने गुरु दत्तात्रेय को प्रसन्न करके वरदान के रूप में उनसे हजार भुजाएं प्राप्त की थीं। इस कारण ही कार्तवीर्य अर्जुन सहस्त्रबाहु के नाम से विख्यात हुए। नारायण दास जायसवाल ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन की जीवनी न्याय लेने के लिए अन्याय से लड़ने की सीख देती है। समाज के लोगों ने सहस्त्रबाहु अर्जुन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए सभ्य समाज का निर्णय लिया। सचिव मनोज कुमार ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन चरित्र पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए एकजुटता अनिवार्य है। जब तक समाज के लोग एकजुट नहीं होंगे, तब तक सामाजिक कुरीतियों को दूर नहीं कर सकते हैं। कार्यक्रम समापन के पूर्व समाज के लोगों ने सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नारायण दास जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, शुभम जाससवाल, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
चंदौली में जायसवाल समाज ने मनायी सहस्त्र बाहुबली की जयंती
खेल व खिलाड़ी दोनों के हितों का रखा जाएगा ध्यानः मनोज डब्लू
धानापुर। कस्बा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में गुरुवार को कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान जनपद समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का आगाज किया। इसके बाद कुल 72 राउंड कुश्ती हुआ। उन्होंने कहा कि कुश्ती के हमारे देश का पारंपरिक खेल है, जिसमें बल के साथ बुद्धि का संतुलन बहुत जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताएं कुश्ती-दंगल को जीवंत बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन भी दंगल के समान है जहां वही जीत हासिल करता है जो अपने आप पर नियंत्रण रखता है। आज पहलवानों ने जिस जज्बे व जोश के साथ अपने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देने हौसला दिखाया है वह काबिले तारीफ है। कुश्ती-दंगल में गांव-गिरांव से निकले पहलवान आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के बल पर अपना व अपने इलाके का नाम रौशन कर रहे हैं। जनपद के पहलवानों के लिए बेहतर संसाधन व कोच की उपलब्धता सुनिश्चित हो तो यहां के पहलवान भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर चंदौली का नाम रौशन करेंगे। कहा कि सपा की सत्ता आने के बाद खेल व खिलाड़ियों के हितों में काम किया जाएगा, ताकि अस्तित्व खोती कुश्ती को नई पहचान दी जा सके। अंत में उन्होंने इसी जोश व जज्बे के साथ पहलवानों को अखाड़े में दांव-पेंच लड़ाने की प्रेरणा भी दी। साथ ही कुश्ती-दंगल कराने वाले आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, भाजपा जिला मंत्री सुजीत जायसवाल, प्रधान रामजी कुशवाह, मंगल कवि, रघुनाथ यादव, सुधाकर कुशवाहा, आतिफ खान, राजन खान, रजनीश यादव गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
लखनऊ के धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाएं शिक्षकः आनंद
चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को कन्या उच्च प्राथमिक पाठशाला कांटा पर हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों के विषय मे चर्चा की गई। आनन्द सिंह ने कहा कि 1970 में स्थापित यह संगठन शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करता शिक्षक हित में कई कीर्तिमान स्थापित किया। न्यूनतम वेतन पर कार्य करने वाला एक प्राथमिक शिक्षक आज इस संगठन के संघर्ष के परिणाम स्वरूप सम्मानजनक वेतन के साथ-साथ समाज मे भी मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर रहा है। संगठन प्रारम्भ से ही शिक्षक हित के लिए लड़ता आया है और हमेशा लड़ता रहेगा।
उन्होंने 30 नवंबर इको गार्डन लखनऊ में पुरानी पेंशन सहित कई सूत्रीय मांगों के संदर्भ चर्चा की। कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए शिक्षक लम्बे समय से संघर्षरत है। बावजूद इसके सरकार संवेदनहीन बनी हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा 2018 से इको गार्डन में लाखों की संख्या में शिक्षकों को एकजुट होने का आह्वान किया है, ताकि वे अपनी इस महत्वपूर्ण मांग को मजबूती के साथ प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जा सके। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद के एक-एक शिक्षक को अपना योगदान देना होगा। लखनऊ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। कहा कि 30 नवंबर 2021 को इको गार्डन में शिक्षकों के साथ ही समस्त कर्मचारी पेंशनर्स बचाओ मंच के तहत धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने शिक्षक साथियों से सम्पर्क करें और इसकी जानकारी देकर उनका सहयोग मांगें। इस अवसर पर बहादुर सिंह, कमलाकर, सुरेश गुप्ता, प्रमोद यादव, कपिल देव तिवारी, अशोक, मनोज, मिथिलेश, सत्येंद्र, भानु, सुनील शर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता आनंद सिंह अध्यक्ष ने किया।
छठ पूजा देखकर लौट रहे बाइक सवार के पेट में घुसा बांस‚ मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में छठ पूजा देखकर लौट रहे एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई‚ जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर पड़ा‚ जिससे सड़क के किनारे स्थित टाटी में लगा बांस उसके पेट में घुस गया। इस दुर्घटना वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे‚ इसी बीच युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना नौगढ़ के विशेषरपुर निवासी छोटेलाल(22) पुत्र राजनाथ गुरुवार सुबह को गांव में स्कूल के पास बंधी में हो रहे छठ पूजा कार्यक्रम को देखने गया था। सुबह करीब आठ बजे बाइक पर अपनी छोटी भांजी को बैठाकर वापस घर आ रहा था‚ जब वह गांव के निकट पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरने के दौरान एक घर के सामने टाटी में लगी बांस की बल्ली उसके पेट में घुस गई। हादसे के बाद घायल की चींख–पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाने से पहले ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया‚ जबकि उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत नौगढ़ थाना प्रभारी राजेश सरोज ने बताया की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह बाइक समेत जमीन पर घसीटता हुआ काफी दूर तक चला गया और बांस का डंडा उसकी पेट में घुस गया था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सावधान:बच्चे को दुकान के बाहर बैठा कर समान खरीद रही थी महिला,अचानक उठा कर भागने लगी बच्चा चोर लोगो ने किया पुलिस के हवाले
सैयदराजा। नगर के भतीजा रोड के के पास उस समय हड़कम मच गया जब एक बच्चा चोर महिला देरशाम एक एक बच्चे को चुराकर भाग रही थी। मा की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगो ने दौड़ाकर महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चा चोर महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपने तक का वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है।नगर में इसे दहसत है और महिला को लेकर चर्चा है कि पुलिस घटना से इनकार क्यो कर रही है।

बुधवार की शाम बरहनी ब्लॉक के मकरमपुर गाव की एक महिला पूनम भतीजा रोड स्थित एक दुकान पर सामान खरीद रही थी।इस दौरान उसने अपने एक वर्षीय पुत्र को दुकान के बाहर लगे बेंच पर बैठा दिया।पूनम सामान खरीदने में व्यस्त हो गयी।इसी दौरान एक महिला पूनम के बच्चे को उठाकर भागने लगी।अचानक से जब पूनम ने देखा कि उसका बच्चा गायब है तो वो चीखने चिल्लाने लगी।जिसे देख लोग जुट गए और लोगो ने बताया कि एक महिला एक बच्चे को लेकर हाइवे की तरफ जा रही है।लोगो ने दौड़ाकर उस महिला को पकड़ा और बच्चे को पूनम के हवाले कर दिया।इसके बाद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी ,पुलिस महिला को अपने वाहन में बैठाकर थाने लेकर चली गयी। इस दौरान सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला को थाने लाया गया है देखने मे विक्षिप्त लग रही है किसी की तरफ से कोई तहरीर नही पड़ी है।
छठ मेले से निकलकर इस गांव में पहुच गयी थी बच्ची,चंदौली पुलिस ने एक घंटे में परिजनों से मिलाया पिता कि छलक आयी आँखे
चंदौली। आस्था का महापर्व डाला छठ मेले आयी 5 वर्षीय बच्ची अपने माता पिता से भटककर दरवेशपुर गांव में चली आयी लोगो ने जब उसको देखा तो बच्ची का नाम पता पूछने लगे लेकिन वो बताने में असमर्थ थी। दरवेशपुर गांव के रहने वाले आशुतोष पांडेय ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुचे सदर कोतवाल अनिल पांडेय ने तत्काल बच्ची के परिजनों का लाता लगाना। शुरू कर दिया और एक घंटे में परिजनों का पता लगाकर शकुशल बच्ची को उसके माता पिता को सौप दिया।इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वाजिद पुर के रहने वाले पंकज कुमार परिजनों संग छठ पूजा करने आये थे उसी दौरान उसकी 5 वर्षीय बच्ची बिछड़कर दरवेशपुर गांव में चली आयी गांव और पुलिस प्रशासन की सहयोगी से बच्ची को शकुशल पहुचा दिया गया। बच्ची को देखते ही पिता की आँखे छलक गयी।
लतीफशाह कुंड में नहाने समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत‚ तीन को बचाया
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह में बुधवार की शाम दो सगे भाई नहाते समय कुंड में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गयी। बताते हैं कि वह तलीफशाह मजार पर दुआख्वानी और पिकनिक मनाने आए थे। एक ही परिवार के पांच लोग लतीफ शाहकुंड में नहाने के दौरान डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह तीन युवकों को बचा लिया, लेकिन दो सगे भाई आजाद खां 35 और माहताब खां 32 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घंटों प्रयास के बाद दोनों के शव को कुंड से बाहर निकला और कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताते हैं कि हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद के डबुआ (एनआईसी) कालोनी निवासी आयाम खां के दो सगे बेटे आजाद और मेहताब सपरिवार अपने रिश्तेदार सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना अंतर्गत पगिया गांव में वजूद खां मास्टर के घर पर आए हुए थे, जहां से वजूद खां सभी को साथ लेकर चकिया क्षेत्र के लतीफशाह में चादरपोशी और दुआख्वानी करने के साथ ही पिकनिक मनाकर शहाबगंज विकासखंड के ठेकहा गांव निवासी शफीक खां के यहां जाने वाले थे। लतीफशाह मजार पर दुआ ख्वानी करने के बाद वजूद खां और उनके साथ आए रिश्तेदार खाना बनाने लगे। उसी दौरान आजाद और माहताब अपने चचेरे भाई अनस खां 17, कुदशी 14 और आरिज 10 वर्ष के साथ डैम के उत्तरी हिस्से में स्थित कुंड में नहाने लगे। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले जाने की वजह से सभी डूबने लगे। चींख-पुकार सुनकर चकिया के वार्ड नंबर 9 निवासी गोलू और उनके उसके अन्य साथियों ने अपना जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने अनस, कुदशी और आरिफ को तो बचा लिया, लेकिन आजाद और मेहताब को नहीं बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आपरेशन दयाराम भारती, कोतवाल राजेश यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने ती घंटे की मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को पानी से बाहर निकाला। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना से सहमे मृतक आजाद की पत्नी अंजूम, अनस, कुदशी,आरिश, वजूद खां और माहताब की पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे ने परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस अधीक्षक से फोन से वार्तालाप की और रात में ही शव का पोस्टमार्टम करने की बात की।
चुपके से स्कूल सामग्री ले जा रहे थे गुरुजी‚ ग्रामीणों ने गेट पर ही दबोचा
इलिया। क्षेत्र के कौड़िहार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक बुधवार को अवकाश के दिन स्कूल के सामान के साथ रंगे हाथ धर लिए गए। वह अपनी बाइक पर आग बुझाने वाला यंत्र, नए प्लेट-गिलास के साथ ही केबिल बोरे में भरकर ले जा रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों स्कूल गेट पर ही पकड़ लिया। इसके बाद सूचना देकर ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाया। पहले तो प्रधानाध्यापक ने अपना धौंस दिखाना चाहा, लेकिन ग्रामीणों के तेवर के आगे वे जल्द ही नरम पड़ गए। इसकी जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके अलावा प्रधान भी वहां पहुंचे और प्रकरण से बेसिक शिक्षा विभाग को अवगत कराता। अंततः प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों को यह नहीं बताया कि वह स्कूल की सामग्री को लेकर कहां जा रहे थेॽ
दरअसल डाला छठ पर्व के मद्देनजर बुधवार को सभी परिषदीय विद्यालय बंद थे। इस दौरान कौड़िहार के प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे और बोरे में सामग्री भरने लगे, तभी किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गयी। इसके बाद ग्रामीण उनके विद्यालय से बाहर आने का इंतजार करने लगे। प्रधानाध्यापक द्वारा सामग्री से भरी बोरी बाइक पर बांधकर जैसे ही विद्यालय गेट के बाहर आया गया। ग्रामीणों ने गुरुजी को बोरा समेत पकड़ लिया और गुरुजी के बोरे की ग्रामीणों ने तलाशी ली। साथ ही इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गयी। ग्रामीणों का आरोप था कि छुट्टी के दिन प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के लिए क्रय की गयी नवीन वस्तुओं जैसे प्लेट-गिलास, अग्निशमन यंत्र, केबल, जूट के बोरे व गेहूं बरामद हुआ। जब ग्रामीणों ने उनसे इसका पूछा तो उन्होंने विद्यालय में टाइल्स लगाने का बहाना बनाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बोरे में बरामद सभी सामान प्रधानाध्यापक खुले बाजार में बेचने जा रहे थे। उनका यह आचरण पूरी तरह गलत है। महकमे को इस प्रकरण में कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए। शहाबगंज बीडीओ धर्मजीत सिंह को सूचना दे कर मौके पर बुलाया गया। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी शहाबगंज अरविंद यादव ने कहा कि मामला संदिग्ध है। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
लतीफशाह बांध में चार युवक डूबे दो की मौत
चकिया‚ चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह डैम में चार युवक डूब गए। घटना को देखकर आसपास के लोग पानी में कूद पड़े और दो युवकों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। दो युवक हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद के रहने वाले काफी दिनों से सोनभद्र में रहते थे‚ जो अपने साथियों के साथ कार से लतीफशाह बीयर तट पर घुमने के लिए पहुंचे थे। नहाते समय चारों पानी में अचानक डूब गए। आस पास मौजूद लोगों ने पानी में कुदकर को बचाया‚ वहीं दो का पता नहीं चला। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर एएसपी आपरेशन व कोतवाल मय फोर्स के साथ पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों बाद दो लोगों को बाहर निकाला‚ जहां दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख–समृद्धि
चंदौली। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर्व के तीसरे दिन शाम होते ही जनपद के नदी, सरोवर, तालाब व पोखरों के तट लोगों की भीड़ से गुल्जार हो उठे। इस दौरान व्रती महिलाओं ने बुधवार को सरोवर व तालाब पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके पूर्व महिलाएं नए पोशाक धारण कर छठी माता के गीत गाते हुए समूह में गाजे-बाजे के साथ सरोवर पर छठी माता के गीत गाते हुए पहुंची और घाट पर पहुंचने के बाद घंटों पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर के अस्त होने का इंतजार किया। जैसे ही आसमान की लालिमा धूमिल पड़ने लगी। व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को पूरे विधि-विधान के साथ अर्घ्य दिया। इस दौरान सरोवरों पर भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त देखने को मिला। सरोवरों पर अनावश्यक भीड़ न हो इसके पुलिस बल की ओर से बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की गयी थी।

विदित हो कि नगर के प्राचीन मां काली मंदिर प्रांगण स्थित पोखरे एवं सावजी के पोखरे पर डाला छठ पर्व पर व्रती महिलाओं का जमावड़ा लगता है। इसे देखते हुए स्थानीय व्यवस्थाओं के साथ ही प्रशासन ने पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था, ताकि घाट पर आने वाली व्रती महिलाओं को किसी प्रकारा की असुविधा न हो। बुधवार की शाम तीन बजते-बजते महिलाओं की टोली मोहल्लों से निकलकर घाटों की ओर रुख कर दिया। इस दौरान कोतवाल अनिल पांडेय सावजी के पोखरे के पास मौजूद होकर भीड़ को नियंत्रित करते हुए नजर आए। इसी तरह प्राचीन मां काली मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस बल व्रती महिलाओं व भक्तों की मदद करती दिखी। इसके अलावा स्काउट-गाइड के बच्चे भी घाटों व मेला क्षेत्र में लोगों का सहयोग करते नजर आए। शाम पांच बजे के बाद जैसे ही सूर्य अस्त हुआ सरोवर के तालाब में खड़ी महिलाओं ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं दूरदराज से अर्घ्य देने आयी व्रती महिलाएं घाट पर ही रुक गयी।
नगर पंचायत ने लगाया कैम्प
चंदौली। डाला छठ पर्व व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें चेयरमैन रवींद्रनाथ व ईओ अनिल सिंह, अशोक त्रिपाठी छोटू सावजी के पोखरे पर मौजूद रहे। इस दौरान सभासद व कर्मचारियों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार सुरक्षा को लेकर सचेत किया गया। साथ ही पूजा के दौरान घाट पर किसी तरह की अप्रिय घटना न होने पाए।
इनसेट—
लोक समर्पित नजर आई पुलिस व स्काउट-गाइड
चंदौली। डाला छठ पर्व को हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्काउट-गाइड के बच्चे बुधवार की शाम सक्रिय व लोक समर्पित नजर आए। इस दौरान हाइवे पर महिलाओं व उनके परिजनों को सुरक्षित पार कराने के साथ-साथ पोखरों पर सुरक्षित पहुंचाने तक में पुलिस व स्काउट-गाइड में उम्दा कार्य किया। इस दौरान उचक्कों व सोहदों पर निगरानी के लिए सादे वेश में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे, ताकि चोरी व उचक्कागिरी जैसी घटनाएं घाटों पर न होने पाए। इस दौरान व्रती महिलाओं को पुलिस द्वारा लगातार जागरूक किया गया। वहीं नगर के प्राचीन काली माता मंदिर के साथ ही सावजी के पोखरे पर पानी में गोताखारों की भी तैनाती की गयी।
अस्ताचल सूर्य को व्रती महिलाओ ने दिया अर्घ्य
चकिया। नगर के मां काली मंदिर पोखरे पर नगर सहित बिहार बार्डर के समीपवर्ती गांवो से आयी व्रती महिलाओ ने बुधवार की सायं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर अपने सन्तान की लम्बी उमर की कामना की। वहीं क्षेत्र के शिकारगंज पोखरा, सिकन्दरपुर पोखरा, मुजफ्फरपुर स्थित चन्द्रप्रभा नदी, जागेश्वरनाथ सहित कई छोटे-बड़े तालाबो एवं पोखरे पर भी व्रती महिलाओ ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व के अवसर पर चकिया नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में व्रती महिलाओ एवं उनके परिजनो ने जलता हुआ दीपक, फल-फूल, मिष्ठान आदि सूप, दौरी में लेकर गाजे-बाजे के साथ तालाबो, पोखरो, नहरो तथा नदियो के किनारे पहुंचे तथा डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर कठिन व्रत आरम्भ किया।



















