33.9 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 661

शिक्षित व विकसित होकर राष्ट्र को करें सशक्तः मनोज डब्लू

चंदौली। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ बुधवार को जनपद में श्रद्धापूर्वक मना। इस दौरान आम से लेकर खास सभी लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए सरोवर तट पर जुटे। इस कड़ी में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सपरिवार सैयदराजा नगर पंचायत स्थित सरोवर पर छठ पर्व परम्परागत तरीके से श्रद्धापूर्वक मनाया। इस दौरान उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया और लोक कल्याण, समृद्धि व शांति की कामना की।

 इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भगवान भास्कर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व शांति स्थापित करें। इस पावन बेला में हम सभी को पूर्ण रूप से शिक्षित व विकसित होकर राष्ट्र व राज्य को शक्तिशाली व समद्ध बनाने में अपना सकारात्मक व रचनात्मक योगदान देने का संकल्प लेना होगा। समाज में समता, समृद्धि के लिए यह आवश्यक है कि सभी अपनी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा दें। सही व गलत में फर्क के लिए हमें शिक्षित होना होगा। बेटे-बेटियों को एक अच्छा माहौल दें, संस्कार दें। देश की ऐतिहासिक व गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और उन्हें शिक्षा देकर बेहतर इंसान बनाएं। कहा कि चार दिनों का यह व्रत दुनिया का सबसे कठिन व्रत है, जिसकी पवित्रता की मिशाल आज पूरे दुनिया में दी जाती है, जो हम सभी को भेदभाव मिटाकर एक होने का संदेश देता है। एक साथ समूह में जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की अर्चना करने का भाव भोदभाव को मिटाने का संदेश देता है। हम सभी को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं को कद्र करनी चाहिए। सद्भाव व शांति को स्थापित करने में योगदान देना चाहिए। कहा कि आज निजी व राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की एकता, शांति व सद्भाव को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। चुनाव आ रहे हैं और ऐसे लोग जल्द ही आपके बीच होकर आपकी एकता की ताकत को खंडित करने का प्रयास करेंगे, जिसने सतर्क रखें और उन्हें अपने बीच से खदेड़ने का काम भी आम आवाम को करना होगा। 

छात्र नेता रहे शशिकांत ने शिक्षा जगत में गाड़े सफलता के झंडे


चंदौली। समाजवादी छात्र राजनीति से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ने वाले सकलडीहा निवासी शशिकांत यादव आज युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। उन्होंने उस मिथक को भ्रामक साबित कर दिया। जैसा कि लोग कहते हुए सुने जाते हैं कि राजनीतिक करने वाला युवक शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां नहीं चढ़ सकता। ऐसे प्रतिभावान को सम्मानित करने के लिए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव उनके आसपास पर पहुंचे। इस दौरान शिक्षमित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत भी मौजूद रहे। विधायक ने नवोयद विद्यालय समेत टीजीटी में चयनित होने पर मुंह मीठा खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही आगे ऐसे तरक्की करने के आशीष से भी नवाजा।
विदित हो कि श्रीराम यादव के पुत्र शशिकांत यादव ने सकलडीहा पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव 2013-14 से छात्र राजनीति की शुरुआत की। उनके राजनीतिक कौशल व सक्रियता को देखते हुए 2015 में समाजवादी छात्रसभा का सकलडीहा विधानसभा इकाई अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वे राजनीति में तेजी से आगे बढ़ते गए। 2016 में शशिकांत को सपा लोहियावाहिनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। इस तरह उनकी राजनीति जिले से प्रदेश स्तर पर पहुंची। दूसरी ओर शशिकांत ने 2017 में लखनऊ में अपना दाखिला एमपीएड में कराया और फिर उच्च शिक्षा ग्रहण करने की दिशा में आगे बढ़े। अपने हूनर व कड़ी मेहनत पर 2019 में बीएचयू जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में पीएचडी के लिए चुने गए और वहां उन्होंने अपने शोध को आगे बढ़ाया। इसके साथ-साथ वह प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी में लगे रहे। मदन मोहन मालवीय की बगिया में अपने शैक्षणिक गतिविधियों में पूरी तरह रमे रहे और इसी बीच तब 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले नवोदय की परीक्षा के नतीजे आए तो शशिकांत बतौर शिक्षक चुने गए। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 46वां स्थान अर्जित किया। यह पल उनके परिजनों के लिए गौरव भरा रहा। इसी बीच चंद दिनों बाद जारी टीजीटी की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर उनका 41वां स्थान प्राप्त हुआ और वह एक बार फिर शिक्षक चुने गए। उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे सकलडीहा विधायक ने कहा कि राजनीतिक के शिक्षा व कैरियर को संवारा जा सकता है इसे शशिकांत ने अपनी काबिलियत व मेधा से साबित किया है। सपा ने हमेशा नौजवानों के हितों की बात कही है और उन्हें उचित अवसर देने का काम किया है। इस दौरान सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव‚ पुत्तुल यादव‚ राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जीजा के साथ मिलकर भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, जाने क्या थी वजह…


चंदौली – अलीनगर थाना क्षेत्र के काशीपुरा नई बस्ती में मचान पर सोए 55 वर्षीय गुड्डू चौहान की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार मां से अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने ही अपने चाचा गुड्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस अपराध में उसके जीजा ने सहयोग किया था. फरवरी में बिहार के गुप्ताधाम जाने के दौरान ही असलहा खरीदा था. जिससे अधेड़ की हत्या की गई. पुलिस ने दोनों आरोपितों को आलूमिल-जफरपुर मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

दरअसल गुड्डू चौहान की बीते 21 जुलाई को हत्या की गई थी. आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि गुड्डू चौहान का अपनी भाभी यानी राजेश की मां से अवैध संबंध था. परिवार के लोगों को पता चला तो सबने गुड्डू को काफी समझाया कि इससे परिवार की बदनामी होगी. राजेश ने भी अपने चाचा को कई दफा समझाया. लेकिन गुड्डू जब भी शराब पीता तो राजेश की मां को लेकर अनाप-शनाप कहना शुरू कर देता था. जिससे राजेश और उसके परिवार की काफी बदनामी हो रही थी. परेशान राजेश ने यह बात अपने जीजा जोगेंद्र को बताई. इसपर जागेंद्र ने ही गुड्डू को रास्ते से हटाने की सलाह दी. 
इस बीच धार्मिक स्थल गुप्ता धाम जाने पर दोनों ने अवैध असलहा खरीदा और मौके कर इंतजार करने लगे. 20 जुलाई की रात मिस्त्री का काम खत्म करने के बाद जोगेंद्र भी ससुराल में ही रुक गया. उधर गुड्डू ने अपने साथी मुन्ना मिस्त्री के साथ शराब पी और किसी बात पर अपने घरवालों से झगड़ा करने के बाद गाली-गलौच देता हुआ मचान पर सोने चला गया. राजेश ने यह बात अपने जीजा जोगेंद्र को बताई. इसके बाद जोगेंद्र के कहने पर घर में रखा असलहा ले आया और दोनों ने मचान पर सो रहे गुड्डू के सिर में गोली मारी और आराम से घर आ गए.

डा.महेंद्रनाथ पांडेय के करीबी कद्दावर भाजपा नेता शिवशंकर पटेल के घर कुर्की की नोटिस चस्पा


चंदौली। यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य और मुगलसराय विधानसभा में सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर पटेल को न्यायालय के आदेश पर मुगलसराय पुलिस ने कुर्की की नोटिस जारी की। यह कार्यवाही एसपी चंदौली के निर्देश पर मुगलसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर पुलिस ने पड़ाव के मढिया निवासी बीजेपी नेता शिवशंकर पटेल के घर पहुंची और विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट इलाहाबाद की ओर से जारी कुर्की नोटिस चस्पा करने के साथ ही परिवार के सदस्य को नोटिस तामिल कराई।
दरअसल 2015 में बीजेपी विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में शिवशंकर पटेल समेत कई लोगों ने मुगलसराय स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर चक्काजाम करके धरना प्रदर्शन किया था। इस बाबत विधायक सुशील सिंह बनाम सरकार का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें शिवशंकर पटेल समेत कई लोग शामिल है। इस मुकदमे में सुशील सिंह समेत तमाम लोगों ने एमपी एमएलए कोर्ट से अपनी जमानत करा ली है, लेकिन बीजेपी नेता शिवशंकर पटेल जमानत नहीं करा सके और ना ही हाजिर हुए। लिहाजा कोर्ट की ओर से कुर्की की कार्रवाई के बाबत नोटिस भेजी गयी है। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
भाजपा नेता शिवशंकर पटेल सांसद और केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के भी करीबी माने जाते हैं और मुगलसराय विधान सभा से बीजेपी से टिकट के दावेदार भी हैं. जिले की राजनीति में रसूख रखने वाले बीजेपी नेता के घर नोटिस ले जाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। पुलिस कार्रवाई के बाबत एक फोटो तक मुहैया नहीं करा सकी, जबकि आमतौर पर ऐसे मामलों में कार्रवाई की फोटो या रिकार्डिंग होनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्र ने बताया कि एक पुराने मामले में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के आदेश पर गवाहों की उपस्थिति में नोटिस चस्पा की गई है. उन्हें 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस दी गई है. 10 अक्टूबर तक उन्हें कोर्ट में हाजिर न होने की स्थिति उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी यात्री के लिए साबित हुई जानलेवा‚ घायल होकर पहुंचा अस्पताल

चंदौली। जल्दबाजी व नियमों की अनदेखी आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। जी हां! डीडीयू यानी मुगलसराय जंक्शन पर हुई एक घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है। जब चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में एक व्यक्ति प्लेटफार्म और चलती ट्रेन के बीच में फंसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया आनन-फानन में उसको मंडलीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख उसको वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बीती रात 23ः46 मिनट पर डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर 02876 डाउन नीलांचल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पहुंची। ट्रेन में अनन्त विहार स्टेशन से सासाराम के लिए यात्रा कर रहे यात्री 30 वर्षीय रंजीत पांडेय चलती गाड़ी से उतरने लगे और अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म तथा गाड़ी के बीच गैप में गिर जाने के कारण यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तत्काल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू जक्शन के अधिकारी साथ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल यात्री को रेलवे लोको हॉस्पिटल ले जाने लगे। इसी क्रम में मौके पर रेलवे लोको हॉस्पिटल के डॉक्टर भी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित यात्री को बेहतर इलाज हेतु एंबुलेंस से लोको हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रेलवे हॉस्पिटल के डॉ.सर्वेश शर्मा द्वारा पीड़ित यात्री को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाने हेतु रेफर किया गया। इस दौरान घायल यात्री के साथ में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रधान आरक्षी नंदजी और पीड़ित यात्री के परिजन भी साथ में वाराणसी गए।
इस सम्बंध में आरपीएफ वेस्ट पोस्ट डीडीयू जक्शन प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि डाउनलोड नीलांचल स्पेशल गाड़ी से एक व्यक्ति चलती गाड़ी से उतर रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर वह प्लेटफार्म और गाड़ी के गैप में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया जहां से बेहतर उपचार हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया यात्री का नाम रंजीत पांडे है उसकी उम्र 30 वर्ष बताई गई है। ट्रेन के एस-8 कोच के बर्थ न.69 पर अनन्त विहार स्टेशन से सासाराम स्टेशन तक की यात्रा कर रहा था।पीड़ित यात्री के परिजन भी साथ ट्रेन के कोच सं डी-1 में यात्रा कर रहे थे।

डीडीयू जंक्शन पर घायल यात्री का हाल जानते आरपीएफ के अधिकारी।

देश को फिर से गुलाम बनाना चाहती है सरकारः प्रभुनारायण

सकलडीहा क्षेत्र में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।


सकलडीहा। विधानसभ चुनाव 2022 ऐतिहासिक होगा। इसलिए एक-एक सपा कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। उक्त विचार मंगलवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनचौपाल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओ को वोट बनाओ देश बचाओ का नारा देते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील किया।उन्होंने कहा कि अबकी बार विधानसभा-2022 चुनाव ऐतिहासिक होने जा रही है। ऐसा चुनाव न हुआ होगा न आप देखें होंगे। यह सरकार देश की जनता द्वारा बनायी गयी संपत्ति रेल, कारखाना, सरकारी कार्यालय, बिजली, सरकारी धरोहर को पूंजीपतियों को बेच रही है। देश और संविधान को बचाने के लिये मतदाता होना जरूरी है। अंत में कार्यकर्ताओं को आने वाले विधान सभा चुनाव के लिये हर स्तर पर तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर चन्द्रमा राजभर, अनिल चौहान, बाबूलाल यादव, सिंटू यादव, प्रभात यादव, शशीकांत भारती, केशव राजभर, धनंजय यादव, डब्बू दीक्षित, रवि पांडेय, कौशलपति पांडेय, गुड्डु यादव, रसीद अली, हैदर अली, अरविंद यादव मौजूद रहे।

सरल व निविर्वादित ब्राह्मण चेहरा रहे अनिल मिश्रा को सपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

सपा का मास्टर स्ट्रोक––––

चंदौली। समाजवादी पार्टी को अपने श्रम, समर्पण व व्यक्तित्व से सींचने वाले चंदौली के पुराने समाजवादी नेता गजधरा निवासी अनिल मिश्रा को सपा लोहियावाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। विधानसभा चुनाव-2022 के ठीक पहले उन्हें यह अहम जिम्मेदारी देकर सपा ने ब्राह्मण समाज को सम्मान देने का काम किया है। इनकी गिनती एक सरल व बेदाग छवि के नेता होने के साथ-साथ समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखने वालों में गिनती होती है। लिहाजा इन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व में जगह मिलने से ब्राह्मण समाज का पार्टी से झुकाव होगा। साथ ही चंदौली का प्रतिनिधित्व भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगा।
समाजवादी लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने लखनऊ में अनिल मिश्रा को मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही संगठन को संबल प्रदान करने का आह्वान किया। कहा कि विधानसभा चुनाव को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें और उसे जीत में बदलने के लिए एक सशक्त रणनीति के मुताबिक कार्य करें। नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद अनिल मिश्रा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत संरक्षक मुलायम सिंह यादव व संगठन का आभार जताया। साथ ही इसे ब्राह्मण समाज का सम्मान करार दिया। कहा कि सपा ने सभी धर्म को सम्मान देने का काम किया है। ब्राह्मण समेत तमाम जातियों को सपा ने उचित राजनीतिक मंच दिया है। कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनकी प्रतिभा व राजनीतिक कुशलता को पार्टी ने बखूबी निखारा और उनके काबिलियत और हूनर का सही दिशा में इस्तेमाल किया। आज संगठन की ओर से जो भी दायित्व दिया गया है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। यह उन तमाम पुराने समाजवादियों का सम्मान है जिन्होंने सपा को पहचान देने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज पार्टी उनके सम्मान के लिए काम कर रही है। कहा कि जिस दल व संगठन के साथ सर्वसमाज का स्नेह व आशीर्वाद है उसकी जीत सुनिश्चित है। कहा कि समाजवादी कुनबे को बढ़ाने व उसे सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य होगा। बुधवार को चंदौली वापसी के साथ ही संगठन के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा। विदित हो कि लोहियावाहिनी राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए अनिल मिश्रा बुधवार को जनपद आगमन होगा। इस दौरान पड़ाव व मुगलसराय के साथ-साथ चंदौली व उनके पैतृक गांव गजधरा में जोरदार स्वागत एवं सम्मान होगा। दूसरी ओर उनके मनोनयन की जानकारी होते ही उनके पैतृक गांव में जश्न जैसा माहौल रहा। परिवार समेत पास-पड़ोस के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।

चंदौली अनियंत्रित बाइक सवार ने डिवाइडर में मारी टक्कर, जाने कैसे बची जान


चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख़्वाज़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात एक बाइक सवार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गया। और सड़क किनारे गिर कर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस द्वारा घायल को जिला अस्पताल पहुचाया जहा उसका इलाज चल रहा है।बताते है कि मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती निवासी गोरख 35 वर्ष  चंदौली किसी काम से आया था शाम के वक़्त काम खत्म कर के वापस अपने घर जा रहा था जैसे ही वो गंजख़्वाज़ा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर पहुचा की उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वो सीधे डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसके सर में गंभीर चोट आई मौके पर जुटे ग्रामीणों में घायल को 108 द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुचाया जहा उसका इलाज चल रहा है।

चंदौली के इस गांव के तालाब में मिला 48 वर्षीय व्यति का शव, मचा हड़कम

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के तालाब में 48 वर्षीय व्यति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। सुबह के वक़्त टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।इस दौरान एसआई राम भवन यादव ने बताया की भिखारीपुर गांव के तालाब में एक व्यति का शव तालाब में मिला है जिसकी शिनाख्त अभी नही हुआ है पुलिस शव का पता लगा रही है जल्द ही शिनाख्त कर के परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी है।इस दौरान एसआई ओमप्रकाश सिंह दीपक कुमार मौजूद रहे।

चंदौली पेड़ से टकरायी तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार, मच गई चीख पुकार

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज स्थित अहरौरा मार्ग पर महुआ गांव के समीप मंगलवार को तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर कि तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने घायलों को बाहर निकाला और तत्काल चकिया चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बताते है कि मंगलवार को कार सवार मुगलसराय से अपने घर सोनभद्र के लिए जा रहे थे। इसी बीच अचानक कार की स्टेयरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जाटकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी। चीख पुकार मचने लगी तेज़ आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और निजी साधन से घायलों को चकिया चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहा उनका इलाज चल रहा है।

Chandauli
overcast clouds
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
52 %
7.3kmh
100 %
Thu
33 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °
Mon
32 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights