33.9 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 662

प्राचीन शिव सरोवर में गंदा पानी गिराया तो खैर नहीं‚ दर्ज होगा मुकदमा

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

सकलडीहा। कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर में गंदगी की शिकायत पर जिलााधकारी सजीव सिंह ने डाला छठ पर घाटों पर बेहतर साफ-सफाई व रोशनी का इंतजाम करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस क्रम में मंगलवार को बीडीओ राजेश नायक अधिकारियों के साथ प्राचीन शिव सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवर में गंदा पानी और कूड़ा करकट फेंके जाने की शिकायत पर नाराजगी जतायी। एडीओ पंचायत को ऐसे लोगों को चिन्हित कर पारम्परिक जलस्रोत एवं जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ के निर्देश पर खलबली मची हुई है।
कस्बा का सैकड़ों साल पुरानी प्राचीन शिव सरोवर पर प्रतिवर्ष डाला छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। विगत कुछ सालों से जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सरोवर का स्वास्थ्य परक पानी दूषित होने लगा है। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा घरों का गंदा पानी और कूड़ा करटक सरोवर में फेंका जा रहा है। जिसके कारण व्रती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ राजेश नायक प्राचीन शिव सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवर में गंदा पानी गिरने व कूड़ा करकट देख नाराजगी जताया। एडीओ पंचायत को सभी लोगों को चिन्हित कर जलस्रोत को गंदा करने के तहत नोटिस भेजते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अंत में ग्राम प्रधान को व्रती महिलाओं की सुरक्षा, लाईट की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजंरगी पांडेय, आलोक पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

डाला छठः व्रती महिलाओं की चहल–पहल से गुल्जार हुए सरोवर

चंदौली। सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ को लेकर मंगलवार को व्रती महिलाओं में उत्साह अपने चरम पर है। त्यौहार के मद्देनजर नगर सहित ग्रामीण इलाकों के तालाब, सरोवर व नदियों के घाट शाम होते ही व्रती महिलाओं न उनके परिजनों की भीड़ व चहलपहल से गुल्जार हो गए। भीड़ व उत्साह इस कदर था कि सरोवर के तट पर मेले जैसा माहौल नजर आया। व्रती महिलाएं समूह में छठी माता के गीत गाते हुए अपने पास-पड़ो के पोखरों व सरोवरों पर पहुंची और घाट पूजन पूरे विधि-विधान के साथ किया।
विदित हो कि संतान प्राप्ति, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं छठ का कठिन व्रत रखती हैं। चार दिवसीय इस महापर्व में महिलाएं कई घंटों तक भुखी रहकर भगवान भास्कर की अराधना करती है। इस दम्यान व्रती महिलाएं अपने पास के सरोवर, तालाब व नदियों के घाट पर जमा होकर अस्ताचलगामी व उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती है। इसके अलावा महिलाएं व्रत से जुड़े सभी विधि-विधान व परम्पराओं का निर्वहन करती हैं, ताकि उनके परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी हो और उनकी संतानें सुखी रहें। इसके मद्देनजर डाला छठ पर्व आते ही सरोवरों व तालाबों के साथ नदियों के घाट की रौनक बढ़ जाती है। मसलन साफ-सफाई के साथ ही घाटों का रंग-रोगन कर उन्हें रंग-बिरंगी रौशनी से जगमग कर दिया जाता है। इसके अलावा घाटों पर दूरदराज से आने वाली व्रती महिलाओं के ठहरने आदि की भी व्यवस्थाएं होती है। साथ ही साथ घाटों के लिए मेले का भी आयोजन होता है, जो इस व्रत त्यौहार में चार-चांद लगा देते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को व्रती महिलाओं ने नगर क्षेत्र स्थित प्राचीन मां काली मंदिर प्रांगण स्थित तालाब एवं सावजी के पोखरे पर छठ पूजा के लिए पिंडी बनाकर घाट पूजा किया।


सुरक्षा को लेकर सतर्क रही पुलिस
चंदौली। डाला छठ पर्व पर सरोवरों व तालाब तक जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात रही। मसलन चंदौली में नेशनल हाइवे पर रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे से बचाव के लिए वहां पुलिस बल तैनात किया गया था जो महिलाओं व बच्चों की मदद में देर शाम तक खड़े नजर आए। इसके अलावा जनपद के अन्य हिस्सों में पोखरों तक जाने वाले रास्तों को पार कराने व व्रती महिलाओं के साथ परिजनों की सुरक्षा में पुलिस बल मुस्तैद दिखी। एसपी अंकुर अग्रवाल स्वयं कई घाटों पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डाला छठ पर्व पर बाजार रहे गुल्जार
चंदौली। सूर्योपासना का महापर्व डाला छल पर एक तरफ जहां नदी-सरोवर के तट की रौनक देखते बन रही थी, वहीं दूसरी ओर बाजार भी खरीदारों की भीड़ से गुल्जार नजर आए। त्यौहार के मद्देनजर बाजार में फलों की दुकानों को भव्य तरीके से सजाया गया था। वहीं पूजन सामग्रियों का मार्केट भी चमक रहा है। हालांकि महंगाई के मार के कारण लोग अपनी जरूरत के हिसाब फलों व सामग्रियों की खरीद करते दिखे। बावजूद इसके खरीदारों की भीड़ बाजार की रौनक बढ़ाती हुई नजर आयी। चंदौली मार्केट में पटरी किनारे जहां दर्जन भर से अधिक फलों की दुकानें तरह-तरह के फल से सजी थीं, वहीं पुरानी बाजार में पूजन-सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

चंदौली सावजी के पोखरे पर सेल्फी लेती युवती।

सेल्फी व फोटो का दिखा जुनून
चंदौली। डाला छठ पर्व को लेकर जहां व्रती महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं युवतियों व छोटे बच्चों में भी पर्व को लेकर उल्लास व उमंग दिखाई दिया। घर की युवतियां व बच्चे भी व्रती महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर घाट तक पहुंच। इस दौरान पूजन विधि में सहयोग के साथ ही घाटों की रौनक को अपने कैमरे में कैद करने की भी युवतियों व बच्चों में होड़ दिखी। सेल्फी, फोटो व वीडियो का जुनून इस कदर था कि चंदौली के सावजी पोखरे व मां काली माता मंदिर प्रांगण स्थित पोखरे पर कई युवतियां व महिलाएं परिवार के साथ घाटों पर सेल्फी लेते हुए नजर आईं।

डाला छठः बलुआ गंगा घाट का जायजा लेने पहुंचे एसपी

चहनियां‚ चंदौली। जनपद के अतिमहत्वपूर्ण गंगा नदी तट पर बसे बलुआ घाट पर सुरक्षा का जायजा लेने के साथ ही पर्व को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसपी अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को बलुआ गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, लाइटिंग, खोया-पाया केंद्र आदि व्यवस्थाओं को लेकर तहसील स्तर के अधिकारियों व गंगा सेवा समिति के लोगों से जानकारी ली।
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर होने वाले महापर्व डाला छठ को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने घाट का निरीक्षण किया। घाट पर पानी मे बैरिकेटिंग, प्रकाश की ब्यवस्था, खोया पाया केंद्र, सुरक्षा आदि की ब्यवस्था को लेकर सकलडीहा उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रामबीर सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी खलीक अहमद, बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, एडीओ पंचायत इंद्रभूषण दूबे व गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल से जानकारी ली व वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि घाटों पर अनावश्यक भीड़ ना होते दें। भीड़ नियंत्रण प्रबंध पर खास ध्यान रखें और इस कार्य में स्वयंसेवकों का सहयोग दें। वहीं घाट की महत्ता को भी जाना। कहा कि घाट पर आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स निगरानी करेगी। इसके अलावा गोताखोर हमेशा तैनात रहेंगे। व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई भी कमी पायी गयी तो सम्बन्धित लोगों पर कार्यवाही तय है।

चंदौली के अधिवक्ताओं ने एक बार फिर गरमाया मुख्यालय निर्माण का मुद्दा

चंदौली। जिला मुख्यालय निर्माण को लेकर चंदौली के अधिवक्ताओं का प्रयास व संघर्ष निरंतर जारी है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक खेमे द्वारा एक बार फिर ठंडे बस्ते में डाल दिए गए चंदौली जिला मुख्यालय एवं न्यायालय निर्माण के मुद्दे को अधिवक्ता डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने गर्म कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसपी अंकुर अग्रवाल समेत तमाम जिला स्तरीय अफसरों के बीच सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जिला मुख्यालय निर्माण की दिशा में प्रभावी पहल किए जाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि जिला प्रशासन आज भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है, जिसमें बदलाव की जरूरत है।
उन्होंने अपने शिकायती पत्र में यह स्पष्ट किया कि जिन सरकारी कार्यालयों के निर्माण के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। तत्काल मौके पर उक्त कार्यालयों के बोर्ड स्थापित किए जाएं। साथ ही उसके निर्माण की प्रक्रिया को भी गति दी जाय। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन को जिला मुख्यालय के पास सदर तहसील में निर्माण किया जाय। विकास भवन का निर्माण जसुरी मौजे में आवंटित भूमि पर किया जाय। जिसे अन्य ले जाने का प्रशासनिक प्रयास व राजनीतिक षड्यंत्र किया गया। कहा कि हिनौता मौजा में ट्रांजिस्ट हास्टल का निर्माण यथाशीघ्र हो। बताया कि सेवायोजन व अभियोजन कार्यालय निर्माण के लिए धूरी कोट मौजे में जमीन आवंटित है। बावजूद इसके प्रशासनिक शिथिलता व लापरवाही के साथ ही राजनीतिक उपेक्षा के कारण इन सरकारी दफ्तरों का निर्माण नहीं हो सका है। एडीआर भवन भी धूरी कोट मौजा में बनना चाहिए, जिसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है। पुस्तकालय भवन के लिए भी भूमि आवंटित है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि जनपद सृजन के 24 वर्ष बाद भी इस अतिमहत्वकांक्षी कार्य को रोके रखा गया है, जिसे लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने एसपी कार्यालय, मत्स्य विभाग के कार्यालय के साथ-साथ सभी अफसरों के आवास को जसुरी मौजा में बनाया जाना जरूरी है। इसके अलावा रोडवेज बस डिपो, आरटीओ कार्यालय कटसिला में उपलब्ध है। बावजूद इसके इन कार्यालयों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। वहीं जल्द से जल्द जनपद कारागार की भूमि सुनिश्चित कर उसका निर्माण कराया जाएगा। इन तमाम कार्यालयों में जिनके लिए भूमि आवंटित हो गयी है वहां कार्यालयों का बोर्ड लगाया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर अधिवक्ता एक बार फिर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

चंदौली सर्राफा दुकान में लगी आग,आस पास के दुकानदारों में मचा हड़कम


चंदौली नगर के पुरानी बाजार में एक सर्राफा की दुकान के धुवा निकलता देख आस पास के दुकानदारों में हड़कम मच गया। आस पास के दुकानदारों ने तत्काल दुकान स्वामी को सूचित किया। मौके पर पहुचे दुकानदार ने सटर खोला तो जमीम पर रखे रजाई में आग लग गया था।आस पास के दुकानदारों ने तत्काल बाल्टी का डालकर आग पर काबू पाया।बताते है कि पुरानी बाजार में झब्बू सेठ सर्राफा की दुकान चलाते है। प्रतिदिन की तरफ अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थोड़ी देर बाद अचानक दुकान से धुवा निकलने लगा यह देख आस पास के दुकानदारों में हड़कम मच गया। और बाजार में लोगो की भीड़ लग गयी।लोगों ने तत्काल उसकी सूचना दुकान स्वामी को दिया मौके पर पहुचे दुकानस्वामी ने सटर खोला तो रजाई में आग पकड़ किया था। आस पास के लोगो ने बाल्टी का पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर धूप बत्ती लगाकर भूल गए थे जो जल कर रजाई पर गिर रहा था उसकी वजह से आग पकड़ लिया

चंदौली पुलिस ने पैदल गस्त कर संदिग्ध वाहनो का लिया तलाशी मचा हड़कंप


चंदौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने जिले सभी क्षेत्र में पैदल गस्त कर व्यापारियों व नागरिकों  से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया इस दौरान पुलिस ने पैदल गश्त के साथ ही सड़क पर घूम रहे आने जाने वाले लोगों व शराब बियर की दुकान के आस पास तलाशी चेकिंग किया वही दु पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गयी। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अपराधियों अवांछनीय तत्वों आपत्तिजनक गतिविधियां छेड़खानी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। पुलिस से व्यापारियों कहा कि अपने दुकान के सामने सीसी टीवी कैमरा लगवा ले कही भी कोई संदिग्ध दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

बरहन में दो माह से रस्सी के सहारे खड़ा है विद्‍युत पोल

बरहन गांव में रस्सी से बांधा गया विद्युत पोल।


कमालपुर। डबरिहा फीडर से जुड़े बरहन गांव में चक्रवाती तूफान से गांव में सप्लाई देने वाला पोल टूट गया था उस समय लगातार बारिश होने की वजह से टूटे खम्बे को पास के दूसरे खम्बे के सहारे खड़ा कर रस्सी से बांध कर बिजली विभाग सप्लाई कर दिया, परन्तु आज तक रस्सी के सहारे पोल टिका हुआ है। ग्राम प्रधान जगमेंद्र यादव ने कहा कि खम्भा बदलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार दर्खास्त दिया परन्तु बिजली विभाग कोई अनहोनी का इंतजार कर रहा है। बताते हैं कि बिजली विभाग को फुर्सत नहीं हो रही है पोल लगाने की जिस दिन कोई खतरा हो जाएगा उस दिन विभाग के लोग जाग जाएंगे। जेई अजय कुमार ने कहा कि अभी वहां हाइड्रा मशीन नहीं जा सकती। अगल-बगल खेतों में पानी लगा हुआ है पानी सूखते ही टूटे पोल को बदल दिया जाएगा।

भाजपा सरकार में महंगाई व अपराध से कराह रही जनताः डा. विजय

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों संग प्रभारी डा. विजय बहादुर यादव।


सकलडीहा। बूथ बढ़ाओ-बूथ जिताओ कार्यक्रम के तहत सपाइयों ने सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान जनपद प्रभारी व पिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव डा. विजय बहादुर यादव ने पार्टी नेताओं व आम लोगों से संवाद स्थापित किया और बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान डा. विजय बहादुर यादव ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारी कर्मचारी मस्त और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सपा प्रवक्ता मनोज काका ने भरोसा दिया कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो सभी घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा समाजवादी पेंशन योजना की राशि 500 रुपये से बढ़ाकर दो हजार कर जाएगी। इसके अलावा लोहिया आवास योजना के तहत गरीबों को आवास बनाने के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी, ताकि उनका अपना मकान बनाने का सपना साकार हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद डाक्टर, जोखू सिद्दीकी, केशव राजभर, गुलाब चंद गोंड, महेंद्र यादव, रामाश्रय यादव, निसार अहमद आदि उपस्थित रहे।

डाला छठः पोखरे पर पहुंचकर डीएम–एसपी ने परखी सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था

चंदौली स्थित सावजी के पोखरे का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को छठ पर्व के मद्देनजर तालाबों का भ्रमण कर साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, आवागमन सहित अन्य जरूरी कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बैरिकेडिंग, लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करा लिये जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी सदर व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को दिये।

इस दौरान उन्होंने बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर बांस से बैरिकेडिग कर दिया जाय। सभी घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

आज भी गांव व ग्रामीणों की पहुंच से दूर हैं सरकारी सुविधाएंः बबिता

चंदौली। सपा महिला सभा मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव सोमवार को क्षेत्र भ्रमण पर थीं। इस दौरान उन्होंने अपने सेक्टर के बुधवार, पचोखर, उसरौरी, भवानीपुर आदि गांवों में ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया। ग्रामीणों से उनका दुख-दर्द बांटा। भरोसा दिया कि गांवों में ग्रामीणों को जो भी असुविधा हो रही है उसे दूर करने की पहल होगी। बहुत ही सरकारी योजनाएं गांव व ग्रामीणों की पहुंच से दूर है जिन्हें ग्रामीण अंचल तक लाने का काम होगा। कल्याणकारी योजनाएं गांव के गरीब ग्रामीणों के लिए बनी है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण कि जानकारी व जागरूकता के अभाव में गंवई जनता उसका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र जनकल्याण व गांवों के विकास को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। यदि वजह है कि गांवों में बिजली, पानी, सड़क व साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं मुकम्मल नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी बहुत ठीक नहीं है। इसके अलावा उन्होंने गांव के गरीब परिवारों से मुलाकात कर बच्चियों को शिक्षा-दीक्षा को लेकर बातचीत की। उनमें जागरूकता फैलाई। साथ ही यह भरोसा दिया कि यदि किसी गरीब बच्ची की पढ़ाई में आर्थिक दिक्कतें आ रही है तो वह अपने निजी खर्च व सहयोग से उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगी। बच्चियां पढ़-लिखकर अपना व अपने परिवार का भविष्य संवारें। इसके लिए निरंतर प्रयास होगा। कहा कि बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीरता दिखाएं। उसमें जो भी सहयोग होगा वह किया जाएगा। शिक्षा से ही सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने के साथ ही सम्मान हासिल किया जा सकता है।

Chandauli
overcast clouds
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
52 %
7.3kmh
100 %
Thu
33 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °
Mon
32 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights