सकलडीहा। कस्बा के पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दोपहर में तेज रफ्तार में आ रही बाईक सवार युवक असंतुलित सवारी टेम्पू से टकरा गया। बाईक सवार को बचाने में सवारियों से भरी टेम्पू पलट गयी। जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से धायल होगये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस सभी घायलों का नाम पता पूछकर इलाज के लिये सीएचसी भेजवाया। वही टेम्पू चालक गाड़ी छोड़ फरार होगया। पुलिस ने टेम्पू को थाने ले गयी।सकलडीहा तिराहे से सवारी भरकर चंदौली जा रही टेम्पू से कस्बा के प्रतिमा पेट्रोल टंकी के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही इसी बीच सामने से अचानक तेज रफ्तार में बाईक सवार युवक अंसतुलित होकर टेम्पू से टकरा गया। बाईक सवार को बचाने में टेम्पू असंतुलित होकर पलट गयी। जिसमें अमिलाई गांव निवासी 60 वर्षीय चमेला देवी, 55 वर्षीय सुखा देवी, बथावर निवासी 30 वर्षीय प्रेमशीला, रमरेपुर निवासी 60 वर्षीय लालजी,खगवल निवासी 54 वर्षीय रामहरत, सकलडीहा बस्ती की 35 वर्षीय धर्मशीला और उसका बेटा 7 वर्षीय आशुतोष गंभीर रूप से घायल होगया। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सभी घायलों को टेम्पू से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को एम्बुलेंस से सीएचसी पर भेजवाया। वही दो अन्य का निजी हॉस्पीटल में उपचार कराया गया। शेष के घायलों को परिजन अपने साथ निजी हॉस्पीटल में ले गये। इस बाबत प्रभारी कोतवाल भूपेश चन्द्र कुशवाहा ने बताया कि अभियान चलाकर तेज रफ्तार में चल रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
आज नहाय- खाय से छठ पूजा की शुरुआत, क्या है इसकी पूजा विधि और व्रत का महत्व
चन्दौली।चहनियाँ-कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है। नहाए खाए के साथ शुरू होने वाला यह पर्व चार दिनों का होता है जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है और समापन सप्तमी को सुबह भगवान सूर्य के अर्घ्य के साथ होता है। इसमें महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं और संतान की सुख समृद्धि व दीर्घायु की कामना के लिए सूर्यदेव और छठी मैया की अराधना करती हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार छठी मैया सूर्य देवता की बहन हैं। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व की शुरुआत सोमवार 08 नवंबर से हो गई है। नहाय खायछठ का महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन भक्त नदी में डुबकी लगाते हैं, अपने घर के चारों ओर साफ-सफाई पूरा दिन उपवास रखते हैं।लोहंडा और खरनाइस पर्व का दूसरा दिन होता है लोहंडा और खरना, इस दिन भी भक्त पूरा दिन उपवास करते हैं और शाम को सूर्यास्त के समय और रात में चंद्रमा को पूड़ी खीर चढ़ा कर ही अपना उपवास खोलते हैं। खीर के अलावा खरना की पूजा में मूली और केला रखकर पूजा की जाती है। इसके अलावा प्रसाद में पूड़ियां, गुड़ की पूड़ियां और मिठाइयां रखकर भी भगवान को भोग लगाया जाता है।संध्या अर्घ्यतीसरे दिन तैयार किया जाता है सूर्य देव को अर्पित किया जाने वाला भोग। सूर्यास्त के दौरान व्रत रखने वाले भक्तों को सूर्य देव की पूजा के लिए कई तैयारियां करनी होती है। टोकरी की पूजा कर व्रती सूर्य को अर्ध्य देने के लिए तालाब, नदी या घाट पर जाते हैं और स्नान कर डूबते सूर्य की पूजा करते हैं। उषा अर्घ्यइस पर्व के अंतिम यानी चौथे दिन भक्त परिवार के सभी सदस्यों के साथ प्रातः सूर्योदय के समय विधिवत पूजा कर प्रसाद वितरित करते हैं और इसी प्रसाद से वह अपना व्रत खोलते हैं।
क्या हैं पूजा के नियम
अधिकतर व्रत का पालन परिवार की महिलाएं करती है। हालांकि, पुरुष भी इस व्रत का पालन कर सकते हैं। परिवार की खुशहाली और बच्चों की सुख समृद्धि के लिए माताएं उपवास रखती हैं और छठ का महापर्व मनाती हैं। इसके अलावा जो भी परिवार एक बार छठ पूजा करना शुरू कर देता है तो उन्हें हर साल बिना रुके यह व्रत करना पड़ता है।
समस्या: चंदौली ट्रैफिक पुलिस बनी मुखदर्शक, पब्लिक ने खुद खड़े हो कर हटवाया जाम
चंदौली।जिला मुख्यालय पर हर दिन जाम लगने से लोग परेशान हैं। और ट्रैफिक पुलिस की जगह पब्लिक ट्रैफिक पुलिस का कार्य कर रही है। सुबह से लग रहे जाम की समस्या से कोई समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पा रहा है, तो कोई स्कूल। जिले के जिम्मेदार भी जाम की समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जाम की बड़ी वजह सड़क की पटरियों पर खड़ी बेतरतीब गाड़ियां व दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण बताया जा रहा है।
हर दिन की तरह सोमवार को दोपहर में सदर तहसील के दोनों सर्विस रोड पर काफी भीड़ रही। वही पोस्ट ऑफिस के सामने वाली पुलिया में और सड़क पर लगे जाम में लोग काफी देर तकर फंसे रहे। सदर तहसील के सामने हर 20 मिनट पर जाम लग जाता है। जिसे हटाने में पुलिसकर्मियों को मसक्कत करनी पड़ती है। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुब्लिक खुद ट्रैफिक पुलिस की भूमिका में नजर आती है। ऐसे में जिले के जिम्मेदार असफ़र कोई पहल नही कर रहे है।वही दुकानदार का कहना है कि आय दिन जाम जाम लगने से दुकानों में ग्राहक नही आ पाते है इससे दुकानदारी पर असर पड़ जाता है। इस दौरान कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि सकरा सड़क होने से जाम लग रहा है। पुलिस मौके पर पहुच कर जाम हटाने का काम कर रही है। जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा।
रणबांकुरे स्टेडियम पहुंचे मनोज, सैयदराजा विधायक पर साधा निशाना
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू सोमवार को एक बार फिर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पर हमलावर रहे। उन्होंने सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह पर बड़ा आरोप लगाया। आठ नवंबर को सेना भर्ती ना होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए युवाओं के प्रति संवेदना जताई। साथ ही भाजपा विधायक की मंशा व कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल किया। आरोप लगाया कि सैयदराजा विधायक देश के रक्षामंत्री व चंदौली के लाल राजनाथ सिंह से सेना भर्ती के लिए मिलने गए थे या उन्होंने फेसबुक पर तस्वीर साझा कर चंदौली के युवाओं को मात्र छलने का काम किया।
सेना भर्ती न होने से आहत सपा के राष्ट्रीय सचिव रणबांकुरे स्टेडियम पर पहुंचे। वहां उन्होंने सेना के अफसरों से बातचीत किया। कहा कि सेना भर्ती नहीं होने से चंदौली के युवाओं के साथ-साथ पूर्वांचल के बच्चे दुखी है। उनका दर्द वाजिब है। यदि जल्द सेना भर्ती नहीं हुई तो आर्मी से जुड़कर देश सेवा करने के कईयों के अरमान अधूरे रह जाएंगे। देश के अफसरों ने भरोसा दिया है कि यदि आदेश आया तो 15 दिन के अंदर सेना भर्ती करा दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में सेना भर्ती के लिए जो भी होगा प्रयास किया जाएगा। सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवा अपनी तैयारियों को जारी रखें। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा विधायक सुशील सिंह पर निशाना साधा। कहा कि सेना भर्ती की तिथि आने के बाद उनका देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलने का औचित्य समझ से परे हैं।
कहा कि भर्ती स्थगित होने से कई युवा बिना दौड़ से बाहर हो गए। इन युवाओं का कैरियर, सैयदराजा विधायक की राजनीतिक रसूख की भेंट चढ़ गया। एक तरफ सूबे के सीएम यूपी के युवाओं को लेकर बयान देते हैं कि यहां नौकरी लायक पढ़े-लिखे युवा ही नहीं है, वहीं उनके विधायक रोजगार के अवसरों को सृजित होने से पहले समाप्त करने का काम कर रहे। आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी के युवा भाजपा के सीएम व उनके विधायकों के बयान व कृत्य को याद रखेंगे और अपने वोट से इसका माकूल जवाब देंगे।
तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से मां की मौत‚ बेटा घायल
मुंडन संस्कार के लिये मिर्जापुर टेम्पू से जा रही थी तेन्दुईपुर गांव की महिलाएं
सकलडीहा। मिर्जापुर शितला माता मंदिर में तेन्दुईपुर गांव की महिलायें सोमवार को सुबह टेम्पू से मुंडन संस्कार के लिये परिवार के बच्चों के साथ जा रही थी। बथावार गांव के समीप मुगलसराय की ओर से आ रही दूध वाली पिकअप ने सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें टेम्पू में बैठी 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गयी। वही वृद्ध महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल होगया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर तेन्दुईपुर गांव के समीप रखकर जामकर दिया। हालाकि सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल भूपेश चन्द्र कुशवाहा मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का भरोशा देते हुए जाम समाप्त कराया। वही पीकअप चालक मौका देखकर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को थाने भेजवाते हुए शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेजवाया। घटना को लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल था।
बताते हैं कि तेन्दुईपुर गांव निवासी बाला लखेन्दर चौहान 60 वर्षीय अपनी बुढ़ी मां रामदुलारी देवी पुत्री पूजा भाई संजय और अनिता, विमल व अनमोल के साथ टेम्पू से मिर्जापुर मुंडन संस्कार के लिये जा रहे थे। तेन्दुईपुर गांव से थोड़ा दूर बथावर गांव के समीप पहुंचे हुए थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूधवाली पीकअप के जोरदार टक्कर से टेम्पू में बैठी महिलायें दोनों तरफ बच्चे लेकर गिर गयी। वही वृद्ध महिला रामदुलारी पीकप के चपेट में आने से मौके पर मौत होगयी। वही 45 वर्षीय बाला लखेन्दर गंभीर रूप से घायल होगया। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। परिजनों ने तेन्दुईपुर गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी कोतवाल ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोशा देते हुए जाम समाप्त कराया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल भूपेश चन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पीकअप को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिये भेजा जा रहा है।
इनसेट में…..
टेम्पू हो गया चिथड़ा पर मासूम बच्चा रहा मां की गोंद में सुरक्षित
फानूस बनके जिसकी हिफाजत हवा करे।वह शमा क्या बुझे जिसे रोशन खुदा करे यह चंद लाइनें बथावर गांव के समीप सोमवार को सुबह चरित्रार्थ होते दिखी। तेन्दुईपुर गांव की पूजा अपने पंाच माह के मासूम सोनू परिवार के साथ टेम्पू से बैठकर दर्शन के लिये जा रहे थे। इतना जबरजस्त दुर्घटना हुई कि टेम्पू के परखच्चे उड़े गये। टेम्पू में बैठे लोग हवा में उड़कर सड़क पर गिर पडे़। पर मासूम अपने मां की गोंद में सुरक्षित रहा। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतना जोरदार होने के बावजूद भी एक वृद्ध महिला को छोड़ सभी सुरक्षित है।इस घटना में वृद्ध महिला रामदुलारी की मौत और बाला लखेन्द्रर के घायल हो जाने के बाद परिजन चिख चिखकर रो रहे थे। सहयोग का गुहार लगाते लगाते बेसुध हो जा रहे थे। घटना को देख लोग मर्माहत थे।

चंदौली पचवनिया नहर में मिला कंकाल क्षेत्र में फैली सनसनी
चंदौली चकिया-चन्दौली मार्ग पर पचवनिया गांव के समीप सोमवार को नहर के शव में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गयी। और ये खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।इस दौरान कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पचवनिया गांव के समीप नहर किनारे ग्रामीणों द्वारा शव देखा गया है। जो कंकाल के रूप में छत विक्षत है जिसकी पहचान नही हो नही हो रही है। लाश कई महीनों की लग रही है जो कहीं से बहकर कर आई है और नहर में झाड़ झंखाड़ होने के कारण फस गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया आगे की कार्रवाई की जा रही है
बेटे को दीर्घायु होने के लिए माँ रखने वाली थी व्रत, छठ के लिए बेदी बनाने गया पुत्र गंगा में डूबा मौत
चंदौली । डाला छठ पर पुत्र के दीर्घायु के लिए मां बेटे के लिए व्रत रखती है।तो ऐसे में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार को दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जब दोस्तों के गंगा घाट पर छट के लिए बेदी बनाने गया 22 वर्षीय युवक पोखरे में नहाने के दौरान डूब गया। आस पास के लोगो ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली इससे उसकी मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि रतनपुर गांव निवासी केशव प्रसाद गुप्ता मिर्जापुर में किराए का दुकान लेकर कपड़े की फेरी लगाते हैं । उनका लड़का 22 वर्षीय पुत्र आनंद गुप्ता रविवार को अपने दोस्तो विशाल , विपुल , सिद्धार्थ और निखिल के साथ डुमरी गांव स्थित गंगा घाट पर छठ पूजा के लिए बेदी बनाने गया था। बेदी बनाने के बाद नदी में नहाने लगा । इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया । दोस्तों ने देखा तो शोच मचाने लगे। आस पास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली । सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । इस घटना से घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बिस्किट खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल से रेफर
चंदौली। जनपद के मुुुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव के एक ही परिवार के चार सदस्य बिस्किट खाने से बीमार हो गए, जिन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फूड प्वाइजनिंग के शिकार चारों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
बताते हैं कि धरना गांव निवासी शीवा 6 वर्ष, सूरज, 9वर्ष, रोशनी 13 वर्ष, अंशु 16 वर्ष ने किसी दुकान से खरीद कर बिस्कुट खाया। कुछ देर बाद सभी की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन सभी को चंदौली जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं।
डायरिया से बालक की मौत‚ कई दर्जन बीमार पहुंचे जिला अस्पताल
शहाबगंज। क्षेत्र के छित्तमपुर गांव निवासी अनुराग तीन वर्ष की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। वही दलित बस्ती के दो दर्जन लोगों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
शहाबगंज विकास क्षेत्र के सुदूरवर्ती छित्तमपुर गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी दीपक राम का पुत्र अनुराग तीन वर्ष की बीते शुक्रवार की रात उल्टी दस्त से हाल परेशान हो गया। जिस पर परिवार के लोग गांव के स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित लोगों से इलाज कराना शुरू किया। शनिवार की दोपहर तक बालक के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन बाइक से लेकर चकिया संयुक्त चिकित्सालय ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। बच्चे के शव को लेकर परिवार के लोग घर पहुंचे तो मां संजू (25), चिंता (21), रिया (3), काजल (8), सरिता (18), सुनैना (12) उल्टी दस्त से पीड़ित देख लोग हाल परेशान हो गए। परिजन एंबुलेंस 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से देर शाम को संयुक्त चिकित्सालय में बीमार मरीजों को भर्ती कराए और शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी। लेकिन स्वास्थ्य कर्मी गांव में नहीं पहुंचे। भोर में बस्ती के अंकिता (8), अन्नु (13), सुनीता (14), राजा बाबू (6), अंश बाबू (3), किरण (14), गौरीशंकर (12), गरिमा (8) की हालत खराब होने पर एंबुलेंस से रविवार की प्रातः सभी को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दोपहर में शहाबगंज से स्वास्थ्य टीम पहुंची, लेकिन दवा के अभाव में बैरंग लौट आयी। उधर, बस्ती में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि होने का सिलसिला जारी रहा। शाम को जानकी (6), नंदनी (10), बंदनी(7), इन्दू (8), बिंदु (6), सिंधु (5), शिवानी (4), प्रिया (3) वर्ष को उल्टी दस्त होने लगी, जिससे सभी बीमार के परिजन उनके सेहत को लेकर हाल परेशान हो गई। परिजन एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराए।
इनसेट—-
दूषित जल के सेवन से फैला डायरिया
शहाबगंज। छित्तमपुर गांव के दलित बस्ती में डायरिया फैलने की सूचना पर पीएचसी शहाबगंज से डॉ संजय कुमार की टीम दोपहर में गांव में पहुंची। और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। तथा पैरासिटामोल, जिंक, ड्राइस्लोमिन, ओआरएस का पैकेट वितरण किया तथा गांव में नियुक्त सफाई कर्मी को ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव के लिए दिया गया। वहीं लोगों को गर्म पानी पीने ताजा भोजन करने व साफ सफाई का निर्देश दिया। डा. संजय कुमार ने कहा कि दूषित जल पीने से लोगों में डायरिया की शिकायत हुई है। इस दौरान फार्मासिस्ट दिनेश यादव एएनएम कंचन लता वार्ड बॉय हरिद्वार उपस्थित रहे।
जनता का सरकार से उठ गया है भरोशाः प्रभु नारायण
सकलडीहा क्षेत्र में ग्रामीणों को सम्बोधित करते सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।
सकलडीहा। सपा की ओर से वोट बढ़ाओ, बूथ जिताओ कार्यक्रम के तहत रविवार को गांव-गांव जनचौपाल के माध्यम से किया जा रहा है। इस क्रम में सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसर्म्पक कर भाजपा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाला। इस दौरान सुभासपा सहित कार्यकर्ताओं से 2022 में सपा की सरकार बनाने की अपील किया।
क्षेत्र के पीथापुर, बहरवानी, टेकापर, पौरा, कटसिल और नरैना सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सुभासपा कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से जनचौपाल कार्यक्रम किया। इस दौरान वोट बढ़ाओं, बूथ जीताओं और 2022 में सरकार बनाओ का नारा देते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है तो सरकार जनता को प्रलोभन देना शुरू कर दिया है। जबकि साढ़े चार साल सिर्फ गरीबों का आशियाना बुल्डोजर लगाकर गिराती रही। किसान, युवा, महिलाये और व्यापारी मंहगाई से परेशान है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सबकुछ जर्जर है। इसके बाद भी विकास की दावा कर रहे है। लाख प्रयास कर ले लेकिन जनता का सरकार से भरोशा उठा गया है। अंत में कार्यकर्ताओं को वोट बढ़ाने की अपील किया। इस मौके पर सुभासपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रमा राजभर, शशीकांत भारती, बाबूलाल यादव, सिंटू यादव, प्रभात यादव, अनिल चौहान, सुभाष राय, राजेश यादव, राधेश्याम पांडेय, दीपक पाठक, बिंदू यादव, इंदू राजभर, विमला यादव, जेपी, रामलाल राजभर आदि मौजूद रहे।


















