32.2 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 664

अबकी बार बूथ पर बेरोजगारी व महंगाई का हिसाब करेगा यूथः अभिषेक विश्वकर्मा

चंदौली। हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम के तहत बूथों पर बूथ रक्षक बनाने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी अभिषेक विश्वकर्मा की निगरानी में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में रविवार को जनपद के सभी विधानसभा इलाके में बूथ कार्यकर्ताआंे के साथ बैठक की।
इस दौरान अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी का महत्वपूर्ण संगठन हैं। हमें संगठन के माध्यम से जो जिम्मेदारी मिली हैं। हमारा दायित्व है कि हम उसे पूरी शिद्दत के साथ पूरा करें। प्रदेश में अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं जो पिछडों, अतिपिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों को उचित राजीनीतिक भागीदारी देने की सोच व माद्दा रखते हैं। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा कि प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा रोजगार की तलाश में पिछले पांच साल दर-दर भटका है। लेकिन अब सत्ता परिवर्तन के साथ ही अपनी बेरोजगारी दूर करना चाहता है। युवा सूबे में एक बार फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहता है, ताकि उनके रोजगार पाने की चाहत पूरी हो सके। कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादा किया था करोड़ो नौजवानों को नौकरी देने का नौकरी तो दिया नहीं बल्कि इस सरकार में करोड़ो नौजवान बेरोजगार हो गए और उनकी नौकरियां छीन गयी। महंगाई से घर का बजट बिगड़ा है, सपा इसका हिसाब बूथ पर करेंगी। इस मौके पर महासचिव शशिकांत यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, अमित विश्कर्मा, प्रकाश यादव, नितेश, कैश सिद्दीकी, इंद्रजीत, मुख्तार अहमद, अरविंद यादव, बेलाल, इरसाद, विवेक विश्वकर्मा मौजूद रहे।

सामंती व्यवहार व अहंकार से नहीं चलता शासनः मनोज काका

सकलडीहा। क्षेत्र के कुम्हारी गांव में सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका की मौजूदगी में प्रमोद भारती की पहल पर 100 से अधिक बसपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों समेत 300 से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इस दौरान समाजवादी कुंबला में विस्तार होने पर मनोज काका ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सामंती व्यवहार व अहंकार से शासन नहीं चलता। शासन चलाने के लिए संवेदनशीलता व प्यार की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि योगी व मोदी क्या जाने गरीबी क्या होती है? ये तो वो लोग है जो दूसरों को अपने पैरों में गिराने का काम किया है। वोट का अधिकार, चोट का अधिकार है। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की देन है कि आज आपकी दहली पर 10-10 गाड़ियों के काफिले के साथ बड़े लोग पहुंचते हैं। यदि बाबा साहब नहीं होते तो बड़े लोग गरीबों-दलितों की बस्तियों में पहुंचकर आपके चरणों में नहीं पड़ते। यह सबकुछ बाबा साहब के संविधान की बदौलत हो सका है। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर पूरी जिंदगी यातनाएं व दुश्वारियां सहकर दलितों व गरीबों को एक लाइन में लाने का काम किया। बाबा साहब व व डा. लोहिया अमीरों व गरीबों के बीच के फर्क को मिटाने का प्रयास करते रहे। उनकी सोच थी कि गरीब परिवार के बच्चों को शैक्षणिक संस्थानों में नौकरी मिले और वे भी अग्रणी पंक्ति में खड़े नजर आए। बाबा साहब के निधन के बाद इस सोच को डा. लोहिया ने आगे बढ़ाया। कहा कि कुम्हारी गांव में बिजली विभाग ने गरीबों के घर 10-10 हजार रुपये का बिल भेज दिया। जिन गरीबों के घर राशन लाने के लिए 100 रुपये नहीं है वह भला बिजली का बिल कैसे भरें। भरोसा दिया कि जल्द ही सकलडीहा एक्सईएन से मुलाकात कर गरीबों का बिल भुगतान कराया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर गरीबों के हक की लड़ाई सपा लड़ेगी। ग्रामीणों का आह्वान किया विशेष पुनरीक्षण दिवस पर नए मतदाताओं का नाम सूची से जुड़वाएं।

चंदौली में कूड़े का ढेर जलाने वालों पर आखिर कब होगी कार्यवाही?

चंदौली जिला अस्पताल के समक्ष लम्बे समय से जलाया जा रहा कूड़ा
चंदौली। धान की कटाई के बाद पराली जलाने पर शासन-प्रशासन का कड़ा पहरा है। यहां तक सेटेलाइट के जरिए इसकी मानिटरिंग की बातें कहीं जाती है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि पर्यावरण की सेहत को लेकर चिंतित शासन-प्रशासन की सख्ती क्या सिर्फ किसानों के लिए है या फिर उन तमाम संस्थाओं व व्यक्तियों पर प्रभावी है जिनके कृत्य से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। यदि यह नियम-नियमावली सभी पर समान रूप से प्रभावी है तो पिछले एक साल से जिला अस्पताल के समक्ष कूड़े के ढेर को जलाने के लिए जिम्मेदार नगर पंचायत के अफसरों व कर्मियों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है। नगर पंचायत के इस कृत्य से न केवल हवा की सेहत खराब हो रही है, बल्कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ चिकित्सक व स्टाफ की सेहत पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल के सीएमएस के साथ-साथ सीएमओ कान में तेल डाले हुए हैं।


विदित हो कि चंदौली नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 वार्ड हैं। नगर के सभी वार्ड से कूड़ा एकत्रित कर जिला अस्पताल के समक्ष सड़क किनारे कूड़ा निस्तारित किया जाता है। कूड़े का ढेर वृहद आकार न ले। इसके लिए समय-समय पर उसमें आग लगा जला दिया जाता है और यह सिलसिला लम्बे समय से अनवरत जारी है। आसपास के लोग बताते हैं कि जब भी कूड़े को आग के हवाले किया जाता है आसपास का इलाका जहरीले धुंए से भर जाता है। लोगों का घरों के अंदर सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं जिला अस्पताल भी इस जहरीली हवा से पूरी तरह घिर जाता है। आसपास घनी आबादी व जिला अस्पताल व कई निजी अस्पताल होने के बावजूद लम्बे समय से कूड़ा जलाया जा रहा है। एसडीएम सदर से शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत की ओर से कूड़ा जलाने का काम अनवरत जारी है, जिससे स्थानीय लोग तमाम तरह की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों की जद में आ रहे है। इतना ही नहीं 30 मीटर की दूरी पर वृद्धाश्रम भी संचालित होता है, जहां डीएम व सीडीओ समेत तमाम आला अफसरों का आना-जाना होता है। बावजूद इसके किसी ने भी कूड़ा जलाने के लिए जिम्मेदार अफसरों व कर्मचारियों पर कार्यवाही की पहल नहीं की, जिससे यह कृत्य अनवरत किया जा रहा है। ऐसे में लोगों ने जिला प्रशासन से यह सवाल करना शुरू कर दिया है कि सेटेलाइट से केवल किसानों के खेतों में जल रही पराली दिखती है या फिर यह कूड़े का ढेर भी नजर आता है जिसे आए दिन जलाकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी जाती हैं। ईओ अनिल सिंह ने बताया कि यदि ऐसा है तो इसको ठीक कराया जाएगा। वहीं एसडीएम सदर ने जलते हुए कूड़े पर पानी डलवाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही कूड़ा निस्तारण उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि आसपास के लोगों को दिक्कतें न हों।

चंदौली जिला अस्पताल के समक्ष कूड़े का ढेर जलाने से नेशनल हाइवे पर छाया धुंध।

किसानों को धमकी नहीं पराली प्रबंध की सुविधा दे जिला प्रशासनः मनोज डब्लू

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रविवार को एक बार फिर सिवान में नजर आए। इस दौरान उन्होंने मिनी हार्वेस्टर चलाकर धान की कटाई की। इसके साथ ही जिला प्रशासन को समय रहते पराली प्रबंध के लिए किसानों को समुचित सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पराली जलाना चंदौली के किसानों विवशता व मजबूरी हो जाएगी। ऐसी दशा में मैं स्वयं पराली जलाने का काम करूंगा। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन पराली को लेकर पिछले बार जिले के किसानों का आर्थिक शोषण करने का काम किया था, लेकिन अबकी बार जिला प्रशासन का किसान विरोधी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चंदौली को धान का कटोरा कहा गया है, क्योंकि यहां के किसान धान की पैदावार करने में अव्वल है। शासन-प्रशासन को चाहिए कि ऐसे किसानों को नवीनतम सुविधाएं व संसाधन मुहैया कराकर उनका हौसला बढ़ाए, लेकिन इसके विपरीत चंदौली का प्रशासन जिले के किसानों का हौसला पस्त करने में जुटा है। धान की कटाई चंदौली में शुरू हो गयी है, लेकिन अब तक पराली प्रबंध को लेकर जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार की तैयारी नहीं की। ना ही किसानों को पराली प्रबंध के लिए दिए जाने वाले सुविधाओं को ही सार्वजनिक पटल पर लाया, लेकिन जिला प्रशासन की धमकियां किसानों तक पहुंचने लगी है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि हार्वेस्टर व मिनी हार्वेस्टर से कटाई करने वाले किसान पराली का क्या करें? इनके पास खेतों में पड़े धान के अवशेष को जलाने के सिवाय कोई अन्य चारा नहीं है। लिहाजा जिला प्रशासन धमकियां देने की बजाय किसानों के हित में कार्य करे। उन्हें सुविधाएं देकर ऐसा माहौल तैयार करे कि चंदौली के किसान खुद पराली जलाने से परहेज करें। किसानों पर कार्यवाही की रूपरेखा तैयार करने की बजाय यदि प्रशासन किसानों को सहूलियत व सुविधाएं देने पर चिंतन-मंथन करे तो शासन के पराली न जलाने की मंशा पूरी तरह से फलीभूत होगी, अन्यथा की स्थिति में किसानों के साथ मैं स्वयं पराली जलाने का काम करूंगा।

चंदौली बुझ गया घर का चिराग,ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जंग हार गया नीरज

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने 15 वर्षीय किशोर नीरज को जोरदार टक्कर मार था। दुर्घटना में किशोर को गंभीर चोटें आयी थी। जिसका रविवार को ट्रामा सेंटर में इलाज़ के दौरान मौत हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बता दे कि बिछिया कला गांव निवासी पप्पू राजगीर मजदूरी का काम करता है। उसका पुत्र नीरज 15 वर्ष नेशनल हाईवे पर सड़क पार करके घर के लिए राशन का सामान लेने गया था। सामान ले कर जैसे ही वह घर के लिए वापस लौट रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने किशोर को टक्कर मार कर फरार हो गया। ट्रक के धक्के से किशोर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने फौरी तौर पर प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के बाद किशोर को बेहतर दवा-ईलाज के वाराणसी रेफर कर दिया था रविवार को नीरज की मौत की खबर सुनकर घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

चंदौली नेशनल हाईवे पर हुई दो बाइकों की टक्कर में माँ बेटा घायल, ग्रामीणों में पहुचाया अस्पताल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा 20 वर्ष अपनी मां माया देवी 50 वर्ष के साथ बाइक से मुगलसराय जा रहा था लेकिन जैसे ही वह पचपेड़वा गांव के समीप पहुंचा की सामने से आ रही बाइक सवार से टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए वही दूसरी बाइक चला रहे हैं युवक को मामूली चोट लगने के कारण मौके से फरार हो गया आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल ओमप्रकाश और उसकी मां को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है

चंदौली शॉर्ट सर्किट से मड़ई में लगी आग अंदर सो रहे वृद्ध की झुलस कर मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में बिजली की तार में शार्ट सर्किट से शनिवार की रात मड़ई में आग लग गयी। इससे उसमे सो रहे 74 वर्षीय वृद्ध बुरी तरह झुलस गए। मडई से उठता आग देख ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। और किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन उसने सोए वृद्ध बुरी तरफ झुलस गया गए थे परिजनों ने आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए बीएचयू लेकर गए जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया बताते हैं कि कैथी गांव निवासी कैलाश सिंह अपने बड़े भाई के पुत्रों गोबिंद व अरबिंद के साथ रहते थे । मकान के पास सटे रिहायशी मड़ई में सोया करते थे । शनिवार की रात में खाना खा कर मड़ई सोने के लिए चले गए।मड़ई में अंधेरा होने के कारण रोशनी के लिए घर से ही केबिल खींचकर बोर्ड लगाया था। अचानक शनिवार की रात बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मड़ई में आग लग गयी। और मड़ई के अंदर ऊपर लगे प्लास्टिक  आग पकड़ लिया और धू धू कर जलने लगा अंदर सोये कैलाश आग से घिर गये। परिजन व ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक जलकर बृद्ध बुरी तरह से झुलस गये।परिजन रात में ही उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू ले गये । जहाँ इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गयी । उनके मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया ।

चंदौली नेशनल हाइवे पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने मारी टक्कर हालत गंभीर

चंदौली नगर के इलिया मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान एसआई मनोज पांडे ने बताया कि  इलिया मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया है जिसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। चोट लगने के कारण वृद्ध कुछ बोल नहीं पा रहा है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हुई है। जल्दी पहचान करा कर परिजनों को सूचित किया जाएगा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

चंदौली बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रित कार एक युवक की मौत, कार चालक फरार

चंदौली धानापुर थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव के समीप शनिवार की देर रात अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची धनापुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सको ने इलाज़ के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे को इलाज के बाद छोड़ दिया है। वही कार का चालक  फरार बताया जा रहा है
बताते हैं कि इंडिगो कार संख्या यूपी 70 BX5119 पर सवार तीन युवक धानापुर से वापस अपने गांव जा रहे थे जैसे ही निदिलपुर के समीप पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभ में टकरा गई चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों जमा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी

घटना के बाद मौत पर पूछताछ करती पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले आई जहां चिकित्सकों ने प्रसहटा गांव निवासी दीपक यादव 19 वर्ष  को मृत घोषित कर दिया वही राहुल को हल्की चोट लगने के कारण इलाज कर बाद छोड़ दिया उक्त घटना  में चालक अनिल फरार बताया जा रहा है । पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चन्दौली तेज़ रफ़्तार स्कोर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पति पत्नी बच्चा घायल हालत गंभीर

चंदौली सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा रोड चौराहे के पास तेज़ रफ़्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया।और मौके से फरार हो गया हादसे में  पति-पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से  घायल हो गये,  आस पास के लोगो ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज चल रहा है।

बताते है कि धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी के के मीणा अपनी बाइक से अपने ससुराल भतीजा गांव में जा रहे थे। तभी भतीजा रोड चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चा घायल हो गए। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।पत्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके से स्कॉर्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया है।

Chandauli
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
58 %
7.9kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
32 °
Mon
30 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights