32.2 C
Chandauli
Thursday, July 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 665

मारपीट में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने दर्ज किया हत्या और मारपीट का मुकदमा


चकिया नगर के वार्ड नंबर 4 घटमापुर में बीते शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक पक्ष के 65 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मण प्रसाद की जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई| मृतक लक्ष्मण के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटना के बाबत लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है | बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी सुखराम भारती पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
घटमापुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद नगर से सटे मोहम्मदाबाद में स्थित नवीन उप सब्जी मंडी में मुनिब का कार्य पिछले कई वर्षों से करते थे शुक्रवार की सायं 7बजे के आसपास लक्ष्मण प्रसाद मोहम्मदाबाद तिराहे से कपड़ा प्रेस करा कर अपने घर जा रहे थे| घर से कुछ दूर पहले गली में मोहल्ले के कुछ युवकों से लक्ष्मण प्रसाद की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई| देखते ही देखते नौबत हाथापाई की आ गई, जिसमें युवकों ने लक्ष्मण प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया| आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी पहुंचे जहां इलाज के दौरान डॉ एस बी मौर्या ने लक्ष्मण प्रसाद को मृत घोषित कर दिया|
मृतक लक्ष्मण प्रसाद के पुत्र धर्मवीर ने मारपीट में संलिप्त मोहल्ले के दिलीप, संदीप, धनंजय और रजनीकांत निराला पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर दी है|
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है| बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा| इनसेट लक्ष्मण प्रसाद करते थे परिवार का करते थे जीविकोपार्जन इसमें बड़ा लड़का धर्मवीर सुनील कुमार राव अनिल जिनका विवाह हो गया है वही 18 वर्षीय पुत्री वर्षा का विवाह होना अभी बाकी है वही लक्ष्मण की पत्नी राधा की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है वहीं परिजनों की मानें तो यह सारा मामला जमीन को कब्जे को लेकर भी बताया जा रहा है
फोटो- शुक्रवार की रात जिला संयुक्त चिकित्सालय में रोते बिलखते परिजनों को समझाती कोतवाली पुलिस

महंगाई से आम आदमी का जीना हुआ मुश्किलः गार्गी

भिखारीपुर में महिलाओं को सपा की नीतियों की जानकारी देती गार्गी सिंह पटेल।


चंदौली। क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने 2022 में अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों व विचारों को ग्रामीणों के बीच रखा। कहा कि सपा ने गरीबों, नौजवानों, किसानों का हमेशा भला किया है।
इस दौरान गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्वसमाज को ठगने का काम किया है। सत्ता में आने के लिए बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन चुनाव के बाद भाजपा उन वादों को भुल गयी जो जनता के बीच किए गए थे। आज देश में अपराध, महंगाई व भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की देन है, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किलों भरा हो गया है। महंगाई से गरीबों का निवाला छिनता जा रहा है। खाने-पीने की वस्तुएं तेजी से महंगी हो रही है। महिला सुरक्षा को लेकर किया गया वादा भी छलावा साबित हुआ। महिला अपराध के मामले में यूपी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। लिहाजा ऐसी सरकार को सत्ता से हटाने का वक्त आ गया है। इस अवसर पर बबिता यादव, केवला देवी, सुमित्रा, चारू, सीता, मुलायम सिंह यादव, मुन्नी लाल यादव, मीरा, दिनेश, पवन कुमार, उमाशंकर, नन्हकू आदि उपस्थित रहे।

चंदौली नेशनल हाईवे पर ट्रक ने किशोर को रौंदा ट्रामा सेंटर रेफर, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर जुटे आस पास के लोगो लोगो ने तत्काल उसको जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार बिछिया कला गांव निवासी पप्पू मजदूरी का काम करता है। उसका पुत्र नीरज 15 वर्ष नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर के घर के लिए राशन का सामान लेने गया था। सामान ले कर जैसे ही वो घर के लिए  वापस घर लौट रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने किशोर को टक्कर मार कर फरार हो गया इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन सहित आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुच गए और तत्काल उसको जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

भगवान श्रीकृष्ण जैसे सारथी व मार्गदर्शक की जरूरतः मनोज डब्लू

बसारिकपुर में परंपरागत तरीके से श्रद्धापूर्वक मना गोवर्धन पूजा
चंदौली। क्षेत्र के बसारिकपुर पोखरे पर शनिवार को गोवर्धन पूजा परम्परागत तरीके से हुई। इसमें गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव समिति की ओर से श्री नारायण महायज्ञ, संत सम्मेलन के अलावा गोवर्धन यज्ञ व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सिद्धनाथ काशीदास बाबा की निगरानी में गोवर्धन पूजा कराई गई। इसके बाद गोष्ठी में वक्ताओं ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों पर विस्तृत प्रकाश डाला। नेगुरा गांव स्थित मैनी कुटी से श्रीकृष्ण की मनोरम झांकी निकाली गई, जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बसारिकपुर पोखरे पर पहुंचकर पूजनोत्सव में शामिल हो गई।
इस दौरान सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी की भूमिका में रहे और पूरे युद्धकाल के दौरान उन्होंने अर्जुन का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बिना तीर-कमान उठाए ही कुरुक्षेत्र में पांडवों की जीत सुनिश्चित कर दी। आज के समय में भगवान श्रीकृष्ण जैसे सारथी की युवाओं को जरूरत है, जो उनका मार्गदर्शन करे, उन्हें सही दिशा दिखाए और उनकी सफलता व जीत को सुनिश्चित करने में अपनी महती भूमिका निभाए। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा मानव के लिए मंगलकारी है। यह भगवान कृष्ण की लीलाओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंश है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष किया। गोवर्धन पूजा समाज की भलाई के लिए होती है। भगवान श्रीकृष्ण एक निष्काम कर्म योगी थे। उन्होंने कर्म पर विश्वास किया और सभी को इसी पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व सिद्धनाथ काशी दास बाबा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा को सम्पन्न कराया। वहीं लोकगीत गायक श्रीराम यादव व मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी पर रौशनी डाली। इस अवसर पर हरिद्वार यादव, रामकेश सिंह यादव, रमेश यादव, गंगाराम यादव, बनवारी, रामअवतार, शंकर, डा. संजय यादव, कैलाश यादव, हरिदास यादव, राजनाथ सोनकर, मिठाई लाल यादव, दिनेश यादव, संजय सोनकर, जवाहर लाल यादव, चंद्रभानु यादव, शंकर राम यादव, गंगाराम यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन राम अवतार यादव ने किया।

बसारिकपुर में आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में मंचासीन मनोज सिंह डब्लू व अन्य अतिथिगण।
बसारिकपुर में गोवर्धन पूजा में शामिल सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।
बसारिकपुर में गोवर्धन पूजा समारोह को संबोधित करते मनोज काका।

चंदौली सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से बाइक सवार का हुआ टक्कर युवक की मौत एक घायल

चंदौली सकलडीहा थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव निवासी महेंद्र बिंद (22वर्ष) एवं नौरंगाबाद (डूहियां) गांव निवासी बृजेश बिंद (21वर्ष) बाइक सवार की कटसिला गांव के समीप अगहर वीर बहुरिया नहर पर आवारा पशु   से टकराकर महेंद्र बिंद की नहर में गिरने से मौत हो गई वही बृजेश बिंद गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र बिंद अपने मामा के लड़के बृजेश बिंद के साथ नौरंगाबाद से सायंकाल अपने गांव पीथापुर आ रहे थे कटसिला गांव के समीप अगहर वीर बहुरिया नहर पर आवारा पशु एकाएक इनके सामने आ गया जिस को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर पुल से टकरा गई बाइक के पीछे बैठे महेंद्र बिंद तथा बाइक चला रहे बृजेश बिंद पुल से टकराकर बाइक सहित नहर में गिर गए गहरे पानी में गिरने से महेंद्र बिंद की मौत हो गई तथा बृजेश बिंद की पुल से टकराने के कारण बेहोश हो गए। आनन-फानन में जहां ग्रामीणों ने जानकारी होते हुए पुल की ओर दौड़े और जाकर देखा तो बाइक बृजेश के ऊपर पड़ी थी और बृजेश अचेत अवस्था में था आसपास के लोगों ने बाइक सहित युवक को बाहर निकाला युवक को होश आने के बाद उसने बताया कि गहरे पानी में मेरा साथी भी गिरा है जानकारी होते ही लोग पानी के अंदर जाकर युवक को निकाला लेकिन युवक की मृत्यु हो चुकी थी। पीथापुर गांव निवासी राधेश्याम बिंद के तीन पुत्र में तीसरे नंबर पर महेंद्र बिंद स्थानीय बाजार तुलसी आश्रम में दाना भुजने का कार्य करते थे जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। मौके पर पहुंची धीना पुलिस मृत युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

शार्ट शर्किट से परचून की दुकान में लगी आग, लाखो का सामान जलकर हुआ राख

चंदौली शहाबगंज केराय गांव में शुक्रवार देर रात परचुन की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट सें आग लगने के कारण दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। दुकान से उठता धुंआ देख शोर मचाना शरू कर दिया काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखे सब समान जल कर नष्ट हो गएबताते है कि शहाबगंज गांव में जगत नारायण जायसवाल  की परचुन की दुकान है।प्रति दिन की भाति शुक्रवार की रात आठ बजें दुकान बन्द कर अपने घर चले गये।अचानक देर रात में  विद्युत शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी।जब दुकान से बहुत तेजी से लपटे व धुआ निकलने से  पड़ोसी उर्मिला पाण्डेय घर से बाहर देखा तो दुकान से लपटे व धुआ निकल रही थी।उन्होने ग्रामीणों को बताया और शोर मचाया मौके पर  आप पास के लोग जुट गये। दुकान से कुछ दुर आवास पर जगत नारायण को जानकारी देकर दुकान का दरवाजा किसी तरह खोला गया।दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया था। किसी तरफ ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ।तब तक दुकान का अधिकांश सामाज जल गया था।आग से लाखों का सामन जलकर नष्ट हो गया।

भाइयो के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने की दीर्धायु की कामनाएं, विधिविधान से किया पूजा अर्चना

चंदौली नगर के शिव मठ मंदिर में शनिवार को भैया दूज का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों के माथों पर तिलक कर भाइयो को दीर्घायु की कामनाएं की। भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार दिए गए। भैयादूज के खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ गई थी। भाई जहां कोथली लेकर बहनों की ससुराल पहुंचे, वहीं बहनें ने भी मायके पहुंचकर परंपराओं को  पूरे विधिविधान से निभाया।महिलाओं में महाबीर मंदिर मठ मंदिर व अपने अपने घरों में विधिविधान से पूजा किया भैया दूज का पर्व प्रेम का प्रतीक माना जाता है। और अटूट प्रेम को दर्शाता है।

इस दिन खुशियों से बहन-भाईयों की झोली भर जाती है। दीर्घायु की कामना होती है और सुरक्षा का संकल्प दिया जाता है। शनिवार को भैया दूज पर्व को लेकर बहन-भाईयों में उत्साह था। विवाहित बहनें अपने मायके पहुंचकर परंपराओं निर्वहन किया। वहीं भाई भी बहन की ससुराल पहुंचकर कोथली देकर अपनी रीति रिवाज को निभाया। दीर्घायु के लिए माथों पर तिलक कर और मिठाई खिलाकर कामनाएं की।

चन्दौली मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक युवक की हातल चिंताजनक ट्रामा सेंटर रेफर


चंदौली नगर के अम्बेडकर नगर में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आप पास के लोगो ने बीच बचाव कर तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने एक कि हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि वार्ड नंबर एक अम्बेडकर नगर निवासी सतीश उर्फ घासी अम्बेडकर नगर निवासी बैजू प्रसाद के घर जा कर शराब के नशे में गली दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए और जमकर मार पीट करने लगे जिसमे बीच बचाव में आई बिना कुमारी बैजू व सतीश उर्फ घासी गंभीर रूप से घायल हो गए आप पास के लोगो ने तत्काल तीनो को जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने सतीश उर्फ घासी की हातल चिंताजनक देख बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान एसआई ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कस्बे के अम्बेडकर नगर में दो पक्षों में मार पीट हुआ है। जिसमे एक के सर पर गंभीर चोट आई है। बेहतर उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया है। दोनों पक्ष को कोतवाली बुलाया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

अंतरप्रांतीय वाहन चोरो का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे,नौ लग्जरी गाड़ियों के साथ तीन गिरफ्तार

चंदौली – पुलिस ने अंतरप्रांतीय शातिर वाहन चोरों के गैंग तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 9 लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं. बरामद गाडियाँ मध्यप्रदेश से चुराई गई हैं. मामले में आरटीओ कर्मियों के मिली भगत से वाहन के कागजात बदलकर उन्हें बेचते थें. पुलिस आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई कर जले भेज दिया और आगे की कार्यवाई में जुट गई है.

दरअसल चन्दौली पुलिस को मध्यप्रदेश से इन वाहन चोरों की सक्रियता के बारे में इनपुट मिला था. जिसके आधार पर चन्दौली पुलिस और क्राईम ब्रांच मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच मुखबिर की सूचना पर जगदीशसराय के समीप NH-2 से गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिनकी निशानदेही पर 9 लाफ़जरी गाड़ियां बरामद कर ली गई. इसके अलावा इनके पास से फर्जी दस्तावेज, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन के साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद की गई.

पुलिस अधीक्षक अकुर अग्रवाल ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर एक अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है. जो मध्य प्रदेश से विभिन्न जनपदों से चार पहिया वाहनों की चोरी की गयी गाड़ियों को फर्जी एनओसी प्रपत्र व फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र बनाकर बिक्री कर भारी अवैध धन कमाया जा रहा है. इस गैंग में तीन स्तर से गिरोह काम कर रही है. एक गिरोह मध्य प्रदेश से वाहनों को चोरी करता है, दूसरा गिरोह मध्य प्रदेश से वाहनों को वाराणसी, चन्दौली व बिहार ले जाती है, तीसरा गिरोह फर्जी प्रपत्र बनाकर उसके बिक्री का कार्य करते थें. मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई की जा रही है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी क्राइम सदर अनिल कुमार राय के नेतृत्व में स्वाट प्रभारी क्राइम बाथ निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मय टीम व सर्विलास प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को मय टीम व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्दौली अनिल कुमार पाण्डेय को मय टीम मौजूद थे.एसपी ने खुलाशा करने वाली टीम को 25 हजार हजार के इनाम की घोषणा की है।

आनंदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक में लगे हर हर महादेव के नारे,विधायक जिलाध्यक्ष प्रमुख महामंत्री ने किया महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक


धानापुर-शुक्रवार की सुबह स्थानीय कस्बा स्थित शिवलिंगाकार रूपी निर्मित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह , ब्लाक प्रमुख अजय सिंह और भाजपा के जिलामहामंत्री सुजीत जायसवाल ने रुद्राभिषेक किया।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ के दौरे पर थे जहां पीएम ने धाम की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना और जलअभिषेक किया और विश्व कल्याण की कामना की। जिसका लाइव प्रसारण भी मंदिर परिसर से किया जा रहा था। विधायक ने इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम भगवान भोलेनाथ से मानव कल्याण एवं क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह,उदय नारायण यादव,मिंटू सिंह,सूबेदार सिंह, विमल सिंह दादा, विशेष सिंह राजपूत,प्रभात सिंह, अरुण जायसवाल,मोहित रस्तोगी,अन्नू सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
58 %
7.9kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
32 °
Mon
30 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights